Dharmendra Jatav retweeted
महान विचारक, लेखक, महिला एवं बहुजन समाज के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत, सत्यशोधक समाज के संस्थापक, क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हे शत- शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
Dharmendra Jatav retweeted
महान विचारक, लेखक, महिला एवं बहुजन समाज के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत, सत्यशोधक समाज के संस्थापक, क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हे शत- शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
Dharmendra Jatav retweeted
मंडल कमीशन लागू करके पिछड़ों के लिए हिस्सेदारी का मार्ग प्रशस्त करने वाले, अपने कार्यकाल में बाबा साहेब अंबेडकर और नेल्सन मंडेला जैसे महानायकों को भारत रत्न से विभूषित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र आदरांजलि।
जय भीम, जय मंडल। जय भारत।
Dharmendra Jatav retweeted
"सिंहासन खाली करो कि जनता आती है"
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
Dharmendra Jatav retweeted
कॉमेडी के नाम पर किसी महिला, समाज या पूरे राज्य का अपमान करना किसी भी तरह से मनोरंजन नहीं कहा जा सकता। हाल ही में कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा बिहार की कुछ महिलाओं के सिंदूर लगाने के तरीके को लेकर की गई टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक है।
सिंदूर भारतीय संस्कृति में कई महिलाओं के लिए आस्था, परंपरा और वैवाहिक पहचान से जुड़ा हुआ है। इसे लेकर हर महिला की अपनी पसंद और अपना तरीका हो सकता है। कोई कम सिंदूर लगाती है, कोई अधिक और कोई अपनी व्यक्तिगत पसंद के अनुसार लगाती है। यह पूरी तरह उसका निजी अधिकार है।
किसी के पहनावे, श्रृंगार या परंपरा का मज़ाक उड़ाना किसी भी सभ्य समाज की पहचान नहीं हो सकता।
सबसे बड़ी बात यह है कि बिहार की महिलाओं को निशाना बनाकर इस तरह की टिप्पणी करना न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि एक पूरे राज्य की महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाना भी है।
कॉमेडी का उद्देश्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना होना चाहिए, न कि किसी की भावनाओं को आहत करना। हास्य के नाम पर अश्लीलता, दोहरे अर्थ वाले शब्दों और महिलाओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियों को सही नहीं ठहराया जा सकता।
कलाकार को अभिव्यक्ति की आज़ादी जरूर है, लेकिन उस आज़ादी के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी आती है। लोकप्रियता और तालियों के लिए किसी की गरिमा को ठेस पहुँचाना हास्य नहीं है।
Dharmendra Jatav retweeted
सिर्फ 5 रुपये की खैनी… और कीमत चुकानी पड़ी पूरे 17 लाख 80 हजार रुपये!
कभी-कभी इंसान की छोटी सी लापरवाही जिंदगी का सबसे महंगा सबक बन जाती है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का एक युवक बहरीन पहुंचा तो उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि जेब में रखी 5 रुपये की खैनी उसके लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगी।
बहरीन एयरपोर्ट पर जांच के दौरान खैनी और चूना मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि करीब 18 दिन तक हिरासत में रहने के बाद जुर्माने और वकील की फीस मिलाकर उसे 17.80 लाख रुपये खर्च करने पड़े।1/2 👇
Dharmendra Jatav retweeted
सिंहासन छोड़ो, भीम आर्मी आ रही है!
हरदोई से लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान की ओर साथियों ने पैदल मार्च शुरू कर दिया है।
यह कदम केवल पैदल यात्रा नहीं, बल्कि हौसले, जुनून और सामाजिक बदलाव के संकल्प की पहचान है।
अब आवाज़ बुलंद होगी, बहुजन स्वराज का संकल्प मजबूत होगा!
26 नवम्बर – चलो लखनऊ!
#भीम_आर्मी #चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_रैली
समाजवादी पार्टी को अच्छी तरह पता है कि इस को कब जेल के अंदर डालना और कब जेल से बाहर निकलना है चुनाव शुरू हो गए तो जेल के बाहर और चुनाव खत्म तो जेल के अंदर होगा
26
Dharmendra Jatav retweeted
काफी अनोखा पक्षी है! क्या सच में इस प्रजाति के पक्षी अंधे होते हैं या इनकी देखने की क्षमता बाकी पक्षियों से अलग होती है?
This quoted post is unavailable.
Dharmendra Jatav retweeted
जाकर रण में ललकारी थी,
वह तो झांसी की झलकारी थी।
महान स्वतंत्रता सेनानी, बहुजन प्रेरणा-स्रोत एवं क्रांतिकारी वीरांगना माता झलकारी बाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
Dharmendra Jatav retweeted
आज सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के साथी एवं AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद भाई असदुद्दीन ओवैसी जी का मेरे आवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत किया और उनके साथ भोजन किया।
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
Dharmendra Jatav retweeted
जब बिना किसी ब्रांड और बिना किसी नामी चेहरे वाली टी-शर्ट की पोस्ट 2 से 4 मिलियन व्यूज दे सकती है तो फिर।
दुनिया की बड़ी कंपनियों और सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क की इस टी-शर्ट को तो कम से कम 10 मिलियन व्यूज मिलने ही चाहिए।
अरे @grok X का एल्गोरिदम क्या हमें भी 9 से 10 मिलियन व्यूज दिला पाएगा।
Dharmendra Jatav retweeted
सभी साथी जवाब दें 🚨
उत्तर प्रदेश का मुस्लिम समाज 2027 में किस गठबंधन को वोट करेगा??👇🏻
56%चन्द्रशेखर+ओवैसी (SPM)
44%अखिलेश+राहुल (IND)
3,185 votes • Final results Dharmendra Jatav retweeted
Coffee with Karan शो में अनन्या बिरला ने एक बात का खुलासा किया कि उन्हें एक बड़े परिवार का रिश्ता कई बार आया उन्होंने मना कर दिया।
कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि जो रिश्ता आया वह अंबानी परिवार से था और वह लड़का अनंत अंबानी था।
मुझे लग रहा अनन्या इशारों में इस लड़के की बात कर रही थी।
Dharmendra Jatav retweeted
🚨 शर्म से सिर झुक जाना चाहिए ऐसी मानसिकता पर!
