PRO JS Guna (@PROJSGuna) header
PRO JS Guna (@PROJSGuna) profile picture

Official Handle of PRO Guna Jansampark, Government of Madhya Pradesh

Guna, India
Joined March 2018
Photo by PRO JS Guna (@PROJSGuna)Photo by PRO JS Guna (@PROJSGuna)Photo by PRO JS Guna (@PROJSGuna)Photo by PRO JS Guna (@PROJSGuna)Photo by PRO JS Guna (@PROJSGuna)Photo by PRO JS Guna (@PROJSGuna)Photo by PRO JS Guna (@PROJSGuna)Photo by PRO JS Guna (@PROJSGuna)Photo by PRO JS Guna (@PROJSGuna)Photo by PRO JS Guna (@PROJSGuna)
धार जिले को लगभग ₹4,000 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की सौगात मिली है। साथ ही, यहां पीएम मित्र पार्क के माध्यम से लगभग 6 लाख कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। #JanjatiyaGauravDiwas
6
101
1
96
4,424
समृद्धि की सौगात... भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी के साथ आज डही, जिला धार में 'जनजातीय गौरव दिवस' पर आयोजित कार्यकम में ₹1,353.18 करोड़ की लागत से निर्मित 'डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना' का लोकार्पण किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना से धार और आलीराजपुर जिले के 126 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और लाखों किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती @savitrii4bjp जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @KailashOnline जी, श्री @KrVijayShah जी, श्री @NagarSinghBJP जी, सांसद श्री @gajendra4bjp जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। #JanjatiyaGauravDiwas
2
91
83
4,133
देश की दो बड़ी उपलब्धियों की चर्चा हर जगह हो रही है... पहली उपलब्धि है, देश के करीब 50 करोड़ लोगों का भीषण गरीबी को परास्त करना और दूसरी उपलब्धि है, देश का नक्सलवाद-माओवादी आतंक से मुक्ति पाना। ये दोनों उपलब्धियां हमारे जनजातीय भाइयों-बहनों के जीवन से गहराई से जुड़ी हैं। हमने संकल्प लिया था, जो दशकों से विकास की सुविधाओं से वंचित रहे, उन्हें प्राथमिकता देनी है। जैसे-जैसे हमारे संकल्प वास्तविकता बनकर जमीन पर उतरने लगे, सकारात्मक बदलावों की श्रृंखला बनने लगी। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी #JanjatiyaGauravDiwas
2
88
71
3,771
जन-नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज धार जिले के डही में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर आशीर्वचन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी होगा।
3
89
69
3,406
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। उनका जीवन साहस, संघर्ष, स्वाभिमान और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा। जनजातीय गौरव दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मध्यप्रदेश सरकार गौरवशाली जनजातीय विरासत के संरक्षण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के अवसरों के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प जनजातीय समाज का सम्मान, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। #भगवान_बिरसा_मुंडा #BhagwanBirsaMunda #जनजातीय_गौरव_दिवस #JanjatiyaGauravDivas
3
94
125
5,845
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदियों तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके आदर्श हमें जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की प्रेरणा देते हैं। यशस्‍वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश के महान जनजातीय नायकों को उचित सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। आज जबलपुर में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @DdUikey जी के साथ 'राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव सप्ताह' का शुभारंभ कर भगवान बिरसा मुंडा जी को नमन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाली जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित कर ₹133.05 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
3
67
58
3,978
'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26' में संगमरमर के लिए प्रसिद्ध जबलपुर को नई पहचान मिली है और देश में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सफाई कर्मी भाई-बहनों को आज जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। स्वच्छता के प्रत्येक पैरामीटर पर जबलपुर ने अपनी नई पहचान बनाई है। जबलपुर नगर निगम को 182 सीएनजी व्हीकल्स मिलेंगे और गार्बेज कलेक्शन स्टेशन व इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए ₹75 करोड़ की राशि दी जाएगी।
1
58
1
58
4,337
मध्यप्रदेश को स्वच्छता में 27 में से 9 पुरस्कार मिले हैं। इनमें मोर मुकुट लगाकर महाकौशल है।
7
118
2
128
6,254
सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए 'नमस्ते योजना' लागू की है, जिसके अंतर्गत सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ आयुष्मान योजना का लाभ भी दिया जा रहा है।
112
1
84
3,982
संस्कारधानी एवं न्याय की नगरी का समय बाबा महाकाल के आशीर्वाद से बदला है। संगमरमर की नगरी अब स्वच्छता की नगरी के रूप में भी अपनी पहचान बना रही है।
113
1
98
4,115
आज अधारताल, जबलपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। राष्ट्र एवं जनजातीय गौरव के लिए आपका संघर्ष एवं समाज के उत्थान में आपका योगदान सदैव प्रेरणापुंज रहेगा। #भगवान_बिरसा_मुंडा #BhagwanBirsaMunda
3
110
1
93
4,371
जनजातीय गौरव, भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के पावन अवसर पर आज से शुरू होगा तीन दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह...
