
This is the official account of the Office Of Shri @Pushkardhami | Chief Minister Of Uttarakhand | MLA, Champawat
Joined October 2021
- Tweets14.8K
- Following452
- Followers18.3K
- Likes1K
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत रुद्रपुर नगर निगम को 'क्लीन हिमालयन सिटी' श्रेणी में हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समस्त नगरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के करकमलों से प्राप्त यह राष्ट्रीय सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि "यह उपलब्धि नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों के अथक परिश्रम एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। प्रदेश सरकार स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा नगरों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।"
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश में धरातल पर उतार रहे हैं।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद के 221 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है तथा 1,395 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ विकास की नई संभावनाओं के द्वार खुले हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के नेतृत्व में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाओं को सुदृढ़ करने और कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पौड़ी जनपद के श्रीनगर में नौ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। इससे स्थानीय नागरिकों, छात्रों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी।
110
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी से कैंप कार्यालय में टिहरी विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री किशोर उपाध्याय जी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
129
"कांग्रेस को न्याय यात्रा निकालने के बजाय पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए। विडंबना देखिए कि इस यात्रा में भ्रष्टाचार पर भाषण देने वाले वही लोग शामिल हैं, जिनके शासनकाल में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। जनता को उपदेश देने से पहले कांग्रेस को अपने शासनकाल के कार्यों और जवाबदेही पर आत्ममंथन करना चाहिए।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
194
"कांग्रेस ने अपने शासनकाल में युवाओं को सिर्फ ठगने का काम किया। कांग्रेस के समय भर्तियों का मतलब पेपर लीक और घोटाला होता था।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
88
"कांग्रेस के समय प्रदेश में नकल माफिया हावी थी। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था। डिग्री और नौकरियां बेची जाती थी, लेकिन हमने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया। पिछले पांच साल में 35 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी प्रदान की।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"उत्तराखंड के शहरी क्षेत्रों ने स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रुद्रपुर और काशीपुर नगर निकाय पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
1
78
"हमारी सरकार का मानना है कि विकास तभी सार्थक है जब इसका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
66
"इसके साथ ही देहरादून जनपद की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ रहा है। आज 36 करोड़ से अधिक की लागत वाली सात परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
74
"हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों के शहरी क्षेत्रों में देवभूमि रजत जयंती पार्क विकसित करने का निर्णय लिया था। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के नौ नगर निकायों में नवनिर्मित रजत जयंती पार्क जनता को समर्पित किए जा रहे हैं।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
99
Office Of Pushkar Singh Dhami retweeted
LIVE: ऋषिकेश में शहरी विकास विभाग द्वारा निर्मित 'रजत जयन्ती पार्कों एवं एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम teapawt.net/i/broadcasts/2KoXkbKoO…
"दशकों तक सत्ता में रहने वाली सरकारों ने प्रदेश की जनता की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को प्राथमिकता नहीं दी और लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया। लेकिन हमारा संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। इसी दिशा में आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश में 63 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, ताकि हर जरूरतमंद को उपचार का भरोसा मिल सके।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
2
2
163
"आज प्रदेश के हर क्षेत्र में सड़कों का सुदृढ़ नेटवर्क तैयार हो रहा है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही, प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
1
4
132
"हम प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। राज्य में कनेक्टिविटी को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
1
103
"पिछले एक दशक से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का उत्तराखंड को निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है। उनका देवभूमि से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व और सहयोग से आज उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर अग्रसर है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
1
1
87
"उत्तराखंड के लोगों के डीएनए में हार मानना लिखा ही नहीं है। हमारे पहाड़ों ने हमें सिखाया है कि जब इरादे मजबूत हों, तो बड़ी से बड़ी बाधा भी छोटी पड़ जाती है। यही जज्बा, यही संकल्प हमारी पहचान है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
"प्रदेश के 26वें स्थापना दिवस पर जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो प्रदेश ने अनेक चुनौतियों के बीच सफलता की लंबी दूरी तय की है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
2
1
89
"आज का यह अवसर राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। सभी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को कोटिशः नमन।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
1
93
Office Of Pushkar Singh Dhami retweeted
LIVE: भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव teapawt.net/i/broadcasts/2nQBNKlbK…

















