
Partnership for Awareness, Action, New Habits & Initiatives on Water Management (PAANI_WM). A voluntary program by @WRD_Bihar for awareness on water management.
Patna
Joined November 2019
- Tweets931
- Following51
- Followers1K
- Likes855
PAANI_WM retweeted
Earth is home for all creatures ~ 🏃♂️🐦🦋🐛🐝🪲🐅🐏🐋🐎🦇🐆🫎🫏🦒 ~ Protect it!
On #EarthDay, let's pledge to reduce carbon footprint👣, promote clean energy solutions, and create a brighter, more sustainable future for generations to come. 🌍💡
#BSPHCL #ProtectOurPlanet #Sustainability
PAANI_WM retweeted
बिहार में अपने तरह का पहला और सबसे सुंदर तीर्थ बनेगा सिमरिया धाम।
उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित #सिमरिया_धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण की जल संसाधन विभाग की योजना के पहले फेज का कार्यों का लोकार्पण इसी माह के अंत में माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar के कर-कमलों द्वारा कराया जाएगा।
सिमरिया धाम में कराये जा रहे कार्यों की प्रगति का आज @WRD_Bihar तथा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारीगण के साथ स्थल निरीक्षण किया और योजना के दोनों फेज के कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ जून 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिये।
#Simaria #Simariya #SimariaDham #SimariyaDham #SimariaGhat #Ganga #GangaGhat
PAANI_WM retweeted
मुख्य गंगा नदी के किनारे सबसे सुंदर तीर्थ बनेगा सिमरिया धाम।
लोक आस्था के केंद्र #सिमरिया_धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण की जल संसाधन विभाग, बिहार की योजना के तहत वहां सीढ़ी घाट, चेंजिंग रूम, धर्मशाला एवं अन्य सुविधाओं का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है।
कुछ तस्वीरें👇
#Simaria #SimariaDham #GangaGhat #Simariya
PAANI_WM retweeted
सिमरिया धाम में कल्पवास हेतु पहुंची माताओं के उद्गार सुनकर आनंदित हूं!
जल संसाधन विभाग ने सिमरिया धाम में कल्पवासियों के लिए लगभग एक लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में मिट्टी भराई, रिटेनिंग वॉल के निर्माण और प्रकाशीय व्यवस्था का कार्य पूर्ण करा लिया है। इससे कल्पवास क्षेत्र पूर्णत: साफ, समतल, सुविधाजनक और बाढ़ से सुरक्षित हो गया है।
उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण की जल संसाधन विभाग की योजना के तहत यहां सीढ़ी घाट, धर्मशाला, पार्क, पार्किंग, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित कई सुविधाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इन कार्यों को जून 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
#Simaria #SimariaDham #SimariaGhat #SimariaMela
PAANI_WM retweeted
हमें संतोष है कि बिहार में इस वर्ष बाढ़ नियंत्रण में ऐतिहासिक कामयाबी मिली है।
मौसम विभाग ने पूरे देश से साउथ-वेस्ट मॉनसून समाप्त होने की घोषणा कर दी है। यह बिहार में बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा तत्परता से किये जा रहे कार्यों तथा मॉनसून सीजन में चौबीसो घंटे हाई अलर्ट का ही सुपरिणाम है कि इस साल अगस्त माह में कोसी नदी में जलस्राव का पिछले 33 वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के बाद भी हम उत्तर बिहार को बाढ़ की तबाही से बचाने में सफल रहे।
