राजस्थानी मानस (@Manas___05) header
राजस्थानी मानस (@Manas___05) profile picture

Pause to Think Before You React. हर उस तबके की आवाज़ जिनको उम्मीद हैं एक आवाज़ की Tenacious । Maverick । Environmental । Scientific - Because Saint Jambho ji ।

bharat
Joined February 2022
Photo by राजस्थानी मानस (@Manas___05)Photo by राजस्थानी मानस (@Manas___05)Photo by राजस्थानी मानस (@Manas___05)Photo by राजस्थानी मानस (@Manas___05)Photo by राजस्थानी मानस (@Manas___05)Photo by राजस्थानी मानस (@Manas___05)Photo by राजस्थानी मानस (@Manas___05)Photo by राजस्थानी मानस (@Manas___05)Photo by राजस्थानी मानस (@Manas___05)Photo by राजस्थानी मानस (@Manas___05)
Knowledge is the foundation on which a just society is built. Be educated, be organised, and be agitated. - Dr. B.R. Ambedkar 🙏
2
5
9
259
क्या आप में से किसी को याद हूं!! हो सकता हूं कुछ को 🫣🫣
10
8
17
385
सभी साथियों से सहयोग की अपेक्षा है और आपको एक बेहतरीन साथी मिल जाएगा ।। आप मिलिए @IAmHurr07 हुर्रे भाई साहब, ये आपके कॉन्टेंट को भी अपने टाइमलाइन जगह देते हैं।। आप से अच्छे से जुड़ेगे भी ,आपके कॉन्टेंट पर प्रतिक्रिया भी देंगे।। सबसे जरूरी बात इनका कॉन्टेंट बहुत शानदार हैं।। ये साथी का साथ देखते है ,फिर मायने नहीं रखता हैं कि आप ब्ल्यू टिक है या नॉन ब्ल्यू टिक !!! आप सब जुड़ कर बताए कैसे हैं??
21
31
47
856
मेहनत ,सही गाइडेंस ,धैर्य ,निरंतरता।। मेरा उद्देश्य कभी पे आउट पाना था ही नहीं, लेकिन जब आप कुछ अच्छा कर रहे हों,तो क्यों न सब शर्तों को फ़ुलफिल किया जाएं।। आप सही दिशा में और अच्छी मेहनत करोगे तो आपको परिणाम मिल जाएंगे।। मेरे इस सफ़र को आसान बनाया बघीरा भाई साहब @LegalAdvisour जिनकी सही और सटीक इंफोर्मेशन,जिनको मैंने मेरा अकाउंट पर अप्लाई किया जिसका परिणाम आपके सामने हैं।। मैं तो इतना कहूंगा कि सही जानकारी के साथ , धैर्य के साथ निरंतर मेहनत की जाएं तो आप सफल होंगे।। इस सफर में मैने सबसे बड़ा काम साथियों से जुड़ना किया , जिसके परिमाण मुझे बेहद शानदार मिले।। सभी साथी एक से एक बढ़ कर मिले।। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं ,सब ने मुझे , मैंने जितना दिया उसका कई गुना लौटकर गए हैं।। आप भी सभी साथी जुड़िए, सफलता ज़रूर मिल जाएंगी।। सभी साथियों का बहुत बहुत धन्यवाद और आपके जीवन के लिए शुभकामनाएं।।🙏
133
108
2
205
9,878
जीवन जीना सीखिए।। जीवन में कुछ भी करो ,मन लगा कर करो।। मैंने X को उपयोग में लिया ढाई तीन महीने ज़ोरदार चलाया ,बहुत कुछ सीखा हैं,जो भी इतने समय अचीव करना चाहिए था सब किया ।। मुझे इस प्लेटफार्म पर बहुत प्यार मिला ,बहुत अच्छे साथी मिले , आगे भी मिलेंगे।। दुनिया को देखो ,बहुत खूबसूरत हैं,न जाने कौन लोग हैं जो बोलते हैं कि दुनिया मतलबी हैं।। मुझे,जितना मैने दिया उस से कई गुना प्यार और सम्मान मिला ।। उसके लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया।।
