Pinned Tweet
पुष्य नक्षत्र के शुभ दिन से आरंभ।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीमित मात्रा में स्वर्ण रसायन च्यवनप्राश उपलब्ध है इसे शास्त्रोक्त विधि से नए आंवले जड़ीबूटियां और बिना चीनी के शहद के साथ बनाया है साथ ही इसमें स्वर्ण रजत आदि भस्म भी मिलाई गई है।
सीमित मात्रा में उपलब्ध है अतः शीघ्र ही बुक करे🙏
ग्रंथों के अनुसार यह वही रसायन है जो अश्विनीकुमारों ने ऋषि च्यवन के लिए बनाया था। हमारी रसशाला में यह वर्ष में केवल एक बार बनता है: नवीन आँवले से, धीमी आँच पर, ग्रंथोक्त विधि से।
भीतर: नवीन आँवला, गो-घृत, तिल तेल, स्वर्ण भस्म और अनेक वनौषधियाँ, बिना अतिरिक्त चीनी के।
हर प्री-बुकिंग के साथ 30 ग्राम मधु निःशुल्क।
500 ग्राम ₹850 | दो की जोड़ी ₹1500
प्रेषण धनतेरस से आरंभ।
प्री-बुकिंग का लिंक बायो में। इसे सहेजें और अपनों के साथ बाँटें।
Desi Alchemist | परंपरा से, प्रकृति से
इस वर्ष का स्वर्ण रसायन च्यवनप्राश अब प्री-बुकिंग के लिए खुला है। पुष्य नक्षत्र के शुभ दिन से आरंभ।
ग्रंथों के अनुसार यह वही रसायन है जो अश्विनीकुमारों ने ऋषि च्यवन के लिए बनाया था। हमारी रसशाला में यह वर्ष में केवल एक बार बनता है: नवीन आँवले से, धीमी आँच पर, ग्रंथोक्त विधि से।
भीतर: नवीन आँवला, गो-घृत, तिल तेल, स्वर्ण भस्म और अनेक वनौषधियाँ, बिना अतिरिक्त चीनी के।
हर प्री-बुकिंग के साथ 30 ग्राम मधु निःशुल्क।
500 ग्राम ₹850 | दो की जोड़ी ₹1500
प्रेषण धनतेरस से आरंभ।
प्री-बुकिंग का लिंक बायो में। इसे सहेजें और अपनों के साथ बाँटें।
Desi Alchemist | परंपरा से, प्रकृति से
#च्यवनप्राश #स्वर्णरसायन #आयुर्वेद #DesiAlchemist #आँवला #शीतऋतु #धनतेरस #रसायन #ayurveda #chyawanprash
#च्यवनप्राश #स्वर्णरसायन #आयुर्वेद #DesiAlchemist #आँवला #शीतऋतु #धनतेरस #रसायन #ayurveda #chyawanprash
हर आँगन का एक कोना तुलसी का होता है। सुबह जल, शाम को दीया, और कार्तिक में तुलसी विवाह।
चरक संहिता (सूत्रस्थान 27, हरितवर्ग) में तुलसी "सुरस" नाम से आती है। नाम ही बताता है, सुंदर रस वाली।
पत्ते तोड़ने से पहले प्रणाम, पानी के मटके में दो पत्ते, और देवउठनी पर गन्ने का मंडप, यह सब हमारी परंपरा है।
आपके घर में तुलसी विवाह कैसे होता है? नीचे लिखिए।
Desi Alchemist | परंपरा से, प्रकृति से
#आयुर्वेद #Ayurveda #DesiAlchemist #तुलसी #Tulsi #सुरस #तुलसीविवाह #TulsiVivah #देवउठनी #कार्तिक #KartikMaas #परंपरा #HolyBasil
6
270
आयुर्वेद का वह अंग, जिसके बिना आयुर्वेद अधूरा है।
मालवा का कच्चा मधु, अब तीन प्रकार में: वन, बहुपुष्प और जम्बू।
न तपाया गया, न कुछ मिलाया गया, केवल कपड़े से छाना गया।
मधु मालव | 500 g
वन मधु ₹400 · बहुपुष्प मधु ₹400 · जम्बू मधु ₹450
प्री-ऑर्डर केवल सोमवार, 23 नवंबर रात तक। साथ में हर्बल काजल उपहार।
ऑर्डर करें: desialchemist.com/products/m…
#DesiAlchemist #MadhuMalav #RawHoney #कच्चामधु #मालवा #NewLaunch #SwasthyaAahar
कार्तिक आया, आँवले की ऋतु आई।
आमलकं वयःस्थापनानां (श्रेष्ठम्)
(चरक संहिता, सूत्रस्थान २५.४०, अग्र्य संग्रह)
अर्थ: वयःस्थापन द्रव्यों में, अर्थात् आयु को सुन्दर बनाए रखने वाले द्रव्यों में, आँवला श्रेष्ठ है।
