
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी @RLPINDIAorg कट्टर समर्थक हनुमान बेनीवाल जी का, जहां हनुमान वहां हम ❣️
Joined October 2019
- Tweets40.1K
- Following5.8K
- Followers12.1K
- Likes95.8K
Girdharee Hudda retweeted
पंचायती राज चुनावों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के टिकट पर प्रदेश की विभिन्न पंचायत समितियों में 24 प्रधानों का निर्वाचित होना पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और आमजन के अटूट विश्वास का परिणाम है। मैं सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। इस चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिस एकजुटता, समर्पण और संघर्ष के साथ चुनाव लड़ा, वह निश्चित रूप से सराहनीय है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के गढ़ सांगानेर, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के क्षेत्र मंडोर (जोधपुर) और उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्र दूदू में आरएलपी के प्रधान निर्वाचित होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से त्रस्त है और अब तीसरे विकल्प के रूप में जनता RLP के साथ है |
इस चुनाव में कई स्थानों पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए एकजुट होकर आरएलपी के खिलाफ गठबंधन किया, लेकिन इसके बावजूद पार्टी के प्रत्याशियों ने मजबूती से मुकाबला किया। नागौर जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख के चुनाव सहित अनेक स्थानों पर दोनों राष्ट्रीय दलों की राजनीतिक घेराबंदी को जनता के समर्थन और हमारे कार्यकर्ताओं के संघर्ष ने विफल किया। प्रदेश में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पार्टी के प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे, जो @RLPINDIAorg के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है।
Girdharee Hudda retweeted
*मूंडवा से गठूडी देवी जगदीश खोजा कि माताजी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित सुरेन्द्र दौतड ने दिया समर्थन!*
Girdharee Hudda retweeted
यूँही थोड़ी बिकी थी काँग्रेस चूरू में ... दोस्ती कितनी गहरी थी शब्द बता रहे है
Girdharee Hudda retweeted
बिना पुलिस कप्तान वाले नागौर जिले के मेड़ता सिटी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रधान प्रत्याशी एवं नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की गाड़ी पर भाजपा व कांग्रेस से जुड़े लोगों द्वारा किया गया हमला बेहद निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों को अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना जनता के जनादेश का सम्मान करने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अधिकार है। सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल में हमारे सदस्यों पर इस तरह का हमला होना गंभीर सवाल खड़े करता है।
मैं सरकार और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देना चाहता हूं कि हमला करवाने और हमला करने वाले सभी लोगों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए |
लोकतंत्र में जनादेश का जवाब हिंसा और गुंडागर्दी से देने की कोशिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और जिले की कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार और उसके प्रशासन की होगी।
@RajCMO @PoliceRajasthan @IgpAjmer
*मूंडवा से गठूडी देवी जगदीश खोजा कि माताजी निर्विरोध प्रधान निर्वाचित सुरेन्द्र दौतड ने दिया समर्थन!*
RLP की अंजू बनी उपजिला प्रमुख, 24 मत मिले,
@hanumanbeniwal
दो राष्ट्रीय दल एक हो गए, पूरी ताकत झोंक दी, हर सियासी चाल चल ली… लेकिन हनुमान फिर भी डटे रहे!
दोनों दलों की सियासी लंका में ऐसी हलचल मचाई कि आखिरकार पांचाराम को साथ लेकर ही लौटे। ✊
कलयुग के हनुमान ऐसे ही नहीं कहलाते साहब…
अकेले दम पर दो-दो दलों की सियासत को चुनौती देना हर
किसी पत्रकार ने पूछा चूरू समेत तमाम जिलों में जहाँ कांग्रेस के 60+ जिला परिषदों के वोट भाजपा को गए; ऐसा क्यों हुआ तो उसके बाद गमछाराम जी का जवाब सुनिए...
खरनाल धोक लगाना तो बनता है क्योंकि तेजा बाबा के आशीर्वाद और हनुमान बेनीवाल जी के संघर्ष और मेहनत से नागौर जिला प्रमुख स्पष्ट बहुमत से RLP का बन गया...
