Pinned Tweet
ब्रेकिंग न्यूज
ईरान के सरकारी न्यूज चैनल ने ईरान के जाबांज सुप्रीम लीडर ख़मनोई के निधन की पुष्टि कर दी है।
और दोस्तो मैने आगाह किया था कि इजरायल ने कुछ माह पहले जान बूझकर युद्ध विराम किया था, ताकि खमनोई की लोकेशन को ट्रैक किया जा सके और आखिरकार वही हुआ।
ईरान इजराइल और अमेरिका के इरादों को भांप नहीं पाया। हालांकि ईरान का यह downfall धार्मिक गणराज्य शासन को खत्म करके ईरान में लोकतंत्र स्थापित करेगा।
वही पर ईरान का आगामी सत्ता अमेरिका के हिसाब से ऑपरेट होगा। वही इस खबर ने उनके विदेश see more...
ईरान का अमेरिका के सहयोगी अरब देशों पर हमला करना उसे मजबूत बनाएगा या फिर सभी का दुश्मन बना देगा।
सुनने में आ रहा है कि ईरान ने दुबई के बुर्ज खलीफा के पास मिसाइल हमला कर दिया है।
क्या लगता है कि अमेरिका के सहयोगी देशों पर ईरान को हमला करना चाहिए?
जब किस्मत बुलंद हो तो घर का कबाड़ भी उसे करोड़पति बन सकता है
यही हुआ जालंधर के एक व्यक्ति के साथ,जब उसके घर में पड़ा कबाड़ ट्रैक्टर नीलामी में 1.25 करोड़ में बिका।
यह ट्रैक्टर 1921 मॉडल का जर्मन निर्मित लेंज बुलडोग HL-12 था जिसे अब अमेरिका से कैलिफोर्निया स्थित museum में नीलामी में प्रदर्शित किया जाएगा।
इसकी खासियत यह है कि इसे खेतों के साथ-साथ चक्की चलाने में भी उपयोग में लिया जा सकता है।
जिंदगी में रिस्क लेना भी जरूरी है
अगर कोई रास्ता आपको डरा रहा है
तो समझ लेना कि आगे बहुत बड़ी सफलता
आपका इंतजार कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप की दादागिरी को खत्म करते हुए निर्णय दिया कि उसके दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने के खेल को गैर कानूनी कहा। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ग्लोबल टैरिफ के कानून को रद्द कर दिया
इस निर्णय से साफ प्रतीत होता है कि अमेरिका का लोकतंत्र सच में निष्पक्ष और मजबूत है जो विधायिका के सामने नतमस्तक नहीं होता,
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई अधिकार नहीं है। कोर्ट का यह फैसला डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों के लिए बहुत बड़ा झटका साबित हो सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ आपातकालीन शक्ति के तहत लागू की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने गलत माना।
सोचिए क्या भारत का सुप्रीम कोर्ट ऐसा निर्णय सत्ता पक्ष के खिलाफ ले सकता है।
लोग क्या कहेंगे
० पहले दिन हसेंगे
० दूसरे दिन मजाक उड़ाएंगे
० तीसरे दिन भूल जाएंगे
लेकिन याद रखिए मित्रो यह
जीवन आपका है इन लोगों का नहीं।
इसीलिए जीवन में जो उचित है और जिसे आप चाहते हो,जिससे तुम खुश हो उस काम को
लोगो की परवाह बगैर करिए।
पृथ्वी के छिपे हुए अजनबी निवासी एलियंस
हाल ही में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इंटरव्यू में स्वीकार किया कि "वे एलियंस के वजूद ओर भरोसा करते है और इस दुनिया में उनका अस्तित्व है।"
ओबामा ने एक्सेप्ट किया कि आसमान में कुछ ऐसी चीजें देखी गई हैं, जिनके बारे में सरकार को भी पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे फुटेज और रिकॉर्ड मौजूद हैं जो आसमान में उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं (UAPs) को दिखाते हैं।
बराक ओबामा के एलियंस के अस्तित्व के स्वीकारने से दुनिया में इस मुद्दे को और अधिक चर्चित बना दिया और लोग इस बारे में बहस छिड़ गई।
आपको क्या लगता है एलियंस का अस्तित्व सच में है क्योंकि कही देशों में काफी लोग उन्हें देखने और महसूस करने का दावा करते है।
Fruitful trees and virtuous people 🤔bend, but dry wood and foolish people never bend.
Good morning 🌅 friend
God bless everyone
Poverty and death are not the worst things in this world;
even worse than that is a life without dignity.
