Narendra Singh retweeted
देकर खिसक ली भ्रष्टाचारियों की गैंग
ऐसे रद्दी टैबलेट जो हो गए पर्मानेंट हैंग
उप्र के युवा कह रहे हैं कि 2014 का घिसापिटा ‘टैबलेट’ देने से अच्छा तो ‘टेबल’ ही दे देते, पढ़ने के कुछ तो काम आती। जिनकी सोच ही OUTDATED है वो EXPIRED सामान ही देंगे। पुरातनपंथियों ने पुरातन सामान पकड़ा दिया है। युवा तो इतने पुराने टैबलेट को पलट कर देख रहे हैं कहीं उन पर ये तो नहीं लिखा है : ‘Made in Harappa’.
‘जिसको’ आता न चलाना
वो क्या जाने नया जमाना
इस घोटाले की जाँच हो कि किसने इन बेकार टैबलेट को ख़रीदने की अनुमति दी और कमीशन का पैसा किस-किस में बँटा। लगता है अधिकारियों ने माननीय की ‘तकनीकी निरक्षरता’ का फ़ायदा उठाते हुए जनता के टैक्स के पैसों को लंबा चूना लगा दिया है। आश्चर्य तो ये है कि युवाओं की शिकायत और आपत्ति-एतराज़ के बाद भी अब तक कोई जाँच नहीं बैठाई गई है, लगता है कमीशनख़ोरी ने सारे हिस्सेदारों का मुँह सील दिया है।
Narendra Singh retweeted
वीरता, साहस और अदम्य पराक्रम की प्रतीक वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
Narendra Singh retweeted
आगरा के दलित महासम्मेलन में जुटे जन सैलाब को देखते हुए ये लगा कि ये रैली केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश का दलित समाज एकत्र होकर यहाँ आ गया है।
दलित समाज ने इस रैली से हमेशा के लिए एक संदेश दे दिया है कि इस बार ‘दलित समाज’ ही भाजपा और उनके संगी-साथियों के वर्चस्व को हमेशा के लिए दल देगा।
हमारा मानना है कि अब पीडीए में ‘डी’ का मतलब ‘दलित’ से बढ़कर ‘दमदार दलित’ हो गया है।
आगरा में ‘पीडीए’ ने एक और एलान कर दिया है :
जो भाजपा के साथ है, PDA उसके ख़िलाफ़ है!
इस सम्मेलन में हम सबने ‘संविधान और आरक्षण’ बचाने का ये संकल्प भी दोहराया :
संविधान बचेगा, तो सम्मान बचेगा।
इस रैली की सफलता ने साबित कर दिया है कि 2027 में पीडीए सरकार आ रही है, जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाएगी, हर भेदभाव मिटाएगी और सकारात्मक-प्रगतिशील विचारों से सबके मान-सम्मान, व्यक्ति की गरिमा व प्रतिष्ठा और सबकी तरक़्क़ी-ख़ुशहाली को सुनिश्चित करनेवाला ‘बंधु-राष्ट्र’ बनाएगी।
Narendra Singh retweeted
हाथ कंगन को आरसी क्या
देखे-भोगे को ‘साक्षी’ क्या
जब सत्ताधारियों के अपने ही सांसद थानों को ‘दलाली का अड्डा’ घोषित कर रहे हैं तो भ्रष्ट शासन-प्रशासन के बारे में विपक्ष क्या बोले। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज जी तो अपनी ही सरकार के महा-भ्रष्टाचार से हताश होकर कह रहे हैं: अपने जीवन में ऐसी (भ्रष्ट) पुलिस नहीं देखी।
शिकायत बाहर निकलने का रास्ता भी होती है।
भाजपा ही संकट है।
Narendra Singh retweeted
दीपावली मिलन की स्पीच के दौरान मोदी के आगे ये डब्बा सा क्या लगा है मित्रो किसी को पता है 😂
Narendra Singh retweeted
‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का हम स्वागत करते हैं!
