Chetna Manch retweeted
अनुराग यादव हत्याकांड: दो साल बाद पिता की भी मौत, बेटी ने पूर्व डीएम पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- हमें सिर्फ झूठा आश्वासन मिला
जौनपुर। अनुराग यादव हत्याकांड का दर्द पीड़ित परिवार के लिए दो साल बाद भी कम नहीं हुआ है। बेटे की हत्या के करीब दो साल बाद पिता रामजीत यादव की भी मौत हो गई। अब परिवार की बेटियों का आरोप है कि न्याय और कार्रवाई की उम्मीद में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के कई चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।
ए भारत न्यूज़ की टीम एक बार फिर कब्रुद्दीनपुर गांव पहुंची, जहां अनुराग यादव की हत्या हुई थी। यहां अनुराग की बहन स्वाति ने बातचीत के दौरान अपना दर्द बयां करते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह पर गंभीर सवाल उठाए।
स्वाति के मुताबिक, अनुराग हत्याकांड के बाद मकान को लेकर तहसीलदार न्यायालय से फैसला आया था। परिवार का दावा है कि आदेश के बाद उनके पिता रामजीत यादव अपनी बेटियों के साथ तत्कालीन जिलाधिकारी से कई बार मिले थे और मकान गिराने की मांग की थी। परिवार का आरोप है कि अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिया गया, लेकिन इसके बावजूद आदेश पर अमल नहीं हुआ।
स्वाति ने कहा कि उन्हें अब किसी से कोई उम्मीद नहीं बची है। दो वर्षों में परिवार ने अपना भाई और अब पिता भी खो दिया। पिता को आखिरी समय तक इस बात की आस थी कि बेटे को न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, लेकिन इंतजार करते-करते वह भी दुनिया छोड़ गए।
तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह के भाजपा से टिकट मांगने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति ने कहा कि चुनाव लड़ना उनका व्यक्तिगत मामला है, लेकिन जिले में जिस जिम्मेदारी के लिए अधिकारी आए थे, उन्हें उस जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को झूठे आश्वासन देकर राजनीतिक खेल खेला गया।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मदद का किया जिक्र
बातचीत के दौरान स्वाति ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह की सराहना करते हुए कहा कि पिता के इलाज के दौरान उन्होंने परिवार की काफी मदद की। स्वाति के अनुसार, पिता की तबीयत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराने, ब्लड की व्यवस्था कराने और बीएचयू में इलाज के लिए बेड दिलाने तक में उनकी टीम लगातार परिवार के संपर्क में रही।
उन्होंने बताया कि धनंजय सिंह की टीम के सदस्य अस्पताल पहुंचकर परिवार का हालचाल लेते थे और इलाज को लेकर हर संभव मदद करते थे। स्वाति ने कहा कि उनके पिता को लीवर ट्रांसप्लांट के जरिए बचाने की भी उम्मीद दिखाई गई थी, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई।
अंतिम समय तक बेटे को याद करते रहे पिता
स्वाति ने भावुक होते हुए बताया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी उनके पिता बार-बार अपने बेटे अनुराग को याद करते थे। वह उसे छोटू कहकर पुकारते थे और उसके पास बैठने की बात कहते थे। परिवार का मानना है कि बेटे के वियोग का दर्द पिता को अंदर ही अंदर तोड़ चुका था।
स्वाति ने कहा कि परिवार ने दो वर्षों में अस्पतालों के चक्कर लगाए, इलाज के लिए हर संभव कोशिश की और न्याय की उम्मीद में दर-दर भटका, लेकिन आज उनके पास न भाई है और न पिता।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि तहसीलदार न्यायालय के आदेश के बावजूद कथित तौर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? परिवार की शिकायतों पर प्रशासन ने क्या कदम उठाए और अनुराग हत्याकांड में न्याय की प्रक्रिया कहां तक पहुंची?
परिवार के इन गंभीर आरोपों पर संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
@ManchChetna @rpraghuvanshi
#jaunpur #trending #viral #highlights #Everyone
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के GM ए के सिंह के सहयोग से बिल्डर माफिया के द्वारा रात दिन अवैध निर्माण किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा के इसी गांव में 2018 में दो बहुमंजिला इमारतें गिरने से 9 लोगों की हुई मौत @myogiadityanath @myogioffice @OfficialGNIDA
97
Chetna Manch retweeted
Flipping through the latest issue of The Week and came across a brilliant feature with @DrPramodPSawant. The outline for a future ready Goa focusing on Swayampurna Goa, modern infrastructure, and economic diversification beyond tourism shows strong long term vision for the state.
#SwayampurnaGoa #FutureReadyGoa #GoaProgress #GoaCM #TheWeek Magazine
चंदौली में कुदरत की मार से टूटे किसानों के सपने, प्रशासन से लगाई गुहार chetnamanch.com/uttar-prades…
58
BHU में AI से जांची जाएंगी छात्रों की कॉपियां, 1.75 करोड़ होंगे खर्च chetnamanch.com/uttar-prades…
45
ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत, 13 सुरक्षित निकाले गए chetnamanch.com/internationa…
1
72
अस्पताल बंद कर दवाइयों का पैसा खेलों में लगाएंगे! यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह का बयान चर्चा में chetnamanch.com/uttar-prades…
2
69
दिल्ली में प्रदूषण पर फिर छिड़ी जंग, पर्यावरण मंत्री के निशाने पर आए ये दो बड़े नेता chetnamanch.com/delhi/delhi-…
35
रायबरेली में 53 हजार फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला, एक अधिकारी पर गिरी गाज chetnamanch.com/uttar-prades…
52
पीलीभीत में CM योगी के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, 9 जिलों की पुलिस संभालेगी सुरक्षा chetnamanch.com/uttar-prades…
50
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन पड़ा भारी, ACP सस्पेंड chetnamanch.com/delhi/delhi-…
42
मंदिर चोरी का बड़ा खुलासा, चोर के पास मिले 136 पीतल के घंटे chetnamanch.com/uttar-prades…
31
दिल्ली-NCR वालों की बढ़ी परेशानी ! प्रदूषण रोकने के लिए लागू हुए ये नए नियम chetnamanch.com/delhi/delhi-…
40
जेवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इमरान हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार chetnamanch.com/jewar/jewar-…
38
NEET परीक्षा पास नही कर पाने के तनाव में पिता की ही बंदूक से ले ली खुद की जान chetnamanch.com/uttar-prades…
31
भाजपा सरकार पर बरसे सपा प्रदेश अध्यक्ष, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा chetnamanch.com/uttar-prades…
29
2027 के चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, छह इलाकों में शुरू हुई हलचल chetnamanch.com/uttar-prades…
32
उत्तर प्रदेश में बढ़ गया है दबंगों का दुस्साहस ! प्रदेश की मंत्री की बहन को भी नहीं छोड़ा chetnamanch.com/uttar-prades…
29
धनतेरस 2026 पर कब करें लक्ष्मी-कुबेर की पूजा ? जानिए पूरी जानकारी chetnamanch.com/astrology/dh…
35
चित्रकूट में 500 ड्रोन से आसमान में उतरेगी रामायण, लाखों दीपों से रोशन होगा मंदाकिनी का रामघाट chetnamanch.com/uttar-prades…
64