@hanumanbeniwal
Girdharee Hudda retweeted
जयपुर। राजस्थान में संपन्न हुए जिला प्रमुख चुनावों के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के 13 जिलों में क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस को कुल 43 मतों का नुकसान उठाना पड़ा है। चुनावी परिणामों के आकलन में यह बात सामने आई है कि पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद कई जिलों में पार्टी अपने जिला प्रमुख बनाने में सफल नहीं हो सकी।
प्रमुख जिलों के चुनावी आंकड़े
विश्लेषण के अनुसार, बीकानेर और डीग में कांग्रेस को सबसे अधिक सात-सात वोटों का नुकसान हुआ। बीकानेर में पार्टी के 30 जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए थे, लेकिन प्रत्याशी को 23 वोट ही मिले। वहीं डीग में 14 सदस्यों के बावजूद पार्टी को 7 मत प्राप्त हुए। धौलपुर में 21 सदस्यों में से कांग्रेस प्रत्याशी को 15 वोट मिले, जबकि चूरू और भरतपुर में 21-21 सदस्य होने के बावजूद दोनों स्थानों पर 17-17 वोट ही मिल सके।
बालोतरा में बदला समीकरण
बालोतरा जिले के चुनावी आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस के 12 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के 7 सदस्य निर्वाचित हुए थे। RLP के समर्थन से कांग्रेस के पास 19 मतों का आंकड़ा था, लेकिन मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी को 15 वोट मिले और भाजपा 16 वोट हासिल कर जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही। इस गणित के आधार पर कांग्रेस के चार सदस्यों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने का अनुमान लगाया गया है।
अन्य जिलों की स्थिति
सीकर: 36 सदस्यों में से प्रत्याशी को 33 वोट मिले।
अलवर: 33 सदस्यों में से 31 वोट प्राप्त हुए।
उदयपुर: 22 सदस्यों में से 20 वोट मिले।
झुंझुनूं, अजमेर, बूंदी और प्रतापगढ़: इन चारों जिलों में पार्टी को एक-एक वोट कम मिला। झुंझुनूं में 29 में से 28, अजमेर में 12 में से 11, बूंदी में 21 में से 20 और प्रतापगढ़ में 11 में से 10 वोट कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में पड़े।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन आंकड़ों ने चुनाव के दौरान पार्टी के भीतर समन्वय और संगठनात्मक अनुशासन को लेकर नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
#RajasthanPolitics #BharatRaftarTV #ZilaPramukhElection #RajasthanNews #Congress #BJP #CrossVoting #LocalBodyElections #JaipurNews
राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव: 37 जिलों में मतदान और नतीजों का दौर, देखें नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों की सूची
जयपुर। चुनावी कवरेज और 25 नवंबर 2026 को सामने आई शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख पद के लिए मतदान और परिणाम घोषणा की प्रक्रिया संपन्न हुई। वहीं, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली जैसे कुछ जिलों में अभी परिणाम आना बाकी है या वहां दिसंबर 2026 में चुनाव निर्धारित हैं।
25 नवंबर 2026 तक प्राप्त चुनावी रिपोर्टों के आधार पर घोषित प्रमुख विजेताओं की जिलावार सूची इस प्रकार है:
अजमेर: पूजा भंसाली (भाजपा)
अलवर: अनीता मीणा (कांग्रेस)
बांसवाड़ा: रीना (बीएपी)
बाड़मेर: गफूर अहमद (कांग्रेस)
ब्यावर: ममता गुर्जर (कांग्रेस)
भरतपुर: रेणु वाला (कांग्रेस)
भीलवाड़ा: कैलाश चंद्र मीणा (कांग्रेस)
बीकानेर: निकिता डूडी (कांग्रेस)
बूंदी: हंसा गुर्जर (कांग्रेस)
चित्तौड़गढ़: रतनी देवी (कांग्रेस)
चूरू: कनिका सिंह (भाजपा)
दौसा: बीना बैरवा (कांग्रेस — निर्विरोध)
डीग: रेणु सिंह (भाजपा)
हनुमानगढ़: रेणु (कांग्रेस)
जयपुर: यशवीर सूरा (कांग्रेस)
जैसलमेर: संतोष कुमारी (कांग्रेस — निर्विरोध)
जालोर: आसू राम (कांग्रेस)
झालावाड़: वर्षा झाला (भाजपा)
झुंझुनूं: कोमल भंवरिया (कांग्रेस)
जोधपुर: प्रमिला चौधरी (कांग्रेस)
कोटपूतली-बहरोड़: रामनिवास (कांग्रेस)
नागौर: पंचाराम (आरएलपी)
पाली: सीता (भाजपा)
फलौदी: यशवंत कंवर (कांग्रेस)
राजसमंद: सुंदर देवी कीर (कांग्रेस)
सलूम्बर: पुष्पा देवी (कांग्रेस)
सवाई माधोपुर: आशा देवी (कांग्रेस — निर्विरोध)
सीकर: सुनीता गठाला (कांग्रेस)
सिरोही: गुमान सिंह (कांग्रेस)
टोंक: अलका बैरवा (कांग्रेस)
उदयपुर: हिम्मत सिंह झाला (भाजपा)
रिपोर्टों के मुताबिक, इन चुनावों में विभिन्न जिलों से कांग्रेस, भाजपा, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि दौसा, जैसलमेर और सवाई माधोपुर में निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।
#RajasthanPoltics
#RajasthanPanchayatElection2026
#JilaPramukh #BJP #Congress
#RajasthanNews #BharatRaftarTV
बालोतरा में बिना किसी शर्त हमने कांग्रेस को समर्थन दिया और हमारे सारे वोट कांग्रेस को पड़े है.... बहुमत के बावजूद कांग्रेस के कुछ केंडिडेटस ने प्रदेश अध्यक्ष के इशारे पर भाजपा को वोट दिया है- @DoliThansingh
RLP ने एकतरफा गठबंधन धर्म निभाते हुए एक आध जगह को छोड़कर जहाँ कांग्रेस के नेताओं ने समर्थन लेने से मना किया बाकि जगह बिना किसी शर्त समर्थन दिया है....
अब पिछले दो दिन से जो गंदगी कांग्रेस के मंदबुद्धि बालको ने फैला रखी है उनको कोई अच्छी दवाई उपलब्ध करवा दे.....
Girdharee Hudda retweeted
नागौर आवास से जिला परिषद नागौर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नव - निर्वाचित जिला प्रमुख श्री पांचाराम इंदावड़ के साथ खरनाल जाने का कार्यक्रम रहेगा,परम आराध्य तेजाजी महाराज के मंदिर में धोक लगाकर आशीर्वाद लेंगे |
RLP से पांचाराम इंदावड़ बने नागौर के नए जिला प्रमुख... congratulations 🎉👏🏻 @RLPINDIAorg @hanumanbeniwal