ऋतुचर्या: इन दिनों नए हरे आँवले आते हैं। प्रतिदिन एक आँवला भोजन में सम्मिलित कीजिए, चटनी, मुरब्बा या सादा।
इस चित्र को सहेज लीजिए और अपने घर में सजाइए।
#DesiAlchemist #आँवला #Amla #चरकसंहिता #आयुर्वेद #ऋतुचर्या #कार्तिक #SanskritSutra #IndianArtPrint
आहार आयुर्वेद का अंग है जिसके बिना आयुर्वेद अधूरा है ऐसे में हम अब स्वास्थ्य परक आहार भी आपके लिए उपलब्ध करवा रहे है जिसमें हम आज शुभारंभ मधु Honey से कर रहे हैं, और आगे विभिन्न उत्पाद जैसे मगज बीज, सूखे मेवे, हींग आदि भी लाने वाले है।
मधु मालव, मालवा का कच्चा मधु
आयुर्वेद का वह अंग, जिसके बिना आयुर्वेद अधूरा है।
न तपाया गया, न कुछ मिलाया गया। केवल कपड़े से छाना गया, जैसा प्रकृति ने बनाया, वैसा ही।
तीन प्रकार:
वन मधु, जंगल के जंगली फूलों से। ₹400 · 500 g
बहुपुष्प मधु, खेतों के अनेक फूलों से। ₹400 · 500 g
जम्बू मधु, जामुन के फूलों से। ₹450 · 500 g
प्री-ऑर्डर आरम्भ:
हर प्रकार के केवल 50 जार
हर ऑर्डर के साथ हर्बल काजल, उपहार स्वरूप
डिस्पैच मंगलवार, 24 नवंबर से
प्री-ऑर्डर सोमवार, 23 नवंबर रात तक
ऑर्डर करें:
desialchemist.com/products/m…
#मधुमालव #MadhuMalav #NewLaunch #RawHoney #कच्चामधु #MalwaHoney #SwasthyaAahar #DesiAlchemist #ForestHoney #JamunHoney #MultifloraHoney #PureHoney #MadeInMalwa
ठंड में भूख अधिक क्यों लगती है?
आयुर्वेद के अनुसार हेमंत और शिशिर ऋतु में अग्नि सबसे प्रबल होती है। यह शरीर को पोषण देने का समय है, उपवास से रूखा करने का नहीं।
वैद्य जी का सूत्र: पौष्टिक और स्निग्ध भोजन, जैसे तिल, गुड़, घी और दाल।
इसे सहेज लें और उस मित्र को भेजें जो ठंड में भी भोजन छोड़ देता है।
यह जानकारी पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में अपने वैद्य से परामर्श करें।
Desi Alchemist | परंपरा से, प्रकृति से
#वैद्यसंवाद #आयुर्वेद #DesiAlchemist #शीतऋतु #अग्नि #हेमंतऋतुचर्या #ayurveda #dincharya
स्वस्थस्य स्वास्थ्यरक्षणम्
स्वस्थ रहना, रोग से बचने का पहला उपाय।
"प्रयोजनं चास्य स्वस्थस्य स्वास्थ्यरक्षणम्, आतुरस्य विकारप्रशमनं च"
(चरक संहिता, सूत्रस्थान ३०.२६)
आयुर्वेद का पहला उद्देश्य है स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना, और दूसरा है रोगी के रोग को शान्त करना।
#DesiAlchemist #आयुर्वेद #चरकसंहिता #SanskritSutra #IndianArtPrint
तुलसी: आँगन की औषधि
दिनचर्या सूत्र ·
हर आँगन में एक पौधा, सदियों की परंपरा।
आयुर्वेद तुलसी के बारे में क्या कहता है, और आज का शोध क्या देखता है? इन छह सूत्रों में जानिए:
1. घर घर की तुलसी
2. तुलसी के गुण: कटु, तिक्त, उष्ण
3. कंठ और श्वास के लिए परंपरागत उपयोग
4. मन की शांति
5. कैसे ली जाती है
6. वह सावधानी जो बहुत कम लोग जानते हैं
आपके घर में तुलसी का पौधा है? टिप्पणी में बताइए।
इसे सहेज लीजिए और अपनों को भेजिए।
किसी भी स्वास्थ्य समस्या में अपने वैद्य से परामर्श करें।
Desi Alchemist | परंपरा से, प्रकृति से
#DesiAlchemist #Ayurveda #आयुर्वेद #तुलसी #Tulsi #HolyBasil #दिनचर्यासूत्र #AyurvedicHerbs #IndianHerbs #NaturalWellness
दिन की त्वचा अलग, रात की त्वचा अलग। फिर क्रीम एक ही क्यों?