88
108
207
12,834
फ़िर वहीं,आज भी मेहनत को हारना ही पड़ा।। ... फ़िर वहीं ,शुरू से शुरू करना हैं।।😔 अभी निशब्द हूं, पिछली 2 बार में जो कर दिखाया आज उसी चरण में रह गए ।।🥹 #RPSC
12
17
30
569
भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।। 8 अक्टूबर 1932 को स्थापना दिवस हैं।। वायु सेना का मोटो - "नभः स्पृशं दीप्तम्" है, जिसका अर्थ है "गौरव के साथ आकाश को छुओ" (Touch the Sky with Glory)। यह आदर्श वाक्य श्रीमद्भगवद्गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है।।। इसी उपलक्ष में वायु सेना दिवस मनाया जा रहा हैं।। मेरा अज़ीज़, आज इस दिवस पर कुछ बहादुरी भरे पल देशवासियों को दिखा रहे हैं।। जिसकी छोटी सी झलकी आपके साथ पेश कर रहा हूं।। कुछ निजता के चलते छवि छुपाई हैं।।
59
77
102
3,819
किसी काम का सही और ग़लत का शुरुवाती चरण में पता लगाने का सबसे बेहतर तरीका हैं कि जो कर रहे हो वह आसान लग रहा हैं तो ग़लत, मुश्किल लग रहा हैं तो सही।। आपकी विकास यात्रा में जब तक संकट या मुसीबतें नहीं आएंगी आप कल से आज ,आज से आने वाले कल लिए बेहतर नहीं हो पाओगे।। संघर्ष, आपके लिए बाधा नहीं बन रहा हैं । वह आपको विकसित कर रहा हैं, विकास के लिए ज़रूरी शर्त हैं संघर्ष।। इसलिए कहते है संघर्ष जितना जोरदार होगा , जीत उतनी ही शानदार होंगी।। याद हमेशा रास्ता रहता हैं मंजिल तो देर सवेर मिल ही जायेगी।।
74
83
110
2,507
बिल्कुल भाई साहब, सब को बता दिया जायेगा ।। आप बस स्पेस बनाओ,साथी खुद ब खुद जुड़ जाएंगे ।। सभी साथी 9:45 पर जुड़िए बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, जुड़कर, सुनकर फिर जो भी बोलना हो बोल देना अच्छा बुरा जैसा आपको लगे।। ऐसी स्पेस पूरे X पर तो कही लगती नहीं हैं जो सबको वो सब बताए जिस से X पर अपने अकाउंट को कैसे खड़ा करना है ,कैसे चलाना है , कैसे खुद को हर दिन बेहतर बनाना हैं।। आप सभी नए साथियों के लिए मिसाल हैं।। ज़रूर जुड़ा जाएगा ।।
मंगलवार है आज और आपको पता है आज स्पेस टाइम है... आज ज्यादा नहीं लिखूंगा स्पेस के बारे में आप को लिखना है तो लिख देना... स्पेस अपने समय 9:45 पर शुरू होगा ये बात बता देना सबको...ये आपकी जिम्मेदारी है
2
4
9
201
आप जैसा कोई......🫰
86
337
8
1,750
52,993
गीता में लिखा निष्काम कर्म करिए।। जब आप अपना कर्म कर रहे हैं तो ध्यान सिर्फ कर्म पर हो , ताकि परिणाम या फल की बारी आए तो चिंता न करनी पड़े।। सबसे बड़ा निर्णय रास्ते का चुनाव होता हैं,एक बार चुन लिया तो फिर चलिए उस पर सफलता मिल जाएंगी।। क्या मिलेगा,कब मिलेगा,ये आपके प्रयासों और चलने पर हैं।।
106
136
