MAHENDRA NATH YADAV retweeted
‘फ़ार्म छह’ की किसी भी गड़बड़ी के लिए जनता भाजपाइयों व भ्रष्ट अधिकारियों को छठी का दूध याद दिला देगी।
भ्रष्ट अधिकारियों का अगला पड़ाव कारागार होगा।
भाजपाई और उनके षड्यंत्रजीवी संगी-साथी उप्र में अपनी हार सामने देखकर विशेष ख़ुफ़िया मुहिम चलाकर ASDD अर्थात ‘Absent, Shifted, Dead or Duplicate’ मतलब ‘अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे’ नाम के ज़रिए नक़ली वोट जोड़ने की जो साज़िश कर रहे हैं, उस पर हर एक
बूथ से लेकर निर्वाचन आयोग तक हमारे बूथ प्रभारी, पीडीए प्रहरी, घोषित व संभावित प्रत्याशी, प्रदेश से लेकर जिला व विधानसभा स्तर तथा हर वाहिनी के हर पदाधिकारी, पार्टी के सदस्य, समर्थक व शुभचिंतक की हर एक नये वोट पर पैनी-गहरी नज़र रहेगी। हमने ऐसी व्यवस्था की है कि हर सजग नागरिक अपने पड़ोस के नये जुड़नेवाले वोट पर निगाह रखे। हम एक-एक वोट का हिसाब भी माँगेंगे और अंश मात्र भी बेईमानी होने पर वोट को जुड़ने नहीं देंगे, और किसी तरह जुड़ भी गया तो उसके लिए ज़िम्मेदार अधिकारी के ख़िलाफ़ सबूत सहित तत्काल रिपोर्ट लिखवाकर उसको नौकरी से बर्ख़ास्त भी कराएंगे, पेंशन व फ़ंड भी रुकवाएँगे और सज़ा भी दिलवाएँगे।
भाजपा अधिकारियों पर दबाव डालकर ग़ैरक़ानूनी रूप से नाम जुड़वाने की जो चाल चल रही है उसके ख़िलाफ़ एक-एक सबूत जुटाया जाएगा और एफ़आइआर भी कराई जाएगी। इस लोकतांत्रिक अपराध में संलिप्त हर किसी के विरुध्द मुक़दमा दर्ज़ करवाकर सज़ा दिलवाई जाएगी।
जब मुक़दमा चलेगा और सज़ा होगी तो कोई भाजपाई इन दोषी अधिकारियों को बचाने नहीं आएगा। अधिकारी याद रखें भाजपा किसी की सगी नहीं है। जब जेल में सज़ा भुगतते हुए ये भ्रष्ट अधिकारी अकेले में बैठकर अपने किये पर पछता रहे होंगे उसी समय जेल के बाहर उनके परिवार के लोग अपने रिश्तेदारों, मित्रों की उलाहना व कटाक्ष झेल रहे होंगे। जो भ्रष्ट अधिकारी ये सोच रहे हैं कि उन्होंने इतना कमा लिया है कि सात पुश्तें बैठकर खाएंगी तो वो ये याद रखें कि उनकी बेतहाशा बढ़ती ज़मीन-जायदाद पर भी जनता की निगाह है, जब जाँच होगी तो क़ानून उसकी नाजायज़ संपत्ति भी उनसे छीन लेगा।
जनता की स्पष्ट चेतावनी है : न कोई बेईमान बचेगा, न किसी बेईमान को छोड़ा जाएगा।
जय संविधान-जय हिंदुस्तान!
@ECISVEEP
@ceoup
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
जिन्होंने भगवान के पैसे चुरा कर भगवान तक को धोखा दिया हो, वो भाजपाई धरती पर भगवान के रूप डॉक्टरों को भला क्या छोड़ेंगे।
भाजपा पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं है।
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
भाजपा राज में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना किसी ‘दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन’ लड़ने से कम नहीं है।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
जिन भाजपाइयों के वैचारिक पूर्वजों ने देश के दुश्मनों के लिए मुख़बिरी की हो, वो स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान क्या करेंगे।
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
पीडीए का ऐलान, पीडीए है सावधान!!!
