खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में मुख्य सचिवालय स्थित सभागार, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में सम्मिलित हुआ।
विगत दिवस कैमूर जिले के तुर्की ग्राम में स्थानीय सम्मानित साथियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से भेंट करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान क्षेत्र की जन-आकांक्षाओं, स्थानीय विषयों तथा राज्य एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
विगत दिवस कैमूर जिले के कुदरा (केवढ़ी) में स्थानीय साथी श्री दिलीप पासवान जी के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माता जी के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की और इस दुःखद घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
ॐ शांति! 🙏
विगत दिवस कैमूर जिले के रामपुर ग्राम में स्थानीय साथियों के साथ आयोजित 'जनसंवाद कार्यक्रम' में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अभिभावकों, स्नेहीजनों एवं सहयोगियों से आत्मीय भेंट कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना
विगत दिवस कैमूर के मोहनिया में स्थानीय साथियों एवं नागरिकों द्वारा आयोजित आत्मीय स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। सभी के इस अपार स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार।
मोहनिया स्थित 'शहीद स्मारक' पर देश के अमर बलिदानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विगत दिवस रोहतास जिले के परसथुआ में डॉ. राजेश कुमार जी के आवास पर पार्टी के सम्मानित साथियों व सहयोगियों से आत्मीय भेंट हुई।
इस दौरान राज्य के सर्वांगीण विकास तथा जन-आकांक्षाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
विगत दिवस रोहतास जिले के परसथुआ में पूर्व मुखिया हाशिम शेख जी के आवास पर पहुँचकर उनके सुपुत्र के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की।
जवान बेटे का साया उठना परिवार के लिए एक असहनीय वज्रपात और अपूरणीय क्षति है।
इस कठिन समय में पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।
महाकाव्य रामायण के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उनके अनुयायियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण हमें त्याग, मानवता और नैतिक मूल्यों की सीख देती है।
#valmikijayanti
विगत दिवस कैमूर जिले के मुठानी ग्राम में मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवान अरविन्द सिंह जी के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की।
वीर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
आज कैमूर जिले के सोनवर्षा ग्राम में सड़क दुर्घटना में सेना से सेवानिवृत्त बीरेंद्र सिंह जी एवं डॉ. कमलेश गुप्ता जी के असामयिक निधन की सूचना मिलने के उपरांत उनके आवास पर पहुँचकर उनके शोकाकुल परिजनों से भेंट की।
इस दुःख की अत्यंत कठिन घड़ी में परिजनों से मिलकर (1/2)
अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर परिस्थिति में संबल प्रदान करते हुए साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
#DeepakPrakash #OmShanti
आज कैमूर जिले के मुड़ी ग्राम में रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुशवाहा जी के आवास पर स्थानीय नागरिकों एवं सम्मानित साथियों से आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद हुआ।
संवाद के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, विभिन्न समसामयिक विषयों तथा जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत और
सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही श्री सत्येन्द्र कुशवाहा जी के परिजनों से भी अत्यंत सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई और उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मिले अपार स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए सभी का हृदय से आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद।
#DeepakPrakash #Bihar #RLM #Panchaytiraj
आज कैमूर जिले के बेलौन में आयोजित 'जनसंवाद कार्यक्रम' में सम्मिलित होने का सुअवसर मिला। इस दौरान उपस्थित सम्मानित अभिभावक तुल्य गणमान्य एवं सम्मानित साथियों से संवाद कर विभिन्न विषयों,जन आकांक्षाओं और राज्य के विकास कार्यों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस क्रम में राष्ट्र एवं समाज सेवा में अनुकरणीय योगदान देने वाले अमर वीर पुरुष स्व० राम बच्चन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आदर्श और विचार हमें सदैव जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
#DeepakPrakash #Panchaytiraj
आज कैमूर जिला अंर्तगत रामपुर प्रखंड के ग्राम हुडरी स्थित सम्राट अशोक क्लब के तत्वावधान में आयोजित 2288वें धम्म विजय दशमी महोत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर "सम्राट अशोक महान की शासन नीति एवं भारतीय संविधान" विषयक गोष्ठी में अपना विचार रखा।
इस दौरान सम्मानित धम्म गुरु मा० मणिकृत जी सम्मानित अभिभावकों, स्नेहीजनों एवं साथियों से सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। इस अवसर पर भभुआ के माननीय विधायक श्री भारत बिंद जी भी उपस्थित रहे
सम्राट अशोक के धम्म शांति और सर्व लोक हित के विचार आज भी हमारे संविधान और शासन व्यवस्था के मूल में हैं
ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए सम्राट अशोक क्लब के सभी आयोजकों का हृदय से आभार।
#DeepakPrakash #Panchaytiraj #NDA #RashtriyaLokMorcha #Upendrakushwaha #SamratAshok #DhammaVijayadashami #IndianConstitution #BuddhismInBihar #JanSevak #धम्म_विजय_दशमी #सम्राट_अशोक_क्लब #Bihar #RLM
कैमूर के परसिया में आयोजित 151 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पावन अवसर पर सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। इस दौरान पूज्य संत त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य परम पूज्य लक्ष्मीप्रपन्न श्री जीयर स्वामी जी महाराज का दर्शन,सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
धर्म, भक्ति और लोक कल्याण के इस विराट आयोजन में सहभागी बनकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस असवर पर सम्मानित साथियों एवं अन्य गणमान्य लोगों से भी आत्मीय भेंट हुई।
#DeepakPrakash #Panchaytiraj #NDA #RashtriyaLokMorcha #Upendrakushwaha












































































