IG Ranchi retweeted
देर रात अपने बड़े भाई, हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। इस खबर को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं।
सोनू भैया मेरे लिए सिर्फ एक वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे। वे बड़े भाई की तरह थे - स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले और हर कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले। उनके साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा मेरे साथ रहेंगी।
झारखंड आंदोलन के दौर से ही वे स्मृति-शेष बाबा दिशोम गुरुजी के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से खड़े रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित सिपाही के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित किया। झारखंडियत के प्रति उनका समर्पण और उनकी जुझारू भावना हमेशा याद की जाएगी।
आज उन्हें याद करते हुए मन बार-बार यही सोचता है कि ज़िंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज़ हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है।
सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। आपके स्नेह, आपके संघर्ष और झारखंड के लिए आपकी प्रतिबद्धता को मैं जीवनभर अपने साथ लेकर चलूंगा।
आप हमेशा याद आएंगे भैया....
IG Ranchi retweeted
आज के छात्र आंदोलन के दौरान संयम, संवेदनशीलता और पूरी जिम्मेदारी के साथ स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों का मैं धन्यवाद करता हूं।
मेरे प्यारे युवा साथियों,
आपने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाई। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का आपका अधिकार है और आपकी आवाज़ का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
सरकार ने आपकी बात सुनी है। हमारे सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण आपसे लगातार संवाद करते रहे हैं और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपकी मांगों पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होगी।
पिछले कुछ दिनों में आपने देखा है कि दोषी चाहे कोई भी हो, सरकार ने किसी को भी बख्शा नहीं है। हमारा स्पष्ट उद्देश्य है कि व्यवस्था में ऐसी कमियां दूर हों, जिससे भविष्य में किसी भी छात्र को परेशानी न उठानी पड़े।
हम परीक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना चाहते हैं। इस बदलाव में आपकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।
हमारा प्रयास है कि झारखंड केवल समस्याओं की चर्चा न करे, बल्कि यहाँ से समाधान की एक नई मिसाल कायम करे।
मैं यह भी समझता हूं कि आपके शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच विपक्ष के कुछ लोगों ने राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने और छात्रों को भटकाने की कोशिश की। आप सभी से अपील है कि आप ऐसे किसी भी राजनीतिक नैरेटिव के बहकावे में न आएं।
आप झारखंड का भविष्य हैं। आपकी आवाज़ को नजरअंदाज करना नहीं, उसे सुनना और आपकी समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।
मैं अपनी बात दोहराऊंगा कि आइए, संवाद और विश्वास के साथ मिलकर इस मुद्दे का समाधान करें।
IG Ranchi retweeted
असाधारण प्रतिभा...
महज 7 वर्ष की उम्र में झारखंड से नन्हे इशांक ने श्रीलंका और भारत के बीच 29 किमी लंबे Palk Strait को पार कर ऐतिहासिक पल अपने नाम किया है।
इशांक की यह सफलता अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।
इशांक और उनके परिवारजनों, ट्रेनर्स को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, जोहार।
IG Ranchi retweeted
एक मां और परिवार ही इस पल की असीमित खुशी महसूस कर सकता है।
@JharkhandPolice की टीम को इस शानदार सफलता के लिए पुनः हार्दिक बधाई।
@DC_Ranchi कृपया अंश और अंशिका के परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करें।
IG Ranchi retweeted
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बंधक बने दोनों बच्चियों को वापस सुन्दर नगर थाना लाकर दोनों बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया।
Life is precious!! Do not drive or sit behind without a helmet.
@TrafficRanchi to ensure regular checking.
#bettersafethansorry
#safedriving
रांची ट्रैफिक पुलिस की अपील
दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य है। बिना हेलमेट चलाना दंडनीय अपराध है। हेलमेट जीवन की सुरक्षा का साधन है, नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
#RanchiTrafficPolice #HelmetSavesLife
IG Ranchi retweeted
काली फिल्म हटाओ, सुरक्षा अपनाओ!
सड़क पर सभी की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। गाड़ियों पर लगी काली फिल्म न सिर्फ़ कानून के खिलाफ़ है, बल्कि अपराध और खतरे को भी बढ़ावा देती है। पारदर्शी शीशे वाहन चलाते समय दृश्यता बढ़ाते हैं और दुर्घटनाओं की संभावना कम करते हैं।@IGRanchi
IG Ranchi retweeted
"अपनी लापरवाही से किसी की ज़िंदगी न छीनें 🚫🍾
शराब पीकर गाड़ी चलाना हादसों को न्योता देता है।
सुरक्षित चलें, ज़िम्मेदारी निभाएँ। 🚗💨
#DontDrinkAndDrive #RanchiTrafficPolice #DriveSafe #RoadSafety #BeResponsible"
@IGRanchi @ranchipolice @DIG_Ranchi @JharkhandPolice
IG Ranchi retweeted
🌿 झारखंड आदिवासी महोत्सव-2025: संस्कृति, स्वाद और गौरव का उत्सव! 🌿
🌟 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में होने जा रहा है झारखंड आदिवासी महोत्सव-2025!
