अजीत अंजुम जी!!
आधार कार्ड में अगर आपके पिताजी का नाम गलत होने से आपके पिताजी बदल नहीं जाएंगे!!
पिताजी तो वहीं रहेंगे न?
उसी प्रकार ये अम्बेडकर पार्क था! वो तो उस कुबुद्धि, कन्फ्यूजियन नेता ने अपने कार्यकाल में दमनकारी नीतियों से अम्बेडकर पार्क को जनेश्वर मिश्रा पार्क कर दिया।
वैसे भी जनेश्वर मिश्रा का SC-ST और ओबीसी समाज के उत्थान में उतना ही योगदान है जितना कि सुनामी शब्द में T का!!
इसलिए आप पत्रकार हैं! वो बात अलग है कि किसी एक खास दल के लिए आप मरने मिटने को तैयार हो। लेकिन पत्रकारिता की मर्यादा तो मत गिराइए।
ये उसी तरह है जैसे अखंड भारत के निर्माता महान सम्राट असोका ने कण कण में बुद्ध स्थापित कर दिया था!
लेकिन कुछ उन्हें हिंदू देवता मान लेते हैं। वैसे ही यहां मत कीजिए!! अपनी जाति का फ्लेक्स मत दिखाइए!
सच को सच बोलिए!!
1. देश में ’बहुजन समाज’ के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों व अन्य उपेक्षितों को, जातिवादी तत्वों की दया पर निर्भर अर्थात जातिवादी शोषण व गुलामी आदि के असहाय जीवन से मुक्ति दिलाकर, उन्हें चुनाव व लोकतंत्र द्वारा ’शासक वर्ग’ बनाने के लिये आजीवन कड़ा संघर्ष, ज़बरदस्त त्याग-तपस्या आदि करने वाले उन सबके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान’ का मिशन सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में नहीं ले पाने के कारण आज भी अधूरा है तो इस पर ख़ासकर ’बहुजन समाज’ को आज ’संविधान दिवस’ पर सोच-विचार व गंभीर चिन्तन ज़रूर करना चाहिये।
2. और आज 26 नवम्बर के दिन जब केन्द्र व राज्य सरकारें ’संविधान दिवस’ मना रही हैं तो ’बहुजन समाज’ को, समय-समय पर जन्मे अपने महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों में भी ख़ासकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के इस अमर संदेश कि, ’सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक़्क़ी/विकास के तमाम बन्द दरवाज़े खुल जाते हैं’, देश की आज़ादी के इतने लम्बे अर्से के बाद तथा उनके द्वारा बनाये गये बहुजन-हितैषी मानवतावादी व कल्याणकारी संविधान के होने के बावजूद भी, मंज़िल यानि कि दिल्ली की सत्ता दूर क्यों है?
3. अर्थात् इसी क्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात तो यही है कि केन्द्र में अब तक रही सरकारों ने, आरक्षण के संवैधानिक दायित्व समेत ग़रीबी, बेरोज़गारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व आत्म-सम्मान आदि की अति-महत्वपूर्ण बुनियादी ज़रूरतों को, क्या ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाया है? इस ज़िम्मेदारी को वास्तव में सही से नहीं निभाया है तो उसका हिसाब-किताब अभी क्यों नहीं?
