Help U Educational and Charitable Trust retweeted
जय श्री राम! जय बजरंगबली!
भगवान श्री हनुमान जी की असीम कृपा से लखनऊ की पावन धरा पर पूज्य बागेश्वर धाम सरकार, परम श्रद्धेय पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के स्वागत एवं अभिनंदन का सौभाग्य हमें प्राप्त हो रहा है।
प्रभु श्रीराम की कृपा और आप सभी के स्नेह व सहयोग से, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 21 से 25 दिसंबर 2026 तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, लखनऊ में पाँच दिवसीय भव्य एवं दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस पुण्य आयोजन में एक सेवक के रूप में सहभागी बनने का अवसर मिलना मेरे लिए प्रभु का आशीर्वाद है।
यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य का अवसर है कि पूज्य बागेश्वर धाम सरकार के श्रीमुख से प्रभु श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी की महिमा का श्रवण करने और उनकी भक्ति, कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का पुण्य अवसर मिलेगा।
मैं, सरोजनीनगर सहित देश-विदेश के समस्त श्रद्धालुओं, भक्तों एवं धर्मप्रेमी बंधु-बहनों से विनम्र आग्रह करता हूँ कि आप सपरिवार इस पावन कथा में पधारें और प्रभु की कृपा के सहभागी बनें। आप जहाँ भी हों, आपका स्वागत है।
आइए, भक्ति, संस्कार और सनातन संस्कृति के इस दिव्य उत्सव को अपनी सहभागिता से अविस्मरणीय बनाएँ।
जय श्री राम! जय हनुमान!
@bageshwardham
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
सेवा, संवेदना और समर्पण के संकल्प के साथ…
आज लखनऊ में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क दिव्यांग शल्य चिकित्सार्थ जाँच-चयन एवं नारायण लिंब मेजरमेंट कैंप तथा भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आधुनिक कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की यह पहल उनके जीवन में नई आशा और नई दिशा देने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में श्री देवेंद्र जी (ट्रस्टी), हरि प्रसाद लड्डा जी (कैंप प्रभारी), एमएलसी पवन सिंह चौहान जी, रमेश चंद्र शर्मा जी, कौशल जी, मुकेश शर्मा जी, बद्री लाल शर्मा जी, जितेंद्र शर्मा जी, जया राठौर जी एवं पार्थ सिंह दयाल जी उपस्थित रहे।
नारायण सेवा संस्थान की पूरी टीम को इस पुनीत सेवा कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
आज नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर व हेल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में होटल दयाल गेटवे, लखनऊ में आयोजित विशाल निःशुल्क 3D प्रिंटेड नारायण मॉड्यूलर कृत्रिम अंग माप शिविर में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ।
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद जी को चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु 'पद्म श्री' सम्मान से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई।
TB एवं MDR-TB उपचार के क्षेत्र में पिछले पांच दशकों की आपकी निस्वार्थ एवं समर्पित सेवा सराहनीय है। लाखों मरीजों को नवजीवन प्रदान करने और जनस्वास्थ्य के प्रति आपका उत्कृष्ट योगदान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
आपका यह सम्मान चिकित्सा जगत में सेवा, समर्पण और मानवता के उच्चतम मूल्यों का अभिनंदन है।
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
आज लखनऊ में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ० क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन जी की 271वीं जयंती एवं विश्व होम्योपैथिक दिवस के शुभावसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राणा होम्यो क्लीनिक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित "नि:शुल्क होम्योपैथिक परामर्श, निदान एवं दवा वितरण शिविर" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व होम्योपैथिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्षद श्री पम्मी तिवारी जी, पार्षद श्री राजीव वाजपेयी जी, श्री हर्षवर्धन अग्रवाल जी, श्री पंकज अवस्थी जी, डॉ० संजय राणा जी, श्री अखिलेश मिश्रा जी, श्री मुकलेश पांडेय जी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री फखरे आलम जी, श्री विद्यानंद अवस्थी जी, श्री मोहम्मद आमीन जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@BJP4India
@BJP4UP
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
आज लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित रामायण पार्क, सेक्टर-25 में Help U Educational and Charitable Trust, लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (LMA) एवं सेक्टर-25 इंदिरा नगर रेजिडेंट डेवलपर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह” में सम्मानित अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं महिला सशक्तिकरण—में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया एवं आगे भी समाज में बढ़ चढ़कर उल्लेखनीय योगदान देने हेतु उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री दिनेश शर्मा जी एवं प्रबंध न्यासी श्री हर्षवर्धन अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं समाज में उल्लेखनीय कार्य कर रही सभी सम्मानित महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
