MP OBC retweeted
जातिवार जनगणना को विफल करने का खेल शुरू हो चुका है। जनगणना में SC-ST की तरह OBC के लिए न अलग श्रेणी है, न जातियों की सूची और न ही कोड।
आशंका है कि बाद में सरकार जातियों के बिखरे हुए आँकड़ों और उनके वर्गीकरण की जटिलता का हवाला देकर कहेगी कि इनसे कोई ठोस निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है।
#CasteCensus
MP OBC retweeted
MP में 27% OBC Reservation पर बड़ी प्रगति, सरकार ने दूर कीं 13 तकनीकी खामियां, Supreme Court में जल्द सुनवाई की उम्मीद! | Zee MPCG
#OBCReservation #27PercentReservation #SupremeCourt #MadhyaPradesh #ZeeMPCG
For More Updates: rb.gy/5bw5y3
MP OBC retweeted
MP 27% OBC आरक्षण: मोहन सरकार को पहली सफलता, खामियां दूर, सुनवाई होगी
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामले में मोहन सरकार को पहली बड़ी सफलता मिली है। विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) में रजिस्ट्री की ओर से बताई गई सभी 13 तकनीकी खामियां दूर कर दी गई हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को नियमित केस नंबर जारी कर दिया है। अब इस मामले में जल्द सुनवाई शुरू होने की उम्मीद है...Read
bhopalsamachar.com/2026/11/m…
MP 27% OBC Reservation: First success for the Mohan government; flaws addressed, hearing to take place
@CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 #MadhyaPradeshNews #MPNews @JansamparkMP
MP OBC retweeted
🚨 **मध्यप्रदेश में 27% OBC आरक्षण: अब सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक कानूनी लड़ाई लड़नी होगी!**
**मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, प्रधानमंत्री @narendramodi जी और मध्यप्रदेश @BJP4MP सरकार से सवाल है कि OBC के पक्ष में मजबूत पैरवी के लिए अब तक क्या ठोस तैयारी की गई है?**
मुख्यमंत्री जी को ठोस **Quantifiable Data (मात्रात्मक एवं प्रमाणित आंकड़े)** और संवैधानिक आधार प्रस्तुत करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट में OBC के पक्ष को मजबूत करने के लिए हमारी प्रमुख मांगें हैं:
1️⃣ BRAUSS 2023 की रिपोर्ट का वैज्ञानिक आधार और तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत किए जाएं।
2️⃣ मध्यप्रदेश के सभी 55 विभागों में OBC का वर्गवार, विभागवार और पदवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक किया जाए।
3️⃣ प्रथम श्रेणी के पदों पर OBC के कम प्रतिनिधित्व और रिक्त पदों का प्रमाणित डेटा पेश किया जाए।
4️⃣ महाजन आयोग से लेकर 2023 तक के सभी आयोगों और सर्वेक्षणों के आंकड़ों की कानूनी एवं वैज्ञानिक समीक्षा हो।
5️⃣ 50% आरक्षण सीमा से आगे जाने के लिए असाधारण परिस्थितियों का ठोस संवैधानिक औचित्य प्रस्तुत किया जाए।
6️⃣ सुप्रीम कोर्ट से 27% आरक्षण के संबंध में तत्काल अंतरिम राहत मांगी जाए।
7️⃣ 13% होल्ड अभ्यर्थियों के पद सुरक्षित रखे जाएं। उन्हें अनारक्षित वर्ग में समायोजित करके OBC युवाओं के साथ अन्याय न किया जाए।
OBC युवाओं ने वर्षों मेहनत की, परिवारों ने कर्ज लिया, जमीनें बेचीं, लेकिन उनका भविष्य आज भी अदालतों और सरकारी फाइलों में उलझा है।
अब केवल तारीख पर तारीख नहीं, ठोस आंकड़े, मजबूत पैरवी और न्याय चाहिए!
**27% OBC आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार है। इस लड़ाई को अधूरा नहीं छोड़ेंगे!*
#27PercentOBCReservation #OBC_Haq_Hunkar #MadhyaPradesh
MP OBC retweeted
ख़ुद को सबसे बड़ा OBC बताने वाले कथित OBC प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब दें कि 12 वर्षों में पिछड़ों के लिए आख़िर क्या किया? मंडल कमीशन और सामाजिक न्याय के संघर्षों का कितनी बार नाम लिया?