बस्ती में आयोजित किये गये, इस अभूतपूर्व ‘पीडीए मार्च’ को देखकर पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा के होश उड़ गये होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने अपने ‘5 सेकंड के वीडियो’ में अपने चिरपरिचित धमकी भरे अंदाज़ में ख़ुद स्वीकार कर लिया है कि उनके राज में ‘पीडीए समाज’ का उत्पीड़न रुकनेवाला नहीं है बल्कि बढ़नेवाला है। वो ऐसे कह रहे हैं जैसे कि वो ‘पीडीए समाज’ से कोई बदला लेनेवाले हैं और ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ व ‘पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक-आधी आबादी-आदिवासी’ के ख़िलाफ़ उनका व्यक्तिगत व्यवहार व भाजपा सरकार का अत्याचार, अन्याय और अधिक बढ़नेवाला है।
अब ‘पीडीए समाज’ जाग गया है और वर्चस्ववादियों की इन गीदड़ भभकियों से डरनेवाला नहीं है। जैसे 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘पीडीए समाज’ ने इन अहंकारी प्रभुत्ववादियों को धूल चटाई थी वैसे ही 2027 के विधानसभा चुनाव में भी होगा। 2027 में ये भाजपाई अपने ‘घमंड का दंड’ पाएंगे और हमेशा के लिए चले जाएंगे और फिर कभी नहीं आएंगे। पीडीए समाज ने ठान लिया है कि इस बार वो अपनी सरकार बनाएंगे। कोई और अब ‘पीडीए समाज’ का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
जो देश की ख़ातिर हैं लड़ते
वो गिरफ़्तारी से नहीं हैं डरते
BJP ही CEC है।
देश का एकमत, CEC दे त्यागपत्र!
‘ONE NATION, ONE ELECTION’ की थोथी बात करनेवालों का असली मंसूबा और ‘चंडीगढ़ी चाल’ ये है कि एक बार में ही चुनाव कराकर सब निपटा दो, बार-बार घपला करने की ज़रूरत ही न पड़े। घपला-घोटाला जितनी कम बार होगा, पकड़े जाने की आशंका भी उतनी ही कम होगी।
दरअसल ONE NATION, ONE ELECTION की जगह, इन भाजपाइयों को कहना चाहिए ‘ONCE CORRUPTION, ONCE ELECTION’.
मतलब अब केवल एक और बार ही चुनाव करवाने की साज़िश है, फिर कभी चुनाव होगा ही नहीं।
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
पिछड़े वर्ग के सपा विधायक श्री राहुल लोधी को पिटवाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने।
लोधी समाज पिछड़े वर्ग का का घोर अपमान है।
#रायबरेली
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
"जब तक ये मुख्यमंत्री रहेंगे, जब तक ये सरकार रहेगी कानून से काम नहीं होगा, मनमर्जी से काम कर रहे हैं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
"बताइए कितना नेगलिजेंस है पब्लिक हेल्थ में, पेट में दर्द होगा तो आपकी टांग काट दी जाएगी, आप प्लास्टर बंधवाने जाओगे तो हाथ कट जाएगा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
"बीजेपी किसी की सगी नहीं है। बीजेपी खुद बीजेपी की सगी नहीं है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
"आपकी प्रदेश की सरकार से सवाल नहीं पूछ सकते आप, कोई सवाल पूछेगा तो आप उसके खिलाफ कार्रवाई कर देंगे। कम से कम लोकतंत्र में सवाल पूछने की आजादी तो रहे।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
"गोरखपुर में राजघाट के निर्माण की दुर्गति के पीछे कमीशनखोरी ज़िम्मेदार।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
"भाजपा ने भ्रष्टाचार का वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ दिया।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 12.09.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले अब ‘प्रेस वार्ता’ का नाम बदलकर ‘प्रेस एकालाप’ कर दें क्योंकि जब सिर्फ बयान दिया जाना है और प्रेस को सवाल पूछने का अधिकार ही नहीं है तो बिना वार्तालाप ‘वार्ता’ शब्द का क्या अर्थ रह जाता है? माननीय सबका समय क्यों खराब कर रहे हैं, प्रेस रिलीज भेजकर ही काम चलाएं और दोनों का समय बचाएं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्य ये है कि उत्तर प्रदेश में सवालों की भरमार है लेकिन इनके पास जवाब ही नहीं हैं। मुँह मोड़ कर जाना, मैदान छोड़कर भागना भी कहलाता है।
ये शासन में पक्षपात करते हैं और प्रेस वार्ता में एकतरफा बयानबाजी। अब क्या ये भी कहेंगे कि ‘प्रश्न सुनने के मूड में नहीं है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 10.09.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज जनपद देवरिया के ग्राम लक्ष्मीपुर के प्रधान परिवार के लोगों ने मुलाकात कर अपने को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की और न्याय दिलाने की मांग की।
