Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh) header
Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh) profile picture

CEO C.S. INFRACONSTRUCTION Ltd.

Rasra, District -Balia, Rasra,
Joined August 2022
Photo by Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh)Photo by Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh)Photo by Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh)Photo by Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh)Photo by Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh)Photo by Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh)Photo by Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh)Photo by Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh)Photo by Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh)Photo by Prince Yukesh Singh (@PrinceYukesh)
गोधन संवर्धन और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक पावन पर्व गोवर्धन पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! प्रकृति के प्रति कर्तव्यभाव का बोध कराने वाला यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो, भगवान श्री कृष्ण से यही कामना है। जय श्री कृष्ण! #PrinceYukeshSingh #Rasra #Mayawati #BSP #GovardhanPuja
1
19
200
2,004
बहुजन समाज पार्टी के मा० राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री सतीश चंद्र मिश्रा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। @satishmisrabsp
12
131
2
903
14,377
Prince Yukesh Singh retweeted
रौशनियों का त्योहार दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं सर्वसमाज/सर्वजन का जीवन सुख, शान्ति व सम्पन्नता से रौशन हो, यही शुभकामनायें।
234
1,239
72
4,545
84,727
आप सभी को प्रकाश एवं खुशहाली के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! भगवान श्री गणेश एवं माँ लक्ष्मी जी कृपा आप सब पर सदैव बरसती रहे। आपकी जिंदगी में सुख, समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि आए, घर-आंगन खुशियों से भर जाएं, धन-धान्य से भरे रहें। सब सुखी हों, निरोग हों, सबका मंगल व कल्याण हो, सबकी मनोकामनाएँ पूर्ण हों, यही प्रार्थना है। शुभ दीपावली🪔 #PrinceYukeshSingh #BSP #Mayawati #Rasra #Diwali
15
86
637
5,328
Prince Yukesh Singh retweeted
05-11-2026-BSP PRESS NOTE-UP POLL REVIEW MEETING
111
801
30
1,666
52,973
Prince Yukesh Singh retweeted
05-11-2026-BSP UP REVIEW MEETING PHOTOS
92
848
16
2,273
48,150
असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश के विजय के पर्व 'छोटी दीपावली' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! कामना है कि यह पावन अवसर आप सभी के जीवन से समस्त नकारात्मकताओं को दूर कर उत्तम स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि लेकर आए। #UmashankarSinghJi #PrinceYukeshSingh #Mayawati #BSP #Rasra
1
51
346
2,913
राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले अखण्ड भारत के शिल्पकार 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। सरदार पटेल जी की नि:स्वार्थ देशभक्ति और दृढ़ संकल्प-शक्ति समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है।
2
44
1
416
2,889
Prince Yukesh Singh retweeted
1. भारतीय राजनीति में आपसी अविश्वास, द्वेष, कटूता, आरोप-प्रत्यारोप आदि का स्तर, गिरते-गिरते अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम होकर असंसदीय, अमर्यादित, अपमानजनक, संकीर्ण व जातिवाद से ग्रसित होता हुआ, हिंसक बयानबाजी़ तक भी पहुँच जाना अति-दुखद तथा देश की गरिमा व मान-मर्यादा आदि के लिये भी अति-चिन्तनीय। 2. इतना ही नहीं बल्कि इससे बढ़कर शीर्ष स्तर पर भी आसीन लोगों के लिये एक-दूसरे के लिये अगर समुचित सम्मान नहीं तो आपत्तिजनक एवं विषैली राजनीति को अवश्य ही किसी भी प्रकार से बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिये, वरना ख़ासकर बढ़ती संकीर्ण व ग़रीब-विरोधी स्वार्थी राजनीति के प्रचलन के कारण लोगों का भरोसा यहाँ की राजनीतिक व्यवस्था पर कमज़ोर होना कतई भी देश व जनहित में नहीं होगा। 3. वैसे भी सरकारी स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार व चुनावी प्रक्रिया पर भी ऊंगली उठने के कारण जनता में पहले से ही काफी बेचैनी है और ऐसे में नेताओं के बीच आपस में नाक की लड़ाई स्थिति को और भी अधिक विषम बना रही है, जबकि जनता की चाहत देश की बढ़ती ग़रीबी, बेरोज़गारी व महंगाई आदि जैसी ज्वलन्त समस्याओं के निदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित करने की है। 4. ऐसे में ख़ासकर सभी पार्टियों व उनके नेताओं के बीच अशोभनीय टीका-टिप्पणी व बयानबाजी का बढ़ता हुआ होड़ यहाँ राजनीतिक माहौल को और भी अधिक कड़वा व विषैला बनायेगा, जो अनुचित। सभी लोग इस ओर ज़रूर समुचित ध्यान दें तो यह बेहतर।
