DIPRO Rewari (@DiproRewari) header
DIPRO Rewari (@DiproRewari) profile picture

#सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक करता है ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके

Joined November 2019
Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)Photo by DIPRO Rewari (@DiproRewari)
-विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा बढ़ाई, अब 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी फाइनल मतदाता सूची- -15 दिसंबर तक किया जाएगा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण
1
65
कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस चरण तथा उनके निस्तारण की अवधि बढ़ाकर 15 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची अब 22 दिसंबर 2026 को प्रकाशित होगी।
1
9
इस संशोधन के बाद हरियाणा सहित जिला में एसआईआर की प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित नई समय-सारणी के अनुसार कार्य करना होगा।
7
-तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली, नशे से दूर रहने का दिया संदेश- -स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आह्वान- सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया और प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में
1
53
रैली नागरिक अस्पताल रेवाड़ी से शुरू होकर सैनी पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि हमें यह विचार करना चाहिए कि क्या हम वास्तव में अपने स्वास्थ्य और अपने भविष्य की रक्षा कर रहे हैं। तंबाकू की लत का मुकाबला पहले से अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं
1
8
को तंबाकू की लत से बचाने पर जोर देते हुए स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित करने का आह्वान किया।
6
-दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव कल से- -विजेता प्रतिभागियों को दिए जाएंगे 2100 से लेकर 41000 तक के नकद इनाम- युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा की ओर से युवाओं की कला, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीरवार, 19 नवंबर से दो दिवसीय जिला
1
1
54
स्तरीय युवा महोत्सव 2026 का इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कल्पना चावला सभागार में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य-कम-जिला युवा समन्वय अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया ने कि इस महोत्सव को पूरी तरह इनडोर स्वरूप में गरिमापूर्ण तरीके से
1
12
आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को 2100 से लेकर 41000 तक के नकद इनाम दिए जाएंगे।
8
-जिला परिवेदना समिति की 20 नवंबर को होगी बैठक - -हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा करेंगे अध्यक्षता- जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक शुक्रवार, 20 नवंबर सुबह 11:00 बजे बाल
1
1
56
भवन रेवाड़ी में होगी। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा करेंगे। डीसी श्री अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों की सुनवाई की जाएगी। जिसमें 8 नए व 5 लंबित परिवाद
1
12
शामिल हैं। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा इन परिवादों तथा मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभाग अध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
5
-जिला में 24 नवंबर तक मनाया जा रहा विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह- -एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक उपयोग रोकने एवं जनजागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही गतिविधियां- सिविल सर्जन डॉ नरेंद्र दहिया ने बताया कि जिला में 18 से 24 नवम्बर 2026 तक विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता
1
1
45
उपयोग केवल चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ही किया जाना चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं लेना, अनावश्यक रूप से इनका उपयोग करना अथवा उपचार बीच में छोड़ देना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इससे बैक्टीरिया पर दवाओं का असर कम होने लगता है और सामान्य संक्रमण का
1
2
उपचार भी कठिन हो सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग स्वयं से न करें, चिकित्सक द्वारा निर्धारित उपचार का पूरा पालन करें तथा संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियां अपनाएं।
2