4. वैसे भी दिनांक 26 नवम्बर सन् 1949, दिन शनिवार को तब संविधान की औपचारिक स्वीकृति से ठीक एक दिन पहले, संविधान सभा में अपने समापन भाषण में इन्हीं कुछ ख़ास बातों को लेकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने यही कहा था कि जातियाँ देश-विरोधी हैं, जातिवाद का परित्याग ज़रूरी है तथा भारत को देश से राष्ट्र में बदलने हेतु ठोस उपाय करने होंगे।
5. इतना ही नहीं बल्कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिये बल्कि सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र भी देश के सम्पूर्ण व समग्र विकास के लिये ज़रूरी है, जिस समता, समानता एवं बंधुता की बेहतरीन मिसाल बी.एस.पी. ने उत्तर प्र्रदेश में अपने चारों शासनकाल में ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर चलकर यहाँ ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का सुखद सूत्रपात किया, मज़बूत बुनियाद डाली है।
6. और चूँकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड व पंजाब राज्य में विधानसभा आमचुनाव अब काफी नज़दीक है तो बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की पवित्र मंशा को सही से ज़मीन पर उतारना ज़रूरी है, जो संकीर्ण, सामंती व जातिवादी पार्टियों की सोच एवं कार्य संस्कृति से नहीं, बल्कि सर्वसमाज का हित एवं उनके जान, माल व मज़हब आदि सुरक्षित रखने की गारण्टी एकमात्र सच्ची अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी., की तरक्की व उसके द्वारा ’बहुजन समाज’ के उत्थान से ही संभव है।
7. और जिसके लिये बी.एस.पी. को, ख़ासकर विरोधी पार्टियों, जातिवादी तत्वों व घोर स्वार्थी संगठनों आदि के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों प्रकार के हथकण्डों का सामना करते हुये सत्ता की मंज़िल तक पहुँचाना ज़रूरी है,
8. ताकि यहाँ यूपी में क़ानून द्वारा क़ानून का आयरन राज तथा जनहित, जनकल्याण व विकास के मामलों में भी ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की बेहतरीन हुकूमत यहाँ फिर से स्थापित हो सके और ग़रीबी, बेरोज़गारी, पिछड़ापन, दुखद पलायन आदि से त्रस्त सर्वसमाज के लोग यहाँ सुख-शान्ति के साथ खुशहाल जीवन बसर कर सकें,
9. तभी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान का कल्याणकारी राज्य का सपना काफी हद तक साकार होगा। आज ’संविधान दिवस’ पर लोगों का यही संकल्प हो तो यह देश व जनहित में होगा।
10.साथ ही, आज इस मौके पर बी.एस.पी. पंजाब स्टेट यूनिट द्वारा ज़िला जालंधर के फिल्लौर में संविधान दिवस पर जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें केन्द्रीय यूनिट की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं। जय भीम, जय भारत, जय संविधान
हमरी बहन जी ने हमें एक शानदार चीज़ दी है।
वो है सम्मान और स्वाभिमान! हम हमेशा आपके ऋणी रहेंगे। सच कहूँ तो बीएसपी के अलावा कभी दूसरा सोचा भी नहीं।
जब भी अंबेडकर का नाम सुनता हूँ, दिल दिमाग में आदरणीय बहन जी और मान्यवर साहब की तस्वीर आ जाती है!
जिस तरह अंबेडकर साहब आइकन थे, उसी तरह राजनीति में आदरणीय बहन जी और मान्यवर साहब आइकन हैं।
आदरणीय बहन जी में कुछ तो ख़ास है!!
इस रोतडू का अलग ही स्वैग है!
अरे भाई, माना ने शुरुआत स्वर्ण और हिंदूवादी राजनीति से की है, लेकिन इस ढक्कन को कौन समझाए कि हिंदू में SC-ST समाज भी आता है।
ऐसे में भाजपा की मजबूरी है, अंबेडकर!
वैसे तुम्हारी अम्मा या बहन भी अगर जय भीम बोले तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी। बाबा साहब ने हिंदू कोड बिल लाकर उन्हें तुम्हारे धार्मिक बंधनों से आजाद तो कर दिया,
वरना आज भी कहीं बैठी रहतीं, जैसे पहले बैठा दिया जाता था। ढोल गंवार शूद्र पशु नारी वाली सड़ी हुई सोच का इलाज सिर्फ अंबेडकर है।
इसलिए हिंदू को एक होना है तो अंबेडकर कहना होगा मेरे मित्र!
