Pinned Tweet
अविचल संकल्प, निर्णायक प्रतिकार।
भारतीय सेना ने #OperationSindoor में शौर्य की नई इबारत लिखी।
शहीदों का बदला, राष्ट्र का सम्मान — यही है नया भारत!
#IndianArmy
अविचल संकल्प, निर्णायक प्रतिकार।
Unwavering Resolve,
Decisive Action.
#OperationSindoor
#JusticeServed
#IndianArmy
दुभेटा गांव में गांव के संस्थापक दादा सुलखनपाल श्योराण जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जी @drarvindksharma के साथ स्मारक पार्क और नवीनीकृत कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन भी किया।
दादा सुलखनपाल जी का संघर्ष और योगदान आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत और इतिहास से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सच्चाई को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।
इस अवसर पर मैं सभी पत्रकार बंधुओं के योगदान को नमन करता हूं।
भूतपूर्व सैनिक संगठन गन्नौर के दसवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर वीर नारियों और 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग सैनिकों को सम्मानित किया। देश की रक्षा में सैनिकों का त्याग, साहस और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। जय हिंद!
बाल दिवस के अवसर पर जय भारत पब्लिक स्कूल और बीएम मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संदेश दिया कि मोबाइल पर समय गंवाने के बजाय पढ़ाई, खेलकूद और अपने हुनर को निखारने पर ध्यान दें। लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि आज के बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया और भगवान सूर्य देव से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करता हूं।
जय छठी मैया!
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन ‘खरना’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
छठी मैया और भगवान सूर्य देव की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।
दशमेश पिता, साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के ज्योति-जोत पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका त्याग, तपस्या, वीरता और धर्म की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव मानवता को सत्य, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
वाहेगुरु जी की शिक्षाएं और उनके आदर्श हम सभी के जीवन को सदैव प्रकाशमान करते रहें।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए सभी बच्चों को राष्ट्रीय बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
बच्चे देश का भविष्य हैं, उनके सपनों को संवारना और उन्हें बेहतर अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
गन्नौर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एजुकेशनल फेस्ट में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा जी @MAHIPALDHANDA1 के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा और युवा संसद में उनकी शानदार भागीदारी देखी।
स्कूल में 24 नए कमरों की आवश्यकता को देखते हुए नए भवन की घोषणा हुई है। हमारा प्रयास है कि गन्नौर के सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कोई कमी न रहे और हर बच्चे को बेहतर शिक्षा का अवसर मिले।
छठ पूजा के पावन पर्व के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हमें शुद्धता, आस्था और समर्पण का संदेश देता है।
छठी मैया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। भगवान सूर्य देव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
#ChhathPuja #ChhathPuja2026
महान योद्धा, कुशल प्रशासक और अदम्य साहस के प्रतीक शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
महाराजा रणजीत सिंह जी ने अपने अद्वितीय नेतृत्व, वीरता और दूरदर्शिता से इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा। उनका जीवन साहस, एकता, सुशासन और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
उनका संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
पुरखास राठी में करीब 1.22 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। तालाब का सौंदर्यीकरण, इंडोर जिम, पक्की गलियां और खेतों तक रास्तों सहित 8 विकास कार्य गांव को समर्पित किए। साथ ही 21 कबड्डी खिलाड़ियों को किट भेंट की और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो SPO रशपाल कुमार और बाबी चंद के शव मिलना बेहद दुखद और चिंताजनक है। देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ हुई इस कायराना वारदात की जितनी निंदा की जाए, कम है।
मैं दोनों जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।
गांव अगवानपुर में 17 लाख रुपये की लागत से सैन, प्रजापत, सुनार, जोगी और कश्यप समाज के लिए नवनिर्मित चौपाल का लोकार्पण कर समाज को समर्पित किया।
चौपाल सामाजिक मेलजोल और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का केंद्र बनेगी। ग्रामीणों की जरूरतों और सुझावों के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है।
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि हर भाई-बहन का रिश्ता सदैव प्रेम, खुशियों और विश्वास से यूं ही महकता रहे।
विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर रेलवे रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला में आयोजित वार्षिक पूजन महोत्सव में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान धर्मशाला में नए भवन निर्माण की नींव रखी और समाज के 45 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही गांव घसौली में आयोजित विश्वकर्मा दिवस समारोह में भी शिरकत की।
समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, पारंपरिक हुनर और आधुनिक तकनीकी ज्ञान को अपनाना बेहद जरूरी है।






































