त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद!
धनतेरस,दीपावली,भैयादूज,के दृष्टिगत CO मुसाफिरखाना द्वारा थानाक्षेत्र शुकुलबाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,साथ ही संबंधित को सतर्कता,मुस्तैदी व बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए
#अमेठी बाजार शुक्ल में मिलावटखोर बेखौफ,खाद्य विभाग खामोश!जनता की सेहत से खिलवाड़,विभाग की चुप्पी बरकरार! बड़े गोदामों पर छापेमारी कब? क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार? समाचार पत्र में प्रकाशित खबर @DmAmethi
@MOFPI_GOI @FoodDept_UP @fooddeptgoi @amethipolice @fssaiindia @UPGovt
Deepak pathak पत्रकार retweeted
#अमेठी
शुकुल बाजार में12बीघा तालाब हैउस पर प्रशासन का बुलडोजर कब चलेगा16सदस्य टीम को जब इसकी पैमाइश की है 42 लोगों के नाम नोटिस है जारी हुआ है सरकारी जमीन पर अगर किसी नेअतिक्रमण किया है उसको तत्काल हटाया जाए अगर गरीबों के घर पर बुलडोजर चल रहा हैतो अमीरों पर भी बुलडोजर चलना चाहिए
#अमेठी गरजा बुलडोजर,कब्जेदारों में हड़कंप! सिधौली में अतिक्रमण ध्वस्त, 22 को अंतिम चेतावनी।
अब मवैया रहमतगढ़ के 12 बीघे तालाब की बारी! एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन।सरकारी जमीन जागीर नहीं,प्रशासन अब वादे को अंजाम दे!
@DmAmethi @UPGovt @myogiadityanath @CMOfficeUP @PMOIndia
Deepak pathak पत्रकार retweeted
अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के परिवार की जमीन पर बेदखली का आदेश, राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल!
अनुराग प्रजापति के नाम नोटिस तामील कराने में कथित नाकामी, क्या रसूखदारों के सामने प्रशासन की रफ्तार पड़ गई धीमी?
अमेठी। तहसील अमेठी के राजस्व न्यायालय से जारी एक आदेश ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पुत्र अनुराग प्रजापति से जुड़े महमूदपुर परगना क्षेत्र के गाटा संख्या 1073, रकबा 0.00460 हेक्टेयर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे के मामले में तहसीलदार न्यायालय ने बेदखली का आदेश पारित किया है। आदेश दिनांक 26 जून 2025 का है, जबकि मामले में लेखपाल की रिपोर्ट 26 अप्रैल 2022 का उल्लेख है।
आदेश के मुताबिक, संबंधित भूमि पर पक्का मकान बनाकर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया। राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत बेदखली के साथ ₹53,000 क्षतिपूर्ति और ₹3,500 निष्पादन व्यय का उल्लेख भी आदेश में किया गया है।
13 लोगों को नोटिस, लेकिन एक नाम पर क्यों अटकी प्रक्रिया?
मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार, बेदखली की कार्रवाई से संबंधित लगभग 14 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 13 लोगों को लेखपाल आशीष द्विवेदी द्वारा नोटिस तामील कराए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन अनुराग प्रजापति के नाम की नोटिस तामील नहीं हो सकी।
यहीं सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है—जब अन्य लोगों तक नोटिस पहुंच सकती है, तो अनुराग प्रजापति के मामले में तामील की प्रक्रिया पूरी क्यों नहीं हुई? क्या यह महज प्रशासनिक चूक है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? इन सवालों का जवाब संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से देना चाहिए।
तहसीलदार के जवाब पर भी उठे सवाल
इस संबंध में तहसीलदार अमेठी से बातचीत किए जाने के बावजूद यदि नोटिस तामील न होने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी, तो यह प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल है। बेदखली का आदेश पारित होना एक बात है, लेकिन उसका निष्पक्ष और प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
आदेश कागजों तक सीमित रहेगा या जमीन पर भी दिखेगी कार्रवाई?
