Pinned Tweet
🎬 महिला सुरक्षा संकल्प अभियान | डॉक्यूमेंट्री
सुरक्षित महिला, सशक्त समाज और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था की दिशा में एक सार्थक पहल।
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान की प्रेरणादायी यात्रा को दर्शाती यह डॉक्यूमेंट्री—जागरूकता, संवाद और सुरक्षा के संकल्प की कहानी।
Kota City Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 27.10.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
Kota City Police retweeted
'पधारो म्हारे देस' की पावन धरा पर हर सैलानी की सुरक्षा और सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता!
राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक सुंदरता का आनंद लेने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए राजस्थान पुलिस हमेशा तत्पर है। हमारी पर्यटन सहायता बल (Tourist Assistance Force) आपकी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए 24x7 सेवा में तैनात है।
Tourist Assistance Force के प्रमुख कार्य है:
* आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन
* खोई-पाई वस्तुओं के लिए सहयोग
* बहुभाषी सहायता डेस्क
इसके अलावा पुलिस अस्सिटेंस से संबंधित कार्य जैसे:
* पूर्ण सुरक्षा और बचाव
* त्वरित प्रतिक्रिया टीम
* आपातकालीन सहायता
इसके अतिरिक्त पर्यटक आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं Raj Cop Citizen App और Pink Guard App पर भी रिपोर्ट कर सकते है।
यदि आप जयपुर में हैं तो टूरिस्ट पुलिस स्टेशन, जयपुर से 0141-2600336, CUG नंबर 8764868070 और कंट्रोल रूम 0141-2388438 व 0141-2388430 से भी मदद प्राप्त कर सकते है।
आपकी सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए राजस्थान पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।
#PadharoMhareDesh #TouristSafety #RajasthanPolice #TouristAssistance #TAF
Kota City Police retweeted
खाकी की क्लास (Episode 1): नशा मुक्त राजस्थान का संकल्प
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips जी का 'खाकी की क्लास' के माध्यम से प्रदेश की युवा पीढ़ी, अभिभावकों और आमजन के नाम एक विशेष एवं प्रेरणादायक संदेश।
DGP महोदय ने कहा है कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और देश का भविष्य उनके सपनों व ऊर्जा में निहित है। उन्होंने बताया कि तनाव, अकेलापन या गलत संगति का फायदा उठाकर नशा तस्कर युवा पीढ़ी को अंधकार में धकेलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने चेताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक राजस्थान का निर्माण किया जा सके।
इसके साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों से निरंतर संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को समझकर सही मार्गदर्शन दें, तथा युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के प्रति सजग रहते हुए नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
आइए, राजस्थान पुलिस के साथ एकजुट होकर संकल्प लें कि हम अपने युवाओं और समाज को इस दलदल से बचाएंगे।
ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखे तो तुरंत National Anti-narcotics helpline 1933 पर सूचना दें।
#KhakeeKiClass #RajasthanPolice #Notodrugs #Nashamuktbharat #Drugfreeindia
Kota City Police retweeted
डार्क वेब पर डेटा लीक की खबरों से घबराएं नहीं, सतर्क रहें!
हाल ही में डेटा लीक से जुड़ी खबरों के बाद साइबर ठग बैंक अधिकारी बनकर आपको कॉल कर सकते हैं और डराकर आपकी मेहनत की कमाई पर सेंध लगाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में घबराने की जगह सतर्कता और सही जानकारी ही आपका सबसे बड़ा बचाव है।
याद रखें, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 'Zero Liability' (शून्य देयता) नियम के अनुसार, यदि आपके साथ कोई अनधिकृत वित्तीय धोखाधड़ी होती है और आप समय रहते इसकी सूचना देते हैं, तो आपके अधिकार और पैसे सुरक्षित रहते हैं।
अपनी सुरक्षा के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
1. किसी भी अनजान Caller के साथ अपना OTP, UPI PIN या Password भूलकर भी शेयर न करें।
2. किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी Link पर Click न करें और न ही कोई App Install करें।
3. किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर रिपोर्ट करें और अपने संबंधित बैंक को सूचना दें।
आपकी थोड़ी सी समझदारी और सतर्कता आपकी कमाई को सुरक्षित कर सकती है।
ऐसी किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 पर संपर्क करें अथवा cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
Kota City Police retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 28.10.2026
#surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
Kota City Police retweeted
नशे के काले कारोबार के खिलाफ राजस्थान पुलिस का संकल्प!
'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत राजस्थान पुलिस नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और एक स्वस्थ, सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
26 अक्टूबर 2026 को चलाए गए एक दिवसीय विशेष अभियान के साथ-साथ समग्र अभियान के आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि अपराधियों और तस्करों के खिलाफ कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
आइए, हम सब मिलकर इस मुहिम का हिस्सा बनें और अपने प्रदेश को नशा-मुक्त बनाएं!
नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि दिखे तो तुरंत National Anti-Narcotics Helpline 1933 या
112 पर सूचना दें।
#ANTF #Rajasthanpolice #Antinarcotics #drugfreeindia #drugfree
Kota City Police retweeted
लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव यानी पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस हर कदम पर तैयार है। चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ हमारे पुलिसकर्मियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्गों और जरूरतमंद मतदाताओं की सहायता कर मानवीय संवेदना का एक अनूठा उदाहरण भी पेश किया।
आपकी सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आइए, एक जिम्मेदार नागरिक बनकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, जन-सहयोग ही हमारी असली ताकत।
#Panchayatelection2026 #Rajasthanpolice #Safeelections #Democracy #vote
Kota City Police retweeted
साहस और मानवीय संवेदना की मिसाल!
जयपुर पश्चिम के खोराबीसल थाने से कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राजस्थान पुलिस के फर्ज और इंसानियत की मिसाल पेश की है।
एक युवक 33000 वोल्ट हाई-टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर हालत में पोल पर लटका हुआ था।
ऐसे जानलेवा हालातों में, पुलिस थाना खोराबीसल के कांस्टेबल चालक सुनील कुमार (नं. 5512) ने बिना एक पल गंवाए और अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस का परिचय दिया।
जांबाज कांस्टेबल तुरंत पोल पर चढ़े और गंभीर रूप से झुलसे हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया, जिससे उसकी जान बच गई।
राजस्थान पुलिस के इस कर्मठ सिपाही की सूझबूझ और बहादुरी की हर तरफ सराहना हो रही है। हमारी पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए, बल्कि आमजन की रक्षा के लिए हर पल तत्पर है।
सलाम है राजस्थान पुलिस के इस जांबाज प्रहरी को!
ऐसी किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें।
#RajasthanPolice #Groundzerosucessstory #Bravery #Humanity #Duty
Kota City Police retweeted
🚨 कोटा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ₹15,000 का इनामी तस्कर गिरफ्तार। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 17 प्रकरण दर्ज हैं।
#KotaCityPolice #नशामुक्तभारत #PoliceAction #AntiDrugCampaign #RajasthanPolice
🚨 कोटा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ₹15,000 का इनामी तस्कर गिरफ्तार। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 17 प्रकरण दर्ज हैं।
#KotaCityPolice #नशामुक्तभारत #PoliceAction #AntiDrugCampaign #RajasthanPolice
#जिला_कोटा_शहर क्षेत्र में निम्न अधिकारियों की #रात्रिकालीन_गश्त 12 AM से 05 AM तक रहेगी। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#KotaCityPolice #NightPatrolNumbers #staysafe
ऑपरेशन खुशी-XI के तहत कोटा शहर पुलिस की बड़ी सफलता! 🔷 जयपुर से 14 वर्षों से लापता युवती को दस्तयाब कर परिवार को राहत दिलाई।
#KotaCityPolice #OperationKhushiXI #जनसेवा
Kota City Police retweeted
पुलिस थाना कोतवाली,झालावाड़, अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ
लगातार कार्रवाई जारी, मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए 1 तस्कर गिरफ्तार
नशा मुक्त समाज, सुरक्षित राजस्थान – हमारी प्राथमिकता @RajasthanPolice #KotaPolice
@SpKotaRural
@BundiPolice
@BaranPolice
@JhalawarPolice
🚨 अनुशासनहीनता पर कोटा शहर पुलिस की सख्त कार्रवाई!
वायरल वीडियो प्रकरण में कांस्टेबल अभिषेक चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। मामले की जांच सीओ ट्रैफिक द्वारा की जा रही है।
कोटा शहर पुलिस का स्पष्ट संदेश — आमजन के साथ दुर्व्यवहार एवं अनुशासनहीनता.
किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का व्यवहार मर्यादित, जिम्मेदार और जनसम्मान के अनुरूप होना चाहिए।
#KotaCityPolice #PoliceAction #जनसम्मान #अनुशासन #सुरक्षितकोटा
@PoliceRajasthan
🚨 पावर बाइकर्स पर कोटा पुलिस का बडा एक्शन 🏍️
तेज रफ्तार, तेज हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बाइक्स पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 78 पावर बाइक जब्त कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त संदेश दिया गया।
सड़क पर स्टंट नहीं, सुरक्षा जरूरी यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।
कोटा शहर पुलिस — सुरक्षित यातायात, सुरक्षित कोटा। 🚔
#KotaCityPolice #TrafficPolice #RoadSafety #KotaPolice
🚨 नशे के खिलाफ कोटा शहर पुलिस का विशेष अभियान — गरुड़व्यूह! 🦅
तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक कोटा शहर के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट में 16 प्रकरण दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 2 फरार मुल्जिमों को पकड़ा गया।
सघन चेकिंग के दौरान 12 कार्रवाई की गई, CCTV, ड्रोन एवं डॉग स्क्वाड का उपयोग किया गया तथा 10 अपराधियों को धारा 170 BNSS में पाबंद किया गया।
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नशा मुक्त समाज हमारा संकल्प!
#KotaPolice #GarudVyuH #नशा_मुक्त_भारत_अभियान #DrugFreeIndia #नशा_मुक्त_कोटा

