अंबेडकर ही राष्ट्रनिर्माता हैं!! आज नहीं तो कल या फिर तुम्हारी आनेवाले पुश्तें अम्बेडकर को अपना आईडल मानेगी।
एड़ी-चोटी का बल लगा लो, उस दिन नीलेंद्र और नीलमानव ही ट्रेंड करेगा।
'तीर्थ' का अर्थ जानते हो दोगलों? वह माध्यम जो व्यक्ति को मोह, दुख और सांसारिक बंधनों से पार कराए, तीर्थ कहाँ जाता है।
तुम्हारे नए बाप ने, और इसे नया बाप बनाने वाले नीलेंद्र ने, समाज को जाति, विषमता, घृणा और झूठे प्रतिशोध की अग्नि में झोंक दिया है। आज समाज की समस्यायों की जड़ में यही घटिया जातिवाद है जो अनेक रूप ले कर हमें बर्बाद कर रहा है।
दुबे जी खुद EWS का कोटा डकार कर,
फर्जी SC-ST सर्टिफिकेट बनवाकर नौकरी में भी हाथ मारकर, देश के 90% से ज्यादा संसाधनों पर कब्जा करके बैठ कर,
और अब हमें ज्ञान पेल रहे हैं, देश तरक्की क्यों न कर रहा!
हाय दय्या! प्रभु, अब तो कल्कि अवतार ले ही लीजिए।
और वैसे चीन में जातिवाद नहीं है, शायद इसीलिए वहाँ लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं।
Replying to @ExtraPaatra
आरक्षण ना लेके यही बात कहो तब ना माने..हाथ पैर दिमाग भगवान ने सब दिया है पर जब कोई मानसिक रूप से खुद को अपंग समझ बैठे हो तो बैसाखी की जरूरत होगी ही शिल्पकार ने 90 प्रतिशत जनसंख्या को अपंग बना दिया चीन और भारत की अर्थव्यवस्था समान थी 90 के दशक में वो कहां है और हम कहां
अम्बेडकर इस देश के असली राष्ट्रनायक हैं।
स्वतंत्र भारत के शिल्पकार हैं।
तुम कितनी भी बकैती कर लो,
उस महामानव की बराबरी नहीं कर पाओगे।
25 नवंबर 1949: संविधान सभा में परम् पूज्य बाबा साहब आंबेडकर का ऐतिहासिक अंतिम भाषण -
26 जनवरी 1950 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र होगा। उसकी स्वतंत्रता का भविष्य क्या है? क्या वह अपनी स्वतंत्रता को बनाए रखेगा या उसे फिर से खो देगा? मेरे मन में आने वाला यह पहला विचार है।
इतिहास बताता है कि भारत ने पहले भी अपनी स्वतंत्रता अपने ही कुछ लोगों की गद्दारी और विश्वासघात के कारण खोई थी। क्या इतिहास स्वयं को दोहराएगा? यह चिंता और गहरी हो जाती है जब हम देखते हैं कि पुरानी जातियों और पंथों के साथ-साथ अब हमारे पास विरोधी विचारधाराओं वाले अनेक राजनीतिक दल भी होंगे। क्या भारतीय अपने देश को अपने पंथ से ऊपर रखेंगे या पंथ को देश से ऊपर? यदि राजनीतिक दल अपने पंथ को देश से ऊपर रखेंगे, तो हमारी स्वतंत्रता दूसरी बार खतरे में पड़ जाएगी और संभवतः हमेशा के लिए खो जाएगी। हमें अपने रक्त की अंतिम बूँद तक अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करने का संकल्प लेना होगा।
यदि हम केवल नाममात्र का नहीं, बल्कि वास्तविक रूप में लोकतंत्र को जीवित रखना चाहते हैं, तो हमें तीन काम करने होंगे:
1) हमें अपने सामाजिक और आर्थिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संवैधानिक तरीकों को ही दृढ़ता से अपनाना होगा। इसका अर्थ है कि हमें खूनी क्रांति के तरीकों को त्यागना होगा, और सविनय अवज्ञा, असहयोग तथा सत्याग्रह के तरीकों को भी छोड़ना होगा। जहाँ संवैधानिक रास्ते खुले हों, वहाँ असंवैधानिक तरीकों का कोई औचित्य नहीं हो सकता। ये तरीके और कुछ नहीं, बल्कि 'अराजकता का व्याकरण' हैं! जितनी जल्दी इन्हें छोड़ दिया जाए, उतना ही बेहतर होगा।
