
Official Twitter handle of @JmmJharkhand Koderma district | Party President @HemantSorenJMM
Koderma, Jharkhand
Joined August 2018
- Tweets23.3K
- Following139
- Followers9K
- Likes24.1K
JMM Koderma retweeted
चतरा स्थित NTPC में हुई दुर्घटना में जनहानि की खबर अत्यंत दुःखद है।
इस हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
JMM Koderma retweeted
बोकारो में श्री राकेश कुमार सिंह जी की दिवंगत माताजी आदरणीय स्व शांति सिंह जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मारांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
JMM Koderma retweeted
आज झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में रिहाई से संबंधित मामलों पर गहन विचार-विमर्श के उपरांत कुछ कैदियों की रिहाई पर सहमति सहित कई दिशा-निर्देश दिए गए।
रिहा होने वाले लोगों के पुनर्वास, मानसिक स्वास्थ्य और समाज में सम्मानजनक पुनर्स्थापन सुनिश्चित करने के लिए काउंसलर एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग लेने तथा आवश्यक उपचार की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
JMM Koderma retweeted
26वें साल के हमारे राज्य का यह विधानसभा लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। यह मंदिर न किसी की जात देखता है, न किसी का धर्म देखता है, न किसी की आय देखता है, न किसी की ऊँच-नीच देखता है। इसके लिए सभी एक समान हैं। यह इंसानियत का मंदिर है, मानवता का मंदिर है। हमारे इसी मंदिर की ताकत को दुनिया लोहा मानती है।
आज यहाँ हम काफी गर्व के साथ अपने आप को इस विधानसभा के सदस्य के रूप में मानते हैं। इनमें कुछ मंत्री बनते हैं, मुख्यमंत्री भी बनते हैं, अध्यक्ष बनते हैं, सचेतक बनते हैं, नेता प्रतिपक्ष और पक्ष दोनों बनते हैं। कई समितियाँ विधानसभा की बनती हैं। सभी माननीय विधायकों के कंधों पर कई अलग-अलग ज़िम्मेवारियाँ दी जाती हैं और यह मंदिर इस राज्य को एक दिशा देता है। यह हम सभी मिलकर करते हैं।
राज्य सरकार ने विगत पाँच-छह सालों में कई ऐसी लकीरें खींची हैं कि आज हमारे कार्यों को देश उदाहरण के रूप में देखता है। अलग-अलग विषयों को लेकर, चाहे शिक्षा के स्तर पर हो, महिला सशक्तिकरण के माध्यम से हो, सरकार निरंतर प्रयासरत है। आने वाले समय में कई चुनौतियाँ आएँगी और कई चुनौतियों का समाधान भी निकलेगा।
इतनी बड़ी व्यवस्था में कई सारी चीजें अभी भी करनी बाकी हैं, उनको अभी भी बेहतर और दुरुस्त करने की आवश्यकता है या बड़े पैमाने पर फेरबदल करने की आवश्यकता है।
आज इसीलिए 2050 में झारखंड का स्वरूप कैसा हो, इस पर बड़े पैमाने पर सरकार कार्य कर रही है। निश्चित रूप से एक लंबी कार्ययोजना के साथ सरकार कार्य करते हुए नीति-निर्धारण कर रही है, जिससे इस राज्य का जो सपना है, जो हमारे आंदोलनकारियों का सपना रहा है, जिनके खून-पसीने से यह राज्य प्राप्त हुआ है, उनकी आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर व्यवस्था स्थापित हो।
इसलिए इस लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर का सम्मान करते हुए हर एक निर्णय में हम सबका प्रयास होना चाहिए कि वह निर्णय इस राज्य की जनता के हित में, इस राज्य के जनमानस के हित में हो। उनके लिए नीतियाँ बनें, जिसके लिए हम सभी लोग यहाँ चुनकर आते हैं। यह कार्य भी सभी लोगों का है। राज्य को दिशा देने का काम हम सभी मिलकर करते हैं।
पुनः आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। धन्यवाद, जोहार।
JMM Koderma retweeted
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े भाई आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
माँ का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में श्री अर्जुन मुंडा जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं।
मारांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।
JMM Koderma retweeted
आज रांची के प्रोजेक्ट भवन सभागार में मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार योजना अंतर्गत प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह तथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। teapawt.net/i/broadcasts/2dKkOndPP…
JMM Koderma retweeted
आज मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की SPV, प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का अवसर मिला।
अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच प्रेझा फाउंडेशन के माध्यम से तीन हजार से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा गया है। इनमें करीब 500 युवा विदेशों में भी रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
हमारा प्रयास है कि झारखंड के युवाओं को समय और जरूरत के अनुरूप हुनर एवं अवसर मिलें, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें और अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।
युवाओं को आधुनिक तकनीक और AI से जोड़ने की दिशा में प्रेझा फाउंडेशन एवं आईआईटी मद्रास के बीच आज MoU भी हुआ है।
सभी नियुक्ति पत्र प्राप्त युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज का दौर तेजी से बदल रहा है। केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि समय और आवश्यकता के अनुसार अपने कौशल को विकसित करना भी उतना ही जरूरी है। खासकर जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकें काम करने के तौर-तरीकों को बदल रही हैं। एचईसी इसका एक उदाहरण है। आज हमें इससे सीखने की जरूरत है कि बदलाव के साथ चलना और अपने हुनर को लगातार निखारना कितना आवश्यक है।
आज प्रेझा फाउंडेशन के सहयोग से रोजगार से जुड़ रहे सभी नौजवानों को नियुक्ति पत्र मिलना खुशी का अवसर है। मैं सभी युवाओं को पुनः हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आपके हाथों में हुनर हो, तो आप न केवल अपने लिए, बल्कि अपने परिवार के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।
JMM Koderma retweeted
हमारी सरकार का प्रयास है कि झारखंड के बच्चों और नौजवानों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिलें। इसी दिशा में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों का विस्तार किया जा रहा है। पहले चरण में 80 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया गया और अब करीब 100 और नए विद्यालयों को अपग्रेड करने का काम चल रहा है।
कल्याण विभाग के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से भोजन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों को पढ़ाई के अलावा दूसरी चिंताओं से मुक्त रखा जा सके।
पायलट प्रशिक्षण के क्षेत्र में हमने अपना प्रशिक्षण संस्थान शुरू किया है। राज्य सरकार 15 चयनित बच्चों की कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का पूरा खर्च उठाएगी। इसके साथ ही एयर होस्टेस प्रशिक्षण भी शुरू करने की तैयारी है।
हमारा प्रयास है कि हमारे बच्चों के लिए अवसरों के नए दरवाजे खुलें। आप एक कदम आगे बढ़िए, सरकार आपको दस कदम आगे ले जाने का काम करेगी।
JMM Koderma retweeted
झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। यहां खनन, ऊर्जा उत्पादन, स्टील, गोल्ड और यूरेनियम जैसे क्षेत्रों में व्यापक आर्थिक गतिविधियां होती हैं। लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि खनन का प्रभाव कई दशकों तक रहता है और इससे स्थानीय समुदायों की आजीविका एवं जीवन परिस्थितियां बदलती हैं।
आज जहां खेती से लोगों का जीवन चलता है, वहां आने वाले दशकों में रोजगार के स्वरूप बदल सकते हैं। इसलिए हमें आज से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर तैयार करने होंगे।
मैं प्रेझा फाउंडेशन से अपील करता हूं कि झारखंड की आर्थिक गतिविधियों और यहां की औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्रशिक्षण मॉडल विकसित किए जाएं, जिससे हमारे युवा स्थानीय उद्योगों में भी रोजगार पा सकें। कौशल विकास का जुड़ाव हमारी जमीन, हमारे उद्योग और हमारी अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से होना चाहिए।
रोजगार की तलाश में लोग देश-दुनिया में जाते हैं। यह गतिशीलता अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाती है और लोगों के जीवन में नए अवसर लाती है। हमारा प्रयास है कि झारखंड के नौजवान अपने हुनर के दम पर कहीं भी आगे बढ़ें और साथ ही अपने राज्य के विकास में भी भागीदार बनें।
JMM Koderma retweeted
झारखंड आंदोलन की संबल, ममता की प्रतिमूर्ति
आदरणीय दिवंगत माताजी रूपी सोरेन जी को विनम्र श्रद्धांजलि
@HemantSorenJMM
JMM Koderma retweeted
बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थीं। आज वह छाँव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं।
माँ....
खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कोडरमा जिला समिति के तत्वावधान में चंदवारा, कोडरमा, जयनगर, डोमचांच, मरकच्चो एवं सतगावां प्रखंड में व्यापक जनआंदोलन आयोजित किया गया। 1/2
@HemantSorenJMM @JmmJharkhand
JMM Koderma retweeted
पूरे विश्व में गोदी मीडिया हँसी का पात्र बनी हुई है।
भाजपा को उनके इस विश्वव्यापी सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ।
JMM Koderma retweeted
.@BJP4Jharkhand और @yourBabulal जी,
गाल बजाते हुए कुछ कहना चाहेंगे?
"हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंकें हजार!''
𝐁𝐏𝐒𝐂 का नाम 𝐁𝐉𝐒𝐂 (भाजपा-जदयू सर्विस कमीशन) कर देना चाहिए क्योंकि 𝐁𝐉𝐏-𝐉𝐃𝐔 नेताओं के साथ लेन देन का सेटिंग हो गया, अब समझ लीजिए 𝐁𝐏𝐒𝐂 की हर परीक्षा में सफलता का सेटिंग हो गया।
𝐁𝐏𝐒𝐂 में भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितता की शिकायत कर रहे अभ्यर्थी कुत्ते हैं और 𝐁𝐏𝐒𝐂 कुत्तों को कुचल देनेवाला बेपरवाह मदमस्त हाथी?
𝐁𝐏𝐒𝐂 प्रेस कॉन्फ्रेंस में 𝐁𝐏𝐒𝐂 के एग्जामिनेशन कंट्रोलर से पूछा गया कि छात्रों की शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, इस पर एग्जामिनेशन कंट्रोलर ने दिया यह जवाब। शर्मनाक, मुख्यमंत्री जैसी यह अधिकारियों की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #TejashwiYadav
JMM Koderma retweeted
यह तो बिहार में भाजपा शासन का हाल है।
AK 47 से इनका मन नहीं भरा तो अब यह ...... बाजार और ......हजार पर आ गए हैं।
युवा विरोधी @BJP4Jharkhand लोकतंत्र को तभी सफल मानती है जब वहां AK 47, pellet gun, ....हजार.. बाजार जैसी बातें हों।
जहाँ यह नहीं होता वहां भाजपा को लगता है कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है।
गजबे हैं युवा विरोधी ठग और निर्लज भाजपाई
JMM Koderma retweeted
भाजपा की नजर में:
हर आदिवासी नक्सल है।
हर झारखंडी नक्सल है।
युवाओं के भविष्य की बलि चढ़ाकर कब तक चलेगी आपकी हिटलरशाही, @HemantSorenJMM जी?
'दिमागी नक्सल' ही युवाओं से छल करने का सोच सकता है। एक तरफ JPSC-JSSC घोटाला और पेपर लीक की लंबी कतार है, तो दूसरी तरफ जब हक मांगने युवा सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं, आंदोलन दबाया जाता है और फर्जी FIR ठोकी जाती है! युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले इस सिस्टम को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
झारखंड का युवा सवाल पूछ रहा है- जवाब दीजिए!