188
1,191
56
2,820
88,594
भारतीय संस्कृति एवं साहित्य को अपनी अमर कृति ‘रामायण’ से समृद्ध करने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ । महर्षि वाल्मीकि जी की कालजयी रचना ने प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, सत्य, न्याय एवं कर्तव्यनिष्ठा को जन-जन तक पहुँचाया। #महर्षि_वाल्मीकि #MaharshiValmiki
5
49
479
2,756
Prince Yukesh Singh retweeted
महर्षि वाल्मीकि जयंती की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। सभी लोग आपसी भाईचारा, सुख-शान्ति व सौहार्द का ख़ुशहाल जीवन जीयें यही आज के दिन का संदेश।
161
1,171
50
3,709
80,941
आज अपने आवास पर पधारे देवतुल्य क्षेत्रवासियों, बड़े-बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं सम्मानित जनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर यथाशीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मेरे आवास पर पधारकर अपना स्नेह, विश्वास, साथ, सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करने वाले आप सभी सम्मानित जनों के प्रति हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का अटूट विश्वास, अपार स्नेह एवं आशीर्वाद ही मेरे और मेरे परिवार की सबसे बड़ी शक्ति एवं संबल है। आपका यह प्रेम और विश्वास मुझे जनसेवा के पथ पर निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। #UmaShankarSinghJi #PrinceYukeshSingh #BSP #Mayawati #Rasra
3
98
551
3,393
Prince Yukesh Singh retweeted
उत्तर प्रदेश सहित सभी देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनायें। सभी लोगों का जीवन सुख-शान्ति के साथ ख़ुशहाल हो, यही आज के दिन कु़दरत से कामना।
175
1,108
45
3,872
108,806
आज नगरा रोड, छितौनी रसड़ा में श्री आलोक विजय सिंह उर्फ़ मंटू जी एवं श्री दिग्विजय सिंह उर्फ़ दीपू जी के नवीन प्रतिष्ठान ‘श्री जी सुपर मार्ट’ के भव्य शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आलोक विजय सिंह जी एवं श्री दिग्विजय सिंह दीपू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। #UmashankarSinghJi #PrinceYukeshSingh #BSP #Rasra
1
33
325
4,033
Prince Yukesh Singh retweeted
1. जैसाकि सर्वविदित है कि श्री आकाश आनन्द, अपने रिश्तेदार श्री अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास लिये जाने के उपरान्त, अब बी.एस.पी. के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में काफी सूझबूझ व परिपक्वता (मैच्युरिटी) प्रदर्शित करते हुये बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के कार्यों को, परिवार व रिश्ते-नाते आदि के ऊपर प्राथमिकता देते हुये, अपनी ज़िम्मेदारी को निभाने में काफी मेहनत व तेज़ी से लग गये हैं, जबकि ’बहुजन समाज’ के लोगों को उनसे पूरी अपेक्षा भी है। 2. इसी क्रम में श्री आकाश आनन्द आगामी दिनांक 28 अक्तूबर 2026 को ज़िला बुलन्दशहर में, 02 नवम्बर को जिला सहारनपुर में, 20 नवम्बर को ज़िला अयोध्या में, 22 नवम्बर को ज़िला आगरा में तथा दिनांक 29 नवम्बर 2026 को ज़िला कानपुर नगर में बी.एस.पी. द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 3. साथ ही, आगामी 26 नवम्बर 2026 को ’संविधान दिवस’ के मौक़े पर पंजाब स्टेट में बी.एस.पी. द्वारा आयोजित ’विचार संगोष्ठी समारोह’ में वे मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद वे देश में दलितों, अति-पिछड़ों व अन्य उपेक्षित बहुजनों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण (पुण्यतिथि) दिवस पर आगामी 06 दिसम्बर 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के ज़िला हरिद्वार में आयोजित विचार संगोष्ठी समारोह/जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। 4. इस प्रकार से श्री आकाश आनन्द द्वारा बी.एस.पी. पार्टी व मूवमेन्ट के कार्यों में पूरे जी-जान से अब लग जाने से एक बार पुनः यह साबित होता है कि पिछले दिनों जो भी अप्रिय घटनाक्रम हुये है तो उसके लिये श्री आकाश आनन्द कम व उनके रिश्तेदार श्री अशोक सिद्धार्थ ज़्यादा ज़िम्मेवार हैं, तभी इनको पार्टी से बाहर करके राजनीति से भी सन्यास लेने की सलाह दी गयी। 5. किन्तु स्वार्थी तत्वों द्वारा लोगों को क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे अपनाकर वरग़लाने का काम अभी भी लगातार जारी है, जिससे पार्टी के सभी लोग ज़रूर सावधान व सतर्क रहें और श्री आकाश आनन्द को साैंपे गये सभी पार्टी कार्यक्रमों को पूरे तन, मन, धन से लग कर उन्हें जरुर सफल बनायें। 