जातिवार जनगणना करवाने के नाम पर पर्दे के पीछे क्या साज़िश रची जा रही है, OBC समाज सब देख रहा है।
दूसरी तरफ़, UPSC पास करने वाले OBC नौजवान क्रीमी लेयर के नाम पर वर्षों तक नियुक्तियों से वंचित रहे। सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला।
मोदी जी, OBC की पहचान भुनाना आसान है, लेकिन OBC को अधिकार दिलाना आपकी प्राथमिकता कब बनेगा?
MP OBC retweeted
मध्यप्रदेश में 27% OBC आरक्षण का मुद्दा अब भाजपा और कांग्रेस दोनों के शीर्ष नेतृत्व से जवाब मांग रहा है।
भाजपा का राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व जवाब दे: @narendramodi @AmitShah @NitinNabin @BJP4India @BJP4MP @DrMohanYadav51 @ChouhanShivraj @GaneshSinghBJP @NCBC_India
@BjpBiplab @Hkhandelwal1964
कांग्रेस का राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व जवाब दे: @RahulGandhi @kharge @priyankagandhi @INCIndia @INCMP @OfficeOfKNath @jitupatwari @UmangSinghar @Kamleshwar_INC
@MPArunYadav
कांग्रेस ने मार्च 2019 में 14% से बढ़ाकर 27% आरक्षण का अध्यादेश लाया और कानून बनाया, लेकिन इसे कानूनी मजबूती के साथ लागू कराने की तैयारी क्यों नहीं की?
भाजपा 2019 से सत्ता में है। आखिर इतने वर्षों में OBC युवाओं को उनका पूरा अधिकार क्यों नहीं मिल पाया?
9 अक्टूबर 2026 को हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून निरस्त कर कर दिया।
राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में SLP भी दाखिल की है। अब केवल मुकदमा दाखिल करना पर्याप्त नहीं, प्रभावी पैरवी और ठोस परिणाम चाहिए।
दोनों पार्टियों से सीधे सवाल हैं—
1. 27% OBC आरक्षण लागू कराने की ठोस समयबद्ध कार्ययोजना क्या है?
2. 13% होल्ड पदों और प्रभावित अभ्यर्थियों के भविष्य का क्या होगा?
3. OBC समाज के पर्याप्त और अद्यतन आंकड़ों के आधार पर कानूनी लड़ाई क्यों नहीं मजबूत की गई?
4. विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर OBC आरक्षण के पक्ष में मजबूत पहल क्यों नहीं होती?
5. OBC युवाओं को आखिर न्याय के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा?
OBC महासभा की स्पष्ट मांग है कि 27% OBC आरक्षण के लिए प्रभावी कानूनी लड़ाई लड़ी जाए, लंबित नियुक्तियों का न्यायसंगत समाधान हो।
OBC समाज को राजनीतिक भाषण, सम्मेलन, आश्वासन और पद नहीं, परिणाम चाहिए। चेहरे नहीं, परिणाम चाहिए!
#27PercentOBCReservation #OBCJustice #MadhyaPradesh
MP OBC retweeted
सुप्रीम कोर्ट का OBC समाज के पक्ष में बड़ा फैसला! वर्षों से चले आ रहे अन्याय पर लगी रोक!
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की Miscellaneous Application (MA) खारिज करते हुए 11 मार्च को क्रीमी लेयर की परिभाषा पर दिए गए अपने फैसले को बरकरार रखा है।
कोर्ट ने अपने आज के जजमेंट एवं ऑर्डर (J&O) में स्पष्ट किया है कि कृषि से होने वाली आय और माता-पिता का वेतन (Salary), OBC क्रीमी लेयर निर्धारित करने का आधार नहीं हैं।
साथ ही, DoPT द्वारा गलत तरीके से नियुक्ति से वंचित किए गए IAS, IPS, IRS सहित सिविल सेवा परीक्षा में सफल OBC अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं।
अधिवक्ता शशांक रतनू (Adv. Shashank Ratnoo) ने इसे OBC समाज की बड़ी जीत बताते हुए कहा है कि दशकों से चला आ रहा अन्याय अब समाप्त होना चाहिए।
यह केवल एक कानूनी फैसला नहीं, बल्कि उन OBC प्रतिभाओं के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिन्हें गलत क्रीमी लेयर निर्धारण के कारण उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया।
OBC समाज को न्याय चाहिए, अधिकार चाहिए और अपने हक की नियुक्ति चाहिए!
