IPRD Dumka (@PrdDumka) profile picture
Joined July 2023
IPRD Dumka retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड पवेलियन राज्य की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान का आकर्षण बन रहा है। यहां झारखंड के कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और मांदर की थाप पर शानदार प्रस्तुतियों से दिल्ली में धूम मचा रहे हैं। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को झारखंड की जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं से रूबरू करा रही हैं। ‘विकास और विरासत’ की जीवंत झलक के साथ दिल्ली में गूंज रही है झारखंड की संस्कृति। 📍 नई दिल्ली
23
25
1,550
IPRD Dumka retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड पवेलियन पहुंचे मुंबई स्थित Mountain River Films के CEO श्री चंद्रा के. झा ने झारखंड से अपने जुड़ाव और यहां की संभावनाओं को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी फिल्म प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन और माइक्रो ड्रामा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। चीन के हांगझोऊ में उनका AI प्रोडक्शन सेटअप भी संचालित है। उन्होंने अपनी जड़ों की ओर लौटने, झारखंड के लोगों से जुड़ने और फिल्म एवं AI के क्षेत्र में अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान को साझा करने की इच्छा जताई। झारखंड की प्रतिभा और संभावनाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में ऐसे सहयोग का स्वागत है। 📍 गोवा @HemantSorenJMM
22
27
1,412
IPRD Dumka retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड के स्टॉल पर मुंबई की सेट एवं इंटीरियर डिजाइनर पुट्टी ने झारखंड के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, पहाड़ियों और शांत वातावरण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड पहुंचने के बाद ऐसा महसूस होता है मानो किसी दूसरी ही दुनिया में आ गए हों। यहां की खूबसूरती और सुकून मन को तरोताजा कर देते हैं और वापस लौटने का मन नहीं करता। झारखंड आइए, इसकी खूबसूरती को खुद महसूस कीजिए! 📍गोवा
27
34
2,021
IPRD Dumka retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड के स्टॉल पर रांची में जन्मे और मुंबई में कार्यरत डॉक्यूमेंट्री निर्देशक मृगांक ने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, जलप्रपातों, हरियाली, जनजातीय संस्कृति, लोकसंगीत और पारंपरिक कलाओं की सराहना की। उन्होंने झारखंड की अनछुई और अनकही कहानियों पर एक खूबसूरत डॉक्यूमेंट्री बनाने तथा भविष्य में इस दिशा में सहयोग करने की इच्छा जताई। झारखंड की समृद्ध विरासत और अनूठी पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है। 📍 गोवा
24
27
1,409
IPRD Dumka retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड पवेलियन राज्य की समृद्ध विरासत और विकास की कहानी बयां कर रहा है। ‘विकास और विरासत’ की थीम पर आधारित इस पवेलियन में जनजातीय संस्कृति, सोहराई कला, डोकरा शिल्प, तसर सिल्क, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। आइए, झारखंड की कला, संस्कृति और संभावनाओं से रूबरू हों। @HemantSorenJMM
🤖 Made with AI
30
38
1,681
झारखंड को फिल्म निर्माण और मीडिया के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में गोवा में आयोजित 57वें International Film Festival of India (IFFI) एक महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। इस अवसर पर 4PM News Network के संस्थापक एवं Editor-in-Chief श्री संजय शर्मा जी से मुलाकात हुई। उनके साथ झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और फिल्म निर्माण एवं मीडिया के क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। झारखंड की खूबसूरत लोकेशन्स, प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए ऐसे संवाद बेहद महत्वपूर्ण हैं।
25
35
2,054
गोवा में आयोजित 57वें International Film Festival of India (IFFI) में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) के माध्यम से झारखंड की फिल्म नीति, सब्सिडी और खूबसूरत लोकेशन्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस दौरान लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक जी का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज झा जी से मुलाकात हुई। उन्होंने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं की सराहना की। झारखंड की प्रतिभा, कहानियों और खूबसूरत लोकेशन्स को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत से जोड़ने की दिशा में यह एक सुखद पहल है। @HemantSorenJMM
26
32
2,263
झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और अनछुए सिनेमाई लोकेशन्स को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल! Jharkhand Film Development Corporation Limited (JFDCL) द्वारा 57वें International Film Festival of India (IFFI), गोवा में “Jharkhand: The Unexplored Cinematic Canvas – Film Policy, Subsidies & Production Guide” के माध्यम से झारखंड को फिल्म निर्माण के एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। आइए, झारखंड की सिनेमाई संभावनाओं को नई उड़ान दें। @HemantSorenJMM
