Rube ch (@ImRube1990) profile picture
Tamil Nadu, India
Joined February 2022
Photo by Rube ch (@ImRube1990)
सहारनपुर में इमरान मसूद के इलाके में उम्मीदवार उतारकर तो सीधा मैसेज दे दिया गया है।
अखिलेश जी! अपने “बड़े भाई” से ग़ज़ब गठबंधन बनाये हैं मित्र। बात चल रही है और बिना कुछ तय हुए प्रत्याशी भी घोषित कर दिए। कांग्रेस से गठबंधन फाइनल नहीं हुआ, सीटों का बंटवारा नहीं हुआ, लेकिन टिकट बांटने की ऐसी हड़बड़ी कि “स्पेशल 26” की सूची पकड़ा दी। साथ ही सहारनपुर में भी दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, जहां कांग्रेस के इमरान मसूद अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। ये बड़के भैया को जवाब है या आपके “एम” वाले इमरान भाई को? उधर कांग्रेस को 26 सीटों का संदेश भेज रहे हैं, इधर उसकी पसंद वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार बैठा रहे हैं। वाह अखिलेश जी, वाह। एक तरफ गठबंधन बचाने की चिंता और दूसरी तरफ अपना राजनीतिक समीकरण बचाने की बेचैनी। एक और बात! ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी देखकर इतनी घबराहट हो गई कि पहली ही सूची में पांच में चार मुस्लिम उम्मीदवार उतार दिए? लगता है मुस्लिम वोटों में बंटवारे का भय अभी से सताने लगा है! ओवैसी-चंद्रशेखर की रैली से पहले पांच में चार मुस्लिम उम्मीदवारों की घोषणा संयोग है या मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का डर? इतनी बेचैनी क्यों है मित्र? अभी तो ओवैसी और चंद्रशेखर ने मैदान में उतरने की घोषणा भर की है। पहली सूची में ही आपका राजनीतिक गणित सबके सामने आ गया। कांग्रेस वाले भी ध्यान से देख लें। कहीं ऐसा न हो कि 26 सीटों पर बातचीत करते-करते अखिलेश जी एक-एक करके आपकी पसंद की सीटों पर भी अपना उम्मीदवार घोषित करते जाएं। अखिलेश जी, टिकट तो पांच ही घोषित किए हैं, लेकिन अपनी घबराहट पूरी 403 सीटों वाली दिखा दी! जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव! @yadavakhilesh
3
जनसेवा की भावना और सहज व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले अरुण साव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। @ArunSao3 #HBDArunSao
1
योगी जी का उत्सव प्रदेश में तिगरी मेला सिर्फ स्नान तक नहीं रहा, शाम के भजन-रास, ओडीओपी स्टॉल और डेरों की खिचड़ी ने इसे पूरे परिवार के ठहरने लायक उत्सव बना दिया
1
विरासत और विकास की इस यात्रा में काशी आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन रही है, नमो घाट के दीपदान से लेकर ड्रोन शो में उभर रही शिवलीला तक, योगी जी के उत्सव प्रदेश का यह भव्य आयोजन इतिहास रच रहा है #AlaukikDevDeepawali Utsav Pradesh
4
गंगा के इस पार पक्के घाट और उस पार रेतीला तट—दोनों ओर जलते लाखों दीपों की कतारों ने ऐसा दृश्य रचा मानो धरती पर स्वयं देवता दिवाली मनाने उतर आए हों। #AlaukikDevDeepawali
5
ऊपर आसमान में आतिशबाजी के रंग और नीचे गंगा तट पर दीयों की सुनहरी कतारें—सीएम योगी के मार्गदर्शन में सजी काशी की देव दीपावली ने आज भव्यता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं #AlaukikDevDeepawali
5
विश्वनाथ की नगरी काशी में ललिता घाट के सामने हुई हरित आतिशबाजी पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुई, देश-विदेश से आए पर्यटकों ने इसे देव दीपावली का सबसे रोमांचक पल बताया है #AlaukikDevDeepawali
57