#obcहकहुंकार #Casteist_Collegium #Casteist_Judiciary #OBCReservation #Sensus2027 #CasteCensus #SocialJustice #OBC #CreamyLayers
MP OBC retweeted
नियुक्ति मांगने वाले शिक्षकों पर लाठियां बरसा रही भाजपा सरकार!
दो-दो परीक्षाएं पास कर मेरिट में जगह बनाने वाले प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के अभ्यर्थी पिछले दो साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन नियुक्ति पत्र देने के बजाय भाजपा सरकार उन्हें पुलिस की लाठियां और प्रताड़ना दे रही है।
भोपाल में अपने हक की आवाज़ उठा रहीं महिला अभ्यर्थियों को घसीटना और व्रत रखी महिलाओं तक को न बख्शना बेहद शर्मनाक है। राष्ट्रगान गाकर अपने अधिकारों की मांग कर रहे इन युवाओं की आवाज़ भी इस संवेदनहीन सरकार को सुनाई नहीं दे रही।
मुख्यमंत्री जी, कब तक प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेंगे? क्या आपकी सरकार में युवाओं को अपने हक की मांग करने का भी अधिकार नहीं है?
मोहन यादव जी, तानाशाही बंद कीजिए, बहानेबाजी छोड़िए और सभी पात्र अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र दीजिए!
@CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @udaypratapmp
@INCIndia @INCMP
#US13191
MP OBC retweeted
🔥 सागर में 27% OBC आरक्षण की बहाली के लिए विशाल प्रदर्शन! 🔥
@BJP4MP की @drmohanoffice51 सरकार के खिलाफ OBC समाज का हुंकार—27% आरक्षण बहाल करो, युवाओं को न्याय दो!
आज सागर में 27% OBC आरक्षण की बहाली और 13% होल्ड अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन
MP OBC retweeted
27% आरक्षण व जातिगत जनगणना में ओबीसी कोलम को लेकर भिंड प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, सतना सांसद गणेश का पुतला दहन किया गया @spbhind @PROJSBhind @Prahlad3K @prahladspatel
MP OBC retweeted
साथियो कल तैयार रहें, प्रभारी मंत्री भिंड प्रहलाद पटेल जी आ रहे है पुतला दहन जरूरी है भिंड में घुसते ही विरोध प्रदर्शन होगा...
27% आरक्षण लागू करो,आरक्षण को 9 बी अनुसूची में जोड़ो
#OBCमहासभा
@prahladspatel @drmohanoffice51
MP OBC retweeted
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी!
कारण यह है कि भाजपा सरकार द्वारा दाखिल SLP में 10 खामियां पाई गई हैं। इन खामियों को दूर नहीं किए जाने के कारण मामला सुनवाई तक नहीं पहुंच सका।
करोड़ों रुपये वकीलों की फौज पर खर्च करने के बावजूद भाजपा सरकार एक याचिका तक सही तरीके से दाखिल नहीं कर सकी!
भाजपा सरकार की नीयत साफ है। OBC समाज को उसका 27% आरक्षण देने के बजाय मामले को कानूनी उलझनों में फंसाए रखना ही उसकी प्राथमिकता दिखाई देती है।
भाजपा को OBC का वोट चाहिए, लेकिन OBC को उसका हक देना मंजूर नहीं!
MP OBC retweeted
27% आरक्षण के समर्थन में 27 अक्टूबर “भिंड चलो” .....
सामाजिक न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर ओबीसी महासभा कर्मचारी मोर्चा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यात्रा की तैयारियों, अधिक से अधिक सहभागिता और आंदोलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। #obcmahasabha
MP OBC retweeted
मध्यप्रदेश सरकार का OBC प्रेम सिर्फ एक दिखावा है!