2) राजनीति में व्यक्ति-पूजा से बचाव
जॉन स्टुअर्ट मिल की चेतावनी को याद रखें कि लोकतंत्र में रुचि रखने वाले लोग किसी भी महान व्यक्ति के चरणों में अपनी स्वतंत्रता अर्पित न करें। भारत के लिए यह चेतावनी सबसे अधिक आवश्यक है, क्योंकि यहाँ राजनीति में 'भक्ति' या नायक-पूजा की प्रवृत्ति बहुत गहरी है। धर्म में भक्ति आत्मा की मुक्ति का मार्ग हो सकती है, परंतु राजनीति में भक्ति या व्यक्ति-पूजा पतन और अंततः तानाशाही का निश्चित मार्ग है।
3) हमें केवल राजनीतिक लोकतंत्र से संतुष्ट नहीं रहना चाहिए। राजनीतिक लोकतंत्र तब तक नहीं टिक सकता जब तक उसकी नींव में सामाजिक लोकतंत्र न हो। सामाजिक लोकतंत्र का अर्थ जीवन की एक ऐसी पद्धति है, जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन के मूल सिद्धांतों के रूप में स्वीकार करती है।
26 जनवरी 1950 को हम एक विरोधाभासों से भरे जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। राजनीति में हमारे पास समानता होगी, और सामाजिक तथा आर्थिक जीवन में असमानता। राजनीति में हम 'एक व्यक्ति, एक वोट' और 'एक वोट, एक मूल्य' के सिद्धांत को मान्यता देंगे, परंतु अपनी सामाजिक और आर्थिक संरचना के कारण सामाजिक और आर्थिक जीवन में 'एक व्यक्ति, एक मूल्य' के सिद्धांत को नकारते रहेंगे। यदि हम इसे लंबे समय तक नकारते रहे, तो हम अपने राजनीतिक लोकतंत्र को ही संकट में डाल देंगे। हमें इस विरोधाभास को जितनी जल्दी हो सके दूर करना होगा, अन्यथा जो लोग असमानता के शिकार हैं, वे राजनीतिक लोकतंत्र के इस ढाँचे को ध्वस्त कर देंगे, जिसे इस संविधान सभा ने इतनी मेहनत से बनाया है।
जातियाँ राष्ट्र-विरोधी हैं!
भारत में हजारों जातियाँ हैं। यह 'राष्ट्र' कैसे हो सकता है? ये जातियाँ राष्ट्र-विरोधी हैं. पहला इसलिए क्योंकि वे सामाजिक जीवन में अलगाव पैदा करती हैं, और दूसरा इसलिए क्योंकि वे एक जाति के मन में दूसरी जाति के प्रति ईर्ष्या और द्वेष पैदा करती हैं। बंधुत्व के बिना समानता और स्वतंत्रता का कोई मूल्य नहीं रह जाएगा।
निःसंदेह स्वतंत्रता एक अत्यंत आनंद का विषय है। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस स्वतंत्रता ने हमारे ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारियाँ डाल दी हैं। स्वतंत्रता मिलने के बाद हम अब किसी भी गलत बात के लिए अंग्रेजों को दोष देने का बहाना नहीं बना सकते। यदि अब कुछ भी गलत होता है, तो हमारे पास स्वयं को छोड़कर दोष देने के लिए कोई नहीं होगा।
~ राष्ट्रनिर्माता बाबा साहब आंबेडकर 🙏🏿
अंग्रेजों के यहाँ नौकरी तो मंगल पांडे ने भी की थी! करीब 8 साल। मंगल पांडे ने अंग्रेजों की वर्दी भी पहनी, तनख्वाह भी ली!
तो फिर वो आपके हिसाब से देशभक्त होगा या नहीं?
वैसे मैं धार्मिक मुद्दों पर लिखने से बचता हूँ! लेकिन जब इतिहास खंगालेंगे तो दुबक के भागने वालों में से तो नहीं होंगे न?