समाज के स्तर पर परिवर्तन होना ही चाहिए लेकिन सच में सफलता तब ही मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ सक्रिय होगा। पीडीए समाज के भले के लिए जो भी साम्प्रदायिक ताक़तों से सच में लड़ेगा और पीडीए समाज की आवाज़ उठाएगा, उसकी ईमानदार आवाज़ अवाम तक पहुँचाने में हम सहयोग करेंगे। इसका एक फ़ायदा विपक्ष को ये मिलेगा कि भावनात्मक जुमलों और छलावे में आकर जो लोग साम्प्रदायिक शक्तियों को वोट दे देते थे, वो अब उनकी तरफ़ नहीं जाएंगे। बहकावे में आकर वोट देने वाले ऐसे भोले-भाले लोगों के लिए अब एक और विकल्प खुला होगा। इससे भाजपा को 2-3% वोटों की हानि और होगी। भाजपा तो कहीं की नहीं रहेगी।
केवल बातों और बयानों से सरगर्मी पैदा करना जिनका मक़सद होता है, जनता उनका सच समझती है। सच तो ये है कि ऐसे मोर्चों से लोकतंत्र और भी मजबूत होता है, बशर्तें उसके पीछे अपने समाज की भलाई की मंशा हो, किसी तीसरे का काला-मंसूबा नहीं। अगर कोई सियासत की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता ज़मानत ज़ब्त भी करवा देती है। उम्मीद है सियासत में ‘वोटों की ठेकेदारी प्रथा’ ख़त्म होगी और हर कोई अपने समाज के सच्चे हित के लिए काम करेगा।
बहुत दिनों से अपेक्षित इस घटनाक्रम के घटित होने के बाद आज यह भी स्पष्ट हो गया है कि उप्र के विधानसभा चुनावों में जिसका आधारभूत वोट ज़्यादा होगा, सच में ‘परिवर्तन’ चाहनेवाली जनता उसीकी तरफ़ जाएगी, और इस संदर्भ में ‘पीडीए’ से बड़ा अन्य कोई विकल्प है ही नहीं।
हार्दिक शुभकामनाएँ!
Narendra Singh retweeted
दस साल का हुआ नोटबंदी के समय जन्मा खजांची
लेकिन नोटबंदी से क्या मिला ये सवाल है आज भी?
Narendra Singh retweeted
भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व ‘भाई दूज’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Narendra Singh retweeted
वो उड़ते हुए बस ‘इंतख़ाब’ के वक़्त ही क्यों आते हैं
जितना कहते हैं ‘आक़ा’ उतना कहकर चले जाते हैं
जो नक़ली ‘ख़ैर-ख़्वाह’ आब की जगह आग लाते हैं
जब अपनों पर जुल्म होता है तो कहाँ गुम हो जाते हैं
ये तो ‘सियासत के ख़ानाबदोश सौदागर’ कहलाते हैं
ये तो उसी हिसाब से ही मुँह खोलते हैं जितना पाते हैं
Narendra Singh retweeted
UPEIDA Link Expressway के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व कमीशनजीवी महाभ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बाँट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का ‘टेंडर’ है, दरअसल सारा खेल मेज के ‘अंडर’ है।
ये आपस में मिल-बाँटकर खाने की नूरा कुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठे अंपायर की तरह आँख-मुँह पर ताला लगाये बैठी है।
आपस में टेंडर बाँटने का तरीका ये है कि:
कहीं पर तुम कम, तो कहीं हम
पर टेंडर निकले अपना हर दम!
मतलब
ऊपर-ऊपर तो दिखावटी लड़ाई
अंदर मिलकर दोनों काटें मलाई
Narendra Singh retweeted
उप्र के मुख्यमंत्री जी का 80-20 से मतलब ये है कि उनका भाजपा गठबंधन अधिकतम 80 सीट पर ही लड़ने लायक होगा और पीडीए गठबंधन, एनडीए के मुक़ाबले 20 (बीस) साबित होगा।
Narendra Singh retweeted
भाजपाई एक्सप्रेसवे नहीं, अपने पैसे बनाते हैं।
दरअसल भाजपा सरकार ने जो भी किया निर्माण, उसके पीछे सिर्फ़ एक मक़सद था ‘भ्रष्टाचार’!
Narendra Singh retweeted
गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
Narendra Singh retweeted
चुनाव को लेकर सीधी-सरल मांग:
- आधार कार्ड को वोटिंग से जोड़ा जाए।
- काग़ज़ या प्लास्टिक की जगह ‘मेटल कार्ड’ बनाए जाएं जिससे नक़ली न बन सकें।
- उँगलियों के निशान या आँख से होनेवाली बायोमेट्रिक्स पहचान को अपनाया जाए क्योंकि ये किसी दो व्यक्ति के समान नहीं होते हैं, इसीलिए भाजपा नक़ली वोटिंग नहीं करा पायेगी।














