PRD East Singhbhum (@PRDJSR) header
PRD East Singhbhum (@PRDJSR) profile picture

IPRD functions as a channel between the Government and the people of Jharkhand for flow of information |Managed by #TeamPRDJSR Do follow : @DCEastSinghbhum

Jamshedpur, India
Joined March 2019
Photo by PRD East Singhbhum (@PRDJSR)Photo by PRD East Singhbhum (@PRDJSR)Photo by PRD East Singhbhum (@PRDJSR)Photo by PRD East Singhbhum (@PRDJSR)Photo by PRD East Singhbhum (@PRDJSR)Photo by PRD East Singhbhum (@PRDJSR)Photo by PRD East Singhbhum (@PRDJSR)Photo by PRD East Singhbhum (@PRDJSR)Photo by PRD East Singhbhum (@PRDJSR)Photo by PRD East Singhbhum (@PRDJSR)
PRD East Singhbhum retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड पवेलियन राज्य की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान का आकर्षण बन रहा है। यहां झारखंड के कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और मांदर की थाप पर शानदार प्रस्तुतियों से दिल्ली में धूम मचा रहे हैं। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को झारखंड की जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं से रूबरू करा रही हैं। ‘विकास और विरासत’ की जीवंत झलक के साथ दिल्ली में गूंज रही है झारखंड की संस्कृति। 📍 नई दिल्ली
23
25
1,553
PRD East Singhbhum retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड पवेलियन पहुंचे मुंबई स्थित Mountain River Films के CEO श्री चंद्रा के. झा ने झारखंड से अपने जुड़ाव और यहां की संभावनाओं को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और माइक्रो ड्रामा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। चीन के हांगझोऊ में उनका AI प्रोडक्शन सेटअप भी संचालित है। उन्होंने अपनी जड़ों की ओर लौटने, झारखंड के लोगों से जुड़ने और फिल्म एवं AI के क्षेत्र में अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान को साझा करने की इच्छा जताई। झारखंड की प्रतिभा और संभावनाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में ऐसे सहयोग का स्वागत है। 📍 गोवा @HemantSorenJMM
22
27
1,419
PRD East Singhbhum retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड के स्टॉल पर मुंबई की सेट एवं इंटीरियर डिजाइनर पुट्टी ने झारखंड के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, पहाड़ियों और शांत वातावरण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड पहुंचने के बाद ऐसा महसूस होता है मानो किसी दूसरी ही दुनिया में आ गए हों। यहां की खूबसूरती और सुकून मन को तरोताजा कर देते हैं और वापस लौटने का मन नहीं करता। झारखंड आइए, इसकी खूबसूरती को खुद महसूस कीजिए! 📍गोवा
27
34
2,034
PRD East Singhbhum retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड पवेलियन राज्य की समृद्ध विरासत और विकास की कहानी बयां कर रहा है। ‘विकास और विरासत’ की थीम पर आधारित इस पवेलियन में जनजातीय संस्कृति, सोहराई कला, डोकरा शिल्प, तसर सिल्क, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। आइए, झारखंड की कला, संस्कृति और संभावनाओं से रूबरू हों। @HemantSorenJMM
🤖 Made with AI
30
38
1,682
PRD East Singhbhum retweeted
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को नमन। 📍 न्यू दिल्ली
38
79
3,706
PRD East Singhbhum retweeted
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कला एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय हुनर और उद्यमिता की झलक का अवलोकन किया। 📍 न्यू दिल्ली
37
52
3,015
PRD East Singhbhum retweeted
दिल्ली में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और राज्य की विविध उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। @HemantSorenJMM
3
39
85
4,946
PRD East Singhbhum retweeted
पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ की थाप पर झूमे माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM । भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली। जोहार झारखंड! 📍न्यू दिल्ली
1
40
52
2,887
PRD East Singhbhum retweeted
आप सभी का भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। यहां पधारने और अपना स्नेह देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड इस मेले में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस बार “विकास और विरासत” की भावना के साथ राज्य के विभिन्न विभागों ने झारखंड की उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रस्तुत किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की सहभागिता, स्थानीय कारीगरों की कला और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति की झलक आपको झारखंड पवेलियन में देखने को मिलेगी। हमारा प्रयास है कि विकास के साथ अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और पहचान को भी आगे बढ़ाएं। जोहार! माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 न्यू दिल्ली
