Korba retweeted
9 दिन में 70 हजार से ज्यादा किसानों से 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी में 23 नवंबर तक 9 दिनों में 70,979 किसानों से 2.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। अकेले 23 नवंबर को 63,074 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।
किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। प्रदेश के 2,461 केंद्रों में धान की आवक जारी है और अब तक 5 लाख से अधिक ऑनलाइन टोकन जारी किए जा चुके हैं।
राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसान घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित कर पा रहे हैं।
सुशासन सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान, उपज का उचित मूल्य और धान खरीदी की पारदर्शी एवं सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026
@AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Korba retweeted
छत्तीसगढ़ की डिजिटल प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच और सम्मान। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे 'छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026' में 16 मुख्य श्रेणियों और 46 उपश्रेणियों में प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
📍 25 नवंबर | होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर
#ChhattisgarhCreatorAwards #DigitalCreators #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @RaipurDistrict
विष्णु भैया की सरकार में किसानों का बढ़ा भरोसा, कोरबा जिले के कृषक श्री चन्द्रहास त्रिपाठी ने सहज धान खरीदी पर जताई खुशी।
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़
#धान_खरीदी_2026
#DhanKharidi2026
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
37
Korba retweeted
डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के साथ प्रत्येक नागरिक की साइबर सुरक्षा का ध्यान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान सेक्टर-6 भिलाई में महिला थाना के समीप 33.24 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित दुर्ग रेंज के साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया। साथ ही नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का उद्घाटन तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित उन्नत एकलव्य प्रशिक्षण हॉल, परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज को नशे की समस्या से मुक्त करने के उद्देश्य से पोस्टर विमोचन कर संकल्प अभियान-नशामुक्ति का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नवीन साइबर थाना भवन के लोकार्पण से दुर्ग रेंज में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष की सुविधा से पारिवारिक समस्याओं के निराकरण तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #SushasanSarkar #CyberSecurity #DigitalSecurity #PoliceModernization #GoodGovernance
Korba retweeted
प्रदेश में पहली बार 'छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026' का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें प्रदेश की डिजिटल प्रतिभाओं को मंच और सम्मान मिलेगा। 16 मुख्य श्रेणियों और 46 उपश्रेणियों में सम्मान के साथ ₹10 लाख से अधिक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। भजन क्लबिंग, बस्तर रैम्प वॉक और आदिवासी नृत्य आयोजन को बनाएंगे खास।
📍 25 नवंबर | होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर
#ChhattisgarhCreatorAwards #DigitalCreators #CreatorEconomy #InfluencerAwards #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai
Korba retweeted
किसानों की सुविधा और मेहनत का सम्मान, सुशासन सरकार की पहचान
धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों को मिल रही सहूलियत। दंतेवाड़ा के गीदम उपार्जन केंद्र में किसान श्री बृज बिहारी वेक ने टोकन के अनुसार 18 क्विंटल धान का सहजता से विक्रय किया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा के अंतर की पूरी राशि का लाभ भी उन्हें मिलेगा।
सुशासन सरकार किसानों के सम्मान, उनकी मेहनत के उचित मूल्य और हर सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें:
whatsapp.com/channel/0029VbB…
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026 #DhanKharidi2026
#VishnuDeoSai
@AgriGoI @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @DantewadaDist
Korba retweeted
स्वच्छता और नगरीय विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार मिला है। सम्मानित नगरीय निकायों में बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी शामिल हैं।
यह उपलब्धि शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
-- श्री अरुण साव
उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
"भूमिपूजन एवं लोकार्पण" कार्यक्रम
📍वार्ड नं. 18, दुर्गा मंदिर मंच, रिसाली, दुर्ग
#ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai #Durg
@vishnudsai @ArunSao3 @DurgDist
Korba retweeted
छत्तीसगढ़ में बढ़ते निवेश, उद्योगों के विस्तार और राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने में भिलाई की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
— श्री अरुण साव
उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम
