नवादा जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों और नगर निकायों के वार्डों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जहां आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं और सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का निष्पादन किया गया. शिविर के माध्यम से पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने के साथ स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए. सरकार की इस पहल के तहत प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं, वहीं नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायत और आवेदन दर्ज करा सकते हैं.
#Nawada #NawadaNews #SahyogShivir #BiharGovernment #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
बिहार में ₹50 हजार करोड़ की लागत से चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं का विस्तार होने जा रहा है, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। इनमें पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, काशी-कोलकाता हाईवे, पटना एलिवेटेड रोड और गंडक पर पुल शामिल हैं, जो आवागमन और व्यापार को सुगम बनाएंगे।
#BiharDevelopment #RoadInfrastructure #RoadDevelopment #PatnaPurniaExpressway #KashiKolkataHighway #BiharGovernment #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
बिहार के गया जिले में बांस कला का इतिहास सदियों पुराना है. जिले के कई इलाकों में लोग कई पीढ़ियों से इस कला से जुड़े हुए हैं. आज भी यहां से बांस के उत्पाद देश-विदेश तक पहुंचते हैं. हालांकि पारंपरिक सामान जैसे टोकरी, सूप, खांचिया, झाड़ू और छोटी टोकरियों की साल भर सप्लाई अब सीमित हो गई है. लोग इन्हें मुख्य रूप से त्योहार और शादी के सीजन में बड़े पैमाने पर बनाते हैं, क्योंकि उसी समय इनकी मांग सबसे ज्यादा होती है. ग्रामीण परिवेश में बांस के सामानों का उपयोग अभी भी जारी है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में आम दिनों में इनकी उपयोगिता लगभग न के बराबर रह गई है. फाइबर और प्लास्टिक के विकल्प आने से रोजमर्रा की मांग प्रभावित हुई है. फिर भी छठ पूजा जैसे पर्व पर मांग कई गुना बढ़ जाती है और दूसरे राज्यों तक सप्लाई होती है.
#Gaya #GayaNews #Bihar #BiharNews #BambooCraft #BambooArt #TraditionalArt #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
मुंगेर जिले में 466 एकड़ में असरगंज और 50 एकड़ में संग्रामपुर औद्योगिक पार्क बनेगा। बिहार सरकार ने असरगंज में भूमि अधिग्रहण के लिए 124.62 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
#LandAcquisition #BiharGovernment #InvestmentInBihar #Munger #MungerNews #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर RPF, CIB और GRP की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुखबिर की सूचना पर प्लेटफॉर्म नंबर दो के पूर्वी छोर पर जांच के दौरान एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में उसके पास से 14.200 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14.20 लाख रुपये बताई जा रही है.
#Gorakhpur #GorakhpurRailwayStation #RPF #GRP #CIB #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
दिल्ली में नदी संजीवनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM सम्राट चौधरी ने कहा 12 नए टाउनशिप, 10 एयरपोर्ट और 32 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है बिहार..
#SamratChaudhary #BiharDevelopment #RiverRevival #NadiSanjeevani #NewTownships #InfrastructureDevelopment
आरा में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के आरोपी शूटर पिंटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद हाफ पैंट में पैदल कोर्ट पहुंचाया. मंगलवार को पुलिस आरोपी को नवादा थाना से करीब ढाई किलोमीटर पैदल लेकर कोर्ट गई. आरोपी को सड़क पर इस तरह ले जाते देख शहर में लोगों की भीड़ जुट गई और कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई. गिरफ्तार पिंटू सिंह मूल रूप से बिहिया के झौंवा गांव का रहने वाला है और फिलहाल कृष्णानगर के चंदवा मोहल्ले में रह रहा था.
#Bhojpur #RKSinghMurderCase #BiharPolice #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
देखिये वीडियो, किशनगंज DPO की संपत्ति होश उड़ा देगी, करोड़ों रूपये,जमीन,सोना, कटिहार से किशनगंज तक फैला साम्राज्य....
#RubyKumari #EOUBihar #EconomicOffencesUnit #EOURaid #BiharRaid #BiharEducationDepartment #SarvaShikshaAbhiyan #EducationDepartment #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
ज्ञान की भूमि बोधगया महाबोधि मंदिर के प्रागण में स्थित पवित्र बोधि वृक्ष स्वस्थ है. देहरादून के बड़े वैज्ञानिकों की टीम ने पुष्टि की है कि बोधि वृक्ष में पत्तों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े नहीं पाए गए हैं, जिससे बोधि वृक्ष स्वस्थ रहने में बहुत कारगर है. पिछले दिनों आए चक्रवर्ती तूफान के कारण खराब हुए मौसम ने भी वृक्ष को नुकसान नहीं पहुंचाया है. ऐसे में बोधि वृक्ष का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि ये वृक्ष देश दुनिया के लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है.
