राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में ‘गंगासागर नमो नमः’ स्थल पर गंगा आरती की। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिवारजनों सहित सहभागिता की। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने चांदनी रात में गरबा नृत्य कर पर्व उल्लासपूर्वक मनाया।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज जन भवन में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित युवा संगम के तहत आईआईटी पलक्कड़, केरल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आए 55 सदस्यीय दल ने मुलाकात की। दल में 50 विद्यार्थी एवं पांच शिक्षक शामिल हैं।
भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में नमो घाट, वाराणसी पर आयोजित भव्य एयर शो Wings Over Ganges में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से आज जनपद वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की गारमेंट एवं अपैरल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उपस्थित रहे।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 18 से 24 अक्टूबर, 2026 तक जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल-2026 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदकों सहित कुल 114 पदक अर्जित कर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त करने पर भारतीय दल को हार्दिक बधाई हैं।
प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में आयोजित टाइम्स सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज कानपुर नगर के बिरहाना रोड स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान का उद्घाटन व अवलोकन किया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को कानपुर के चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में ग्रामश्री एवं क्राफ्टरूट्स द्वारा आयोजित 93वीं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों के स्टालों का अवलोकन कर उनसे संवाद किया।
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कानपुर नगर के स्वरूप नगर स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) का भ्रमण कर बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, आत्मनिर्भरता एवं सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने महर्षि यूनिवर्सिटी, लखनऊ के सातवें दीक्षोत्सव में विद्यार्थियों को शोध, नवाचार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने विद्यार्थी परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन कर नवाचारों की सराहना की।
राज्यपाल एवं जन भवन में आयोजित नवरात्रि उत्सव की प्रेरणास्रोत श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जन भवन में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।

















































