DPRO, Ranchi (@DproRanchi) header
DPRO, Ranchi (@DproRanchi) profile picture

District Information and Public Relations Office, Ranchi. Stay in touch, We will keep you updated about works of Ranchi District Administration.

Ranchi, India
Joined March 2019
Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)
DPRO, Ranchi retweeted
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों को एक और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आज रांची जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ‘एक और अवसर’ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने एवं मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों के निराकरण के लिए आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई गई। कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया गया। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक आयोजित की गई। साथ ही मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम शामिल कराने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चुनाव पाठशाला का भी आयोजन किया गया। विशेष कैंप के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ASDD (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट) सूची का पुनः प्रकाशन किया गया। सूची में यदि किसी पात्र नागरिक का नाम शामिल पाया गया, तो उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 अथवा इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी एवं अन्य श्रेणियों से संबंधित मतदाताओं की सूची भी संबंधित मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई। ऐसे मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी पात्रता से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। वहीं, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे पात्र भारतीय नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनसे फॉर्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया भी पूरी की गई, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके। @prdjharkhand @ceojharkhand @ECISVEEP
1
1
4
1,959
DPRO, Ranchi retweeted
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में तीन चरणों में निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर एवं जिला स्तर पर उन विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित की गई, जहां इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) गठित हैं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 1800 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में आज अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 140 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण के साथ जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा क्षेत्र के EROs, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों पर किया गया। प्रथम चरण में संस्थान स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रत्येक संस्थान से दो प्रतिभागियों का चयन किया गया। दूसरे चरण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके पश्चात जिला स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता आयोजित की गई। 🌟निबंध प्रतियोगिता के विजेता🌟 जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनु कुमारी, रमेश सिंह मुंडा +2 उच्च विद्यालय, बुंडू (58-तमाड़ विधानसभा क्षेत्र) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रोहित कुमार, मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची (63-रांची विधानसभा क्षेत्र) तथा तृतीय स्थान खुशबू कुमारी, राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पाली (64-हटिया विधानसभा क्षेत्र) ने प्राप्त किया। 🌟प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता🌟 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रोहित कार्जी, UPG H.S., Jamudag, घांसी राम कोईरी, AHS, Patrahatu तथा कृति कुमारी, Govt. +2 H.S., Landupdhih (61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र) की टीम रही। द्वितीय स्थान पर सृष्टि राज केशरी, APJSVM, Kudlung Nagri; चाहत परवीन, MPMPG H.S., Ratu तथा रेशमी कुमारी, Govt. H.S., Pandra (64-हटिया विधानसभा क्षेत्र) की टीम रही। वहीं तृतीय स्थान पर रितु कुमारी, PM Shri +2 H.S., Lapung, लाइबु आफरीन, Govt. +2 H.S., Sons तथा अनुक्का कच्छप, Project Girls +2 H.S., Tangarbasi (66-मांडर विधानसभा क्षेत्र) की टीम रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सामान्य ज्ञान की क्षमता को प्रोत्साहित किया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। @prdjharkhand @ceojharkhand @ECISVEEP
1
1
1
1,435
DPRO, Ranchi retweeted
प्रकाश पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन, रांची द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। इसी क्रम में आज सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @rmccommissioner @mbhajantri
1
1
722
DPRO, Ranchi retweeted
प्रकाश पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन, रांची द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। इसी क्रम में आज सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारु, पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, नगर श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, वार्ड पार्षद श्री परमजीत सिंह सहित सिख समुदाय के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। बैठक में प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती, यातायात का सुचारु संचालन एवं आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था का निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। प्रकाश पर्व आस्था, सेवा, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि पर्व का आयोजन सभी के सहयोग एवं समन्वय से शांतिपूर्ण एवं हर्षाेल्लास के वातावरण में संपन्न हो। सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्रकाश पर्व के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