Those who lack dignity in life are living a meaningless life, worse than death.
इसीलिए मुझे कट्टरपंथ धार्मिक शासन पसंद नहीं हालांकि कुछ दोस्तो को इस टॉपिक पर आपत्ति हो सकती है मगर फिर भी बात पर चर्चा की जानी चाहिए।
कोई भी समाज,देश बिना महिलाओं के विकास उत्थान के तरक्की नहीं कर सकता है। फिर इस्लामिक शासन में महिलाओं को शासन में भागीदारी पर पाबंदी क्यों।
फिर सभी मुस्लिम बाहुल्य देश एक एक करके लोकतंत्र से वापस धार्मिक इस्लामिक शासन की और बढ़ चुके है।
जहां सबसे ज्यादा खतरा अल्पसंख्यक,महिलाओं और नास्तिक लोगों को है जहां सबसे अधिक खतरा अभिव्यक्ति की आजादी और धार्मिक आजादी को है
अफगानिस्तान,सूडान, turkey, ईरान में लोकतंत्र को बदल कर धार्मिक शासन लागू कर दिया गया
अब बांग्लादेश भी उसी बर्बादी के रास्ते पर है,और मुस्लिम देशों में लोकतंत्र क्यों बना नहीं रह सकता है
कोरियन गेम खेलने को लेकर 3 बहनों की आत्महत्या की खबर दबी नहीं कि MP में ऑनलाइन गेम खेलने की वजह अब नाबालिग को घर पर ही चोरी करने पर मजबूर कर रही है।
मोबाइल गेमिंग के वजह से घर और मनुष्य अन्दर से बिखरना शुरू हो गए है।
गेमिंग के एडिक्टेड नाबालिग युवक ने घर से अपनी मां के 15 लाख के जेवर चुरा लिए।
पुलिस ने जांच में पाया कि मोबाइल गेमिंग की लत के चलते लड़के ने बहुत ज्यादा कर्ज ले लिया था जिसे चुकाने के कारण उसने अपने घर से मां के गहने चुराए।
✨ "Time, power, wealth and body
may accompany you or leave you...!!
But nature, understanding* and *true relationships
always stand by you in every situation of life...!!"
Good morning everyone
अभी तक हम लोग बचपन से सुनते आए हैं कि हमेशा सड़क की बाईं और चलना चाहिए और यह बात सभी लोगों के दिमाग में बचपन से बैठ गई है।
लेकिन जन सामान्य इससे नियम से अनजान है कि लेफ्ट साइड चलने का नियम सिर्फ गाड़ियों के लिए है पैदल यात्रियों के लिए नहीं, और इसी अनभिज्ञता से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
एक आंकड़े के अनुसार देश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की मौत में से 20% पैदल यात्रियों की होती है, और बाएं तरफ चल रहे व्यक्ति को पीछे से आ रही गाड़ी दिख नहीं पाती है और वह तेज रफ्तार गाड़ियों से खुद को बचाने का प्रयास भी नहीं करता है।
इसके साथ इस रोड साइड की इस गलती की पुष्टि होने पर बीमा क्लेम भी अटक जाता है।
जबकि इसका ग्लोबली नियम यह है कि जहां फुटपाथ नहीं हो,वहां ट्रैफिक के विपरीत दिशा में चलना चाहिए ताकि सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ियों से बचा जा सके।
तो दोस्तो आपको यह जानकारी कैसी लगी और इसको फॉलो करने की कोशिश जरूर करे।
अगर अल्फ़ाज़ कम पड़ जाएं,
तो गुलाब को पढ़ लेना।
हर पंखुड़ी पर लिखा है,
तुम्हारे लिए बेइंतहा प्यार है मेरा।
सभी दोस्तों को गुलाब दिवस की शुभकामनाएं।
कौन कौन आज Rose day मनाने जा रहा है
Good wishes for Rose Day
Good morning
जितना जरूरी मां का आंचल,प्यार होता है
उतना ही जरूरी पिता का स्पर्श और भावनात्मक साथ
क्योंकि मां का प्यार पोषण देता है तो
पिता का प्यार मजबूत,जीना सिखाता है।
#GoodEvening
मुर्दों और आत्माओं का शहर : कासाडागा
वैसे तो अमेरिका और उसके शहरों को आधुनिक माना जाता है लेकिन अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कासाडागा रूहानी , भूत प्रेत ताकतों के दम पर अलग पहचान रखता है।
