Pinned Tweet
मैं कैसे कहूं ईद मुबाकर,के जिस को देखे से मेरी ईद होती थी वो अरसे से मुझ से मुझ से मिला नही है।मेरी ईद की सिवाइयो में वो मिठास नही है अब,जो आप के चखने भर से आती थी 😔😔
#KhalidSaifiKoRihaKaro
Nargis khalid saifi retweeted
"His Words Are Free, My Son Is Not"
Umar Khalid's mother writes in today's Indian Express.
Nargis khalid saifi retweeted
My wife’s powerful article in today’s Indian Express. “His words are free, my son is not”
Six years of incarceration without trial is not justice—it is discrimination,
You may imprison a person, but you cannot imprison his words, silence his ideas, or put his thoughts behind bars
Nargis khalid saifi retweeted
Please join us for the launch of Umar Khalid’s first book, Fractured Communities: Adivasi Histories and the Politics of Power, on 11 August 2026 at 3:00 PM at the Press Club of India.
The event coincides with Umar’s sixth birthday in prison.
Nargis khalid saifi retweeted
It’s Umar’s birthday on 11th.
Come, let’s talk about his fantastic new book!
3pm, Press Club of India, Delhi
Nargis khalid saifi retweeted
#जेल_की_कहानी
मैं जैसे ही जेल अंदर दाखिल हुआ मुझे मुलाइजह वार्ड का मुंशी खड़ा मिला उसने मेरी हालत देख के मुझे सहारा दिया। मैंने उससे पूछा क्या व्हील चेयर मिल सकती है क्यूँकि मुझसे अब बिल्कुल चला नहीं जा रहा था। उसने कहा भाई अभी तो नहीं मिल सकती लेकिन सुबह दिलवा दूँगा। मैंने कहा भाई मुझे चला नहीं जा रहा क्या करूँ। उसने मुझे साइड में बिठाया और किसी को लेने चला गया फिर वह एक और क़ैदी के साथ आया और उन दोनों ने मुझे सहारा दिया चलने के लिए। जैसे तैसे वह मुझे मुलाइजह वार्ड के बैरक में ले गए उस वक़्त क़रीब १२ बाज चुके थे। बैरक में सन्नाटा था बस कुछ लोगों के खाराटे सुनाई दे रहे थे। क़ैदी मुंशी जिसका नाम गौतम था उसने ताला खोला और मुझे अंदर कर दिया और यह कह कर के कल सुबह मिलता हूँ व्हील चेयर के साथ वह ताला लगा कर चला गया। मैं वहाँ खड़ा आस पास देखता रहा के सीन क्या है बैरक का। चारों तरफ़ लोग सोए हुए थे या सोने की कोशिश कर रहे थे। एक बड़ा सा हाल जिसमे 70-80 लोग सो रहे थे आठ पंखे लगे थे चार ट्यूब लाइट जल रही थी (जेल में रात को लाइट बंद करना अलाउड नहीं होता, पुराने लोग नहीं मानते लेकिन नए लोग रोशनी में ही सोते हैं) मैं खड़ा सोच ही रहा था के क्या करूँ कहाँ बैठूँ, इतने में एक लड़का (जिसका नाम कमरुद्दीन था) उठ कर मेरे पास आया और सलाम किया मेरा हाथ पकड़ कर आगे ले गया गेट के सामने ही दो लोग लेटे हुए थे उन्होंने मेरे लिए जगह दी और मैं बैठ गया। जिन्होंने जगह दी उन्हें सब मास्टर जी कहते थे (टेलर) मास्टर जी ने पूछा खाना खाओगे