दिन में त्वचा धूप, धूल और सूखी वायु से रक्षा में लगी रहती है, इसलिए उसे हल्का पोषण चाहिए। रात में वह स्वयं को नया करती है, इसलिए उसे गहरा पोषण चाहिए।
दिन के लिए: रत्न रसायन क्रीम (माणिक्य भस्म, मुक्ता पिष्टी, चंदन तैल, केसर, यष्टिमधु)
रात के लिए: स्वर्ण रसायन क्रीम (स्वर्ण भस्म, केसर, कुमकुमादि तैल, मंजिष्ठा, कुमारी)
स्वर्ण रत्न दिन और रात की विधि: दोनों क्रीम एक साथ, केवल ₹700। desialchemist.com पर उपलब्ध, लिंक बायो में।
इसे सहेज लें और उस सखी को भेजें जो एक ही क्रीम से काम चलाती है।
#DesiAlchemist #आयुर्वेद #AyurvedicSkincare #DayCream #NightCream #RatnaRasayan #SwarnaRasayan
desialchemist.com/products/s…
हमने "डिजिटल पेढ़ी" नाम से एक ऐप बनाया है। हमारे यहाँ मालवा में दुकान को पेढ़ी कहते हैं, और इस ऐप से आपकी पूरी पेढ़ी ऑनलाइन हो जाती है।
छोटे दुकानदार के पास न वेबसाइट बनवाने का समय होता है, न रोज़ पोस्ट डालने का। इसलिए हमने ये सब एक ही जगह रखा है:
•अपनी वेबसाइट, जहाँ से ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर कर सके
•लोकल मार्केटप्लेस में जगह, जहाँ ग्राहक देख सकें कि कौन सा सामान किस दुकान पर मिलेगा
•दुकान जाने से पहले ग्राहक सामान की फोटो देखकर पसंद कर सकें
•रील और इमेज बनाने की सुविधा, त्योहार की पोस्ट भी
•पूरा हिसाब-किताब मोबाइल पर
•ग्राहक क्लब, जिसमें पॉइंट्स और ऑफर
•शहर के बाहर भी डिलीवरी
•डॉक्टर और छोटे सैलून के लिए अपॉइंटमेंट और ग्राहकों को टोकन
दुकानदार बस दुकान चलाए, ऑनलाइन का काम डिजिटल पेढ़ी संभालेगी। आगे धीरे-धीरे इसमें नई सुविधाएँ जोड़ते रहेंगे।
आप बताइए, कैसा लगा, और नाम कैसा लगा?