लाखों दीयों के प्रकाश और गंगा आरती के बाद अब चेत सिंह घाट का 3D प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो काशी की रात को रोशन कर रहा है, हर तरफ आस्था और उमंग का संगम दिखाई दे रहा है #AlaukikDevDeepawali
21
प्रमुख घाटों पर गंगा आरती संपन्न होने के बाद अब काशी अगले आकर्षणों की ओर बढ़ रही है, घाटों पर उत्साह और भक्ति का माहौल लगातार बना हुआ है #AlaukikDevDeepawali
38
पहले ही दिल्ली में कांग्रेस ने अखिलेश यादव की परीक्षा ले ली और बराबर हिस्से की चिट्ठी पकड़ाकर विदा कर दिया।
मित्र अखिलेश यादव जी, राधे-राधे सुने हैं कि कांग्रेस वाले पहली ही बैठक में आप लोगों की औकात नाप दिये हैं! दिल्ली में प्रमोद जी के आवास पर आप लोगों के साथ ठीक-ठाक 'आमोद-प्रमोद' हो गया! ना प्रियंका जी ने दिलचस्पी दिखाई, न वेणुगोपाल ही रिस्पॉन्स दिये। और तो और कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं के जरिए आपको लंबा चिट्ठा भी थमा दिया गया। 20 मिनट में चाय पिलाया, लेटर थमाया और नमस्ते करते हुए कह दिया कि हिस्सा बराबर बंटेगा। आपके 'लाइजनर चाचा' भी लजा गये बेचारे...। कांग्रेस ये अच्छी तरह से समझ गई है कि ये अमर, आजम और शिवपाल वाली ताकतवर सपा नहीं है। अब इनके पास ले दे के एकलौते 'लाइजनर चाचा' ही बचे हैं। आपके जमीनी कार्यकर्ता भी हैरान हैं कि आपके लाइजनर चाचा अपने अंडर में आपसे न जाने कौन सी पीएचडी करा रहे हैं जो आप पिछले 10 साल से क्लियर ही नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस की नस-नस पहचानने वाले शिवपाल चच्चू को इग्नोर करेंगे तो यही सब होगा! इंडी वालों के पास कोई वोटबैंक तो बचा नहीं है। आपके भाईचारे का 'चारा' भी इसबार आपको 'खुदा हाफिज़' कहने के लिए तैयार बैठा है। हमारी मानिए, 'लाइजनर चाचा' की हसीन ख्वाबों वाली थीसिस पढ़ना छोड़ दीजिए। शिवपाल चच्चू के अंडर में जमीनी राजनीति पर पीएचडी शुरू कर दीजिए। शिवपाल चच्चू के संगत में रहेंगे तो दिल्ली वाले अपने मतलबी दोस्तों के 'तीन-तिकड़म' से आप सेफ रहेंगे। खैर, हमको तो लग रहा है कि कहीं अगला धमाका चच्चू ही न कर दें! आप लोग माहौल ही ऐसा बना दिये हैं उनके सामने। उनके खेमे के करीब 45 विधायक जब न पासा पलट दें! दिल्ली वाले आपके मतलबी दोस्त भी तो इसी इंतजार में बैठें हैं। फिर मत कहिएगा कि हमने आपको आगाह नहीं किया था। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव! @yadavakhilesh
3
राजस्थान भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की मांग को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और नई पीढ़ी की सोच को नेतृत्व में जगह मिलनी चाहिए। #मदन_राठौड़_हटाओ_भाजपा_बचाओ
5
सिख समाज को मिला मान-सम्मान, गुरुद्वारों का जीर्णोद्धार और सख्त कानून-व्यवस्था—इन सबने मिलकर यूपी में एक नया विश्वास पैदा किया है
2
पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण की अनदेखी किसी भी संगठन के हित में नहीं है। #मदन_राठौड़_हटाओ_भाजपा_बचाओ
11
सत्ता में रहते और जाने के बाद भी शिवपाल यादव से जिम्मेदारियां छीनने वाले अखिलेश यादव का अहंकार अब टूटने वाला है;
1
71
अयोध्या के महंत विष्णु दास ने उनके बयान की कड़ी आलोचना करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी के लिए देशद्रोह केस मांगा और तीखी प्रतिक्रिया के रूप में विवादित ऐलान किया।
2
दबकर नहीं रहेंगे’ की आड़ में तीखी बातें कर सीएम योगी पर असत्य आरोप लगाने वाले मौलाना जर्जिश की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है; उन्होंने जो कुछ भी बोला है वह सब तथ्यों के विपरीत और तथ्यहीन है, और केवल माहौल खराब करने का प्रयास है।