199
10,796
कुछ मत करो ,कभी कभी !!🙃
61
80
1
229
43,517
एक के जीवन के लिए ,जब अनगिनत खड़े हो तो इंसानियत जिंदा नज़र आती हैं।। अब भी लोग है दुनिया में !! आप भी बन जाइए।।
78
128
1
255
10,512
दीप्ति जीवनजी ये नाम किसी प्रेरणा पुंज से कम नहीं हैं।। जन्म 2003 कल्लेडा गांव, वारंगल, तेलंगाना।। वर्ग: टी20 (बौद्धिक अक्षमता वाले एथलीट)।। तेलंगाना के कल्लेडा गाँव में दीप्ति जीवनजी के माता-पिता को सालों तक अपने साथी ग्रामीणों से "बौद्धिक रूप से मंद" बच्चे के जन्म के लिए ताने सहने पड़े। पिताजी खेतिहर मजदूर थे , स्वयं की आधा एकड़ जमीन थी जो आर्थिक तंगी के चलते बेच दी गई।। दीप्ति जीवन के प्रकाश उनके शारीरिक शिक्षा के टीचर बने , जिनकी वजह से भारतीय टीम के कोच एन. रमेश जी ने दीप्ति की प्रतिभा को देखा ।। दीप्ति को हैदराबाद भेजने को कहा।। इस तरह दीप्ति जीवनजी रमेश सर से जुड़ी, जहां फुलेला गोपीचंद जी हस्तक्षेप से ईनाडु सीएसआर कार्यक्रम 'लक्ष्य' में शामिल किया और दिव्यांगता अक्षमता के योग्य समझा ।। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023(कोबे, जापान) इवेंट: महिला 400m T20 समय: 55.07 सेकंड उपलब्धि: 🥇 गोल्ड मेडल और नया विश्व रिकॉर्ड ।। 2024 विश्व चैंपियनशिप में, उन्होंने 55.07 सेकेंड का विश्व रिकॉर्ड बनाया।। उन्होंने इससे पहले 2023 में एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाया था।। उन्होंने ब्रीना क्लार्क का 55.12 सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा। पेरिस पैरालिंपिक्स 2024 इवेंट: महिला 400m T20 (Final) ब्रॉन्ज मेडल पहली बौद्धिक रूप से विकलांग भारतीय एथलीट बनीं जो पैरालंपिक में कोई भी पदक जीती हो ।। 2024 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया ।। उसकी कहानी आशा की किरण और अदम्य मानवीय भावना के प्रमाण के रूप में काम करती है. चुनौतियों से भरी दुनिया में, दीप्ति की यात्रा हमें यह बताती है कि सपने, चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, उन लोगों की पहुंच में हैं जो उन्हें पूरा करने का साहस करते हैं.
98
141
225
10,470
उपलब्धियां 🫡
1
1
16
279
मील का पत्थर और महिलाओं का अधिकार "HAQ" जैसी फिल्म को तराजू में न रखें,कैसी एक्टिंग हैं ,कौन हीरो हैं,कौन हीरोइन हैं।। मेरा हिसाब से सभी लोगों को इस फिल्म को देखना चाहिए ताकि भविष्य में अगर किसी को ज़रूरत पड़े तो आप खड़े मिल सको।। उस से ऊपर ये हैं कि कैसे एक अकेली 62 साल की महिला ने पूरे सिस्टम और निजी नियमों के खिलाफ़ लड़ाई लड़ी।। शाह बानो मिसाल हैं कि अपने हक़ के लिए लड़ोगे तो ज़रूर मिलेगा , जबकि उनके पति पेशे से वकील भी थे,फिर भी उन्होंने हिम्मत की ।। 