1
2
2
754
DPRO, Ranchi retweeted
1
1
65
DPRO, Ranchi retweeted
आज बिरसा मुण्डा विमानपत्तन विकास परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिरसा मुण्डा विमानपत्तन, रांची के लिए हस्तांतरित की गई भूमि पर चहारदीवारी निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही निर्माणाधीन चहारदीवारी के भीतर आने वाले घरों को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में अद्यतन जानकारी ली गयी। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @aaiRanchiApt @mbhajantri
2
3
14
1,058
DPRO, Ranchi retweeted
आज बिरसा मुण्डा विमानपत्तन विकास परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार रजत, अपर समाहर्ता, रांची श्री रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, निदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, रांची, उपसमाहर्त्ता भूमि सुधार श्री मुकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री के. के. राजहंस, अंचल अधिकारी, नामकुम एवं अरगोड़ा तथा विद्युत विभाग सहित अन्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा बिरसा मुण्डा विमानपत्तन, रांची के लिए हस्तांतरित की गई भूमि पर चहारदीवारी निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही निर्माणाधीन चहारदीवारी के भीतर आने वाले घरों को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में अद्यतन जानकारी ली गयी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चहारदीवारी निर्माण, सड़क डायवर्सन तथा विद्युत लाइन स्थानांतरण से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। अधिग्रहित भूमि के नागर विमानन विभाग, रांची के पक्ष में नामांतरण की प्रक्रिया और रांची से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा प्रारंभ करने की दिशा में अब तक हुई प्रगति एवं संबंधित प्रक्रियाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रक्रियाओं का निष्पादन निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित करते हुए परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न होने दें। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @aaiRanchiApt @mbhajantri
1
2
8
1,344
DPRO, Ranchi retweeted
झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़े के अवसर पर जिलेभर में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की शृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। आज जिले के सभी प्रखंडों के 305 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण से लेकर आजीविका सशक्तीकरण, किसान प्रशिक्षण, बिजली उपभोक्ता शिविरों तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियां संपन्न हुईं। 🌟हरित झारखंड की ओर एक और कदम: 305 ग्राम पंचायतों में व्यापक पौधारोपण🌟 स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज रांची जिले के सभी प्रखंडों की 305 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन प्रांगण, विद्यालय भवन प्रांगण, आंगनबाड़ी केंद्र प्रांगण, तालाब एवं सार्वजनिक स्थलों पर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण हेतु बड़े पैमाने पर पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय समूहों को सौंपी गई। आमजन से आग्रह किया गया कि स्वच्छ हवा और हरित ग्राम के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास करते रहें। इसी क्रम में बेड़ो प्रखंड के केशा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुक के नवनिर्मित गृह में गृह प्रवेश कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। लाभुक परिवार में खुशियों का माहौल रहा। यह पहल ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और खुशहाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 🌟 शिक्षा विभाग: युवाओं को झारखंड की गौरव गाथा से जोड़ा🌟 जिले के सभी स्कूलों में झारखंड के इतिहास, गाथा, महापुरुषों, आंदोलनकारियों, राज्य स्थापना की कहानी, रजत जयंती वर्ष तथा समृद्ध विरासत एवं संस्कृति से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। साथ ही क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई। 🌟कृषि विभाग: प्राकृतिक खेती की ओर किसानों को किया जागरूक🌟 आज ग्राम पंचायत दुलमी, प्रखंड सोनहातु में राज्य स्थापना पखवाड़ा सह खेत बचाओ अभियान एवं एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषोन्नति योजना) के तहत किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम बेहराजरा के सचिव स्वामी सुशीलानंद महाराज एवं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्री दीनानाथ भगत उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में किसानों को पर्यावरण अनुकूल कृषि के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग, मिट्टी जांच, बीजोपचार, बीजामृत, जीवामृत, निमास्त्र, अग्न्यास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं दशपर्णी अर्क बनाने तथा उपयोग करने की विधि के साथ छाछ द्वारा कीट-व्याधियों के नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी गई। 