क्या? मैंने कहा जी, उनके पास कुछ बचा हुआ खाना था जो बहुत थोड़ा सा था और मैं सुबह से भूका था। क़मरूद्दीन ने बैरक से कुछ कुछ करके खाना जमा किया और मुझे लाकर दिया। मुझे याद नहीं क्या था कैसा था बस इतना याद है मैंने जल्दी जल्दी वह खा लिया। फिर मैंने कमरुद्दीन से पूछा भाई यहाँ स्तंजा और वुज़ू करने का क्या इंतज़ाम है। वो मुझे सहारा दे कर बाथरूम में ले गया, पैरों में फ्रैक्चर की वजह से टॉयलेट में बैठा नहीं जा सका और इंग्लिश सीट वहाँ थी नहीं बहरहाल किसी तरह स्टैंजा किया फिर उस भाई ने वुज़ू कराया जैसे ही नाक साफ़ करी नाक से ख़ून निकलने लगा कुल्ली की तो मुँह से भी ख़ून आया चेहरा धोया तो दाढ़ी के बालों का गुच्छा हाथ में आ गया। यह सब देख कर कमरू भी डर गया पूछा भाई यह सब कैसे हुआ मैंने बताया भाई पुलिस ने मारा है, मगर क्यों उसने पूछा मैंने उसे थोड़ा बहुत बता दिया वो बोला मुझे लगा लूट करते हुए आप पकड़े गए हैं इसलिए इतनी चोट आई हैं। मैंने पूछा क्या मैं लुटेरा दिखता हूँ वो बोला दिखता तो मैं भी नहीं हूँ और क्राइम तो करता हूँ। उसने पूछा कब तक छुट जाओगे आप? मैंने बड़े कॉन्फिडेंस से कहा कल शाम तक चला जाऊँगा (जब तक कमरू उस जेल में रहा इस बात पर मुझे छेड़ता रहा) वुज़ू करके वापिस अपनी जगह पर बैठ गया मास्टर जी ने क़िबला बताया और मैंने बैठे हुए उस दिन की नमाज़ असर मग़रिब और ईशा पढ़ी और फिर लेट गया जब लेटा तो पता चला जिस्म में कहाँ कहाँ दर्द हो रहा है। सब से ज़्यादा टांगे और पीठ दुख रहे थे और ऐसे में ज़मीन पर सोना पड़ रहा था वह भी ठंडी। ना चादर ना तकिया। मैं सोचने लगा यह अचानक लाइफ में क्या हो गया? चंद मिनटों में ही मुझे नींद आ गई और मैं सीधा उठा जब वार्डन सुबह गिनती करने आया। छह बजे के आस पास का वक़्त होगा, कमरू भी उठ के मेरे पास आया और पूछने लगा अगर मुझे कुछ चाहिए, मैंने कहा भाई बाथरूम ले चलो वुज़ू करके नमाज़ पढ़नी है। जैसे ही उठने की कोशिश की तो मुझसे उठा ही नहीं जा रहा था। शायद ठंडे फर्श पर सोने की वजह से जिस्म अकड़ गया था और चोटों का असल पता भी अगले दिन ही चलता है। कमरू ने एक और लड़के को बुलाया जिसका नाम पुष्पक था दोनों ने मिल कर मुझे संभाला और बाथरूम ले गए। वुज़ू करते हुए फिर नाक से खून निकला और रात से ज़्यादा निकला नाक में शदीद दर्द हो रहा था थोड़ा सा ज़ोर डाला तो याद आया एक पुलिस वाले ने मेरे मुँह पर तीन चार लात मारी थीं और एक मेरी नाक पर लगी थी, इसी वजह से नाक की हड्डी थोड़ी सी खिसक गई थी और उसे ठीक होने में करीब २ महीने लगे। बहरहाल वुज़ू किया नमाज़ पढ़ी और फिर कुछ लोग मेरे पास आ कर बैठ गए। कुछ इस तरह गुजरी जेल में मेरी पहली रात।
कहानी भी जारी है,,,,,,,,
ख़ालिद सैफ़ी की 🔏 से
#JailDiary #FreedomFeels
Nargis khalid saifi retweeted