1978 से 1985 लगभग 7 साल की कानूनी लड़ाई अकेली महिला के लिए बहुत मुश्किल होती हैं कभी अकेले लड़ कर देखना 1 घंटा नहीं लड़ पाओगे।। न्याय और समानता की विजय हुईं, मेरे विचार में ये मामला न्याय व्यवस्था में एक मोड़ साबित हुआ।। मुस्लिम महिलाओं को उनके आगे जीवन के लिए भरण पोषण या गुजारा भत्ता मिलने का रास्ता खोला ।। हर कहानी कुछ सिखाती हैं वैसे ही इस कहानी बताया हैं कि साहस और निष्पक्ष होकर अपने हक़ के लिए लड़ा जाएं तो जीत मिलना तय हैं, आज उन सभी महिलाओं के लिए रास्ता खोल दिया जो भरण पोषण और गुजारा भत्ता पाने में असमर्थ थीं।। मेरी गुज़ारिश हैं कि आप ये फिल्म देखें, ख़ासकर महिलाएं और युवा पीढ़ी, ताकि कुछ संभव न लगें।।
60
91
1
150
6,999
पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सादर नमन।। मुझे लगता हैं कि हर बार कि तरह इस बार भी शास्त्री जी के विचारों को , गांधी जी की परछाई में कही खो से गए।। भारतीयों को उनकी सादगी, विनम्रता, मानवतावाद, तपस्या, कड़ी मेहनत, समर्पण और राष्ट्रवाद का अनुकरण करना चाहिये।। आज के समय में रेल और सड़क दुर्घटना पर जिम्मेदारी भी नहीं ली जाती हैं लेकिन एक समय था जब शास्त्री जी ने कर्तव्यनिष्ठ होने की वज़ह से जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में रेल मंत्री रहने के दौरान वर्ष 1956 में तमिलनाडु के अरियालुर में एक ट्रेन दुर्घटना के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।। उनकी सादगी से संबंधित एक रोचक तथ्य हैं जो साड़ियों को लेकर वह आप बताइए।। चरित्र निर्माण एवं नैतिक शक्ति शास्त्री जी जैसी किसी प्रधानमंत्री जी की नहीं रहीं।। आप शास्त्री जी के किस पहलू से सार्वाधिक प्रभावित हुए ?? सादर नमन।।
26
40
66
968
पिता , कामवासना और गांधी जी "महात्मा गांधी अपने पिता की मृत्यु के समय यौन संबंध बना रहे थे।" इस बात को बहुत ज़्यादा तोड़ मरोड़ के पेश किया जाता हैं ताकि गांधी जी की छवि को ख़राब किया जा सकें।। पिता जी बहुत लंबे समय से बीमार थे।। उस समय गांधी के पिता गंभीर रूप से बीमार थे और वह उनकी मालिश कर रहे थे। उनके चाचा ने उन्हें आराम दिया और फिर वह अपने कमरे में चले गए। वहाँ उन्हें अपनी पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा हुई। याद रहे कि उस समय उनकी नई-नई शादी हुई थी। हालाँकि, इसी दौरान उनके पिता का निधन हो गया और वह उस समय उनके साथ नहीं रह सके। गांधी ने अपनी आत्मकथा में यह लिखा है। असल में यह बात उनके अलावा किसी को नहीं पता थी, फिर भी उन्होंने इसे दुनिया के साथ साझा करने का फ़ैसला किया। मैं ऐसा नहीं करता। लेकिन फिर, मैं उनके जितना महान भी तो नहीं हूँ। यह उस व्यक्ति की ईमानदारी और सच्चाई को अपनाने की उसकी तत्परता को दर्शाता है, चाहे वह किसी को भी कितनी भी बुरी क्यों न लगे। हर इंसान में यौन संबंध बनाने की इच्छा होती है। हालाँकि, 30 साल बाद अपनी आत्मकथा लिखते समय गांधीजी को यह बात याद