🌟झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS): आजीविका और महिला सशक्तीकरण की नई पहल🌟 JSLPS, रांची द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं: - मटर बीज एवं पोषण वाटिका किट वितरण: बुंडू प्रखंड के दलकीडीह गांव में 16 किसानों के बीच मटर बीज एवं पोषण वाटिका किट वितरित की गई। इसका उद्देश्य पोषण आधारित खेती को बढ़ावा देना और ग्रामीण परिवारों की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना है। - समावेशी आजीविका योजना (SAY): दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राहे प्रखंड में 1,000 अति गरीब परिवारों का चयन किया गया है (790 अनुसूचित जनजाति, 103 अनुसूचित जाति, 100 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 7 सामान्य वर्ग)। अब तक 719 परिवारों को ₹1,500 प्रति परिवार की दर से उपभोग सहायता अनुदान तथा 805 परिवारों को किचन गार्डन किट उपलब्ध कराई जा चुकी है। - बकरी टीकाकरण अभियान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 425 बकरियों का टीकाकरण किया गया। - SHG एवं VO शिविर: स्वयं सहायता समूहों के वित्तीय लेन-देन एवं ग्राम संगठनों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु SHG Cut-off एवं VO Transaction शिविर आयोजित किए गए। - सामुदायिक निवेश निधि (CIF) वितरण: कांके प्रखंड के नेवरी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) को ₹32 लाख की सामुदायिक निवेश निधि वितरित की गई। - EC-2 बैठकें: सोनाहातू प्रखंड के उज्ज्वला ग्राम संगठन (बैंकू) तथा राहे प्रखंड के कंकट्टा एवं सताकी ग्राम संगठनों में EC-2 बैठकें आयोजित की गईं। - आधार आधारित e-KYC अभियान: लगभग 1,506 लाभार्थियों का e-KYC पूरा किया गया। JSLPS ग्रामीण महिलाओं, किसानों एवं वंचित परिवारों को बेहतर आजीविका अवसर उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
2
2
5
1,015
DPRO, Ranchi retweeted
🌟बिजली विभाग: 26 नवंबर तक विशेष जन समस्या निवारण शिविर🌟 राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची द्वारा 26 नवंबर तक विभिन्न इलाकों में विशेष जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उपभोक्ता आठ प्रकार की समस्याओं—नए कनेक्शन हेतु आवेदन, बिल सुधार, बिल न मिलने की शिकायत, मोबाइल नंबर अपडेट, खराब ट्रांसफॉर्मर, पोल संबंधी समस्या आदि—के लिए शिविर में पहुंच सकते हैं। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। 🌟शिविरों का स्थान एवं तिथि विवरण🌟 - 18 नवंबर: केंद्रीय प्रमंडल—पुंदाग विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कोकर ग्रामीण उपकेंद्र, कुचु पंचायत भवन, रातू रोड कार्यालय। - 19 नवंबर: सर्वर उपकेंद्र, डोरंडा (कुसई कॉलोनी), न्यू कैपिटल (टकरगांव), लालपुर कार्यालय, सुरसू, ईटकी। - 20 नवंबर: रांची पॉलिटेक्निक, पहाड़ी न्यू मार्केट एरिया, मोरहाबादी, नेवरी, ब्रांबे, खूंटी कार्यालय। - 21 नवंबर: सैनिक मार्केट, तुपुदाना, पिठोरिया, कोकर, चान्हो। - 22 नवंबर: सेवा सदन, चुटिया पावर हाउस चौक, बुढ़मू। - 23 नवंबर: अशोक नगर, एचईसी कार्यालय, हुसिर, जानुमपीड़ी, बोबेरा। - 24 नवंबर: जगन्नाथ सिंह मैदान, चान्हो, खूंटी कार्यालय। - 25 नवंबर: चंदरी, करकट्टा, तेमार, रातू रोड, अड़की। - 26 नवंबर: हरमू, तुपुदाना, कचहरी, कोकर, बुंडू, खलारी, कर्रा। विद्युत आपूर्ति अंचल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाएं। 🌟पेय जल एवं स्वच्छता विभाग: स्वच्छता जागरूकता एवं चापाकल मरम्मत अभियान🌟 पेय जल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिले में स्वच्छता हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में खराब चापाकलों की मरम्मत का काम भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के माध्यम से रांची जिला प्रशासन विकास, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, कृषि एवं जनकल्याण की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है।
2
2
2
157
DPRO, Ranchi retweeted
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कल संध्या और आज प्रातःकाल हटनिया तालाब में छठी मईया को अर्घ्य अर्पित किया। छठ महापर्व के तीसरे दिन 15 नवम्बर को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन 16 नवम्बर को उषा अर्घ्य के अवसर पर हटनिया तालाब में पारंपरिक विधि-विधान से छठी मईया को अर्घ्य दिया और सूर्य देव की आराधना की। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
4
23
1,617
DPRO, Ranchi retweeted
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कल संध्या और आज प्रातःकाल हटनिया तालाब में छठी मईया को अर्घ्य अर्पित किया। छठ महापर्व के तीसरे दिन 15 नवम्बर को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन 16 नवम्बर को उषा अर्घ्य के अवसर पर हटनिया तालाब में पारंपरिक विधि-विधान से छठी मईया को अर्घ्य दिया और सूर्य देव की आराधना की। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM
1
6
31
2,170
DPRO, Ranchi retweeted
2
3
185
राज्य स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
झारखंड के वीर सपूतों को नमन... जिनकी कुर्बानी और संघर्ष से जन्मा ये राज्य। राज्य स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! हरी-भरी पहाड़ियाँ, घने जंगल, खनिज संपदा और आदिवासी संस्कृति का गौरव... यही है हमारा झारखंड। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
1
74
DPRO, Ranchi retweeted
कल छठ महापर्व का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया एवं डोरंडा स्थित मां काली पूजा समिति के पूजा पंडाल पहुंचकर मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे सम्बंधित खबरों की विभिन्न अखबरों में प्रकाशित खबरों की प्रेस कतरन। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
2
5
1
9
1,979
DPRO, Ranchi retweeted
डोरंडा स्थित मां काली पूजा समिति के पूजा पंडाल पहुंचकर मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां काली से समस्त जिलेवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन द्वारा काली पूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर किए गए सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग एवं समन्वय से पूजा का आयोजन बेहतर एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है। सभी को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
5
12
1,870
DPRO, Ranchi retweeted
छठ महापर्व का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
2
8
28
1,727