इस वर्ष 14 अगस्त की सुबह #कोसी बराज से रिकार्ड 4 लाख 62 हजार 345 क्यूसेक और #गंडक बराज से भी तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा जलस्राव होने के बावजूद कहीं कोई तटबंध नहीं टूटा, न ही कोई तबाही हुई। हमें संतोष है कि इस वर्ष मॉनसून सीजन में कोसी नदी में पिछले 33 वर्षों का अधिकतम जलस्राव होने के बावजूद हम बाढ़ की तबाही को रोक पाने में पूरी तरह सफल रहे। इसके लिए मैं जल संसाधन विभाग के बाढ़ प्रक्षेत्र के सभी अधिकारियों एवं अभियंताओं को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं देता हूं।
उत्तर बिहार की सबसे बड़ी समस्या हर साल नेपाल से आने वाली नदियों की बाढ़ है। बाढ़ के प्रभाव को निरंतर कम करना माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए जल संसाधन विभाग द्वारा हाल के वर्षों में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। साथ ही, जल प्रबंधन की कई नई एवं आधुनिकतम तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया है। स्टील शीट पाइलिंग, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम, मेथेमेटिकल मॉडलिंग सेंटर, फिजिकल मॉडलिंग सेंटर इत्यादि #बिहार में बाढ़ प्रबंधन के प्रति विभाग की नई सोच के प्रतीक हैं। साथ ही, राज्य के अंदर की नदियों को जोड़ने (Intralinking of Rivers) की माननीय मुख्यमंत्री की अवधारणा के अनुरूप कई दूरगामी योजनाओं पर काम शुरू किया गया है, जिनसे बाढ़ का प्रभाव कम होने के साथ-साथ बड़े इलाके में सिंचाई सुविधा भी पहुंचेगी।
#दरभंगा जिले में कुशेश्वर स्थान एवं आसपास का बड़ा इलाका हर साल करीब छह महीने बाढ़ के पानी में डूबा रहता था, क्योंकि फुहिया के पास तीन नदियां (कोसी, कमला बलान और करेह) आपस में मिलती थीं। जल संसाधन विभाग ने वहां तटबंध और एंटी फ्लड स्लूई के निर्माण सहित कई योजनाओं को पूरा कराया है। इसका सुपरिणाम यह है कि कुशेश्वर स्थान के जिस इलाके में दो साल पहले बाढ़ का निरीक्षण करने माननीय मुख्यमंत्री जी को मोटर बोट से लेकर गया था, वहां इस साल धान की खेती हुई है।
बाढ़ से सुरक्षा के लिए बिहार सरकार अपने स्तर से सभी जरूरी कदम उठा रही है। जल संसाधन विभाग द्वारा पिछले पांच वर्षों में (वर्ष 2017 से 2022 के बीच) बाढ़रोधी एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यो पर कुल 8561.62 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। इसके अलावा बाढ़ से जनसंपदा को होने वाले नुकसान की भरपाई, राहत एवं पुनर्वास के लिए संबंधित विभागों द्वारा काफी अधिक राशि खर्च की जाती है। बाढ़ का स्थाई समाधान होने पर राज्य सरकार द्वारा इस राशि का उपयोग अन्य विकासात्मक योजनाओं के लिए किया जाता।
उत्तर बिहार में बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए नेपाल में हाईडैम का निर्माण जरूरी है। इसका डीपीआर बनाने के लिए वर्ष 2004 में ही भारत और नेपाल की संयुक्त समिति बनी थी, लेकिन पिछले 19 वर्षों में डीपीआर नहीं बन पाई है। यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है, जिसे भारत और नेपाल सरकार के सहयोग से ही आगे बढ़ाया जा सकता है। बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि इस दिशा में सार्थक प्रगति हो।
#Monsoon #Monsoon2023 #Flood #BiharFlood #Kosi #Gandak #Bihar @WRD_Bihar @IPRD_Bihar @BiharDMD @CWCOfficial_GoI @UN_Water
PAANI_WM retweeted
जर्मनी से आयी 11 महिलाओं और 01 पुरुष श्रद्धालु ने गया जी में पितृपक्ष के 13वें दिन विष्णुपद मंदिर के पास देवघाट पर पिंडदान और तर्पण कर्मकांड किया।
@SanjayJhaBihar
@WRD_Bihar
#PitruPaksha
#PitruPaksha2023
#GayajiDam
#GayajiDham
#गयाजी_डैम
PAANI_WM retweeted
बिहार ने दिखाई है जल प्रबंधन की नई राह।
यह जानकर खुशी हुई कि गया में विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के निकट फल्गु नदी में @WRD_Bihar द्वारा निर्मित 'गयाजी डैम' (देश के सबसे बड़े रबर डैम) मॉडल को केरल में ऐतिहासिक पम्बा नदी के जल को संग्रहण के किए उपयुक्त मॉडल के तौर पर गहन विचार किया जा रहा है।