स्मरणीय है, जनपद देवरिया के थाना क्षेत्र के बरहज ग्राम लक्ष्मीपुर में डीएम के मौखिक आदेष से श्री राजेष यादव ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर रास्ता बना रहे थे। एक वकील बृजेन्द्र सिंह ने एसडीएम से उनकी शिकायत की। 5 अप्रैल 2026 को इस शिकायत के निस्तारण हेतु एसडीएम टीम के साथ निरीक्षण पर आये, प्रधान राजेष यादव को फोन करके बुलाया, सभी पक्षों की बात सुनने के बाद बैठक खत्म हो गई।
इसके कई घंटे बाद बृजेन्द्र सिंह एडवोकेट की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम में बिसरा रिपोर्ट में मृत्यु का कारण नकली षराब आयी। इसके बाद ग्राम प्रधान लक्ष्मीपुर के पूरे परिवार पर आरोप लगाकर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्हें जेल भेज दिया।
जेल से जमानत पर छूट कर आए राजेष यादव के परिवार ने श्री अखिलेश यादव से मिलकर अपनी परेशानी बताई।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 10.09.2026
एटा जनपद में विचार आदर्श जनता महा विद्यालय में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए लोधी जन संवाद सम्मेलन आयोजित हुआ। आयोजित पीडीए लोधी जन संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिकोहाबाद के सपा विधायक मुकेश वर्मा ने व्यक्त किए।
श्री वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हर वर्ग को पूरा सम्मान मिलेगा। भाजपा सरकार में किसान मजदूर नौजवान और समाज का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। महंगाई ने कमर तोड़ दी है। भाजपा राम के नाम पर सत्ता में आई थी लेकिन राम के मंदिर में ही इन्होंने चढ़ावे की लूट कर ली। आप सब 2027 में समाज समाजवादी पार्टी को ही अपना वोट दे। समाजवादी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीत कर भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करने जा रही है। सपा सरकार बनने पर रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर श्री अखलेश यादव ने छुट्टी करने की घोषणा की है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जिस किसी को भी टिकट दें सभी को ईमानदारी के साथ उसको चुनाव लड़ाकर प्रदेश में सपा की सरकार बनानी है।
पूर्व विधायक अमित गौरब यादव, महेश वर्मा, राम सेवक पहलवान, अनिल प्रमुख, पुष्पेन्द्र वर्मा, सुमित राजपूत, सत्यवीर सिंह दिवाकर, हिमालय सिंह लोधी, योगेन्द्र सिंह प्रीतहार, जसवीर सिंह यादव, वीरपाल सिंह लोधी आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यादराम वर्मा और संचालन प्रदीप यादव ने किया सम्मेलन के शुरूआत में मुख्य अतिथि और सभी नेताओं को शाल उड़ाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विजय सिंह, राहुल सेलार, तालेवर सिंह बघैल, तारा चन्द्र बघैल, मुमताज उद्दीन, समीउल्लाह, डॉ. इब्राहिम आदि सहित बड़ी तादाद में लोधी समाज के लोग और सपाई मौजूद थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 10.09.2026
समाजवादी पार्टी के विधान सभा क्षेत्र तरबगंज गोण्डा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में सपा नेताओं ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार के जनविरोधी एवं दमनकारी नीतियों की आलोचना करते हुए प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया और प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा।
मांगपत्र में चीनी के दामों में अचानक की गई बीस पच्चीस रुपये किलो की बढ़ोतरी वापस लेने और किसानों को गन्ने का दाम छह सौ रुपये कुंतल निर्धारित करने व पन्द्रह दिनों में भुगतान करने एवं अयोध्या में श्री राम मंदिर में की गई चंदा चोरी के प्रकरण में श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
मांग पत्र में तहसील क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लिए निगरानी समिति बनाकर प्रतिमाह बैठक करने, ध्वस्त बिजली व्यवस्था में सुधारने शिक्षा का वातावरण बनाने व बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में पारदर्शी ढंग से राहत कार्यक्रम चलाने की मांग दुहराई गई है। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के वरिष्ठ नेता श्री रामभजन चौबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केटी तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष विजय सिंह टिंटू, विवेक सिंह बाबा व जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज चौबे, साधना सिंह, सोनू ओझा, साहब राम यादव, सोनू यादव, धर्म सिंह, बृजेश मिश्रा, रमेश तिवारी, गुड्डू सिंह चौसेला, सब्बू यादव, हृदय राम यादव, पिंटू तिवारी, रमेश यादव एवं राम बाबू यादव आदि प्रमुख नेता व पार्टी समर्थक कार्यकर्ता शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