27% OBC आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई SLP में 10 खामियां निकाली गईं, जिससे याचिका सुनवाई के लिए लिस्ट तक नहीं हो सकी।
सरकार के पास महाधिवक्ता, 7 अतिरिक्त और 4 उप-महाधिवक्ताओं की भारी-भरकम फौज है, फिर भी तारीखों में अंतर, अस्पष्ट दस्तावेज और बिना हस्ताक्षर के वकालतनामा पेश किए जा रहे हैं।
@DrMohanYadav51 जी, क्या यह वकीलों की घोर अक्षमता है या जानबूझकर OBC वर्ग को उनके हक से वंचित रखने की साजिश? जनता को गुमराह करना बंद करे सरकार!
@CMMadhyaPradesh @BJP4MP
@INCIndia @INCMP
#US13164
MP OBC retweeted
सुप्रीम कोर्ट में SLP की सुनवाई तक नहीं हो सकी, कारण - याचिका में 10 खामियां! वकीलों की फौज होने के बावजूद #OBC वर्ग के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ क्यों?
- @BJP4MP की नीयत और नीति पर लगातार सवाल उठ रहा है! @DrMohanYadav51 सरकार याद रखे कि पिछड़े वर्ग को उसका हक हर हाल में, किसी भी कीमत पर मिलेगा?
- चुप्पी नहीं, अब निर्णायक संघर्ष होगा! कांग्रेस पिछड़े वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी! भाजपा के हर षड्यंत्र को बेनकाब भी करेगी!
MP OBC retweeted
27% आरक्षण के समर्थन में 27 अक्टूबर भिंड चलो
ओबीसी के सम्मान में लोधी समाज मैदान में
आप भी सभी लोग जरूर पहुंचें
@drmohanoffice51 @spbhind @BhindCollector
MP OBC retweeted
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी, क्या आपको 27% OBC आरक्षण मामले में पूरी और सही कानूनी जानकारी दी जा रही है?
@BJP4MP सरकार की SLP में 10 खामियों की खबर गंभीर सवाल खड़े करती है।
1️⃣ अलग-अलग पृष्ठों पर तारीखों में विसंगति।
2️⃣ पृष्ठों की नंबरिंग में त्रुटि।
3️⃣ न्यायाधीश के नाम और पृष्ठ क्रम से जुड़ी कमी।
4️⃣ पेज 11–13 के दस्तावेज अस्पष्ट।
5️⃣ रंगीन पृष्ठों की प्रतियों से जुड़ी कमी।
6️⃣ पेज 18 पर तारीख की विसंगति।
7️⃣ दस्तावेजों के पृष्ठ क्रम में गड़बड़ी।
8️⃣ पेज 392–393 की प्रतियाँ अस्पष्ट।
9️⃣ वकालतनामे में आवश्यक विवरण/हस्ताक्षर की कमी।
🔟 SLP के प्रार्थना खंड में अतिरिक्त विवरण।
महाधिवक्ता और केंद्र के सॉलिसिटर जनरल की पैरवी की समीक्षा कराइए, खामियाँ दूर कराइए और जवाबदेही तय कीजिए।
27% OBC आरक्षण और 13% होल्ड अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो। OBC को भाषण नहीं, न्याय चाहिए!
मध्यप्रदेश में #OBC को 27% आरक्षण @INCIndia सरकार का ऐतिहासिक फैसला था
लेकिन #BJP सरकार की कमजोर पैरवी के चलते #obc समाज संघर्ष कर रहा है
नेता प्रतिपक्ष @UmangSinghar जीने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर
27% आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है
@DrJaihind
MP OBC retweeted
27 #अक्टूबर भिंड #चलो
OBC आरक्षण को नौवीं अनुसूची में जगह मिलनी चाहिए .... #जीतुलोधी
#obcarakshan #27percentreservation #umangsinghar #madhyapradesh #congress
#27PercentReservation
#obcmahasabha #SocialJustice #LatestNews #trendingnews
#शुभरात्रि
MP OBC retweeted
नेता प्रतिपक्ष @UmangSinghar जी से मांग है कि मप्र विधानसभा में 27% OBC आरक्षण की बहाली हेतु निजी विधायक विधेयक प्रस्तुत करें।
तमिलनाडु की तर्ज पर संबंधित कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर @narendramodi सरकार को भेजें।
@DrMohanYadav51
