अरे यार कल ग़ज़ब का स्कैम हो गया मेरे साथ। हुआ कुछ यूँह मुझे करवाना था हिजामा मैं देख रहा था घर के आस पास कहीं हो जाए। हमारी धर्म पत्नी बोली अरे छोड़ो पुराने तरीक़े मैं घर पर ही करवा देती हूँ आपकी cupping थेरेपी और Yes Madam ऐप पर बुक करवा दिया। मैं भी हैरान था यार अगर घर में हिजामा हो जाए तो बढ़िया है। बहरहाल एक साहब घर आ गए एक बड़ा सा बैग लेकर। पहले डिस्पोजेबल चादर बिछाई फिर इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक चलाया लाइट ऑफ कर दी कैंडल जलाई। मैंने बीवी से पूछा यह हिजामा करने के लिए थाईलैंड जैसा माहौल क्यों बना रहा है। बोली चुप रहो आपको कुछ नहीं पता आज कल क्या क्या होता है (यह मैडम का फ़ेवरेट डायलॉग है) चलिए जैसे तैसे प्रोसेस शुरू हुआ पहले उस बंदे ने आयल लगाया बैक पर फिर कपिंग करने लगा। पहले मुझे लगा बड़ा एक्सपर्ट है कट लगाने का पता भी नहीं चला। मैंने पूछा भाई आपने कट लगा दिए बोला नहीं सर हम कट नहीं लगाते बस ऐसे ही करते हैं। मैंने कहा भाई पागल है क्या जब तक कट नहीं लगेगा ख़ून नहीं निकलेगा तो हिजामा कैसे होगा। सर हमें तो सिर्फ़ कपिंग पता है हिजामा नहीं आता करना। पूरी बॉडी पर कप लगा दिए जिस से निशान बन ने के सिवा और कुछ हासिल ना हुआ। मैडम की तरफ़ देखा तो बोली मुझे क्या पता मैं थोड़ी करवाती हूँ यह सब आपको चेक करना चाहिए था। मैंने हमेशा की तरह अपनी गलती मानी और चुप चाप एक कोने में बैठ गया।
#HijaamaScam
Nargis khalid saifi retweeted
#जेल_की_कहानी #Day1
फ़ज़र की नमाज़ पढ़ कर बैठा तो बैरक के काफ़ी सारे बंदे मेरे पास आ कर बैठ गए पूछने लगे मेरे बारे में के किस केस में आया हूँ चोट कैसे लगी कहाँ का रहने वाला हूँ वगैरह वगेरह मैं एक एक कर के जवाब दे रहा था, इतने में किसी ने आवाज़ दी चाय आ गई सभी उठ कर भागे चाय लेने के लिए। कुछ मिनट बाद मास्टर जी एक ग्लास में चाय लाए और उसमें से आधी मुझे दी, हालांकि मैं चाय का कुछ खास शौक़ीन नहीं हूँ फिर भी मैंने चाय ले ली जब चाय की शक्ल देखी तो पीने का दिल ही नहीं किया फिर भी एक घूँट टेस्ट करी तो ऐसा लगा के जैसे गर्म पानी में चीनी घोल रखी है। भूक भी लग रही थी ज़ोर की तो मैं वो चाय पी गया या यूँह कहिये के गटक गया। चंद मिनट के बाद नाश्ता आया जिसमे हर किसीको आधा ग्लास खिचड़ी मिली। वह इतनी कम थी के छोटे बच्चे का भी पेट ना भरे। बाहरहाल वह खिचड़ी पी के बैठा गया और कुछ लोगो से बात करने लगा। दूसरे बैरक से भी लोग मुझे देखने आने लगे और यह बात हो रही थी की खुरेजी से कोई मुल्लाजी आए हैं और दोनों टांगे टूटी हुई हैं। उन्ही लोगो में एक लड़का आया जिसने अपना नाम ज़ियाउद्दीन बताया और बोला वो मेरे घर के पास रहता है और मुझे जानता है, उसने मेरी टीशर्ट की तरफ़ ध्यान दिलाया जिस पर बहुत सारे ख़ून के धब्बे लगे हुए थे और पूरी तरह गर्द आलूद थी, वो वापिस गया और एक टीशर्ट के कर आया बोला भाई