यह महोत्सव न केवल झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को दुनिया के सामने लाएगा, बल्कि झारखण्ड के लोक कलाकारों एवं कई राज्यों के कलाकारों के साथ देशभर के कई शहरों में इसकी गूंज सुनाई देगी! 🎶 #cmhemantsoren #jharkhandsejohar #AdivasiMahotsav #tribalsong #tribalphotography #triballanguages #tribalfood #tribalfashion #TribalTraditions #TribalCulture
IG Ranchi retweeted
चुटिया थाना अंतर्गत सिरमटोली से छात्रा के अपहरण की सूचना रांची पुलिस मिलते ही तत्काल नाकेबंदी कर रांची सहित आस पास के जिलों में सूचना का सम्प्रेषण करते हुए अलर्ट जारी कर एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा अंतरजिला समन्वय स्थापित करते हुए अपहृत बच्ची को महज 02 घंटे के अंदर रामगढ़ जिला के कुज्जू से सकुशल बरामद कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए गिरफ्तारी हेतु कई टीमों के द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है।
@JharkhandPolice
@Michaelraj_ips
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
IG Ranchi retweeted
दिनांक 26.07.25 को उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची महोदय द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ओरमांझी थाना अंतर्गत पावर ग्रीड में डकैती करने वाला एक गिरोह बिना नंबर प्लेट का स्कार्पियो गाडी से आया हुआ है, जो पावर प्लांट का रेकी कर रहा है तथा पावर ग्रीड में कॉपर तार का डकैती करने का योजना बना रहा है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ओरमॉझी थानान्तर्गत र्निमाणाधीन भारत माला प्रोजेक्ट रोड ग्राम चेतनबाड़ी के पास एकत्रित होकर पावर ग्रीड में कॉपर क्यॉल डकैती करने हेतु योजना बना रहे 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधकर्मी के पास से 01 देशी कट्टा, 02 जिन्दा गोली, 01 उजला रंग का बिना नंबर प्लेट का स्कार्पियो, 04 मोबाईल, 02 सिमकार्ड, 1710/- रुपया नगद, तार कटिंग करने वाले औजार को विधिवत जप्त किया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधी दुर्गापुर(पश्चिम बंगाल) के हैं। गिरफ्तार अपराधकर्मियों का आपराधिक इतिहास भी है।
@JharkhandPolice
@Michaelraj_ips
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
On a specific intelligence related to Maoist financing, Chaibasa police has recovered ₹35 lakhs approx (exact counting will be done at PS) today. Money was for purchase of explosives to mine the area against forces. Congratulations @ChaibasaPolice @JHARKHANDJAGUAR @crpfindia
IG Ranchi retweeted
पुलिस महानिरीक्षक, रॉची जोन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शहर के व्यस्ततम लालपुर क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से यातायात congestion की समीक्षा की।
#RanchiTrafficPolice
#RoadSafety
#SmartJharkhand
#TrafficAwareness
@IGRanchi @ranchipolice @JharkhandPolice
IG Ranchi retweeted
पुलिस महानिरीक्षक, रॉची जोन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शहर के व्यस्ततम लालपुर क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से यातायात congestion की समीक्षा की।
#RanchiTrafficPolice
#RoadSafety
#SmartJharkhand
#TrafficAwareness
#PublicSafety @IGRanchi @JharkhandPolice @ranchipolice
IG Ranchi retweeted
रांची की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली-मोराबादी-साइंस सिटी फ्लाईओवर एवं रिंग रोड तक फोर लेन तथा रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोर लेन सड़क परियोजना को मंजूरी दी।
IG Ranchi retweeted
रांची की यातायात व्यवस्था होगी सुगम
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने
अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली-मोराबादी-साइंस सिटी फ्लाईओवर एवं रिंग रोड तक फोर लेन तथा रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोर लेन सड़क परियोजना को स्वीकृति दी है।
जल्द ही अन्य शहरों में भी जहां भी जरूरत है वहां फ्लाईओवर का निर्माण करवाया जाएगा जिसकी दिशा में विभाग मंथन कर रहा है।
Such messages on Whatsapp/ any other app are by #cyberfraudsters. DO NOT JOIN SUCH GROUPS for any #StockMarket related advice.
@JharkhandPolice
@ranchipolice
#cybercrime
#onlinefraud
IG Ranchi retweeted
आज दिनांक 11.07.25 को रांची जिला अंतर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची के कार्यालय कक्ष में आयोजित पिपिंग कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक दoछoपक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, पुलिस अधीक्षक (नगर) रांची एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची के द्वारा नव प्रोन्नत 06 पुलिस उपाधीक्षकों
1.दयानंद कुमार(लोअर बाजार थाना)
2.आलोक कुमार सिंह(अरगोड़ा थाना)
3.महेश्वर प्रसाद रंजन (सदर पo अंचल)
4.मनोज कुमार(बरियातू थाना)
5.तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा(पुo केंद्र)
6.विजय कुमार सिंह(पुo केंद्र)
को प्रोन्नति उपरांत बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी गई।इस दौरान उनकी लंबी सेवा अवधि के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों एवं चुनौतियों की चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सभी पुलिस उपाधीक्षक, रांची उपस्थित थे।
@JharkhandPolice
@Michaelraj_ips
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
IG Ranchi retweeted
सुरक्षा में ही समझदारी है,
हेलमेट पहनना सिर्फ नियम नहीं, एक ज़रूरी ज़िम्मेदारी है।
अपने बच्चों को भी हेलमेट पहनाएँ और दें उन्हें सुरक्षित बचपन का तोहफ़ा।
#RanchiTrafficPolice #सुरक्षितसफर #HelmetZarooriHai #ChildSafetyFirst @ranchipolice @JharkhandPolice @IGRanchi @DIG_Ranchi
