आई, यह दर्शाता है कि इस घटना का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। यह जीवन के उन उदाहरणों में से एक था जहाँ उन्हें एहसास हुआ कि यौन संबंध बनाने की इच्छा एक बहुत ही प्रबल इच्छा है और मनुष्य को इसे नियंत्रित करने में सक्षम होना चाहिए। हम सभी के जीवन में ऐसे कई शर्मिंदगी भरे पल आते हैं। हममें से कई लोगों को जीवन में पछतावे और अपराधबोध होते हैं। गांधी भी इसका अपवाद नहीं थे। वे पूर्ण नहीं थे और उन्होंने कभी भी पूर्ण होने का दावा नहीं किया। हालाँकि, उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों से जो सीखा, वह उस तरीके से कहीं बेहतर है जिससे आप और हम अपने जीवन से सीखते हैं। महात्मा अपने पिता का बहुत सम्मान करते थे। वे आपके और मेरी सोच से भी कहीं ज़्यादा अच्छे बेटे थे। उन्होंने अपने पिता की गंभीर बीमारी के दौरान पूरी लगन से उनकी सेवा की। जब उन्होंने झूठ बोला और पैसे चुराए, तो गांधी ने अपने पिता से सच बोलना पसंद किया क्योंकि वे अपने माता-पिता से कुछ भी छिपाने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सकते थे। आखिरी बार कब आपको अपने माता-पिता से झूठ बोलने पर इतना अपराधबोध हुआ था कि आपने सच में कबूल कर लिया था? और मुझे यह मत बताना कि आपने उसके बाद झूठ बोलना छोड़ दिया। खैर, गांधी ने उसके बाद झूठ बोलना छोड़ दिया था। आप बताइए कब आप ने अपने पछतावे और अपराधबोध को स्वीकारा भी हो ? लोगों को बताना तो दूर की बात हैं जिसके संबंध में वह पछतावा और अपराधबोध हैं उसे भी बताया कभी ?? फिर क्यों उस महान आत्मा को बदनाम करते हैं उसकी सच्चाई के लिए ।। महात्मा गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को नमन।।
91
167
6
427
62,289
हर कोई इसी दौड़ के लिए दौड़ना चाहता हैं, कुछ ख्वाहिशें जीने की वजह बन जाती हैं।। मुझे यकीन हैं ये दौड़ जल्द पूरी होगी , क्योंकि मेहनत को मुकाम न मिले ऐसा होता नहीं हैं।। आज नहीं तो कल मिल हीं जाएगा ।। फ़िलहाल यही उबाल चल रहा हैं,किसी के इंतज़ार में प्रतीक्षा ,सिर्फ प्रतीक्षा।।
45
78
1
114
2,575
जो आप सबको जानना हैं?? ऑर्गेनिक इम्प्रैशन कैसे हो खुद के अकाउंट से ?? इज्ज़त, पहचान और ग्रोथ सब मिलेगा इस रास्ते से !! पोस्ट बड़ी हो सकती हैं लेकिन बड़े से बड़े क्रिएटर्स को कुछ और छोटे से छोटे क्रिएटर्स को बहुत कुछ सीखने को देगी ये मेरा वादा हैं।। मैंने X की शुरुआत ये सोच कर कभी नहीं कि मुझे ब्ल्यू टिक लेना और 5 मिलियन पूरे करने हैं।। मैं X लंबे समय से चला रहा था लेकिन इस बार जुलाई महीने जब चालू किया तो सोचा सब अच्छा लिखते हैं, ग़लत का विरोध करते हैं क्यों न अपन भी करें तो इस दिशा में बढ़े,लेकिन कुछ समय बाद अहसास हुआ कि पोस्ट पर कोई नहीं आता था ,क्योंकि कोई जानता नहीं था , तो मैंने अच्छी पोस्टों पर कॉमेंट शुरू