समस्त प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
आप सभी प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…
इस मिट्टी ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर जवान, खेतों को अपने पसीने से सींचने वाले मेहनतकश किसान, खेल के मैदानों में तिरंगे को ऊंचा उठाने वाले खिलाड़ी और देश को नई दिशा देने वाले महान व्यक्तित्व दिए हैं।
हरियाणा की पहचान यहां की मिट्टी की खुशबू, किसानों की मेहनत, जवानों के शौर्य, बेटियों के हौसले और भाईचारे की उस परंपरा से है जिस पर हर हरियाणवी को गर्व है।
आज इस गौरवशाली अवसर पर देश के जननायक, किसान-कमेरे के मसीहा चौधरी देवीलाल जी का स्मरण करना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने अपना जीवन गांव, गरीब, किसान, मजदूर और समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान एवं अधिकारों के लिए समर्पित किया।
वहीं लोहपुरुष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी ने अपने दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और संघर्षशील नेतृत्व से हरियाणा की राजनीति में एक ऐसी अमिट छाप छोड़ी जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा कर्तव्यनिष्ठा, स्वाभिमान और जनसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।
आइए, हरियाणा दिवस पर हम सब मिलकर ऐसा हरियाणा बनाने का संकल्प लें जहां किसान खुशहाल हो, युवा रोजगार से संपन्न हो, बेटियां सुरक्षित और सशक्त हों, गरीब को सम्मान मिले और प्रदेश का हर नागरिक अपने अधिकारों के साथ स्वाभिमान से जीवन जी सके।
हरियाणा सिर्फ हमारी जन्मभूमि नहीं बल्कि हमारी पहचान, हमारा स्वाभिमान और हमारा अभिमान है।
Indian National Lokdal - INLD retweeted
मिट्टी हरियाणा की, हौसला आसमान से ऊँचा और इरादे इतिहास रचने वाले… 🇮🇳
हरियाणा की बेटी मनीषा ने 59 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने के साथ साथ भारतीय कुश्ती में नया इतिहास रचने का काम किया है।
विश्व पटल पर तिरंगे की शान बढ़ाने वाली मनीषा ने साबित कर दिया कि हरियाणा की बेटियां अवसर मिलने पर केवल मुकाबला नहीं करतीं बल्कि इतिहास की नई इबारत भी लिखती हैं।
मनीषा की इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई! हरियाणा को अपनी बेटी पर गर्व है।
🇮🇳 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले सरदार पटेल जी का दृढ़ संकल्प, राष्ट्रभक्ति और दूरदर्शिता सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
#SardarVallabhbhaiPatel
Indian National Lokdal - INLD retweeted
यह कैसी व्यवस्था है जहां किसान को फसल उगाने से लेकर बेचने तक हर कदम पर संघर्ष करना पड़ता है…
हरियाणा की मंडियों में बारिश ने किसानों की मेहनत, उम्मीदों और सालभर की कमाई को पानी में डुबो दिया। धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है, बोरियां पानी में डूबी हैं, मंडियों में जलभराव है और किसान अपनी आंखों के सामने अपनी फसल को बर्बाद होते देखने को मजबूर है…
सवाल यह है कि जब सरकार को पता है कि अक्टूबर-नवंबर में मौसम करवट ले सकता है तो मंडियों में तिरपाल, शेड, जल निकासी और फसल के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था पहले से क्यों नहीं की जाती?
क्या किसान की फसल की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी नहीं है या किसान को सिर्फ चुनाव के समय याद किया जाता है?
हमारी सरकार से साफ़ स्पष्ट माँग है की प्रभावित किसानों के नुकसान का तत्काल सर्वे हो, उचित मुआवजा दिया जाए और मंडियों की अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
इनेलो संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम बैठक!
अंबाला,पंचकूला और यमुनानगर जिलों के पदाधिकारियों के साथ संगठन सचिव एवं विधायक श्री आदित्य चौटाला जी की अध्यक्षता में बैठक हुई।संगठन को हर गांव, गली और मोहल्ले तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Indian National Lokdal - INLD retweeted
आज पार्टी कार्यालय (सिरसा) में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए …
इसी कड़ी में पत्रकार साथियों से रूबरू होकर जननायक चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा की बेशकीमती 52 एकड़ भूमि को निजी हाथों में सौंपने की नाकाम कोशिश के मुद्दे पर अपना पक्ष रखा।
विश्वविद्यालय की भूमि किसी सरकार की निजी संपत्ति नहीं बल्कि हरियाणा की जनता की धरोहर है। इसे निजी बिल्डरों के हवाले करने का कोई भी प्रयास विद्यार्थियों, शिक्षा जगत और जनभावनाओं के साथ अन्याय है।
Indian National Lokdal - INLD retweeted
सिरसा की CDLU की 52 एकड़ जमीन को लेकर विवाद!