#होली_मिलन_समारोह
#MahilaSamman
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
इंदिरानगर, लखनऊ में "हेल्प यू फाउंडेशन" द्वारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सर्वप्रथम भारत को समर्पित होली मिलन एवं महिला सम्मान में मुख्य अतिथि के रूप संबोधित कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मा. सदस्य विधान परिषद @pawanschauhan07 जी, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री हर्षवर्धन अग्रवाल जी, न्यासी रूपल अग्रवाल जी, सेo 25 इंदिरा नगर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एसo केo श्रीवास्तव जी, डॉ सुनीता जिंदल जी आदि उपस्थित रहे।
@narendramodi @AmitShah @NitinNabin @blsanthosh @myogiadityanath @idharampalsingh @mppchaudhary @pmoindia @BJP4India @BJP4UP
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
अंग्रेजी नववर्ष 2026 के पूज्य सरकार के आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा…
नोट-पूज्य गुरुदेव भगवान की व्यस्तता के अनुरूप कार्यक्रम में परिवर्तन हो सकता है…
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
लखनऊ: लखनऊ में 2026 का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन
➡पं.धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा से गूंजेगी राजधानी
➡14 मार्च से 18 मार्च तक बहेगी अध्यात्म की गंगा
➡वृंदावन योजना डिफेंस एक्सपो स्थल में आयोजन
#Lucknow #HanumanKatha #ReligiousEvent
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
🌸 🙏 हार्दिक धन्यवाद 🙏 🌸
“दिल से जो बात निकलती है, असर रखती है।”
— गोपालदास ‘नीरज’
मेरे जन्मदिन पर आप सभी ने जो प्रेम, शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रदान किए, उसके लिए मैं हृदय से आप सभी का आभारी हूँ।
आपका यह स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है।
आपकी शुभकामनाएँ मुझे समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में और अधिक समर्पण तथा उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
सादर,
हर्ष वर्धन अग्रवाल
संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी
हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट
#GopalDasNeeraj #HarshVardhanAgarwal #HarshVardhanAgarwalBirthday #ThankYouForYourWishes #GratitudePost #BlessedAndGrateful #BirthdayThankYou #FeelingBlessed #HeartfeltThanks #GratitudeWithGrace #ThankYouEveryone #SocialServiceWithSmile #InspiredToServe #TrustForChange #PositiveVibesOnly #TogetherForGood #GratefulHeart #ServingHumanity #ThankfulJourney
#HelpUEducationalAndCharitableTrust #HelpUTrust
#DrRupalAgarwal #TulsiVardhanAgarwal #AnayVardhanAgarwal
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
आज लखनऊ में "हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट" द्वारा, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) सहयोग से आरंभ की गई "नवीन एम्बुलेंस सेवा" का लोकार्पण किया।
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
इस अवसर पर, IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ श्री अजित कुमार सिन्हा, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी डॉ हर्ष वर्धन अग्रवाल, ट्रस्ट की आंतरिक सलाहकार समिति के सदस्यगण, एम्बुलेंस के चिकित्सक, पैरामेडिक, सहयोगी स्टाफ तथा स्वयंसेवकगण उपस्थित रहे।
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर हर्षवर्धन अग्रवाल जी के इंदिरा नगर स्थित ऑफिस पहुंचने पर स्वागत तो अभिनंदन किया गया।
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
संगीत नाटक एकेडमी, गोमती नगर में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट व हिंदी साहित्य सभा के संयुक्त तत्वाधान में प्रसिद्ध कवि पद्म भूषण स्वर्गीय गोपाल दास नीरज जी की जन्मशती वर्ष में आयोजित "यह नीरज की प्रेम सभा है" में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों एवं कवियों को सम्मानित कर संबोधित किया।
@narendramodi @JPNadda @AmitShah @blsanthosh @myogiadityanath @idharampalsingh @pmoindia @BJP4India @BJP4UP
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
आज देश के महान साहित्यकार पद्म भूषण डॉ. गोपाल दास नीरज जी की जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में, हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट तथा उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में मा० राज्यसभा सांसद डॉ @drdineshbjp जी,
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
मा० एमएलसी श्री पवन सिंह चौहान जी के साथ उपस्थित रहा ।
इस अवसर पर श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, जिलाधिकारी लखनऊ श्री सूर्यपाल गंगवार जी,
Help U Educational and Charitable Trust retweeted
श्री मिलन प्रभात 'गुंजन' (नीरज जी के पुत्र) श्री पल्लव नीरज (नीरज जी के पौत्र), संस्था के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल जी, प्रतिष्ठित कवि जन एवं अन्य विशिष्ट अतिथि सम्मिलित रहे ।



































