JMM Koderma retweeted
भाजपा का बयान हताशा और राजनीतिक दिवालियेपन की पराकाष्ठा :
जिन लोगों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्षी आवाजों को दबाने की राजनीति को देशभर में स्थापित किया, उन्हें झारखंड की लोकतांत्रिक सरकार को नसीहत देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
झारखंड सरकार की तुलना इतिहास की गंभीर त्रासदियों से करना न सिर्फ राजनीतिक दुरुपयोग है, बल्कि भाजपा की बौखलाहट और राजनीतिक कुंठा को भी दर्शाता है। भाजपा को चाहिए कि वह ऐसे अमर्यादित और गैर-जिम्मेदाराना बयानों के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर बात करे।
धरना-प्रदर्शन, कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया से जुड़े नियमों को तोड़-मरोड़कर पेश करना भाजपा की पुरानी राजनीतिक शैली है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान प्रदत्त अधिकार है, लेकिन कोई भी अधिकार कानून से ऊपर नहीं है। सरकार का दायित्व है कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ कानून-व्यवस्था भी सुनिश्चित करे। प्रशासनिक प्रक्रिया को राजनीतिक दमन बताना पूरी तरह भ्रामक है।
भाजपा नेताओं को पहले अपने शासन वाले राज्यों में लोकतांत्रिक अधिकारों, छात्रों, किसानों और विपक्षी नेताओं के साथ हुए व्यवहार का हिसाब देना चाहिए। दूसरों को लोकतंत्र का प्रमाणपत्र बांटने से पहले भाजपा अपने राजनीतिक इतिहास के पन्ने पलट ले।
जेपीएससी पर भाजपा की राजनीति तथ्यहीन और अवसरवादी..
न्यायपालिका में सरकार की ओर से कौन अधिवक्ता किस स्तर पर पैरवी करेगा, यह पूरी तरह विधिक प्रक्रिया और सरकार के अधिवक्ताओं का विषय है। इसे राजनीतिक षड्यंत्र का रंग देना न्यायिक प्रक्रिया पर अनावश्यक सवाल खड़े करने की कोशिश है।
अगर भाजपा के पास जेपीएससी मामले में कोई ठोस तथ्य, दस्तावेज या कानूनी आपत्ति है, तो उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष रखना चाहिए, न कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भ्रम फैलाना चाहिए। विद्यार्थियों के हितों के नाम पर राजनीति करने के बजाय भाजपा को यह बताना चाहिए कि उसने उनके भविष्य को लेकर अपने शासनकाल में क्या ठोस कदम उठाए थे।
हेमंत सोरेन सरकार युवाओं, विद्यार्थियों और आम जनता के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। भाजपा की परेशानी यह है कि झारखंड की जनता अब उसकी राजनीतिक बयानबाजी और झूठे नैरेटिव के बजाय विकास, अधिकार और सामाजिक न्याय की राजनीति को समझ रही है।
भाजपा को नसीहत है कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन लोकतांत्रिक विरोध और तथ्यहीन आरोपों के बीच की मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए। भाजपा नेताओं को अपनी भाषा और तथ्यों दोनों पर संयम रखना चाहिए। झारखंड की जनता को नाजी जर्मनी जैसे भयावह ऐतिहासिक संदर्भों से डराने के बजाय भाजपा अपनी नीतियों और अपने काम का हिसाब दे।
भाजपा पड़ोस में महाराष्ट्र में अपनी सरकार के नए फरमान के बारे में जानकारी हासिल कर लें जिसमें कहा गया है कि मराठी नहीं आता - तो चालान कटेगा - महाराष्ट्र में रोजी रोजगार नहीं करने दिया जाएगा। झारखंड समेत अन्य राज्य के निवासी को महाराष्ट्र में अब गाड़ी चलाने के लिए सिर्फ लाइसेंस और परमिट काफी नहीं - मराठी का टेस्ट भी पास करना होगा। पूरा मराठी आना होगा। भाजपा की अब अपनी राजनीति चमकाने के लिए भाषा को भी डर और दंड का औजार बना दिया है। हिंदी का सम्मान कहां गया ? कल तक “एक देश, एक भाषा” की बातें, और आज रोज़गार के लिए आए आम आदमी से भाषा की परीक्षा? भाजपा बताए - क्या अब देश के हर राज्य में रोज़गार करने के लिए पहले वहाँ की भाषा की परीक्षा होगी? भाजपा पूरे देश को टुकड़ों में बाँटने की घृणित राजनीति कर रही है।
@JmmJharkhand
















