क्योंकि... कारनामे बहुत हैं! हद से ज्यादा।
लेकिन हम सामाजिक सद्भाव को मानने वाले लोग हैं। जय भीम के साथ “जय भारत और जय संविधान” बोलते हैं।
अब बताइए, असली देशभक्त कौन है?
देखिए जनाब!
यह नया-नया है। इसलिए देशभक्ति की मिसाल कौन है और कौन नहीं, इसका प्रमाण-पत्र हम आपसे नहीं लेंगे!
अम्बेडकर की बराबरी नेहरू, गाँधी, सरदार न कर पाए, और न ही कोई कर पाएगा।
जहाँ तुम लोग जातीय दंभ को प्राथमिकता देते हो, वहीं अम्बेडकर ने स्वयं को भी और देश के प्रत्येक नागरिक को भी, प्रारंभ से अंत तक केवल भारतीय बताया!
अब बताइए, कोई है उनकी टक्कर में?
हे भाई चमची मीडिया के एक अंग विशेष! क्यों बार बार बकैती करते हो?
पत्रकारिता के नाम पर एक दल की दलाली को पत्रकारिता नहीं कहते दोस्त! पत्रकारिता का अर्थ खबर बताना होता है, आरती उतारना नहीं। लेकिन आजकल दृश्य यह है कि जो भाजपा को गाली दे दे, वही निष्पक्ष है? जो कांग्रेस की आरती उतारे, वही सच्चा पत्रकार है। बाकी सब गोदी मीडिया हैं।
पता नहीं समाज को किस रंग के साँप ने फुसकार दिया है कि निष्पक्षता की परिभाषा ही बदल गई। अब निष्पक्ष वह नहीं जो सच दिखावे , निष्पक्ष वह है जो सत्ता पक्ष को कोसे और एक दल की गुलामी करे। और इस खेल में सबसे आगे तुम जैसे लोग खड़े हो।
अभी देखा ना। राजमाता ने अपनी आत्मकथा का विमोचन किया तो तुम्हारे जैसे निष्पक्ष पत्रकारों ने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए। किताब 10 नवंबर को बाजार में आई, फिर दिल्ली में उसका बड़ा विमोचन हुआ। उसके बाद क्या हुआ? एक के बाद एक वीडियो। मोदी और संघ पर क्या लिखा, १९९९ में किसने धोखा दिया, संजय और मेनका की शादी से लेकर घर छोड़ने तक क्या क्या बताया। मतलब पूरी किताब का सारांश नहीं, पूरी किताब का प्रचार। यह पत्रकारिता है या प्रकाशक का प्रचार पत्र?
अरे भाई, तुम भी हो पत्तलकार! उस तिहाड़ी और तुम में कोई अंतर नहीं है। एक सत्ता पक्ष की चाट कर साफ करता है तो दूसरा कांग्रेस की। एक को गोदी का ठप्पा मिल गया, दूसरे को निष्पक्ष का प्रमाणपत्र। दोनों तरफ थाली एक ही है, बस चाटने वाले अलग अलग हैं।
लेकिन बीच में ये बसपा को क्यों लाते हो? इन गधों को तो पहली बात तो बहुजन नेतृत्व रास ही नहीं आता। तुम्हें बसपा से दिक्कत क्या है भाई? बसपा की रैली में भीड़ आए तो वह भीड़ भी तुम्हें खरीदी हुई लगती है, और कांग्रेस की किताब के विमोचन में भीड़ आए तो वह प्रेम लगता है।
आकाश आनंद को मायावती का भतीजा कहते हो। अरे हाँ, है तो भतीजा ही। मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं, यह तथ्य है, छिपाने की बात नहीं। लेकिन प्रश्न यह है कि तुम हर बार उनके नाम के आगे भतीजा का बोर्ड क्यों टांग देते हो, जैसे उनकी अपनी कोई पहचान ही ना हो? बीकापुर में भाषण दे, सहारनपुर में भाषण दे, हर जगह पहले भतीजा, बाद में नेता।
अबे! कभी उस 56 साल के बालपन वाले से भी पूछ लो। वही जो मंच पर खड़ा होकर घर तक की निजता को भाषण में लीक कर देता है। वो आदमी, दशकों से संसद में, लोकसभा में विपक्ष का नेता, फिर भी उसके लिए तुम्हारे मुँह से निकलता है, जननायक, युवा नेता। उसने अपनी माँ की किताब के विमोचन पर सबके सामने कह दिया, हर भोजन में पिताजी होते थे, और पिताजी की गोद में माँ होती थीं। लेकिन तुमने तो उसको भावुक श्रद्धांजलि तक बता दिया।।।
उसके लिए ना कहोगे, राजमाता के पुत्र? क्यों? वह तुम्हें जननायक नजर आता है?