यहाँ डॉक्टर या इंजीनियर से ज्यादा मीडियम्स (आत्माओं से संपर्क कराने वाले लोग) और टैरो रीडर्स मिलेंगे, और यहां इस काम को यह अंधविश्वास या जादू टोना नहीं मानकर एक सम्मानजनक प्रोफेशन मानते हैं।
कासाडागा शहर की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ज्योतिष टैरो कार्ड रीडिंग, स्पिरिचुअल हीलिंग पर आधारित है। दुनिया भर से लाखों पर्यटक यहां अपने पूर्वजों से बात करने के लिए आते है।
अपनी अजीबोगरीब कहानी और सस्पेंस के कारण यह शहर काफी प्रचलित हो चुका है,आपको क्या ऐसे शहर पर विश्वास है और कभी घूमना जाना पसंद करेंगे।
पापा हम कोरियन कल्चर को नहीं छोड़ सकते, कोरियन हमारी जान है।
भारत के लड़कों से कैसे शादी 🤮 करेंगे ? उनसे शादी करने से अच्छा है कि हम मर जाए
कोरियन लड़की अपने आपको इतनी कोरियन नहीं मानती जितनी भारत की BTS lover लड़कियां अपने आपको पक्का वाला कोरियन मानने लगी है।
एक मेरे पड़ोस की नर्सिंग स्टूडेंट लड़की जो वेजिटेरियन थी उसने कोरियन BTS,K-पॉप के चक्कर में Sea food, 🦞 खाना शुरु कर दिया,और कोरियन ड्रेस,कोरियन ड्रामा,मूवी,ज्वैलरी पहनना शुरू कर दिया।
कोरियन BTS बैंड स्टार की बुराई करने पर रोना शुरू कर देते थी। और यह समस्या और कोरियन दीवानगी बहुत बड़ी तादाद में है।
लेकिन समस्या यह है कि भारत की Gen Z लड़कियों को भारत के लड़के और कल्चर क्यों पसंद नहीं आ रहा।
#koreangame
भारत टैक्सी सर्विस
निजी टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की मनमानी और एकाधिकार होने की वजह से उपभोक्ता हित लगातार नजअंदाज किया जा रहे थे।
इसी को ध्यान में रखते हुए देश की पहली सहकारी कैब टैक्सी सर्विस " भारत टैक्सी " को दिल्ली और गुजरात के कुछ शहरों में शुरू किया गया।
इस टैक्सी सर्विस में ड्राइवरो से किसी प्रकार का कमीशन नहीं लिया जाएगा और वह खुद इस प्लेटफार्म के मालिक / हिस्सेदार होंगे।
साथ ही पीक टाइम/फेस्टिव टाइम में surge रेट(ज्यादा किराया) भी नहीं देना पड़ेगा।
ड्राइवर को एक्सीडेंशियल बीमा , फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस , रिटायरमेंट सेविंग , ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम जैसी सुविधा दी जाएंगी।
क्या लगता है यह निजी कम्पनियों ओला/uber ki मनमानी को कुछ कम कर पाएगी। या फिर इसका हाल सरकारी विभाग की तरह हो जाएगा।
सुंदर रशियन लुक की वजह से मुनाफे वाला बिजनेस बंद।
बिहार के सोनपुर की रोजी नेहा सिंह 10 साल मेकअप आर्टिस्ट रही लेकिन नौकरी से मन भरने के बाद रांची के पोश इलाके में चिकन लिट्टी चोखा का बिजनेस सेटअप किया।
कुछ समय बाद उनके वायरल होने के बाद बिज़नेस अच्छा चलने लगा मगर उसके साथ जहरीले माहौल से मानसिक तनाव होने से इनको दुकान बंद करनी पड़ी।
लोग इनके रशियन लुक की वजह से इनको प्रॉस्टीट्यूट की तरह ट्रीट करने लगे और" 6000 में रात गुजारने", "लॉन्ग ड्राइव पर चलने" ,"हम खाना खाने नहीं बल्कि रशियन देखने आए है" जैसे जैसे गंदे गंदे कमेंट करने लगे।
लोग इनके मेकअप,लिपस्टिक,कपड़ों पर राह चलते गलत कमेंट करने लगे।
हालांकि रोजी नेहा सिंह वापस बिज़नेस करना चाहती है मगर अच्छे स्टाफ और अच्छी लोकेशन पर।
मगर क्या किसी सुंदर महिला को अकेले बिजनेस करना इतना दूभर हो जाता है ? और भारत मे रशियन की इमेज खराब है या लोगों की सोच और नियत खराब है।
