शीत ऋतु आते ही तीनों पात्रों की भूख बढ़ गई है।
वात: जल्दी में सूखा नाश्ता, फिर त्वचा रूखी और जोड़ चटकते।
पित्त: अग्नि प्रबल, भोजन देर से मिले तो पेट में जलन।
कफ: गरम हलवा और पकवान, पर बैठे बैठे शरीर भारी।
आयुर्वेद का शीत ऋतु भोजन नियम:
1. समय पर गरम और पौष्टिक भोजन लीजिए
2. भोजन में तिल, गुड़ और थोड़ा घी रखिए
3. खाकर कुछ देर टहलिए
अग्नि का सम्मान कीजिए, स्वस्थ रहिए।
इन दिनों आपको सबसे अधिक क्या खाने का मन करता है? नीचे लिखिए।
त्रिदोष के तीन पात्र | कड़ी 11
सहेजें, और अपनों को भेजें।
#आयुर्वेद #त्रिदोष #वात #पित्त #कफ #शीतऋतु #ऋतुचर्या #तिलगुड़ #Ayurveda #Tridosha #WinterDiet #Ritucharya #DesiAlchemist
देवउठनी एकादशी: आज जागते हैं श्री हरि।
कार्तिक शुक्ल एकादशी, देवउठनी एकादशी। आषाढ़ की देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु क्षीरसागर में, शेषनाग की शय्या पर योगनिद्रा में थे, और माँ लक्ष्मी उनके चरणों की सेवा में।
चार महीने का चातुर्मास। इन दिनों विवाह और शुभ कार्य रुके रहते हैं।
और आज के दिन, भगवान जागते हैं। घर घर आँगन में उनके चरण चिह्न बनाए जाते हैं, गन्ने का मंडप सजता है, और थाली बजाकर गाया जाता है, उठो देव, बैठो देव।
इसी दिन से तुलसी विवाह का उत्सव होता है, शालिग्राम भगवान के संग तुलसी माँ का। और फिर से खुल जाते हैं विवाह के शुभ मुहूर्त।
उत्तिष्ठ गोविन्द त्यज निद्रां जगत्पते।
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्॥
(प्रबोधिनी मंत्र, परंपरा)
अर्थ: हे गोविन्द, उठिए, निद्रा त्यागिए, हे जगत्पति। हे जगन्नाथ, आपके सोने से यह सारा जगत सोया रहता है।
आयुर्वेद में तुलसी को सुरसा कहा गया है, हर आँगन की सबसे पवित्र औषधि।
इस पोस्ट को सहेजिए और अपनों को भेजिए। शुभ देवउठनी एकादशी।
#देवउठनीएकादशी #प्रबोधिनीएकादशी #तुलसीविवाह #श्रीहरि #विष्णु #कार्तिकमास #DesiAlchemist #DevUthaniEkadashi #TulsiVivah #PrabodhiniEkadashi
शतावरी | Shatavari
ग्रंथों में इसे शतावरी कहा गया है, अर्थात सौ जड़ों वाली। इसकी कंद जैसी जड़ें ही मुख्य औषधि हैं।
रस: मधुर, तिक्त
वीर्य: शीत
दोष: वात और पित्त को शांत करने वाली, और श्रेष्ठ रसायन
परंपरा: इसका चूर्ण दूध के साथ लेने की रीत
कफ बढ़ा हो, गर्भावस्था हो या कोई औषधि चल रही हो, तो वैद्य परामर्श लें।
हमारे Shatavari Powder, Swarn Raksha Capsules और Sandhishakti Tailam में भी।
क्या आपने पहले कभी शतावरी का नाम सुना था?
केवल जानकारी हेतु।
#shatavari #ayurveda #desialchemist
शास्त्रों में लिखा उबटन, अब आपके घर।
दिव्य रसायन उबटन चौदह औषधियों का एक संस्कार है। हर औषधि का अपना शास्त्रीय गुण:
केसर: भावप्रकाश में वर्ण्य कहा गया, त्वचा का वर्ण निखारे
निम्ब: चरक संहिता का कण्डूघ्न, त्वचा को शुद्ध रखे
मञ्जिष्ठा: रंगत को एक-सी और उजली बनाए
हरिद्रा: त्वचा को निखार और चमक दे
रक्तचन्दन: शीतल स्वभाव का, लालिमा और जलन शांत करे
यष्टिमधु: त्वचा को कोमल बनाए, प्राकृतिक आभा लौटाए
माणिक्य भस्म: रसशास्त्र की विधि से शोधित
साथ में सात और औषधियाँ: दारुहरिद्रा, ब्राह्मी, गुलाब, उशीर, मुलतानी मिट्टी, नारंगी छिलका और श्वेत चन्दन।