3
The message is loud and clear: Loktantra Bachao, Arajakta Hatao! Karimnagar is ready to welcome BJP National President Shri @nitinnabin ji. #NitinNabinInKarimnagar
5
आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित प्रबंधन के लिए यह मॉक ड्रिल बेहद अहम कदम है, जिसे सीएम योगी की सीधी निगरानी ने और प्रभावी बनाया है। #MockDrillInUP
6
शाम को मंच पर दिखना उनके भीतर की उस दृढ़ता को दर्शाता है जो माँ के जाने के शोक में भी डिगती नहीं। यही कर्तव्यनिष्ठा जनसेवा की ताकत है।
2
जो युवा अपनी मेहनत, पढ़ाई और लगन से सरकारी नौकरी पा रहे हैं, उनके सामने ऐसी बातें बेअसर हैं। अखिलेश यादव के इन बयानों से केवल उनकी पुरानी सोच ही झलकती है।
मित्र अखिलेश यादव जी! बड़े बुजुर्गों ने कहा है कि अच्छा बनने के लिए संगत अच्छी रखनी होती है लेकिन जब संगत ही अच्छी नहीं रहेगी तो जाहिर है जुबान कैसे अच्छी होगी। जिसकी जुबान अच्छी नहीं होगी, उसके मुंह से गुंडागर्दी वाली बातें ही निकलेंगी! 'इसको उड़वा दूंगा, उसको उठवा लूंगा, फलाने के मूंछ की ताव देखूंगा...' और अब तो मीडिया के सामने ऐलानिया धमकी दे रहे हैं कि 'पुलिस से स्टेपनी बदलवाउंगा...' ये सब क्या अंट-शंट बोलने लगे हैं आप...? रामपुर वाले चचाजान के लौट आने से या तो आपको बहुत ज्यादा खुशी हुई है, या बहुत बड़ा सदमा लग गया है...! अरे महाराज, लौंडे-लफाड़ियों का चक्कर छोड़िए और अपने बड़े बुजुर्गों के पास बैठकर उनसे ज्ञान लीजिए। न विश्वास हो तो अपने रामपुर वाले चचाजान से ही एक्स्पर्ट एडवाइस ले लीजिए। 10 साल पहले वो भी आपके जैसे ही थे!! सरकारी नौकरी वालों को गुलाम समझते थे, पुलिस से अपनी भैंस ढुंढ़वाते थे। सरकारी कर्मचारी को तनख़ैया समझते थे। आज 10 साल बाद उनकी जुबान ठीक तो नहीं हुई लेकिन थोड़ी नर्म ज़रूर हो गई है। उनसे पूछ लीजिए कि क्या वो अभी भी सरकारी नौकरी वालों को 'तनखइया' समझते हैं? और 'तनखइयों' से जूते साफ कराएंगे? बस इतना ही पूछ लेंगे आप तो चचाजान अपने अनुभव के आधार पर मिला ‘अचूक ज्ञान’ जरूर देंगे आपको! मित्र अखिलेश जी, आपकी बड़ी-बड़ी डींगे सुनकर आपके लोफर लोडर तालियां बजा सकते हैं मगर ध्यान रहे कि इस प्रदेश में लाखों युवा हैं, जो सरकारी नौकरियों में आने के लिए लगन और परिश्रम से जुटे हुए हैं। कम से कम अपनी गुंडाई वाली गंदी मंशा जगजाहिर करके सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं का मनोबल तो मत तोड़िए। आपकी इन गीदड़ भभकियों को वो सुन भी रहे हैं और बहुत अच्छी तरह से समझ भी रहे हैं। युवाओं को भी पता है कि 10 साल पहले कैसे सैफई सिंडिकेट और उसका माफियातंत्र पूरे सरकारी सिस्टम को अपना गुलाम बनाकर रखता था। सरकारी नौकरी वाले 'तनखइया' और 'गुलाम' समझे जाते थे। हमारा यही सुझाव है कि अब लंबी-लंबी डींगें हांकना छोड़ दीजिए। समय बदल चुका है। कॉलर पकड़ के सरकारी कागजों पर साइन कराने वाले गुंडावादियों को यूपी की जनता ने 10 साल पहले ही उखाड़कर फेंक दिया है। आज यूपी पुलिस में उन युवाओं की एक बड़ी फौज भर्ती हो चुकी है, जो न तो किसी की सिफारिश से आई है, न सैफई सिंडिकेट की तिजोरी भर के...। ये युवाशक्ति अपनी लगन, मेहनत और काबीलियत के दम पर नौकरी में आई है। ये कानून का राज स्थापित कराने और मुसीबत में मदद के लिए डटे रहने वाली फोर्स बन चुकी है। इन्हें अपना तनखइया गुलाम बनाने का गंदा सपना देखना छोड़ दीजिए। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव! @yadavakhilesh
2