Ok Report 24 retweeted
आभार एवं धन्यवाद 🙏
मेरे दादा जी स्वर्गीय श्री कृष्ण चन्द्र पिलानिया जी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पत्र भेजने के लिए मैं राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस महासचिव श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में आपके द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाएं मेरे और मेरे परिवार के लिए संबल हैं। आपके इस आत्मीय भाव और संवेदनशीलता के लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।
आभार, सुरजेवाला जी। 🙏
— अमनदीप पिलानिया
पत्रकार, पंजाब केसरी टीवी
गांव खोखरी, जिला जींद (हरियाणा)
@rssurjewala
Ok Report 24 retweeted
आभार एवं धन्यवाद 🙏
मेरे दादा जी स्वर्गीय श्री कृष्ण चन्द्र पिलानिया जी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पत्र भेजने के लिए मैं रोहतक लोकसभा सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में आपके द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाएं मेरे और मेरे परिवार के लिए संबल हैं। आपके इस आत्मीय भाव और संवेदनशीलता के लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।
आभार, दीपेंद्र जी। 🙏
— अमनदीप पिलानिया
पत्रकार, पंजाब केसरी टीवी
गांव खोखरी, जिला जींद (हरियाणा)
@DeependerSHooda
Ok Report 24 retweeted
🕉️ दुःखद समाचार एवं विनम्र श्रद्धांजलि 🕉️
अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पूज्य दादाजी श्री कृष्ण चन्द्र पिलानिया जी का लगभग 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हमें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
🙏 अंतिम संस्कार
📅 दिन: शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
⏰ समय: सुबह 8 बजे
📍 स्थान: गांव खोखरी, जिला जींद (हरियाणा)
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
🙏 ॐ शांति! शांति! शांति! 🙏
अमनदीप पिलानिया
पत्रकार, पंजाब केसरी टीवी
📞 8059499200
Ok Report 24 retweeted
माजरा खाप के नशामुक्ति शिविर में 30वीं बार रक्तदान करने वाले पत्रकार अमनदीप पिलानिया सम्मानित
जींद। गांव असरफगढ़ में माजरा खाप पंचायत की ओर से नशामुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में माजरा खाप पंचायत के अंतर्गत आने वाले 14 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गांव खोखरी निवासी एवं पंजाब केसरी टीवी के पत्रकार अमनदीप पिलानिया को सम्मानित किया गया। अमनदीप पिलानिया ने 30वीं बार रक्तदान किया है। उनकी इस सामाजिक पहल के लिए माजरा खाप पंचायत और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने उन्हें रक्तदाता सम्मान से नवाजा।
सम्मान मिलने पर पत्रकार अमनदीप पिलानिया ने माजरा खाप पंचायत और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान हर युवा को करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त ऐसा है जिसे कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता और इसकी पूर्ति केवल इंसान के शरीर से ही होती है। इसलिए इंसानियत के नाते प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र संधु और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि अमनदीप पिलानिया पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और समाज को सकारात्मक संदेश देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के साथ-साथ नशे से दूर रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ है, जो केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रहकर समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
@HaryanaKesari @abhijaychopra @JindPolice
Ok Report 24 retweeted
पिता बना हैवान! 7 साल के बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बुरी तरह पीटा, मां ने वीडियो बनाकर बचाई जान; जींद पुलिस जीरो FIR से क्यों बच रही?
