IPRD Bihar (@IPRDBihar) header
IPRD Bihar (@IPRDBihar) profile picture

Publish & propagate GoB policies, programmes, schemes & achievements, effectively for public awareness. Documentation of progress & achievement of departments

पटना, बिहार
Joined June 2017
Photo by IPRD Bihar (@IPRDBihar)Photo by IPRD Bihar (@IPRDBihar)Photo by IPRD Bihar (@IPRDBihar)Photo by IPRD Bihar (@IPRDBihar)Photo by IPRD Bihar (@IPRDBihar)Photo by IPRD Bihar (@IPRDBihar)Photo by IPRD Bihar (@IPRDBihar)Photo by IPRD Bihar (@IPRDBihar)Photo by IPRD Bihar (@IPRDBihar)Photo by IPRD Bihar (@IPRDBihar)
IPRD Bihar retweeted
दीपावली के शुभ अवसर पर आज सपरिवार 1, लोक सेवक आवास पर संध्या में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की एवं रंगोली बनाकर दीपोत्सव की खुशियां मनाईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दीपों का यह पावन पर्व बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। 🪔 #Deepavali
31
57
3
324
9,175
IPRD Bihar retweeted
अपने दलित भाई-बहनों के बीच दीपावली की खुशियाँ, इन खुशियों के पल अनमोल! 🪔 पटना में दीपोत्सव के पावन पर्व पर माँ महालक्ष्मी के दर्शन-पूजन कर दलित बस्ती में भाई-बहनों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।❤️ #HappyDeepawali #Diwali2026
45
82
4
399
11,449
IPRD Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
32
10
2
50
10,606
IPRD Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं उनके बेहतर रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायतों में बिजली आपूर्ति से संबंधित जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
24
6
2
18
961
IPRD Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने जलमीनारों पर 5 किलोवाट की जगह 20 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने तथा नए पंचायत सरकार भवनों के सोलराइजेशन को निर्माण के एस्टीमेट में ही शामिल करने के निर्देश दिए।
16
4
1
12
496
IPRD Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
30
18
2
78
4,859
IPRD Bihar retweeted
मा. ने निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं छठ घाटों पर विशेष साफ-सफाई, 24 घंटे गश्त और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को सक्रिय एवं अलर्ट रखा जाए।
20
6
2
19
686
IPRD Bihar retweeted
उन्होंने भ्रामक एवं फर्जी खबरों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सही जानकारी जनता तक पहुंचाने और गलत सूचनाओं का शीघ्र खंडन करने पर भी विशेष जोर दिया।
21
3
1
19
619
IPRD Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि दीपावली एवं छठ महापर्व पर बिहार आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिले।
18
4
1
14
540
लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक कर पंचायत सरकार भवनों के निर्माण एवं रखरखाव में तेजी लाने तथा जलमीनारों पर 20 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए।
34
98
5
176
4,799
दीपावली, कालीपूजा एवं छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
40
106
6
253
6,212
हॉकी के मैदान पर भारतीय तिरंगे का गौरव एक बार फिर शिखर पर है! जापान को फाइनल में 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार Hero Asian Champions Trophy अपने नाम करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई! यह भारत की रिकॉर्ड छठी खिताबी जीत है, जो टीम के अद्भुत कौशल, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम का प्रमाण है। आप सभी खिलाड़ियों ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। आपकी यह ऐतिहासिक सफलता देश के लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी।
32
142
5
299
5,883
धनतेरस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। माँ लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि का संचार हो। यह शुभ पर्व हर घर में खुशहाली, सकारात्मकता और नई ऊर्जा लेकर आए। #HappyDhanteras
68
134
4
345
11,913
लोक सेवक आवास में आयोजित NDA गठबंधन की बैठक को संबोधित किया। #NDA4Bihar
39
133
6
447
7,873
IPRD Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) के 82वें वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया।
28
24
4
101
8,057
IPRD Bihar retweeted
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिमाह उद्योग मंत्री एवं विभागीय सचिव उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे। जिलों में भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की भागीदारी के साथ उद्योगपतियों की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी।
19
9
2
19
751
IPRD Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के तहत 30 दिनों के अंदर उद्योगों को एनओसी देने की व्यवस्था की गई है। निर्धारित समय-सीमा में निर्णय नहीं होने पर डीम्ड डिक्लेरेशन का प्रावधान होगा।
17
2
1
12
502
IPRD Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार के उद्यमियों को 50 करोड़ रुपये तक के सरकारी टेंडर में प्राथमिकता दी जाएगी। बिहार क्रय वरीयता नीति के तहत राज्य में उत्पादित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की 25 से 40 प्रतिशत खरीद राज्य सरकार करेगी।
16
4
1
17
500
IPRD Bihar retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज गंगा नदी के छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
22
17
5
68
6,877
IPRD Bihar retweeted
मा. मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया कि गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को ध्यान में रखते हुए घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, स्वच्छता एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही माइकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं।
20
5
2
18
775