Gunjan Agrawal retweeted
कुछ ख़ामोश शामें
कुछ अधूरी बातें
और कोई अपना...
जिसके साथ बिताया हुआ एक छोटा-सा पल भी पूरी कहानी-सा लगने लगे!
Gunjan Agrawal retweeted
हर रोज़ ढल जाती है
ये उदास शाम
तुम्हारा ही नाम लेकर।
गहरी अंधेरी राते
सो जाती है,
मदहोशी की
चादर ओढ़ कर।
मगर.. मै ना सोती हूँ
ना ही रोती हूं।
बस ताकती रहती हूँ
तुम्हारी राहे।
बिना पलकें झपकाए।
शायद! तुम अब आए
शायद! तुम तब आए।
निधि 'मानसिंह' ✍️
Gunjan Agrawal retweeted
मुझे किसी ने मारा नहीं...
पर सबने धीरे-धीरे जीने की
वजहें छीन लीं!
- मदन मोहन🌷
#शुभरात्रि
Gunjan Agrawal retweeted
कुछ मुलाकातें इत्तेफ़ाक नहीं, अनसुलझे राज़ होती हैं… और कुछ कहानियाँ खत्म होकर भी खत्म नहीं होतीं।
October Junction — जहाँ हर ठहराव के पीछे एक अनकही कहानी है....❣️
शुभ संध्या 🙏
Gunjan Agrawal retweeted
रहता है सिर्फ एक ही कमरे में आदमी
उसका गुरुर रहता है बाकी मकान में
-महशर अफरीदी सा'ब🌷
Gunjan Agrawal retweeted
तेरी यादों में ही मेरी शाम ढलती है
तेरे ख़यालों में ही मेरी हर सुबह सँवरती है
मिलना न मिलना तो मुक़द्दर की बात है
तू दिल में बसा है, बस इतनी सी मेरी कायनात है
फ़ासले चाहे जितने भी हो दरमियाँ
कुछ रिश्ते रूह में बसते है
बनकर उम्रभर का आसमाँ।
#खनक_शब्दों_की
Gunjan Agrawal retweeted
रात और
अकेला इंसान में एक समानता होती है,
दोनों अपने भीतर
बहुत कुछ छिपाकर रखते हैं।
- सूर्यभान "सूरी" 🌷
#शुभरात्रि
Gunjan Agrawal retweeted
सवाल
रंगोलियां समेट ली गई हैं
दीये उठा लिए गये
बुहार दिये गए हैं घर द्वारे आंगन सब
बस धुआं सा रह गया है फ़िज़ा में
एक दुर्गंध रह गई
फर्श पर बाकी रह गए हैं बारूद के निशान।
उत्सव के बाद के दृश्य
उत्सव जैसे क्यों नहीं होते?
- अशोक कुमार
Gunjan Agrawal retweeted
"वक्त" ने "तमाचा" देकर "बताया" "एक रोज"....!
"अच्छे" उतने ही बनो "जितने" में "बेवकूफ" ना लगो....!!
Gunjan Agrawal retweeted
उसकी कत्थई आँखों में हैं , जंतर-मंतर सब
चाकू - वाक़ू , छुरियाँ-वुरियाँ , ख़ंजर - वंजर सब
-डाॅ. राहत इंदौरी सा'ब🌷
Gunjan Agrawal retweeted
माना कि तेरी दीद के क़ाबिल नहीं हूँ मैं
तू मेरा शौक़ देख मिरा इंतिज़ार देख
— अल्लामा इक़बाल
Gunjan Agrawal retweeted
कितना खूबसूरत और सुखद हुआ करता था वो बचपन, जहां न कुछ पाने की हसरत हुआ करती थी और न ही कुछ खोने का डर😊
गुंजन शिशिर
