जींद : हरियाणा के गोहाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने 7 साल के नाबालिग बेटे को खाने की चीज मांगने पर बेरहमी से पीटा। पिता ने बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके ऊपर बैठकर थप्पड़ और मारपीट की। बच्चे की चीखें सुनकर मां ने किसी तरह उसे बचाया। घटना की 6 सेकंड की वीडियो मां ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर ली।महिला हसीना (आरा रोड, जींद निवासी) ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी और तीन बच्चे हैं। पति अकबर आर्ट ग्लास का काम करता है। परिवार गोहाना के नया बस स्टैंड के पास किराए के मकान में रहता था। पति पहले भी अक्सर बच्चों और पत्नी के साथ मारपीट करता था।घटना 15 मई (रात 10 बजे) की है: छोटा बेटा खाने की कोई चीज मांग रहा था, जिस पर पिता गुस्सा हो गया। उसने बच्चे को जमीन पर लिटाया, ऊपर बैठ गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्चे का दम घुटने लगा। मां ने छुड़ाया और अन्य बच्चों ने वीडियो बना लिया। घटना के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई—वो ठीक से खाना नहीं खा पा रहा और उल्टियां हो रही हैं।16 मई को हसीना अपने तीनों बच्चों के साथ जींद अपने मायके आ गई। अगली रात पति अकबर भी जींद पहुंच गया और वीडियो डिलीट करने के लिए दबाव बनाया तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे हसीना ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी को बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया।महिला एसपी जींद कुलदीप सिंह से मिली और शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने गोहाना थाने में FIR दर्ज कराने को कहा। सवाल उठ रहा है कि जींद पुलिस जीरो FIR क्यों नहीं दर्ज कर रही? क्या 7 साल का नाबालिग बच्चा गोहाना जाकर FIR करवा सकता है?महिला ने बाल कल्याण समिति (CWC) और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बच्चे की सेहत अभी भी ठीक नहीं है।
यह मामला बाल अधिकारों का उल्लंघन और घरेलू हिंसा का स्पष्ट उदाहरण है। पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आगे की जांच जारी है।
@NayabSainiBJP @cmohry @JindPolice @MinistryWCD @DGPHaryana @police_haryana @CRYINDIA @ChildrensRights
Ok Report 24 retweeted
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में घायल हुए कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट पुराने मित्र अजय मलिक जी से आर.के. पुरम हॉस्पिटल नई दिल्ली में मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना।
मलिक साहब आप ऐसे ही मुस्कराते रहे यहीं भगवान से कामना हैं।
जय हिंद 🇮🇳
Ok Report 24 retweeted
हरियाणा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी आपने एक महीने पहले म्हारी सड़क नाम से एक एप्लिकेशन का शुभारंभ किया था ताकि प्रदेश की जनता अपने आस-पास सड़को के गड्डो को ठीक करवाने के लिए उस एप्लिकेशन के माध्यम से शिकायत कर सके और अपनी समस्या का समाधान करवा सके।
लेकिन मुझको नहीं लगता आपकी इस मुहिम का कोई फायदा जनता को होता होगा। मैंने खुद 3/11/2025 को मेरे गाँव खोखरी (जिला जींद) की मुख्य सड़क के गड्डों की शिकायत की थी लेकिन आज 20 दिनों से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। मेरे गांव में बड़े-बड़े गड्डों की वजह से रोजाना बुजुर्ग व महिला गिर जाते हैं। मेरे गाँव की यह सड़क जींद से अलेवा गांव तक लगभग 15 से ज्यादा गांव को जोड़ती हैं।
मैंने म्हारी सड़क एप्लिकेशन पर शिकायत से पहले बहुत बार ये मुद्दा जींद विधायक डॉ कृष्ण मिड्डा डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधानसभा के सामने भी उठाया हैं। गांव की फिरनी पर गंदे पानी का नाला न बनने के कारण सड़क पर जो घर हैं उन घरों का पानी सड़क पर इक्कठा हो जाता हैं जिसकी वजह से सड़क तालाब का रूप ले लेती हैं जिसके कारण रोजाना कोई ना कोई दुर्घटना होती रही हैं मेरे ख्याल से जींद प्रशासन भी कोई बड़ी दुर्घटना के इंतजार में हैं। जींद में कुछ अधिकारी तो (जींद PWD एक्सन) ऐसे हैं जो ऐसे बात करते हैं जिसे उनको गांव खोखरी का पता ही ना हो और बात को एक कान से सुनते हैं और दूसरे कान से निकाल देते हैं। काफी बार मुद्दा उठाने के बाद जींद विधायक ने 24/9/2025 को HRDF स्किम के तहत खोखरी गांव के नाले के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की मंजरी दे दी है काफी इंतजार