25
29
4,035
उन्नत झारखंड, समृद्ध झारखंड – जन-जन की सहभागिता, विकास की नई गाथा! झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के अवसर पर 15 से 28 नवंबर तक राज्यभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भव्य मेला-सह-प्रदर्शनी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से झारखंड की समृद्ध विरासत एवं विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आइए, इस उत्सव के साक्षी बनें और विकसित झारखंड के निर्माण में सहभागी बनें।
6
34
71
15,461
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 'धरती आबा' को शत-शत नमन. आइए, उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों का 'सोना झारखंड' गढ़ने के लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दें।
2
27
51
2,285
छठ महापर्व के पावन अवसर पर राज्य के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार। आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से समस्त झारखंडवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना है। 🙏🌅
1
24
47
2,082
पारंपरिक वाद्ययंत्र ‘मांदर’ की थाप पर झूमे माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM । भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली। जोहार झारखंड! 📍न्यू दिल्ली
1
40
52
2,887
दिल्ली में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और राज्य की विविध उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। @HemantSorenJMM
3
39
85
4,946
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने झारखंड पवेलियन के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्थानीय कला एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय हुनर और उद्यमिता की झलक का अवलोकन किया। 📍 न्यू दिल्ली
37
52
3,015
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड पवेलियन के उद्घाटन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और वीर महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को नमन। 📍 न्यू दिल्ली
38
79
3,706
आप सभी का भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। यहां पधारने और अपना स्नेह देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड इस मेले में अपनी भागीदारी निभा रहा है। इस बार “विकास और विरासत” की भावना के साथ राज्य के विभिन्न विभागों ने झारखंड की उपलब्धियों और संभावनाओं को प्रस्तुत किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला समूहों की सहभागिता, स्थानीय कारीगरों की कला और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति की झलक आपको झारखंड पवेलियन में देखने को मिलेगी। हमारा प्रयास है कि विकास के साथ अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और पहचान को भी आगे बढ़ाएं। जोहार! माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 न्यू दिल्ली
32
1
46
2,232
मेरे प्यारे झारखण्डवासियों, आज जब हम स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं और झारखण्ड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर एक नए पड़ाव पर खड़ा है, तब यह समय केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने का नहीं, बल्कि आने वाले 25 वर्षों की दिशा तय करने का है। हमारा सपना ऐसा झारखण्ड है— • जहाँ विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, • जहाँ झारखण्डी अस्मिता और आधुनिक प्रगति साथ-साथ आगे बढ़ें, • जहाँ किसान सम्मान के साथ समृद्धि का जीवन जिए, • जहाँ महिलाएँ विकास की सहभागी ही नहीं, नेतृत्वकर्ता बनें, • जहाँ हर बच्चा अच्छी शिक्षा पाए, • जहाँ हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, • और जहाँ प्राकृतिक संसाधनों का लाभ सबसे पहले झारखण्ड के लोगों को मिले। हम ऐसा झारखण्ड बनाना चाहते हैं जहाँ विकास की पहचान केवल ऊँची इमारतों से नहीं, बल्कि ऊँचे अवसरों से हो, जहाँ हमारी प्रगति केवल आँकड़ों में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में दिखाई दे। • मुझे झारखण्ड की जनता पर विश्वास है। • मुझे अपने किसानों पर विश्वास है। • मुझे अपनी माताओं और बहनों पर विश्वास है। • और सबसे अधिक मुझे अपने युवाओं पर विश्वास है। यही युवा आने वाले झारखण्ड की नई पहचान लिखेंगे। यही युवा झारखण्ड को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। आइये, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर एक संकल्प लें— ऐसा झारखण्ड बनाएँगे जो समृद्ध भी होगा, संवेदनशील भी होगा; आधुनिक भी होगा, अपनी जड़ों से जुड़ा भी रहेगा; विकासशील भी होगा और न्यायपूर्ण भी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का सम्मान हो— भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू, तिलका मांझी, फूलो-झानो, जयपाल सिंह मुंडा, विनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो, गुरु शिबू सोरेन जैसे महान व्यक्तित्वों के संघर्ष को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 रांची, झारखंड.