6. साथ ही, इन अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें कि श्री आकाश आनन्द की तरह श्री अशोक सिद्धार्थ को भी पूर्व की तरह पार्टी में पुनः वापस ले लिया जायेगा। ऐसी अफवाहों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है अर्थात् अब श्री अशोक सिद्धार्थ को किसी भी स्थिति में व किसी भी क़ीमत पर फिर से पार्टी में पुनः वापिस नहीं लिया जायेगा। 7. यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि श्री आनन्द कुमार के छोटे बेटे श्री ईशान आनन्द, जो वकालत की अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी कर चुके हैं, वे भी मेरे (पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के) दिशा-निर्देशन में, एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में बी.एस.पी. के दिल्ली स्थित केन्द्रीय कार्यालय में ख़ासकर पार्टी के चुनाव व अन्य पेपरवर्क आदि से सम्बंधित कार्यों में भी सहयोग करेंगे।
339
1,435
110
3,707
403,320
Prince Yukesh Singh retweeted
यूपी-नई दिल्ली सीमा पर ग्रेटर नोएडा में संभवतः ज़हरीला खाना खाने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत हो जाने की ख़बर अति-दुखद व चिन्तनीय भी है। सरकार इस घटना की सही से जाँच कराके इसके दोषियों के ख़िलाफ ज़रूर सख़्त कार्रवाई करे।
100
1,093
25
2,883
90,408
Prince Yukesh Singh retweeted
1. उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड एवं पंजाब राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा आमचुनाव में पार्टी के अच्छे व दमदार उम्मीदवारों के चयन सहित सघन ज़मीनी तैयारियों आदि के बीच यहाँ जातिवादी मीडिया/सोशल मीडिया द्वारा भी, अभी से ही षडयंत्र के तहत धनबल के दुरुपयोग के सहारे फेक व ध्यान भटकाने वाला, सर्वे/सर्वेक्षण आदि का मिथ्या प्रचार शुरू कर दिया गया है, जिसमें स्वाभाविक तौर पर बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) को निशाना बनाया जाना यह अति-दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। 2. वैसे यहाँ यह कड़वी वास्तविकता भी उल्लेखनीय है कि जातिवादी मीडिया द्वारा चुनाव के दौरान बी.एस.पी. के विरुद्ध हमेशा ही मिथ्या व अनर्गल प्रचार किया जाता है तथा फेक व प्रायोजित सर्वे/सर्वेक्षण आदि में हमेशा कम व कमज़ोर करके आँका जाता रहा है। यहाँ तक कि सन 2007 में भी इनका बर्ताव ऐसा ही जातिवादी व द्वेषपूर्ण रहा था जबकि बी.एस.पी. ने तमाम लोगों के क़यासों व उम्मीदों पर पानी फेरते हुये पूर्ण बहुमत की अपनी सरकार बनायी थी और फिर यूपी में सबके साथ न्याय करने हेतु ’क़ानून द्वारा क़ानून का राज’ कायम करने सहित ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के नये संवैधानिक कल्याणकारी युग की शुरूआत हुई थी। 3. इसीलिय यूपी में पहले सपा और अब भाजपा राज से त्रस्त सर्वसमाज से तथा ख़ासकर ’बहुजन समाज’ के लोगों से यही अपील है कि वे विरोधी पार्टियों तथा जातिवादी तत्वों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों सहित सभी प्रकार के मिथ्या व दुष्प्रचार आदि से ज़रूर सावधान रहें और अपनी मा. बहनजी के नेतृत्व में पाँचवीं बार बी.एस.पी. की सरकार बनाने में पूरे जी-जान से लगातार लगे रहें, जिसमें ही सबका हित निहित व सुरक्षित भी है।
240
1,279
69
2,821
136,327
श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥ आप सभी को पावन दुर्गा अष्टमी की अनंत शुभकामनाएं! आदिशक्ति माँ दुर्गा के अष्टम स्वरूप माँ महागौरी से प्रार्थना है कि हम सभी को अपनी ममतामयी कृपा से आच्छादित करें। हे माँ, आपके आशीर्वाद से हर घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे, सबके जीवन में सुख, समृद्धि, यश और वैभव का प्रवाह बना रहे, सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों। मैया के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। जय माँ महागौरी!
2
18
173
1,508
या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।। माँ दुर्गा जी की सप्तम स्वरूप माँ कालरात्रि जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन। माँ कालरात्रि समस्त भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों का नाश कर सभी भक्तों के जीवन में साहस, शक्ति एवं सुख-समृद्धि का संचार करें! जय माता दी 🚩
🤖 Made with AI
2
17
181
1,401
ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥ मातृशक्ति के महापर्व नवरात्रि के पांचवें दिन परम सुखदायिनी देवी माँ स्कन्दमाता के आशीर्वाद से सभी के जीवन में तेज, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार हो। माता संपूर्ण जगत का कल्याण करें। जय माता दी।🌸🙏 #navratri2026 #नवरात्री #देवी_स्कन्दमातायै
3
15
155
1,278