के बाद मैंने जींद DC इमरान रजा से बात की तो उन्होंने कहा आप गांव खोखरी के पंचायत लेटर पर लिखकर दे दे। बाद में मैंने गांव की पंचायत से गांव की समस्या बारे लिखवाकर डिप्टी स्पीकर की मौजूदगी में मैंने वो लेटर जींद DC को दे दिया। कुछ दिनों बाद जब मैंने मेरे गाँव खोखरी के कार्यो के बारे में जींद ADC विवेक आर्य से (1 नवंबर को जींद यूनिवर्सिटी में हरियाणा दिवस पर कार्यक्रम के दौरान) पूछा तो उन्होंने कहा की डिप्टी स्पीकर के द्वारा पांच लाख रुपये जो HRDF स्किम के तहत मंजूर किये गए हैं वो अभी पास नहीं हुए है। जब हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने विधानसभा में कार्यो के लिए पैसे दे दिए हैं तो अब इतनी देरी किस बात की ? ये देरी कही ना कही मेरे गाँव के गड्ढे किसी ने किसी की जान ले लेगी फिर ये पैसे पास होते रहेंगे जब किसी के घर का चिराग चला जाएगा। यह मुद्दा मैंने जींद दिशा मीटिंग में विपक्ष के तीनों सांसद कुमारी शैलजा, सतपाल ब्रह्मचारी, जयप्रकाश जेपी के सामने भी उठाया था लेकिन कोई फायदा नहीं रहा क्योंकि अभी तक गांव की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
कृपया करके मेरे गाँव के नाले के निर्माण कार्य के लिए को 5 लाख डिप्टी स्पीकर ने दिए हैं कृपया उनको पास करने का काम करे 🙏 व जब तक नाले का निर्माण नहीं हो जाता जब तक गांव की सड़क के गड्डो को ठीक करवाने के आदेश अपने अधिकारों को दे आपकी अति कृपया होगी।
म्हारी सड़क पर शिकायत का भी एक समय निर्धारित करे कि इतने समय में शिकायत को निदान किया जाएगा।
@NayabSainiBJP जी कुछ वीडियो व फ़ोटो भी साथ मे लगा रहा हूं ताकि आपको पता चल सके कि कहा-कहा मैंने गांव की समस्या के बारे में आवाज उठाई है।
@cmohry @RanbirGangwa @Kumari_Selja
Ok Report 24 retweeted
जुलाना के ASI संदीप लाठर की आत्महत्या मामले में परिवार का सनसनीखेज बयान, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का दावा
जुलाना (जींद), 14 अक्टूबर 2025: हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) संदीप कुमार लाठर (41 वर्ष) की कथित आत्महत्या ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। यह घटना रोहतक रेंज के पूर्व IG वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के ठीक एक हफ्ते बाद हुई, जिससे भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। संदीप, जो जींद जिले के जुलाना गांव के निवासी थे, ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो और सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उन्होंने IG पूरन कुमार पर रिश्वतखोरी और सिस्टम पर कब्जे जैसे गंभीर आरोप लगाए।
परिवार का बयान: "संदीप ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी भगत सिंह जैसी लड़ाई"
मृतक संदीप के ताऊ के बेटे शशिपाल लाठर ने मीडिया को बताया कि परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी टीवी न्यूज के जरिए मिली। "हमने संदीप की फोटो देखी और तुरंत टीवी बंद कर दिया। उस समय परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था," शशिपाल ने भावुक होते हुए कहा। उन्होंने बताया कि संदीप पिछले 5-6 साल से रोहतक में रह रहा था। संदीप के दादा भी फौज में थे और उन्होंने 1965 की तीनों लड़ाइयों में हिस्सा लिया था। संदीप के पिता 2007-08 के दौरान पुलिस में इंस्पेक्टर थे, जिनका स्वर्गवास हो चुका है।
शशिपाल ने आगे कहा, "संदीप दो दिन पहले ही घर आया था। उसने हमें बताया कि उसे बहुत टॉर्चर किया जा रहा है। उसने IG पूरन कुमार के गनमैन को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे परेशान किया जाने लगा।" संदीप के भाई ने दावा किया, "हमारा भाई शहीद हुआ है। उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, जैसे भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।"
परिवार की मांग: निष्पक्ष जांच और पूरन कुमार की संपत्ति की जांच
परिवार ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और IG पूरन कुमार की संपत्ति की जांच की जाए। शशिपाल ने कहा, "पूरन कुमार 2 से 3 हजार करोड़ की संपत्ति का मालिक है। सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए।" संदीप के परिवार में उनकी मां, पत्नी, एक 7 साल का बेटा और दो बेटियां हैं।