किए।। बड़ी 🆔 और छोटी सबसे से रिस्पोंस आया ।। मेरा ब्रह्मास्त्र कॉमेंट था, हैं और रहेगा क्योंकि कॉन्टेंट हो सकता हैं लेकिन जो जगह दिल में कॉमेंट के लिए वह किसी के लिए नहीं हो सकती ,क्योंकि ये मेरी नींव बना ।। फिर मैंने जुलाई से लेकर 25 अगस्त तक सिर्फ एक गुड़ मॉर्निंग पोस्ट डाली ,कभी कभी वह भी नहीं डाली सिर्फ साथियों से जुड़ा , कॉमेंट किए ,rt की... साथी धीरे धीरे जानने लगे इस बीच शायद 16 अगस्त को ब्ल्यू टिक लिया , फिर साथी बोलने लगे पोस्ट रेगुलर डालो,मैने डालनी शुरू कर दी ।। फिर 15-20 दिन तक एक पोस्ट वाला सिल सिला।। उसके बाद मेरी पोस्ट 60- 70 साथी रोज आते ,क्योंकि मैं उनकी पोस्ट जा चुका होता ,अच्छे कॉमेंट,पोस्ट का कॉन्टेंट अच्छा तो rt की , लाइक करता ,मै मेहनत बराबर कर रहा था ।। लेकिन 29 अगस्त से लगातार मेरी पोस्ट पर आने वाले 4 फॉलोवर्स वाले साथी से लेकर 100-200k वाले साथी में कोई फ़र्क नहीं किया ,उनकी पोस्ट पर गया जो ठीक लगा वहीं एक्टिविटी की ।। हर दिन साथियों की संख्या बढ़ती गई वीडियो उठने लगीं क्योंकि मेहनत करते थे ,मुझे संयोग से सभी साथी अच्छे मिले ।।किसी से कोई शिकायत नहीं ,न ही उनकी मेरा को लेकर कोई शिकायत नहीं थीं और न ही हैं ।। 5 मिलियन हो जायेगे अब अच्छी दिशा में सही प्रयास करोगे तो होने कोई रोक नहीं सकता हैं।। मेरा X पर आना सिर्फ यही उद्देश्य कि किसी मुद्दे और घटना को लेकर मैं क्या सोचता हूं वह लिखूं।। कैसे करें - 1. समय और मेहनत दोनों देने पड़ेंगे।। 2. बिना शिकायत के जुड़े, 2-3 दिन दे वे साथी जरूर आपका सहयोग करना शुरू करेंगे।। 3. कॉमेंट बड़े और वैल्यूएबल कीजिए, बढ़िया सुंदर भयंकर, खतरनाक, डरावना ये तो सभी करते हैं, अच्छे कॉमेंट 100 भी बहुत हैं, लेकिन शुरुआत में मेहनत और समय ज्यादा देना पड़ेगा तो ये संख्या 200 के आस पास होनी चाहिए।। कुछ आप पोस्ट करो उस से पहले और कुछ पोस्ट के दौरान ।। मैं उस फिर कहूंगा आप 300-400 वाली दौड़ मत भगाना क्यों संभव नहीं ,न ही कोई फायदा हैं ,जब सामने वाले को पसंद ही नहीं आया तो क्या मतलब ,इस से अच्छा सिर्फ rt ,लाइक, बुकमार्क कर दो अच्छी पोस्ट हैं तब ।। 4. नियमित बनना पड़ेगा ,जब कल आए उसी समय आज आओ और रोज आओ , वो समय 7-9 , 12-2 , शाम 5-9 बेस्ट हैं।। 5.साथियों की पोस्ट से ज्यादा साथियों से जुड़े, इसका मतलब DM करने से नहीं हैं, कॉमेंट ऐसा करो कि आप से कनेक्ट हो जाएं।। 6. सबसे जरूरी अपना कॉन्टेंट ऐसा रखो कि कोई शेयर करने से पहले एक बार भी झिझके नहीं ।। कोई वल्गर,हिंसक या सेंसटिव या किसी पार्टी विशेष न रखें।। 7. सबसे जरूरी जब महीने 3 दिए है तो टारगेट 1 महीना ,20 दिन या 40 दिन क्यों है पूरा करने का , जब सही दिशा में मेहनत करोगे तो हो जायेगे समय से पहले पूरे ।। 