📍 आई.टी.आई. मैदान, खुर्सीपार, भिलाई, दुर्ग
#ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai #Durg
@vishnudsai @ArunSao3 @DurgDist
Korba retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र को ₹101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। सड़क, नाली, पेयजल, उद्यान और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के साथ जल शुद्धिकरण, नाली सुदृढ़ीकरण और मुक्तिधाम उन्नयन के लिए अतिरिक्त राशि की घोषणा की।
#ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai #Durg
@vishnudsai @ChhattisgarhCMO @DurgDist
Korba retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर में 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें ओलंपिक तक पहुंचाना है।
हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
whatsapp.com/channel/0029Vb…
#Chhattisgarh #Sports #Badminton #SushasanSarkar
@vishnudsai @ArunSao3 @SportsywCg @RaipurDistrict
Korba retweeted
महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
📍राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा
PRSU, रायपुर
#VishnuBhaiya #SushasanSarkar #Chhattisgarh #WomenSafety #WomenEmpowerment #SakhiOneStopCentre
#StateLevelWorkshop #HumanTraffickingAwareness #DomesticViolenceAwareness
Korba retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भिलाई स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व पर अरदास की तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें समानता, प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का मार्ग दिखाती हैं। लंगर की परंपरा हमें सिखाती है कि सभी मनुष्य समान हैं और सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम एक समरस, सद्भावपूर्ण और सेवाभावी समाज का निर्माण कर सकते हैं।
#GuruNanakJayanti #GuruNanakDevJi #SushasanSarkar #Chhattisgarh
Korba retweeted
विकास को गति, नागरिक सुविधाओं का विस्तार और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रिसाली नगर निगम क्षेत्र को ₹101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। सड़क, नाली, पेयजल, उद्यान और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के साथ जल शुद्धिकरण, नाली सुदृढ़ीकरण और मुक्तिधाम उन्नयन के लिए अतिरिक्त राशि की घोषणा की।
#ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai #Durg
Korba retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, जल निकासी, उद्यान, स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट और सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि शहर आर्थिक विकास के केंद्र बनें, जहां उद्योग और व्यापार बढ़ें, युवाओं को रोजगार मिले और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास हेतु कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
#VishnuDeoSai #Durg #Chhattisgarh #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #JanKalyan
Korba retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस्पात नगरी खुर्सीपार भिलाईवासियों को कुल 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में नगर निगम भिलाई के विकास के लिए 886 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया और विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्य और भिलाई नगर में ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम निर्माण की भी घोषणा की।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #DevelopmentWorks #InfrastructureDevelopmen #SushasanSarkar #GoodGovernance #ViksitChhattisgarh
Korba retweeted
वीबी जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने, ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।
#VBGGRAMG #ग्रामीणविकास #Chhattisgarh #PanchayatiRaj #RuralDevelopment
अन्नदाता की समृद्धि, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की पहचान।
विष्णु भैया के नेतृत्व में किसान हितैषी फैसलों और सुविधाओं से खेती को मिल रहा संबल, किसानों के जीवन में आ रही खुशहाली।
#समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़
#धान_खरीदी_2026
#DhanKharidi2026
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
1
43
Korba retweeted
ए माटी हे स्वाभिमान के
अन्नदाता के सम्मान के
जेकर पसीना धरती के श्रृंगार हे
ओ किसान हमर पालनहार हे
"भूमिपूजन एवं लोकार्पण" कार्यक्रम
📍वार्ड नं. 18, दुर्गा मंदिर मंच, रिसाली, दुर्ग
#ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #DhanKharidi2026 #धान_खरीदी_2026 #KisanKalyan #Chhattisgarh #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़
सरल, सुगम और पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है। उचित दाम से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है, वहीं डिजिटल व्यवस्था ने खरीदी प्रक्रिया को और आसान बनाया है।
1
52
कृषक श्री दिनेश कुमार ने उचित मूल्य के लिए और कृषक श्री विकास कुमार ने धान खरीदी के डिजिटलीकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#DhanKharidi2026 #धान_खरीदी_2026 #KisanKalyan #Chhattisgarh #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़
12
