संदीप की आत्महत्या ने हरियाणा पुलिस में भ्रष्टाचार और आंतरिक उत्पीड़न के मुद्दों को फिर से उजागर किया है। उनके वीडियो और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों ने IG पूरन कुमार की आत्महत्या से जुड़े मामले को और जटिल बना दिया है। पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
#ypurankumar #sandeeplather #HaryanaPolice
Ok Report 24 retweeted
रोहतक ब्रेकिंग
रोहतक-साइबर सेल में तैनात संदीप कुमार एएसआई ने किया सुसाइड।
खुद को गोली मारकर की आत्महत्या।
तीन पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज भी छोड़ कर गया।
आईपीएस वाई पूरन कुमार पर लगाए गंभीर आरोप।
भ्रष्टाचारी अफसर था वाई पूरन कुमार।
उसके खिलाफ बहुत से सबूत मौजूद।
गिरफ्तारी के डर से किया सुसाइड।
जातिवाद का सहारा लेकर किया सिस्टम को हाईजैक।
मैं अपनी शहादत देकर कर रहा हूं जांच की मांग।
इस भ्रष्टाचारी परिवार को छोड़ा नहीं जाए।
#YPURANKUMARIPS #ips #RohtakASI
Ok Report 24 retweeted
"सोनम वांगचुक ने देश से कुछ नया या ग़ैरकानूनी नहीं माँगा, उन्होंने वही माँगा जो सरकार ने जनता से वादा किया था।
जो इंसान देश के लिए अवॉर्ड लाता है, शिक्षा में क्रांति लाता है, सीमा पर चीन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है… आज वही जेल भेजा जा रहा है।
मैं सोनम वांगचुक का समर्थन करता हूँ।
#SonamWangchuk
Ok Report 24 retweeted
ये आम सड़क नहीं नेशनल हाईवे है जनाब, Jind से गुजरने वाली NH-352 की स्थिति पर देखिए ये खास रिपोर्ट
@nitin_gadkari @NayabSainiBJP
#NH352 #Roadaccident #NitinGadkari #Haryana #PunjabKesariHaryana
Ok Report 24 retweeted
Jind: अमर शहीद लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, पत्रकार अमनदीप पिलानिया ने 26वीं बार किया रक्तदान haryana.punjabkesari.in/jind…
Ok Report 24 retweeted
जींद में अमर शहीद लाला जगत नारायण की 44वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, पत्रकार अमनदीप पिलानिया ने 26वीं बार किया रक्तदान
जींद, 8 सितंबर 2025: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जींद में आज अमर शहीद लाला जगत नारायण की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान परिसर में उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान के माध्यम से सामाजिक सेवा में योगदान दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि डॉ. राजन चिल्लाना ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकार अमनदीप पिलानिया को 26वीं बार रक्तदान करने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। अमनदीप के इस नेक कार्य ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और समाज में मानवता की मिसाल कायम की।
आयोजन में पंजाब केसरी ब्यूरो चीफ संजीव नैन, पत्रकार ललित कुमार, पत्रकार नीरज सिंगला, समाजसेवी सुभाष ढिगाना और आईटीआई स्टाफ भी मौजूद रहे। इस शिविर ने न केवल शहीद लाला जगत नारायण के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया, बल्कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी को भी बढ़ावा दिया। यह आयोजन उनकी स्मृति को सम्मान देने और समाज सेवा का एक अनुपम उदाहरण रहा।
@BloodDonorsIn @punjabkesari @HaryanaKesari @abhijaychopra
Ok Report 24 retweeted
आज भी नेताओं की जुबान पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रहते हैं... इंटरव्यू के दौरान अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को "डमी" बताया और असली मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर का जिक्र किया।
@AbhaySChautala
Ok Report 24 retweeted
आज हमारे प्यारे तेजस बेटे का दूसरा जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया! पिछले साल की तरह इस बार भी हमने दिन की शुरुआत हनुमान जी के मंदिर में दर्शन के साथ की। इसके बाद गौशाला में गौसेवा का सौभाग्य मिला और अनाथ आश्रम में जाकर सेवा कर मन को सुकून मिला। अंत में पूरे परिवार ने मिलकर केक काटा और तेजस के जन्मदिन का आनंद लिया।पहले जन्मदिन की तरह ये पल भी हमारे लिए अनमोल और यादगार रहे। तेजस को जन्मदिन की बधाई देने वाले सभी सम्मानित रिश्तेदारों, दोस्तों और शुभचिंतकों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद। आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है। ❤️
Happy Birthday Tejas 🎂💐
Ok Report 24 retweeted
वीडियो पुरानी हैं लेकिन मजेदार हैं, कांग्रेस छोड़कर भाजपा पार्टी जॉइन करते समय पूर्व विधायक ने क्या कहा आप भी सुनिए... 😂

