शायद तुम्हें आकाश आनंद से दिक्कत इसलिए नहीं है कि वह भतीजा है। तुम्हें दिक्कत इसलिए है कि वह बहुजन का बेटा है जो अपने पैर पर खड़ा होकर बोल रहा है।
इसलिए सुन लो भाई! यह जो तुम रोज निष्पक्षता का ढोंग करते हो ना, यह अब बकर पुराण से भी पुराना हो गया है। लोग अब समझ गए हैं।
- समस्त “कथित” निष्पक्ष मीडिया!
आज हमारे फायरब्रांड नेता आकाश आनंद ने मंच से ऐसा पंच मारा कि पूरा पंडाल हंसते हंसते लोटपोट हो गया!!
बोले, भैया भाजपा वाले बड़े गर्व से कहते हैं यूपी में डबल इंजन चल रहा है। मैंने सोचा चलो आज इंजन खोलकर देख ही लेते हैं। खोलकर देखा तो पता चला इंजन तो सच में दो हैं। एक इंजन दिन रात महंगाई खींच रहा है, दूसरा विज्ञापन खींच रहा है। और जनता? जनता बेचारी डिब्बे में बैठी खिड़की से बाहर झांक रही है कि गाड़ी कब चलेगी। गाड़ी एक इंच आगे नहीं बढ़ी, बस हॉर्न बज रहा है।
असली मजा तो तब आया जब बात दो डिप्टी सीएम पर आई..!! 😭 बोले, सरकार कहती है हमने एक ब्राह्मण समाज से, एक पिछड़े समाज से डिप्टी सीएम बना दिया, सबको हिस्सेदारी दे दी। मैंने कहा हिस्सेदारी कहां है भैया, ये तो शोकेसिंग है।
पद है, गाड़ी है, बंगला है, बाहर चमकती हुई नेमप्लेट भी है। बस उनकी फाइल पर कलम नहीं चलती।
मतलब जैसे ड्राइंग रूम में दो सुंदर शोपीस सजा दिए हों। मेहमान आए तो फटाफट झाड़ू पोंछा करके आगे रख दो कि देखिए जी, हमारे पास हर समाज के नेता हैं। लेकिन जब बीकापुर के किसान या नौजवान की सुनवाई की बारी आए तो पता चलता है, अरे ये तो सिर्फ देखने के लिए हैं, काम करने के लिए है ही नहीं।
स्कूल और भर्तियां बंद होने पर आकाश आनंद में जनता से सवाल पूछा कि आखिर प्रदेश में खुला क्या है,
जवाब - "ठेका! ठेका खुला है और इनके विज्ञापनों के दफ्तर खुले हैं, अरे 7,000 करोड़ भी तो खर्चने हैं भाई!"
“कल तक 'P' का मतलब पिछड़ा था, फिर रातोंरात पंडित हो गया, और चुनाव आते-आते शायद 'पता नहीं' हो जाएगा। और बेचारे 'D' और 'A' घबराए बैठे हैं पीछे कतार में कि हमारा नंबर अगला ना लग जाए!”