आप टीशर्ट चेंज करलो। मैंने जब टीशर्ट उतारी तो उसका हाल देखा तो पता चला कल क्या कुछ हुआ मेरे साथ (यह टीशर्ट मेरे पास अभी तक है)। थोड़ी देर बाद दो लड़के आए बैरक में दोनों ने बहुत फैंसी कपड़े और जूते पहन रखे थे। आते ही उन्होंने पूछा खालिद भाई कौन है? किसी ने मेरी तरफ़ इशारा किया वो मेरे पास आए आकर सलाम किया और अपना नाम सलीम न आशु बताया, बोले भाई हम नासिर गैंग से हैं और आप हमारे बड़े भाई हो, अभी तो हम तारीख़ पर जा रहे हैं शाम को मिलेंगे इतना कह कर हाथ मिलाया और जाने लगे जाते जाते एक लड़के को थप्पड़ मारा और पूरे बैरक को गाली दे कर कहा यह अपने बड़े भाई हैं कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए इन्हें। मैं ना इन्हें जानता था ना इनके बॉस को बैरक के लोगो ने बताया के नासिर गैंग जमना पार का सबसे बड़ा गैंग है और यह दोनों उसी गैंग के गुर्गे हैं और जेल में इनका बहुत दबदबा है। थोड़ी देर बाद ही वार्ड का मुंशी गौतम आया व्हील चेयर के साथ और बोला जो बंदी भाई कल आए हैं वो लाइन लगा के चक्कर (जेल का ऑफिस) पहुँचें सुपरिंटेंडेंट साहब के सामने पेशी के लिए।व्हील चेयर देख कर मैं खुश हो गया सोचा एक प्रॉब्लम को ख़त्म हुई। गौतम ने पुष्पक जो मेरे पास बैठा था उससे कहा के तू ख़ान साहब के साथ रहना। मैं वहाँ से उठा और सहारा ले कर व्हील चेयर तक पहुँचा उस पर बैठते ही पुष्पक ने कहा भाई यह आपकी नई ऑडी है। जब उसने पुश किया तो वो आगे चल ही नहीं रही थी फिर गौतम ने बताया अरे यह थोड़ी ख़राब है सिर्फ़ रिवर्स गियर में चलती है। मैंने कहा वाह इसकी हालत तो मुझसे भी ज़्यादा ख़राब है। बहरहाल पुष्पक मुझे जैसे तैसे चक्कर तक ले गया वहाँ सुपरिंटेंडेंट का दरबार लगा हुआ था। सामने बड़ी सी कुर्सी पर एक बुजुर्ग आदमी बैठा था जो था तो जेल का सुपरिंटेंडेंट लेकिन सब उसे ताऊ कहते थे, अगल बगल DS AS बैठे थे। पास में कुछ खास बंदी (गैंगस्टर) और सेवादार खड़े थे सामने जमीन पर नए आए हुए बंदी मैं अपनी ऑडी में सबसे पीछे बैठा था, मुझे देख कर एक पतला दुबला सा लड़का जो ताऊ के पीछे खड़ा था उनके कान में कुछ कहने लगा (उसका नाम नोनी था और जेल उसे डॉन साब कहती थी) ताऊ ने इशारा कर के मेरी ऑडी अपने पास बुलाली। इस पेशी में नए बंदी अपना परिचय देते हैं। नाम क्राइम और एंट्री के हिसाब से ऑफिसर सबको गाली बकते हैं और वार्निंग देते हैं। मुझे लगा अब मुझे भी यह ज़िल्लत झेलनी पड़ेगी लेकिन जब मेरा नंबर आया तो ताऊ ने पूछा आपका नाम खालिद है मैंने कहा जी सर। वो बोले १-२ दिन में आपको दूसरे बैरक में शिफ्ट कर देंगे, मैं बोला सर में आज शाम को चला जाऊँगा। वो बोले अच्छी बात है अगर नहीं गए तो बता देना किसी चीज़ की ज़रूरत हो तो। में थोड़ा हैरान हुआ जो अब तक बाक़ी सबको माँ बहन की गालियाँ बक रहा था वो मुझसे आप जनाब क्यों कर रहा है। फिर नोनी मेरे पास