Meerut College (@Meerut_College) header
Meerut College (@Meerut_College) profile picture

This is the only official X handle of Meerut College, Meerut

Meerut, India
Joined November 2026
Photo by Meerut College (@Meerut_College)Photo by Meerut College (@Meerut_College)Photo by Meerut College (@Meerut_College)Photo by Meerut College (@Meerut_College)Photo by Meerut College (@Meerut_College)Photo by Meerut College (@Meerut_College)Photo by Meerut College (@Meerut_College)Photo by Meerut College (@Meerut_College)Photo by Meerut College (@Meerut_College)Photo by Meerut College (@Meerut_College)
मेरठ कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ की ओर से “महिला सुरक्षा कानून, हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अयोध्या की अभियोजन अधिकारी श्रीमती विमलेश कुमारी ने अभियोजन अधिकारी की भूमिका एवं कार्यों के बारे में बताया।
2
1
2
3
89
उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। साथ ही, भंवरी देवी प्रकरण एवं विशाखा दिशा-निर्देशों का उदाहरण देते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के महत्व को समझाया।
1
1
3
16
प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार ने डिजिटल युग में सतर्क रहने, साइबर धोखाधड़ी से बचने, अपने अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी रखने तथा स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करने की सलाह दी।
1
1
3
22
मेरठ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों को समझाया कि किस प्रकार सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने, स्पीड लिमिट फॉलो करने से सुरक्षित रह सकते हैं। #road
1
1
1
3
43
मेरठ कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग ने छात्र-छात्राओं में शैक्षणिक और व्यावसायिक कौशल बढ़ाने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसका विषय था, व्यावसायिक लेखन एवं प्रस्तुतीकरण कौशल। कार्यशाला का उद्देश्य, युवाओं को व्यावसायिक लेखन के विभिन्न तौर-तरीकों की जानकारी देना था। #English
1
2
16
मेरठ कॉलेज में चिकित्सा समिति, एनएसएस व एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों ने 47 यूनिट रक्तदान किया। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है। #BloodDonation
1
1
1
5
405
संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर मेरठ कॉलेज के विधि विभाग के स्मार्ट रूम में स्टूडेंट सेमिनार आयोजित हुई। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रवीण दुब्लिश ने कहा कि अपने जीवन में संविधान के मूल्यों को आत्मसात करें। संचालन मानसी त्यागी, इरम नाज और सुभाष शर्मा ने किया। #Meerut #MeerutNews
1
1
1
4
305
मेरठ कॉलेज में 23 दिसम्बर 2026 को पूर्व छात्र मिलन समारोह ‘स्मृतियां’ आयोजित किया जाएगा। कॉलेज के पूर्व छात्र नीचे दिए गए लिंक से या क्यूआर को स्कैन करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। लिंक: forms.gle/saBFeRJr4akeY76t8
1
1
1
3
338
मेरठ कॉलेज के पांच लॉ स्टूडेंट्स की टीम ने दिल्ली में हुई एस.के. पुरी मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता JUSTIFIED 2026 जीती है। आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय की मूट कोर्ट सोसाइटी ने किया था। टीम ने बेस्ट मेमोरियल अवॉर्ड और 20 हजार रु. का अवार्ड जीता। #court
1
3
44
मेरठ कॉलेज प्रबंधन की देखरेख में संचालित विक्टोरिया पार्क क्रिकेट एकेडमी ने एक और कदम बढ़ाया है। जाने-माने कोच विपिन वत्स यहां कोचिंग देंगे। एकेडमी से निकले क्रिकेटर प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, सुदीप त्यागी जैसे नाम टीम इंडिया की शान रह चुके हैं। #Cricket #Khel
1
3
35
मेरठ कॉलेज के शिक्षा विभाग में कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी के पावन अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड, एमएड तथा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से इंटर्नशिप करने आए एमएड तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। #meerut #college #EducationFirst
1
2
36
वाणिज्य संकाय के आठ विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंपनी EaseMyTrip में हुआ है। कंपनी ने ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित कर चयन किया। इनमें छह छात्राएं और दो छात्र हैं, जिनके नाम आसिफ, आतिफ, रिया, श्रुति, तनीषा तोमर, सोनिका, गीतिका और अभय हैं। @EaseMyTrip #Meerut #placements
1
1
3
56
मेरठ कॉलेज के शिक्षा विभाग में छह दिवसीय ‘स्ट्रेंथनिंग लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी’ कार्यशाला 21 नवंबर को संपन्न हुई। आमंत्रित वक्ता डॉ. मुकेश सेमवाल ने ‘डिजिटल लर्निंग एवं हिंदी भाषा में संचार कौशल’ पर बात की।उन्होंने हिंदी भाषा की उपयोगिता और बेहतर संवाद कौशल के बारे में जानकारी दी।
1
1
2
57
मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल और प्रभावी संचार भी सफलता के लिए जरूरी हैं।
1
1
2
52
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भाषा प्रभावी शिक्षण, ज्ञान के आदान-प्रदान और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। कार्यशाला के आयोजन में प्रो. विनीता का विशेष योगदान रहा। #Hindi #meerut #college #student #Students #LANGUAGE
6
मेरठ कॉलेज के प्रोफेशनल विभाग के अंतर्गत क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
1
1
24
डॉ. प्रणव गुप्ता ने कार्डियक अरेस्ट के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सीपीआर की विधि सीखनी चाहिए।
1
2
कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर डॉ. अरविंद कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. अर्पणा सिंह, मीडिया प्रभारी प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज, डॉ. अंशु मेहरा, डॉ. महुआ, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. वर्तिका सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
2