~ आकाश आनंद
आज अयोध्या के बीकापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक फायरब्रांड नेता आकाश आनंद ने स्थानीय विकास और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
अयोध्या में हर साल बनने वाले दीयों के विश्व रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दीये जलना अच्छी बात है, लेकिन यह भी पूछा जाना चाहिए कि असल में कितने घरों तक रोशनी पहुंच रही है, क्योंकि प्रदेश में बेरोजगारी का रिकॉर्ड भी हर साल टूट रहा है। इसी मंच से उन्होंने संविधान की ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि बीकापुर के किसी कच्चे घर में डिबरी की रोशनी में पढ़ने वाली बेटी भी एक दिन लखनऊ चला सकती है।
बीकापुर के मौजूदा भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान जोपेशे से डॉक्टर है, उसकी खिंचाई ली। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनना बड़ी मेहनत का काम है और उन्हें लगा था कि जहां विधायक ही डॉक्टर हों वहां के अस्पताल चमक रहे होंगे, लेकिन हकीकत यह है कि डॉक्टर साहब विधानसभा में बैठे हैं और बीकापुर का मरीज आज भी इलाज के लिए बस पकड़कर लखनऊ जाने को मजबूर है।
चुनाव से दो महीने पहले गांव-गांव घूमकर फोटो खिंचवाने और आश्वासन देने वाले नेता जीतने के बाद पांच साल तक जनता का फोन तक नहीं उठाते। विधायक जी अमित सिंह पर तंज कसते हुए आकाश आनंद ने कहा कि चुनाव सर पर है, शायद वे अब फोन उठा लें…! और अगर अभी भी नहीं उठा रहे हैं, तो जनता को बात अच्छी लगे तो हंस लेना चाहिए और बुरी लगे तो आने वाले चुनाव में हाथी के सामने वाला बटन दबाकर पूरा हिसाब कर देना चाहिए।
अंत में उन्होंने बीकापुर से बसपा प्रत्याशी “जितेंद्र सिंह बबलू” के समर्थन में एकजुट होकर बहन मायावती जी के नेतृत्व में काम करने वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।
खान को कुछ शर्तों पर बाहर छोड़ा है!
पहला - अपने पुराने अंदाज़ को वापस लाना है। ऐसा बिल्कुल न लगे कि उनकी जेल में रेल बना दिए थे!
दूसरा - चूँकि अबकी बार ओवैसी और केतली मैदान में हैं, तो उन पर जितना हो सके तंज़ कसिए। ताकि राजनीति मुस्लिमों के इर्द-गिर्द घूमे और उसका फायदा भाजपा को मिले।
तीसरा - जितना हो सके धर्म की राजनीति करिए। (अभी आगे देखिएगा।)
देख लेना, पिछली बार ज़मानत मिली थी तब उनका तेवर डरा हुआ, सहमा-सा, ज़िन्दगी झंड जैसी थी।
अभी कुछ अलग देखने को मिल रहा है... क्या डील हुई होगी?
इन जाहिलो का कुछ होगा? लीचड़ है लीचड़! ऊपर से नाम के आगे “बौद्ध” लगा रखा है।
अब इस लंपट को कौन समझाए… टैक्स का पैसा तो हर मुख्यमंत्री के पास होता है। टैक्स का पैसा तो 1950 से ही इस देश में लग रहा है। तो फिर 1995 से पहले लखनऊ में बाबा साहेब का इतना भव्य स्मारक क्यों नहीं बना? क्यों नहीं बना अंबेडकर स्टेडियम, अंबेडकर पुस्तकालय, अंबेडकर गेस्ट हाउस? क्यों किसी और मुख्यमंत्री की हिम्मत नहीं हुई कि दलित महापुरुषों को पत्थर में नहीं, इतिहास में अमर कर दे?
क्योंकि पैसा होना अलग बात है, और उस पैसे को बाबा साहेब के नाम पर लगाने का कलेजा होना अलग बात है। वो कलेजा बहन जी ने दिखाया।
इस पार्क को बनाने के लिए बहन जी को क्या फेस करना पड़ा कभी सोचा है??