प्रयोग विधि: एक चम्मच उबटन को दूध या जल में मिलाकर लेप बनाएँ। मुख पर लगाएँ और सूखने से पहले हल्के हाथों से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार।
दिव्य रसायन उबटन, 50 ग्राम, ₹290
यहाँ से मँगाएँ: desialchemist.com/products/d…
#DesiAlchemist #DivyaRasayanaUbtan #Ubtan #AyurvedicSkincare #Ayurveda #Kesar #Manjistha #Haldi #NaturalGlow #IndianSkincare #RasShastra #HerbalUbtan
दूध और फल साथ क्यों नहीं खाने चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार दूध भारी है और देर से पचता है, जबकि अधिकतर फल हल्के हैं और शीघ्र पचते हैं। दोनों को साथ लेने से पाचन अग्नि को एक ही समय दो अलग स्वभाव के आहार संभालने पड़ते हैं, इसीलिए इसे विरुद्ध आहार कहा गया है।
वैद्य जी का सूत्र: फल अकेले लो, और दूध से लगभग एक घंटे का अंतर रखो।
घर में बना शुद्ध गुलाब जल और उससे बना उबटन, दादी-नानी का शीतल, सुगंधित सौंदर्य अनुष्ठान।
इस पोस्ट में गुलाब जल और उबटन के लाभ, घर पर गुलाब जल बनाने की दो विधियाँ और उबटन लगाने का सही ढंग है।
सहेज लें, और सप्ताह में दो बार अपनी त्वचा को यह उपहार दें।
तैयार उबटन चाहिए तो दिव्य कान्ति संस्कार कॉम्बो (दिव्य रसायन उबटन + स्वर्ण मिस्ट desialchemist.com/products/d… पर उपलब्ध है।
सूचना: यह जानकारी केवल पारंपरिक ज्ञान हेतु है। किसी भी उपाय को अपनाने से पूर्व योग्य वैद्य या चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
#गुलाबजल #उबटन #आयुर्वेदिकसौंदर्य #दिव्यरसायनउबटन #DesiAlchemist
आँवला नवमी: आँवले के वृक्ष की पूजा क्यों होती है?
कार्तिक शुक्ल नवमी, अक्षय नवमी। मान्यता है, एक बार माँ लक्ष्मी पृथ्वी पर आईं। उनकी इच्छा थी कि भगवान विष्णु और भगवान शिव, दोनों की पूजा एक साथ करें।
उन्होंने सोचा, तुलसी विष्णु को प्रिय है, और बेल शिव को। दोनों के गुण एक साथ कहाँ मिलेंगे?
तब उन्हें आँवले का वृक्ष दिखा। उसी को विष्णु और शिव का स्वरूप मानकर उन्होंने पूजा की। प्रसन्न होकर दोनों प्रकट हुए, और माँ लक्ष्मी ने उसी वृक्ष के नीचे उन्हें भोजन कराया।
तभी से आँवला नवमी पर आँवले के वृक्ष की पूजा होती है। उसके तने पर कच्चा सूत लपेटा जाता है, दीप जलाया जाता है, और उसकी छाया में भोजन किया जाता है।
आमलकं वयःस्थापनानाम्।
(चरक संहिता, सूत्रस्थान २५.४०)
अर्थ: वयःस्थापन, अर्थात आयु को स्थिर रखने वाले द्रव्यों में आँवला श्रेष्ठ है।
इस पोस्ट को सहेजिए और अपनों को भेजिए। शुभ आँवला नवमी।
#आँवलानवमी #अक्षयनवमी #आँवला #माँलक्ष्मी #कार्तिकमास #आयुर्वेद #DesiAlchemist #AmlaNavami #AkshayaNavami #AmlaNavami
मैने दो मित्रो के साथ एक ऐप बनाई है जिसमें दुकानदार अपनी पूरी दुकान को ऑनलाइन ले जा सकता है ,उसमें ऑनलाइन ऐप साथ मेंलोकल मार्केट प्लेस में भी उपस्थिती ऐप को हेल्प से रील और इमेज बना सकता है।
साथ में डॉक्टर या पार्लर की ऑनलाइन बुकिंग , दुकान का पूरा हिसाब किताब बारकोड बिलिंग और जीएसटी कैलकुलेशन सभी एक ही ऐप में।
अभी हम हमारे शहर में लॉन्च कर रहे है , आप बताए कैसा है?
1
9
659





