सतना में एक 16 वर्षीय नाबालिग की हत्या के मामले में करीब 14 महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए आरोपी का स्वागत ऐसे किया गया जैसे कोई बहुत बड़ा युद्ध जीतकर लौटा हो या देश के लिए कोई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करके आया हो!
दो दर्जन से अधिक गाड़ियां सड़कों पर उतारी गईं। ढोल-नगाड़े बजाए गए। आतिशबाजी की गई। फूल-मालाएं पहनाई गईं। गाड़ी के बोनट पर बैठाकर जुलूस निकाला गया और फिर फिल्मी गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।
आखिर यह कैसा समाज बनता जा रहा है जहां एक नाबालिग की हत्या जैसे गंभीर मामले में आरोपी को जमानत मिलने पर जश्न मनाया जाता है?
हैरानी की बात देखिए कि कानून का खुलेआम मजाक उड़ाते हुए इन लोगों ने खुद ही अपनी करतूतों की रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। अब वही वायरल रील सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों और उनके साथियों की तलाश में जुटी है और कार्रवाई की तैयारी कर रही है।1/2 👇
Dharmendra Jatav retweeted
राजस्थान के बाड़मेर जिले के खानियानी गांव निवासी 18 वर्षीय तगाराम मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा करीब एक साल बाद होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।
मजदूरी करने गुजरात के सूरत गए तगाराम 28 सितंबर 2025 को लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार, फैक्टरी के CCTV फुटेज में ठेकेदार रमेश कुमार और तेजाराम द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। 7 एवं 14 नवंबर 2025 को बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पिता हरचन्दराम ने माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 2 जनवरी 2026 को न्यायालय के आदेश पर गडरारोड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
अब करीब एक साल बाद पुलिस ने परिवार को फोटो दिखाकर बताया कि तगाराम का शव गुजरात के अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था और उसे अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हैरानी की बात है कि शव मिलने और अंतिम संस्कार किए जाने के बावजूद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को नहीं दी।
परिजनों ने कार्यस्थल पर प्रताड़ना और तगाराम की मौत की परिस्थितियों पर गंभीर संदेह जताया है। जिन ठेकेदारों और अन्य लोगों पर तगाराम के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, यह पुलिस व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक गरीब पिता अपने बेटे को तलाशता रहा और उसे बेटे की मौत की खबर तक समय पर नहीं दी गई।
केंद्र सरकार, राजस्थान एवं गुजरात सरकार से मांग है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए, संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। तगाराम को न्याय दिलाने की लड़ाई में हम परिवार के साथ खड़े हैं।
@mygovindia
@RajGovOfficial
@RajCMO
@CMOGuj
#JusticeForTagaramMeghwal
#तगाराम_मेघवाल_को_न्याय_दो
Dharmendra Jatav retweeted
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के हजारों अभ्यर्थी पिछले 47 दिनों से लखनऊ के इको गार्डन में प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। युवा फुटपाथों पर रात गुजारने और आर्थिक तंगी के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होना युवाओं के प्रति उसकी उदासीनता और संवेदनहीन रवैये को दर्शाता है।
अभ्यर्थियों का दावा है कि 41,424 पदों की भर्ती में अन्य नौकरियों में चयन होने के कारण लगभग 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं। उनकी मांग है कि इन रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जाए, ताकि मामूली अंकों से चयन से वंचित रह गए योग्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार का अवसर मिल सके।
इसी बीच होमगार्ड भर्ती की प्रतीक्षा सूची जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन में लगातार शामिल रहे 35 वर्षीय अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव द्वारा भर्ती प्रक्रिया की अनिश्चितता और लगातार निराशा के बीच आत्महत्या किए जाने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।
@UPGovt जी से मांग है कि अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र संज्ञान लें, प्रतीक्षा सूची जारी करने के संबंध में शीघ्र निर्णय करें तथा स्मृति शेष अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करें।
हम विश्वास दिलाते है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर प्रदेश की सभी भर्ती परीक्षाओं में NFS (Not Found Suitable) की व्यवस्था समाप्त की जाएगी और प्रत्येक भर्ती में प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, ताकि रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सके और युवाओं को रोजगार के अवसरों से वंचित न होना पड़े।
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #मिशन_2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#होमगार्ड_भर्ती
#HomeGuard #HomeGuardRecruitment #HomeGuardWaitingList #UPHomeGuard
