दरअसल, जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम और पर्यावरण के साथ-साथ धार्मिक परंपराएं भी प्रभावित हो रही हैं। इसका एक ज्वलंत उदाहरण है केरल की पम्बा नदी के तट पर स्थित अरनमुला गांव में हर वर्ष लगने वाला जल मेला यानी जलोत्सवम्। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देश के कई हिस्सों के साथ- साथ केरल में इस वर्ष अगस्त माह में बीते 123 वर्षों के सबसे कम (सामान्य से 48% प्रतिशत कम) बारिश हुई है। सेंटर फॉर वॉटर रिसोर्स एंड मैनेजमेंट, कोझीकोड (केरल) के अनुसार केरल के उत्तरी जिले अत्यंत शुष्क हैं। इस कारण पम्बा नदी में बेहद कम पानी उपलब्ध है। ऐसे में जलोत्सवम् के दौरान आयोजित होने वाले अरनमुला नौका दौड़ (बोट रेस) को लेकर संकट पैदा हो गई है। यह केरल में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा नौका दौड़ उत्सव है और इसमें हजारों पर्यटक शामिल होते हैं। वहीं, बादल के फटने से कई घटनाओं के कारण बाढ़ जैसी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति से उबरने के लिए कई जल विशेषज्ञों ने बिहार के गया में फल्गु नदी पर बने रबर डैम की तर्ज पर पम्बा नदी पर अरनमुला में डैम बनाकर जल को नियंत्रित रूप से संग्रहित करने का सुझाव दिया है तथा स्थानीय सरकार द्वारा इसपर विचार किया जा रहा है।
manoramaonline.com/premium/o…
PAANI_WM retweeted
#BiharFlood Daily Update
आज गंगा, गंडक, कमला बलान, घाघरा तथा महानंदा नदी के जलस्तर में अधिकतर स्थानों पर घटने, जबकि बागमती नदी के जलस्तर में अधिकतर स्थानों पर बढ़ने की प्रवृत्ति दर्ज की गई है।
जल संसाधन विभाग की टीमें सभी तटबंधों की दिन-रात निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह के खतरे से तत्परता से निपटा जा सके।
🕙 September 05, 2023 at 10AM
#BiharFloods #HelloWRD #Bihar
PAANI_WM retweeted
Sh Kushvinder Vohra, Chairman, CWC held Annual interaction meeting with Shri Chaitanya Prasad, Additional Chief Secretary, Water Resources Department, Govt. of Bihar on.1.9.2023 at Sinchayee Bhavan, Patna to discuss various issues related to water resources development in Bihar.
PAANI_WM retweeted
अगले साल दिखेगा भव्य रूप, जिस पर गर्व करेंगे श्रद्धालु।
लोक आस्था के पावन केंद्र #सिमरिया_धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण की जल संसाधन विभाग, बिहार की योजना पर तेजी से चल रहा है काम। मुख्यालय से लगातार ली जा रही है अद्यतन प्रगति की रिपोर्ट।
#Simariya #SimariyaDham #GangaGhat @WRD_Bihar
PAANI_WM retweeted
#BiharFlood Daily Update
आज बिहार की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। नेपाल में हुई बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना है।
बाढ़ से सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं अभियंता अलर्ट हैं और सभी तटबंधों की दिन-रात निगरानी की जा रही है। साथ ही, @WRD_Bihar का कॉल सेंटर 24X7 कार्य कर रहा है। इसका टॉल फ्री नंबर 1800-3456-145 है।
🕙 August 12, 2023 at 10AM
#BiharFloods #HelloWRD #Bihar
PAANI_WM retweeted
लोक आस्था के केंद्र, पावन #सिमरिया_धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण की @WRD_Bihar की योजना के तहत गंगा किनारे सीढ़ी घाट के साथ-साथ श्रद्धालुओं के ठहरने लिए धर्मशाला और कल्पवास क्षेत्र में जरूरी सुविधाओं के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।
कुछ तस्वीरें👇
#Simariya #SimariyaDham #Mithila #Bihar
PAANI_WM retweeted
Can you guess what this magnificent view is all about?