3
126
1
112
4,816
PRO JS Guna retweeted
मध्यप्रदेश के गौरवशाली 71 वर्ष विकास, संस्कृति और अनगिनत उपलब्धियों का सफर MADHYAPRADESH के हर अक्षर में छिपी है विकास, संस्कृति और उपलब्धियों की अनूठी दास्तान। गौरवशाली 71 वर्षों की इस स्वर्णिम यात्रा में मध्यप्रदेश ने संस्कृति, विरासत और विकास के नए मील के पत्थर गढ़े हैं। प्रदेश के नाम के हर एक अक्षर में हमारी माटी की खुशबू, यहाँ के मेहनतकश लोगों की लगन और प्रगति की एक नई कहानी समाहित है। आइए, इस 71वें स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर अपने प्रदेश की इस विकास यात्रा पर गर्व करें और इसे और समृद्ध बनाने का संकल्प लें। #MadhyaPradesh #MPFoundationDay #MadhyaPradeshAt71 #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
1
64
32
1,363
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर राज्य की गौरवशाली विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, जनसामान्य के परिश्रम और विकास यात्रा के प्रति आपके आत्मीय भाव हम सभी प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मध्यप्रदेश के साथ आपका विशेष जुड़ाव और जन-जन के प्रति अपार स्नेह हम सभी के लिए सदैव अनमोल रहा है। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी, श्रद्धेय अटल जी और प्रदेश की महान विभूतियों के योगदान का स्मरण करते हुए आपने मध्यप्रदेश की उस गौरवशाली परंपरा को रेखांकित किया है, जो हमें सेवा, समर्पण और जनकल्याण की प्रेरणा देती है। आपके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। गरीब कल्याण, किसान की समृद्धि, सिंचाई, अधोसंरचना, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार हमारी विकास यात्रा के प्रमुख संकल्प हैं। आपके 'विकसित भारत @ 2047' के विजन के अनुरूप विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी, प्रदेश के प्रति आपके स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार। #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस #MPFoundationDay
13
202
2
187
6,064
PRO JS Guna retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 25 वर्षों की सेवा व संकल्प यात्रा को पूरा देश स्मरण कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ होगा। इस शुभ दिन भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी उज्जैन भी पधार रहे हैं। आइए, 17 सितंबर की शाम 7 बजे हम सभी अपने-अपने घरों में 'आशीर्वाद का दीया' जरूर जलाएं और विकसित भारत @ 2047 के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाएं। मैं भी उज्जैन में दीप प्रज्ज्वलित करूंगा। #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
9
12
50
8,579
शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निराकरण करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी : CM @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
19
93
1
76
7,588
मध्यप्रदेश सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का शुभारंभ हुआ है। अब प्रत्येक शुक्रवार मंत्रीगण और अधिकारी आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे : CM @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
3
89
1
46
6,231
📍 छिंदवाड़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान" के दौरान आयोजित "यशस्वी संवाद" कार्यक्रम में किसान, विद्यार्थी, महिलाकर्मी एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों से संवाद कर उनके विचार, अनुभव और सुझाव सुने। @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
6
91
1
48
6,716
छिंदवाड़ा से "जन विश्वास अभियान" की शुरुआत हो रही है... हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच जाएंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित मामलों की जमीनी हकीकत देखेंगे। यह अभियान जनवरी तक पूरे प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार को लगातार चलेगा। #जन_विश्वास_अभियान #JanVishwasAbhiyan2026
70
242
4
285
41,335
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से होना हमारे लिए महत्वपूर्ण अवसर है। इस अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी कार्यालयों में बैठने के बजाय क्षेत्र में जाकर आमजन से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे। मैं स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बन रहा हूं। सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। यही मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य है : CM @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh
22
105
1
70
7,628