8. मेरी सफ़लता का सबसे बड़ा राज कॉमेंट का हैं बहुत बड़ी 🆔 और मेरा प्यार साथी ,आज मुझे जानते हैं तो सिर्फ कॉमेंट से क्योंकि आज तक मैने कोई विचारों संबधी पोस्ट नहीं की तो जानेंगे कैसे ?यही तरीका है क्योंकि मैं उनकी पोस्ट पर जो कॉमेंट करता हूं।। कल का एक इंसीडेंट बताता हूं मैंने पोस्ट सुबह की पोस्ट नहीं डाली क्योंकि 5 मिलियन रात में पूरे हो गए थे उसमें व्यस्त था तो बहुत से साथियों के मैसेज आए आज पोस्ट नहीं डाली तो अन्दर पता नहीं कितनी ही ख़ुशी की इंतज़ार तो करते हैं।। मुझे यकीन खुद की मेहनत बहुत से साथी ऐसे भी है जिन्होंने सोचा होगा पर लिखा नहीं होगा कि क्यों नहीं आई यही मेरी यहां की कमाई हैं और पहली प्राथमिकता यही रहेंगी।। मेरा मेरे सभी साथियों से निवेदन हैं इन बातों को पूरा पढ़े,फिर कुछ अच्छा है तो उस बारे में कॉमेंट करें।। बातें सच तो जानने वाले साथी प्रमाणिक करें।।
169
150
3
255
15,359
आखिर कार ऑर्गेनिक तरीके से खुद के कंटेंट से 5 मिलियन इंप्रेशन पूरे किए X की यात्रा का एक छोटा सा सफ़र पूरा हुआ ।। जिसमें बहुत सारे साथियों ने सहयोग किया जिनका में आभारी हूं।। लेकिन कुछ सहयोगी और साथी से आगे बढ़कर मार्गदर्शक बने।। जिसमें बघीरा भाई साहब @LegalAdvisour जिन्होंने मुझे X की समझ दी और दिशा दिखाई वही असली कारण हैं कि लगभग सारे इम्प्रैशन आर्गेनिक हुए ।। इनकी सलाह मेरा लिए रामबाण बनी ।। शुक्रिया भाई साहब।। बिट्टू भाई साहब @CommonBS786OM जिन्होंने इस सफ़र बहुत सहयोग किया ,कुछ अच्छे सुझाव दिए ।। शुक्रिया भाई साहब।। मुझ से उदय भाई साहब @IAMUdya शुरू से जुड़े हैं पहली बार इन्होंने मुझे ब्ल्यू टिक के 15 दिन बाद बोला अब वीडियो डालो और जो सहयोग कर सकते थे किया ।। इनके कहने के 2 दिन बाद मैने डालना शुरू किया जिसे आज 1 महीना और 3 दिन हुए हैं, मेरा इम्प्रैशन पूरे हो गए ।। शुक्रिया उदय भाई साहब।। नसीम भाई साहब @iamnaseem_1 इन्होंने जो हर संभव मदद होती , हमेशा किसी भी समय पुकारा पूरी कर दी।। शुक्रिया भाई साहब।। अभी जो लिख रहा हूं मेरा लिए बहुत मायने रखते हैं, इसीलिए नहीं कि इस सफ़र में साथ दिया , बल्कि इसलिए कि इन्होंने मेरे अकाउंट को अपना समझा , इस यात्रा में पहले दिन से आज दिन तक साथ खड़े हैं वो है @IAmHurr07 .... भाई साहब शब्दों में कम दिख सकता हैं लेकिन सच में बहुत मायने रखते हो मेरा लिए ।। 🫂 इन से इतर भी कुछ साथी और भाई - बहन है जिन्होंने बहुत प्यार और सहयोग दिया ।।👇 @Clear_Nama @The_Gandhian0 @sharma_k_deepak @Zoyakhan7025 @Aarzoo3007 @Aazma30 @Ansari5k इनके अलावा बहुत से साथी और सहयोगी है जिन्होंने बहुत प्यार और सहयोग किया लेकिन सभी के नाम लिख पाना संभव नहीं हैं।। सभी साथियों को मेरी तरफ बहुत बहुत धन्यवाद।। मेरा सभी साथियों के लिए मेरे दरवाज़ें मदद के लिए हमेशा खुले हैं।। इस बारे में एक पोस्ट कर दूंगा।।
221
139
5
286
20,345