#BodhGaya #MahabodhiTemple #BodhiTree #BodhGayaNews #BiharNews #GayaNews #BiharTourism #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
फरक्का जलसंधि और बराज को लेकर जदयू ने बिहार के हितों का मुद्दा उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मुंगेर में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान कहा कि फरक्का बराज के कारण गंगा में गाद जमा हो रही है, जिससे बिहार में बाढ़ की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय जलसंधि का 73 प्रतिशत बोझ अकेले बिहार उठा रहा है। कार्यक्रम में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा समेत कई जदयू नेता मौजूद रहे। पार्टी ने संधि के नवीकरण में बिहार की जल जरूरतों और हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।
#UmeshKushwaha #JDU #FarakkaBarrage #GangaWaterTreaty #Bihar #BiharNews #फरक्का_जल_संधि #FarakkaWaterTreaty
बिहार के मधुबनी में खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. देर रात गलत नीयत से एक घर में घुसे एएसआई ने पकड़े जाने के डर से अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस अपराध की बड़ी वारदात में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है. घटना की सूचना पर गांव पहुंचे एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रात एक बजे सूचना मिली कि बाबूबरही थानाक्षेत्र के बलिराजगढ़ में दुखद घटना हुई है. आरोपी एएसआई पुलिस पिकेत में तैनात था और उसका उस गांव की एक महिला से अवैध संबंध था. इसी वजह से वह बार-बार गांव में जाता था. सोमवार की रात जब वह वहां गया, तो स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और घर के अंदर बंद कर दिया.
#Madhuabni #MadhubaniPolice #SPYogendraKumar #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
राजधानी पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने नकली और मानकहीन पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के कारोबार पर सोमवार को विशेष अभियान चलाया. राजधानी के चार अलग-अलग इलाकों में स्थित प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर टीम ने विभिन्न ब्रांडों के नाम से बेचे जा रहे हजारों बोतल पानी की बड़ी खेप जब्त कर नष्ट कर दी. कार्रवाई के दौरान एक जगह बिसलेरी के नाम पर डुप्लीकेट पानी बेचने का मामला भी सामने आया.
#FakeWater #DuplicateBisleri #Bisleri #PackagedDrinkingWater #FoodSafetyDepartment #FoodSafety #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
बिहार की लोक आस्था का महापर्व छठ अब केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे वैश्विक सांस्कृतिक पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है. सरकार चाहती है कि छठ की परंपरा, इसके पीछे की लोक मान्यताएं, प्रकृति के प्रति श्रद्धा, सामाजिक एकजुटता और इससे जुड़ी सांस्कृतिक विरासत देश-दुनिया के सामने नए अंदाज में प्रस्तुत हो. इसके लिए कला एवं संस्कृति विभाग छठ पर डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित कर रहा है. साथ ही नए भाव और आधुनिक प्रस्तुति के साथ छठ गीतों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य बिहार की नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने के साथ छठ की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करना है.
#ChhathPuja #ChhathPuja2026 #छठ_पूजा #Chhath #छठ #छठपर्व #ChhathMahaParv #Bihar
मुंगेर विश्वविद्यालय में 10 सूत्री मांगों को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. छात्रों ने स्थायी जमीन, नियमित कक्षाएं, ऑनलाइन शुल्क में कमी और परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता की मांग की है.
#Munger #MungerUniversity #StudentProtest #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities #BiharEducationDepartment
बांकीपुर अंचल के विभिन्न वार्डों में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बनाने और लोगों की राह आसान करने के लिए 1.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम की ओर से 9 योजनाओं के तहत भूगर्भ नालों और पीसीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
#PrashantKishor #BankipurMLA #BiharDevelopment #BiharGovernment #NagarNigam #BankipurAnchal #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
बिहार के सीवान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई है. शहर के गोपालगंज मोड़ पर भीषण जाम के कारण एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही. एंबुलेंस में गंभीर मरीज सवार था, जिसे जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना जरूरी था. लेकिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतार के कारण एंबुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था. करीब एक किलोमीटर तक लगे जाम में मरीज की जान पर आफत बन आई.
#Siwan #SiwanNews #BiharTraffic #TrafficJam #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
सीवान जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. STF और जिला डीआईयू (DIU) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सीवान के कुख्यात अपराधी चंदन सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं. इस सनसनीखेज गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि SDPO प्रांजल त्रिपाठी ने की है.
#BiharPolice #BiharSTF #STF #Siwan #SiwanNews #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
दिल्ली में नदी संजीवनी कार्यक्रम में CM सम्राट ने कहा कि नदियों से गाद निकाले जाने के बाद लगभग 1 लाख एकड़ नई भूमि उपलब्ध होगी, जिससे मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर बिहार में 'गंगा फेसिंग' कॉलोनियां और घर बनाए जा सकेंगे..
#SamratChoudhary #CMSamrat #RiverRevival #NadiSanjeevani #GangaRiver #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities
बिहार सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में वित्तीय सहायता देने की मांग की है. उनका कहना है कि EWS वर्ग के छात्रों को भी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक मदद मिलनी चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस दिशा में पहल करने की अपील की है.
#SamratChoudhary #SantoshSuman #BiharGovernment #EWSStudents #EWSReservation #HigherEducation #EducationNews #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities #PMModi
नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे इलाके में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. नेपाल पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में डाइनास्टिक एयर और फिस्टल एयर के हेलीकॉप्टर शामिल थे. दोनों हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए. हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान बसंत कुमार बालारामारामडु के रूप में हुई है.
#NepalNews #HelicopterCrash #NepalHelicopterAccident #Bihar #BiharNews #बिहार_न्यूज़ #बिहार #LiveCities



