INLD विधायक अर्जुन चौटाला ने BJP सरकार पर भू-माफियाओं को जमीन सौंपने की कोशिश का आरोप लगाया। सरकार कोट में CDLU की पैरवी करने की जगह CDLU पर ही दबाव बना रही ।
#Sirsa #CDLU #ArjunChautala
@Achautala @OfficialINLD @ITCellINLD
Indian National Lokdal - INLD retweeted
सिरसा के रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) की 52 एकड़ जमीन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन को भू-माफियाओं के हवाले करने की कोशिश की जा रही है। चौटाला ने सरकार से मामले में कार्रवाई करने और यूनिवर्सिटी प्रशासन से हाईकोर्ट में मजबूती से पैरवी करने की मांग की।
#Sirsa #ArjunChautala #CDLU #BJPGovernment #SellingUniversityLand
मिलीभगत करके यूपी से सस्ता धान लाकर सरेआम हरियाणा की मंडियों में बेचा जा रहा है।
यह बहुत बड़ा धान घोटाला है जिसे बीजेपी सरकार के संरक्षण में अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके पिछले कई सालों से अंजाम दिया जा रहा है : अभय सिंह चौटाला
@AbhaySChautala
🌾 हरियाणा में ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई जिलों में फसलें 80-100% तक बर्बाद हैं।
सरकार ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा दे, 15 दिन में भुगतान करे और किसानों का फसली कर्ज माफ करे।
: चौ. अभय सिंह चौटाला
@AbhaySChautala
Indian National Lokdal - INLD retweeted
उकलाना हलके के गांव अग्रोहा में स्वर्गीय नम्बरदार जापान सिंह जी गोदारा के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं…
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Indian National Lokdal - INLD retweeted
किसान की मेहनत पानी में बह रही है, खेतों में ओलावृष्टि से फसल उत्पादन घटने की आशंका है और किसान अपनी खून-पसीने की कमाई को बर्बाद होते देखने के लिए मजबूर है…
मंडियों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, समय पर उठान और किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम करना सरकार की जिम्मेदारी है।
भाजपा सरकार को चाहिए कि वह बयानबाजी और कागजी दावों से बाहर निकलकर जमीन पर किसानों की सुध ले…
बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के नुकसान का तत्काल आकलन करवाया जाए, मंडियों में खुले में पड़े धान को सुरक्षित रखने के इंतजाम हों और प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए।
अन्नदाता की मेहनत को यूं बर्बाद होते देखना किसी भी संवेदनशील व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है।
Indian National Lokdal - INLD retweeted
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटिशः नमन…
जिन्होंने अपने अमर ग्रंथ रामायण के माध्यम से मानवता को धर्म, आदर्श और मर्यादा का मार्ग दिखाया।
उनकी शिक्षाएँ सदैव हमें सत्य और न्याय के पथ पर अग्रसर करती रहें।
🤖 Made with AI
आप सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏🌺
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी के विचार हमें सत्य, ज्ञान, समानता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्श सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहें।
#ValmikiJayanti
Indian National Lokdal - INLD retweeted
कल देर रात मेरे छोटे भाई एवं अजीज श्री संदीप चौधरी जी की सुपुत्री गुंजन चौधरी एवं सुजय छिकारा की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होकर दोनों को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
इस खुशी के अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों से मुलाकात कर उनकी खुशियों में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समारोह का माहौल प्रेम, आत्मीयता और खुशियों से सराबोर रहा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि गुंजन और सुजय का आने वाला जीवन आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान, खुशियों एवं सुख-समृद्धि से सदैव परिपूर्ण रहे। दोनों का साथ जीवनभर अटूट बना रहे और उनका हर सपना साकार हो।
इस शुभ अवसर पर संदीप चौधरी जी एवं समस्त चौधरी और छिकारा परिवार को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ।
नवयुगल को उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य के लिए अनंत शुभाशीष।
इनेलो का बढ़ता कारवां, बदलाव का नया पैगाम! 💚
आज सिरसा पार्टी कार्यालय में विधायक अर्जुन चौटाला जी की मौजूदगी में युवा हल्का अध्यक्ष विजय उकलाना जी के अथक प्रयासों से अनेक साथियों ने इनेलो में आस्था जताई।
सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
@Achautala
@ITCellINLD
प्राइवेट कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के कारण प्रदेश को हुए हजारों करोड़ रुपए के नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: चौधरी अभय सिंह चौटाला
@AbhaySChautala @ITCellINLD








