MAHENDRA NATH YADAV retweeted
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 10.09.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए जननायक श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी से व्यापारियों से जोड़ने के लिए समाजवादी व्यापार सभा, उ0प्र0 लगातार पूरे प्रदेश के 75 जिलों के 18 मंडलों के मण्डलीय व्यापारी सम्मेलन आयोजन के क्रम में जनपद बस्ती के स्टेशन रोड स्थित श्याम वाटिका मैरीज लॉन के सभागार में बस्ती मण्डल (जनपद बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं सन्त कबीरनगर) का पीडीए व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन‘ का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल, कप्तानगंज के सपा विधायक कवीन्द्र चौधरी अतुल तथा समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता मंचासीन रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता समाजवादी व्यापार सभा बस्ती के जिलाध्यक्ष रघुनन्दन राम साहू ने किया तथा कुशल संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महाराजा अग्रसेन, महान दानवीर भामाशाह, सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के साथ महात्मा गांधी, डॉ०भीमराव अम्बेडकर, डॉ०राममनोहर लोहिया एवं धरतीपुत्र श्रद्धेय नेताजी की स्मृति में चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
पीडीए व्यापारी मण्डलीय सम्मेलन के आयोजक समाजवादी व्यापार सभा, बस्ती के जिलाध्यक्ष रघुनन्दन राम साहू एवं जिला महासचिव सौरभ गुप्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सादर सम्मान किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की मदद से उत्तर प्रदेष में सपा की मजबूत सरकार बनने पर ही व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान पूर्व सपा सरकार की भांति हो सकेगा।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों की समस्याओं को केवल मंच तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि व्यापारी हितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा अध्यक्ष रघुनन्दन राम साहू ने कहा कि व्यापारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाजवादी व्यापार सभा को संगठनात्मक रूप से और भी मजबूत करकर हम सभी लोग बाजारों में जाकर उनके दुःख-दर्द में और भी सक्रियता से जाना पड़ेगा।
सम्मेलन के सभी नेताओं और वैश्य व्यापारी समाज के प्रतिनिधियों ने एक सुर में कहा कि उत्तर प्रदेश की व्यापार-व्यापारी विरोधी सरकार को हटाने के लिए हम अपने संगठन के पदाधिकारियों के सभी क्षेत्रीय बाजारों में साथ जाकर व्यापारियों को जागरूक कर 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
मंच पर मुख्य रूप से सर्वश्री पूर्व विधायक बस्ती सदर राजमणि पाण्डेय, दया शंकर मिश्रा, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव राजेश गुप्ता (मऊ), प्रदेश सोशल मीडिया एवं सूचना प्रभारी अभिषेक गुप्ता अभि, सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, रघुनंदन राम साहू, सन्त कबीरनगर जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल द्वारा मण्डल बस्ती के सम्मानित व्यापारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया, जिसमें मुख्य रूप से सर्वश्री अशोक अग्रवाल, दीनानाथ साहू, अविनाश गुप्ता, मनोज जायसवाल, सुजीत चौधरी, मनोज यादव, आशीष गुप्ता, राजेश गुप्ता, अरुण मिश्रा, राम किशोर गुप्ता, आत्मजीत सिंह, गुरमीत सिंह, अमित भाई, विक्की अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल, रजत जायसवाल, अमित गुप्ता, दीपक अग्रवाल, आनंद जायसवाल, पवन मोदनवाल, यूनुस आलम, संतोष जायसवाल, जिब्बू खान, एजाज भाई, हरिराम चौधरी, योगेश सडाना, रब्बू भाई, सतीश पाण्डेय, दिलीप कसौधन, राजेंद्र कसौधन, विनोद चौधरी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप सर्वश्री बस्ती महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता भारती, विजय विक्रम आर्य, देवेंद्र श्रीवास्तव, श्रवण पाण्डेय, मऊ जिला उपाध्यक्ष लालबाबू सोनकर, बलराम यादव, रवि चौधरी, राजकुमार श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह, मनीष साहू, मनोज यादव, शुभ जायसवाल, रवि गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आमिर खान, फिरोज भाई, सनी गुप्ता, अभय जायसवाल, अखिलेश चौरसिया, भोला यादव वीरेंद्र कुमार बरनवाल आदि उपस्थित थे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता


