आया और मेरे कान में बोला भाई मेरा नाम नोनी है आपको जानता हूँ आप मुझे नहीं जानते आप टेंशन मत लेना मैं सब संभाल लूंगा। मैंने उसे शुक्रिया कहा तो वो बोला अरे आप बड़े भाई हो, शाम को बुलाऊँगा आपको अपने पास। इतने में एक सेवादार आया और मेरा नाम पुकारा मैंने देखा उसकी तरफ़ तो बोला आपकी मुलाक़ात है। मैं ख़ुश हो गया क्यूँकि मुझे पता था मेरी वाइफ और भाई ज़रूर आए होंगे। पुष्पक ने ऑडी का रिवर्स गियर मुलाक़ात जंगले की तरफ़ लगा दिया।
आगे जारी,,,,
Nargis khalid saifi retweeted
अस सलामुआलैकुम दोस्तों। एक अहम बात करनी है। जैसा की आप सब जानते ही हैं मैं 6 साल 3 महीने जेल में बिता कर आया हूँ। इतना लंबा अरसा समाज और परिवार से दूर रहने का जो मानसिक शारीरिक मनोविज्ञानिक सामाजिक और आर्थिक असर मुझ पर पड़ा है आपके लिए वो समझना बहुत मुश्किल है। जेल से आए मुझे दो महीने बीत चुके हैं फिर भी एडजस्ट होने में बहुत प्रॉब्लम हो रही है। आप सब इस दौरान जिंदगी में आगे बढ़ रहे थे हर लिहाज़ से और मैं जेल में होने की वजह से बहुत पीछे रह गया। छोटे बच्चे बड़े होगए जो कुँवारे थे अब बच्चों वाले हो गए जो मुझ पर निर्भर थे मैं उन पर निर्भर हो गया जो मेरी बात सुनते और मानते थे अब मुझे उनकी सुननी और माननी पड़ रही है पहले मैं लोगो की मदद करता था अब मुझे मदद माँगनी पड़ रही है। जेल में रह कर ऐसा लगता था की पहले से ज़्यादा समझदार हो गया हूँ लेकिन बाहर आने के बाद एहसास हो रहा है के मेरे अलावा सब समझदार हैं।
आप सब से एक रिक्वेस्ट है मेरे साथ थोड़ा एडजस्ट करें ज़्यादा सवाल ना करें ज़्यादा ज्ञान ना दें मुझे कुछ और दिन मेरे हिसाब से जीने दें। मैंने जेल में बहुत कुछ सोचा था के बाहर जाने के बाद क्या क्या करना है। हालांकि उसमें से ज़्यादा कुछ अभी नहीं कर पाया हूँ। क्योंकि मेरी हर चीज़ पर नज़र रखी जाती है और भरपूर ज्ञान पेला जा रहा है। कैसे कपड़े पहन रहा हूँ क्या खा रहा हूँ कहाँ किसके साथ जा रहा हूँ यहाँ तक के नमाज़ कैसे पढ़ रहा हूँ घर में क्या काम करवा रहा हूँ कौन पैसे दे रहा है दाढ़ी क्यों छोटी करवा दी वगैरह वगैरह।
PLEASE GIVE ME A BREAK!!!!
थोड़ा टॉलरेट कर लो प्लीज़ थोड़ा सा तरस ही खा लो यार थोड़ा टाइम देदो इतने ज़्यादा जजमेंटल ना हों। मैं कोशिश कर रहा हूँ आप लोगो को कैच अप कर ने की। अगर मेरे कहने या लिखने से आप सहमत ना हों तो बेचारा समझ कर इग्नोर कर देना। बहुत सख़्त तारीं हालात थे जेल के जिनको अल्लाह के फ़ज़ल से आप लोगों की दुआओं की बरकत से बड़ी हिम्मत और दिलेरी से झेला। आप थोड़े दिन साथ देंगे तो कवर अप करने में हेल्प होगी इंशा अल्लाह।
ख़ालिद सैफ़ी की 🔏 से।
#FeelingEmotional #FeelingLeftout #StandWithMe
Nargis khalid saifi retweeted
Delhi court reserves verdict on bail pleas filed by Sharjeel Imam and Umar Khalid.
