Haryana Vidyut Prasaran Nigam Ltd.- HVPNL (@HVPNL1) header
Haryana Vidyut Prasaran Nigam Ltd.- HVPNL (@HVPNL1) profile picture

Haryana State Transmission Utility incorporated on 19.08.1997

Panchkula
Joined February 2022
Photo by Haryana Vidyut Prasaran Nigam Ltd.- HVPNL (@HVPNL1)Photo by Haryana Vidyut Prasaran Nigam Ltd.- HVPNL (@HVPNL1)Photo by Haryana Vidyut Prasaran Nigam Ltd.- HVPNL (@HVPNL1)Photo by Haryana Vidyut Prasaran Nigam Ltd.- HVPNL (@HVPNL1)Photo by Haryana Vidyut Prasaran Nigam Ltd.- HVPNL (@HVPNL1)
*ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज करेंगे बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों से बातचीत* हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज आज दोपहर 3:00 बजे पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बिजली कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सरकार कर्मचारियों के साथ है और उनके मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है। साथ ही, ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों से व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की है।
6
1
14
2,644
*अपील* सरकार के संज्ञान में आया है कि हरियाणा के बिजली विभाग के कर्मचारी आगामी 22 तारीख से 3 दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं इस विषय में बिजली विभाग के कर्मचारियों से अपील है कि वे 22 तारीख से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के निर्णय पर पुनर्विचार करें और प्रदेश की जनता के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए हड़ताल पर न जाएं। हम सब जानते हैं कि बिजली केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि आमजन के दैनिक जीवन, कृषि, उद्योग, व्यापार और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार के लिए जनता का हित और जनसुविधाएं सर्वोपरि हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी प्रदेश की व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सेवाएं सीधे तौर पर करोड़ों लोगों के दैनिक जीवन से जुड़ी हुई हैं। बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान आम नागरिकों के साथ-साथ किसानों, व्यापारियों, उद्योगों, अस्पतालों, विद्यार्थियों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को भी प्रभावित कर सकता है। बिजली विभाग के मेहनती कर्मचारी गर्मी-सर्दी, दिन-रात और हर परिस्थिति में बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कर्मचारियों के परिश्रम और सेवाभाव से ही प्रदेश के घरों, खेतों, दुकानों और उद्योगों तक बिजली पहुंचती है। ऐसे में उनसे अपेक्षा है कि वे जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें और ऐसी किसी भी परिस्थिति से बचें, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़े। यह ठीक है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कर्मचारियों को अपनी मांगें और समस्याएं रखने का अधिकार है। सरकार और कर्मचारियों के बीच संवाद की प्रक्रिया हमेशा सकारात्मक एवं समाधानपरक होनी चाहिए। किसी भी समस्या का स्थायी समाधान आपसी बातचीत, सहयोग और सहमति से निकाला जा सकता है। कर्मचारियों से आग्रह है कि वे अपनी मांगों के समाधान के लिए संवाद का रास्ता अपनाएं और हड़ताल जैसे कदम से बचें। हड़ताल के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में आम परिवारों की दिनचर्या, किसानों के कृषि कार्य, छोटे व्यापारियों की आजीविका और औद्योगिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। विशेष रूप से अस्पतालों, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के निर्बाध संचालन के लिए बिजली की उपलब्धता बेहद जरूरी है। इसलिए इस विषय पर निर्णय लेते समय कर्मचारियों को व्यापक जनहित और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी ध्यान रखना चाहिए। हरियाणा सरकार प्रदेश के विकास, जनकल्याण और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की प्रगति में कर्मचारियों की भागीदारी और सहयोग महत्वपूर्ण है। सरकार और कर्मचारी एक-दूसरे के सहयोगी हैं तथा दोनों का साझा उद्देश्य प्रदेश की व्यवस्था को बेहतर बनाना और जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों से एक बार फिर अपील है कि वे जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के निर्णय पर पुनर्विचार करें।
1
308
☀️🏠 Go Solar, Save More! With PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana, install rooftop solar, avail Government subsidy and save on electricity bills. 🌱⚡ Go Solar. Go Green. #PMSuryaGhar #RooftopSolar
1
2
359
☀️🏠 Go Solar, Save on Electricity Bills! With PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana, households can install rooftop solar and avail Government subsidy benefits while using clean and renewable energy. 🌱⚡ Adopt Rooftop Solar. Choose Clean Energy. #PMSGMBY
1
2
239
CORRIGENDUM: NOTICE TO APPLICANTS
11
1
4
872