This is newly built anti-flood sluice gate at Kusheshwar Asthan in #Darbhanga district in #Bihar. Known for its famous Shiva temple, the place had to suffer the fury of floods. With my department @WRD_Bihar, it's gratifying it will come to an end. My congratulations to people of this area.
#Mithila
PAANI_WM retweeted
#BiharFlood Daily Update
आज #बिहार की प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। कोसी, गंगा और बूढ़ी गंडक के जलस्तर में बढ़ने की प्रवृत्ति है।
@WRD_Bihar की टीमें तटबंधों के संवेदनशील स्थलों की दिन-रात निगरानी कर रही हैं।
🕙 July 19, 2023 at 10AM
#BiharFloods #HelloWRD
PAANI_WM retweeted
#BiharFlood Daily Update
महानंदा डेंगराघाट (पूर्णिया) में डेंजर लेवल से ऊपर बह रही है।
नेपाल भूभाग में गंडक और बागमती नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में बीते 24 घंटों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
बारिश के मद्देनजर @WRD_Bihar के अधिकारी एवं अभियंता अलर्ट हैं। मुख्यालय से वरीय अधिकारियों द्वारा निरंतर अपडेट लिया जा रहा है।
🕙 July 18, 2023 at 10AM
#BiharFloods #HelloWRD #Bihar
PAANI_WM retweeted
कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए तत्पर।
#भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में प्राचीन अजगैबीनाथ मंदिर के निकट जहाजघाट और सीढ़ीघाट पर @WRD_Bihar द्वारा बल्ला शिफ्टिंग और स्लोप पर जियो बैग पिचिंग का कार्य कराया गया है।
इस ऐतिहासिक मंदिर के पास से #गंगाजल लेकर कांवरिये देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करते हैं।
#हर_हर_महादेव🙏
PAANI_WM retweeted
Water can help fight climate change.
💧Wetlands soak up carbon dioxide from the air.
💧Vegetation protects against flooding and erosion.
💧Rainwater can be stored for dry periods.
💧Wastewater can be reused.
💧Climate-smart agriculture.
#Goal6 #WaterAction
PAANI_WM retweeted
Diligent flood control measures and mitigation of impact of flooding including those caused by #Kosi river has been a key imperative of @WRD_Bihar.
The development of modern technology based early warning systems has helped us immensely in overall flood management.
Watch this documentary by The Independent Evaluation Group (IEG) associated with the World Bank.👇
#BiharFloods
youtube.com/watch?v=FNAkaL27…
PAANI_WM retweeted
उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित पावन #सिमरिया_धाम में घाट निर्माण से पहले गंगा किनारे कराई जा रही है #SheetPiling.
कटाव से दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए #शीट_पाइलिंग एक आधुनिक एवं कारगर तकनीक है। @WRD_Bihar द्वारा पिछले वर्षों में कई तटबंधों के संवेदनशील स्थलों पर इस तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसके अच्छे नतीजे सामने आये हैं।
#Simariya #SimariyaDham #SimariyaGangaGhat
@NitishKumar @IPRD_Bihar
PAANI_WM retweeted
आज #बेगूसराय जिले के #सिमरिया में गंगा तट पर स्थित मुक्तिधाम (अंतिम संस्कार स्थल) का भी निरीक्षण किया और यहां सुविधाओं के विकास के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
इस दौरान #बेगूसराय के जिलाधिकारी और @WRD_Bihar के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।
#Simariya #SimariyaDham #SimariyaGangaGhat





