Khalid and Imam filed the fresh bail petitions after Supreme Court's judgement that questioned the interpretation adopted by the apex court in denying them bail.
#SharjeelImam #UmarKhalid
Nargis khalid saifi retweeted
Met my old friend @jigneshmevani80 today over lunch. It was nice to catch up with him after a long time. Hai toh saala kamina per kya karein “Har ek Dost jaroori hota hai. “
Nargis khalid saifi retweeted
जीने के लिए एक दर्द का होना जरूरी है।
इस दौर में थोड़ा ख़ुदगर्ज़ होना जरूरी है।
अपने दुश्मन को कब्रिस्तान से खींच लाए
इतना तो मर्द का मर्द होना जरूरी है।
क़िस्मत पर सब मत छोड़ बैठो।
कुछ लोगों का इलाज जरूरी है।
हर कोई नहीं समझता बातों से यहाँ।
कुछ लोगों के लिए लात जरूरी है।
#FreedomFeels
Nargis khalid saifi retweeted
Evening well spent with dear friends @nehadixit123 @nakulssawhney I was accompanied by wifey @Nargis08. Had Arabian Dinner followed by Nirula’s Ice cream. Received Book written by Neha with personal note as return gift. #FreedomFeels #DostiZindabad
Nargis khalid saifi retweeted
नाज इतना ना करें हमको सताने वाले।
और भी दोर ए फलक हैं आने वाले।
Tables will be Turned
#FreedomFeels
Nargis khalid saifi retweeted
As Salaamu Alaikum. उमराह के नए पैकेज आ गए हैं। उमराह पर जाने के लिए राबता करें और जितना हो सके प्रमोट करें। एक लंबा अरसा जेल में गुज़ार ने के बाद। अब वक़्त है दुबारा से मेहनत करके रिज़्क ए हलाल के लिए कोशिश की जाए। आप सब दुआ भी करें और हर मुमकिन साथ दें।
#UmrahWithYTM #UmrahRahatSe
Nargis khalid saifi retweeted
कॉकरोच के प्रोटेस्ट में उमर खालिद का नाम कहाँ से आ गया?
इनकी तुलना उमर खालिद से कभी नहीं कि जा सकती.
Nargis khalid saifi retweeted
Alhamdulillah! It still feels surreal to be free after spending 6 years 3 months in Jail. Thanks to all Friends for amazing support throughout this period.
#FreedomFeelsGreat
Nargis khalid saifi retweeted
जेल से आते वक़्त मैं दो रोटी साथ ले कर आया था। जो मेरे उस दिन के रात के खाने का हिस्सा थीं। इन रोटियों को ना सिर्फ़ चबाना मुश्किल है पचाना भी बहुत मुश्किल है। छह साल तीन महीने जेल में इन रोटियों को खाने बाद हर उस नयमत का एहसास हो गया जो अल्लाह ने अता कर रखी थी। आयिंदाह भी यह एहसास बाकी रह के अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त ने क्या क्या नयमतें नवाज़ी हैं। साथ ही मेरे उन भाइयों की फ़िक्र भी मौजूद रहे जो अभी भी इन रोटियों को ज़िन्दान्न में तोड़ रहे हैं। यह एक मुश्किल काम है लेकिन नामुमकिन नहीं राह ए हक़ पर चलने वालों को ये सब झेलना ही पड़ता है। मुश्किल सिर्फ़ इस यकीन के साथ आसान हो जाती है के अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त इन परेशानियों का बेहतरीन बदला देगा।
#JailKiRoti #FreedomFeels




