इस पार्क पर कोर्ट में केस हुए। सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण और रखरखाव तक पर रोक लगा दी। 2600 करोड़ के खर्च पर सवाल उठे। मीडिया में रोज मजाक उड़ाया गया। हाथी की मूर्ति पर मीम बने। हर दिन यही कहा गया, पैसा बर्बाद हो रहा है।
इसके चक्कर में इतना कुछ सहना पड़ा और ये भूतिये लोग उस केतलीलाल की लीला से ही बाहर बाज नहीं आ रहे।
सरकारी योजनाओं का ढोल पीटने वाले नेताओं को आदरणीय श्री उमाशंकर सिंह जी के परिवार की कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए।
प्रिंस युकेश सिंह ने बताया कि बलिया स्थित उनके घर के दरवाजे सुबह से देर रात तक हर जरूरतमंद के लिए खुले रहते हैं। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उन्होंने बलिया, मऊ, वाराणसी और लखनऊ तक में अपने प्रतिनिधि तैनात कर रखे हैं। इतना ही नहीं, अपनी कंपनी 'छात्र शक्ति' में उन्होंने बलिया के करीब 2,000 लोगों को रोजगार दिया है और खुद प्रिंस ने 500 युवाओं की भर्ती करवाई है, जहां कम अंक आने पर भी युवाओं को तीन महीने की पेड इंटर्नशिप देकर काबिल बनाया जाता है।
उन्होंने एक बेहद प्रेरक बात बताई कि वे नौकरी मांगने आने वाले माता-पिता से पहले उनके बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाते हैं और खुद फीस भरते हैं। इसके अलावा, 2011 में 251 और 2017 में 351 गरीब हिंदू-मुस्लिम बेटियों का सामूहिक विवाह बिना किसी सरकारी मदद के करवाया गया, जिसे बाद में सरकारों ने भी अपनाया।
यह उस दौर की सच्चाई है जब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आम आदमी को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। वहां माननीय श्री उमाशंकर जी एक सच्चे क्षत्रिय एवं बीएसपी के सच्चे सिपाही बनकर अपना वादा निभाया।
@Mayawati , @AnandAkash_BSP
असदुद्दीन ओवैसी ने फिर सांप्रदायिक राजनीति शुरू कर दी है। अभी उनका मेरठ का भाषण सुना, जिसमें वे कह रहे थे कि अखिलेश यादव वहां जा रहे हैं, जहां हमारे बुजुर्गों ने 400 साल नमाज़ पढ़ी थी।
अप्रत्यक्ष रूप से वे अयोध्या की बात कर रहे थे। सोचिए, यह भाजपा के लिए बल्लेबाज़ी करने की पिच तैयार करना ही तो है।
दुख यह नहीं है। दुख यह है कि इस गठबंधन के चक्कर में बहुत से SC ST युवा धार्मिक रूप से गलत दिशा में जाएंगे।
जय भीम के नारे को गलत तरीके से पेश किया जाएगा। जैसे किसी व्यक्ति ने जय भीम, जय मीम का नारा दिया था। ऐसे में यह अंबेडकरवाद के लिए खतरनाक साबित होगा।
असदुद्दीन ओवैसी जी से एक साफ, स्वच्छ और मुद्दों पर आधारित राजनीति की अपेक्षा की जाती है। उन्हें समझना चाहिए कि वे इस बार अकेले नहीं हैं, बल्कि हमारे पूर्ण बहुमत वाले एवं भावी मुख्यमंत्री श्री केतली लाल वाले भी उनके साथ हैं।
कुछ नहीं तो सौ में से एक युवा भी उनके चक्कर में ऐसी राजनीति का शिकार न हो जाए। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि चंद्रशेखर आज़ाद ने खड़े होकर नमाज़ पढ़वाई है।
अब इससे क्या अपेक्षा की जाए? बौद्ध धर्म से इनका कोई नाता नहीं है। ये सिर्फ एक मुस्लिम समाज के नेता बने हुए हैं।
उम्मीद है कि बहुजन समाज, खासकर SC ST समाज के युवा, इनकी ऐसी बेकार राजनीति को गंभीरता से नहीं लेंगे।

