32
1
46
2,232
PRD East Singhbhum retweeted
ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने एवं रोजगार सृजन में तेजी लाने का निर्देश दिया। VB-GRAMG के तहत प्रति पंचायत प्रतिदिन 100 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। सभी बीडीओ को आगामी 02 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर योजनाओं का चयन तथा 15 अक्टूबर तक 76 लंबित आवासों का निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO
2
1
20
3,119
PRD East Singhbhum retweeted
जिला योजना, ग्रामीण विकास, नीति आयोग एवं सांसद-विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को लंबित योजनाओं में तेजी लाने, पूर्ण योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित करने तथा नियमित स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयसीमा में योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO
1
1
11
2,623
PRD East Singhbhum retweeted
जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में बागबेड़ा समेत अन्य पेयजल आपूर्ति योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने, खराब जलमीनारों को प्राथमिकता से दुरुस्त करने, सुदूर सबर टोला एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रत्येक प्रखंड में अक्टूबर माह में 100-100 शौचालय निर्माण पूर्ण कराने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश पदाधिकारी और कर्मियों को दिया। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO
1
1
7
1,942
PRD East Singhbhum retweeted
झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति द्वारा परिसदन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने, कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO
1
7
3,478
PRD East Singhbhum retweeted
पारडीह से बालिगुमा तक नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। डीटीओ एवं डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान 45 वाहन संचालकों से 2.5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @deepakbiruajmm
9
3
27
5,193
PRD East Singhbhum retweeted
सभी योग्य मतदाताओं से अपील है कि 30 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, पूरे परिवार का नाम एक ही मतदान केंद्र में लाने हेतु अपना आवेदन अवश्य जमा करें। त्रुटिरहित, स्वच्छ एवं पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है। @ceojharkhand @ECISVEEP
2
8
7,708
PRD East Singhbhum retweeted
झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार जी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार जी का असामयिक निधन व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी सदैव महसूस होगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।
16
55
1
202
6,860
PRD East Singhbhum retweeted
जन शिकायत निवारण दिवस में विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO
3
15
2,863
PRD East Singhbhum retweeted
फाइलेरिया उन्मूलन हेतु TAS-1 (Transmission Assessment Survey-1) को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। 07 से 25 सितंबर तक कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों की Microfilaria जांच की जाएगी। धालभूमगढ़, डुमरिया एवं जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में कुल 4,437 बच्चों के सैंपल जांच का लक्ष्य है। ‘Protecting Every Child from Filaria’ के संकल्प के साथ फाइलेरिया मुक्त पूर्वी सिंहभूम की दिशा में सर्वेक्षण कार्य को बेहतर तरीके से किए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को दिए गए हैं। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO
2
5
1
12
10,809
PRD East Singhbhum retweeted
भारी बारिश एवं नदियों के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों की वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, तकनीकी विभाग, बीडीओ, नगर निकाय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। संबंधित पदाधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़क/संपर्क पथों की तत्काल मरम्मत, पुल-पुलिया की सफाई, जलनिकासी तथा प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग-ब्लीचिंग कराने के निर्देश दिए हैं। @HemantSorenJMM @JharkhandCMO
1
3
23
3,838
PRD East Singhbhum retweeted
घाटशिला प्रखंड के विभिन्न दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सत्यापन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए। इस दौरान होम टू रोल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए मतदाताओं से संवाद कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। मतदाताओं से अपील है कि निर्वाचक सूची में अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम व विवरण की जांच करें तथा त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराएं। @ceojharkhand @ECISVEEP
1
5
16
16,520