अब बड़ा सवाल यह है कि राजस्व विभाग बेदखली के आदेश का अनुपालन कब और कैसे कराएगा? क्या संबंधित भूमि से कब्जा हटाने की प्रक्रिया सभी पक्षों के विरुद्ध समान रूप से आगे बढ़ेगी, या प्रभावशाली नामों के सामने कार्रवाई की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी?
फिलहाल, नोटिस तामील न होने के कारण और आगे की कार्रवाई की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आना जरूरी है। प्रशासन को चाहिए कि आदेश के अनुपालन, नोटिस तामील की स्थिति और जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर तथ्य सार्वजनिक करे।
सवाल सीधा है—राजस्व न्यायालय का आदेश प्रभावशाली लोगों के मामलों में भी उतनी ही गंभीरता से लागू होगा, जितनी आम नागरिकों के मामलों में?
@myogiadityanath @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @DmAmethi
#अमेठी #बाजारशुकुल एसडीएम नितेशराज एवं नायब तहसीलदार ज्योति पांडेय व थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को पारदर्शी,गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#अमेठी शुकुलबाजार थाने से चंद कदम दूर बाइक चोरी,पैदल गश्त की खुली पोल!रामलीला मैदान में सब्जी खरीदने आए मनीष की बाइक ग्रामीण बैंक के सामने से चोरी।थाने के करीब ही वाहन असुरक्षित, थानें में दी तहरीर,तलाश में जुटी पुलिस @amethipolice @Uppolice संज्ञान लें @dgpup @igrangeayodhya
#अमेठी #मिशन_शक्ति_फेज_6.0 के तहत थाना मुसाफिरखाना में पिंक संपूर्ण समाधान दिवस पर उ० नि०श्रवण कुमार श्रीवास्तव व महिला आरक्षी दीपा यादव द्वारा 3 पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। तीनों मामलों में दोनों पक्षों ने बिना दबाव आपसी सहमति से सुलह की। @amethipolice @Uppolice
हिंदी दैनिक समाचार पत्र निष्पक्ष दिव्य संदेश में प्रकाशित मुख्य खबरें @DmAmethi @amethipolice @cdoamethi
जनपद अमेठी के समस्त कृषकों को सूचित किया जाता है कि रबी 1434 फसली (वर्ष 2026-27) में नहर प्रणालियों के अनुरक्षण कार्य के दृष्टिगत 11 अक्टूबर 2026 से शारदा सहायक पोषक नहर बंद किया जाना प्रस्तावित है। इसके फलस्वरूप जनपद अमेठी की नहरों में पानी का संचालन आगामी दिनों में बंद रहेगा। नहर संचालन पुनः शुरू होने की सूचना अलग से दी जाएगी। सिंचाई संबंधी शिकायतों एवं पानी की मांग हेतु टोल फ्री नंबर 180018055450 पर संपर्क करें।
#सुल्तानपुर @Uppolice @sultanpurpolice @adgzonelucknow @igrangeayodhya कृपया संज्ञान लें और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
#अमेठी “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर किया गया परिजनों को सुपुर्द ।
@amethipolice @Uppolice
#अमेठी-शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में ग्रामप्रधान अजय यादव का आरोप है कि तहरीर व @112UttarPradesh पर शिकायत के बाद भी @amethipolice ने शीशम के पेड़ की अवैध कटान और लकड़ी तस्करी पर कोई कार्रवाई नहीं की,उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है.
@dgpup
@adgzonelucknow @ChiefSecyUP
शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन!
#अमेठी केCHC बाजारशुकुल में संविदा स्टाफ नर्स पूनमगौतम के खिलाफ शिकायत की जांच के बाद @AmethiCmo ने तत्काल प्रभाव से उनका स्थानांतरण सीएचसी संग्रामपुर कर दिया।
जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हलचल।
#अमेठी :– जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में तिलोई तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम के बाद डीएम ने तहसील परिसर स्थित पुराने हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक,CO तिलोई और SDM तिलोई भी मौजूद रहे।
@DmAmethi @amethipolice @UPGovt





