2
14
28
2,612
साथियों, स्वास्थ्य केवल बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता का आधार है। हमारा उद्देश्य ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित करना है जो शहर और गाँव, दोनों के नागरिकों को समान चिकित्सा और सुविधा दें। हम आधुनिक अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग शिक्षा, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं, टेलीमेडिसिन और प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत कर रहे हैं। पंचायतों में दवा दुकान खोलने के वादे को आगे बढ़ाने के साथ साथ हमारी सरकार राज्य के सभी पंचायतों को डेडिकेटेड एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, जिसका संचालन स्थानीय ग्राम एवं पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा सुपर स्पेशियालिटी RIMS-2 का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा 06 नये चिकित्सा महाविद्यालय पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा एवं धनबाद में निर्माण की कार्रवाई की जा रही है। ग्रास रूट लेवल पर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ कराने हेतु मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक तथा चिकित्सा महाविद्यालयों को आधुनिक बनाने का कार्य किया जायेगा। हम बीमारी के इलाज से अधिक रोकथाम, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य जागरूकता पर बल दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि झारखण्ड का प्रत्येक नागरिक यह विश्वास करे कि कठिन से कठिन बीमारी के समय भी उसकी सरकार उसके साथ खड़ी है। हमारा लक्ष्य केवल बेहतर अस्पताल बनाना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, सक्षम और आत्मविश्वासी झारखण्ड का निर्माण करना है। माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 रांची, झारखंड.
10
25
2,741
मेरी माताओं, बहनों और बेटियों, किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। हमने सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक कदम उठाए हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की चर्चा देशभर में हो रही है। “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” 03 वर्षों से लगातार हमारी बहनों-दीदियों के चेहरे पर मुस्कान की गारंटी बन गयी है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हुआ है, वहीं दूसरी तरफ 2500/- रुपये प्रतिमाह की नियमित वित्तीय सहायता से महिलाएँ, आत्मनिर्भर हुई हैं और अपनी उद्यमशीलता का विकास करने में ज्यादा सक्षम हुई हैं। वित्तीय वर्ष 2025–26 में इस योजनान्तर्गत 15,000 (पंद्रह हजार) करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ सीधे लाभुकों के खाते में उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन हमारा अगला लक्ष्य इससे भी बड़ा है। हम चाहते हैं कि झारखण्ड की महिलाएँ न केवल योजनाओं की लाभार्थी रहें बल्कि वे किसान उत्पादक संगठन की नेता बनें, उद्यमी बनें, निर्यातक बनें, डिजिटल अर्थव्यवस्था की सहभागी बनें और झारखण्ड की नई विकास यात्रा की अग्रदूत बनें। ग्रामीण महिलाएँ ‘सखी मंडल’ के माध्यम से संगठित होकर स्वावलंबन एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित “पलाश ब्रांड” अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। सवा तीन लाख से अधिक सखी मंडलों का गठन कर 35 लाख परिवारों को सखी मंडल में जोड़ा जा चुका है। इन सखी मंडलों को लगभग 3,000 (तीन हजार) करोड़ रुपये की राशि चक्रीय निधि एवं सामुदायिक निवेश निधि के रूप में तथा 20,000 (बीस हजार) करोड़ रुपये बैंकों से क्रेडिट लिंकेज के रूप में उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीण महिलाओं के हाथों संचालित गुमला जिले का “जोहार रागी मिशन” एक आंदोलन के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। महज 10 महिलाओं के साथ वर्ष 2022 में शुरू हुआ रागी मिशन और बाजरा प्रोसेसिंग आज 35 हजार से अधिक किसानों और 500 से अधिक महिला शेयरधारकों की जीविका का सशक्त साधन तथा “ग्रामोदय से भारत उदय” का प्रेरक मिसाल बन गया है। मैं यह भी कहना चाहूँगा कि हमारे गाँव–देहात में रहने वाली हमारी माताएँ–बहनें झारखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदलने की दिशा में अग्रसर हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 रांची, झारखंड.
2
12
22
2,289
साथियों, किसी भी राज्य की आर्थिक शक्ति केवल बड़े उद्योगों से नहीं, बल्कि लाखों छोटे उद्यमियों से बनती है। झारखण्ड के युवा, कारीगर, बुनकर, महिला स्वयं सहायता समूह, हस्तशिल्पी और छोटे उद्यमी हमारी अर्थव्यवस्था की वास्तविक ताकत हैं। MSME क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण एवं प्रभावकारी भूमिका निभाता है। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराता है। वर्तमान में झारखण्ड में 16 लाख से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) हैं। इनमें 08 लाख से अधिक सूक्ष्म इकाइयाँ शामिल हैं, जो 60 लाख से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार करने का है जहाँ— • स्थानीय उत्पाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचें, • हर जिले में स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योग विकसित हों, • स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहन मिले, • और युवाओं को अपने ही जिले में सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध हो। हाल ही में हमारी सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन (National Stakeholders Consultation) राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस राष्ट्रीय मंच पर उद्योग जगत, निवेशकों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के साथ उद्योग, पर्यटन, आईटीओ, एआई, आधारभूत संरचना और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। सरकार के प्रयासों के कारण Consultation में प्रमुख कॉरपोरेट समूहों के साथ लगभग 01 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 MoUs पर हस्ताक्षर किये गये। इन निवेश प्रस्तावों से राज्य के 22 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM 📍 रांची, झारखंड.
14
24
2,717