"IIT के विद्यार्थियों को जो सम्मान मिलता है, वही सम्मान ITI के विद्यार्थियों को भी मिलना चाहिए।...कौशल विकास को सम्मान देने के लिए मैं दौड़कर चला आया।"
-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
अद्भुत, अद्भुत, अद्भुत
@PMOIndia @narendramodi @AmitShah @AshwiniVaishnaw @myogiadityanath
अमेरिका की यूनिवर्सिटी में परंपराओं, लोकमान्यताओं का भी पूरा सम्मान है। अधिकांश विश्वविद्यालय किसी न किसी रूप में अपने से जुड़ी उन रवायतों को संजोकर रखते हैं जिन्हें अमूमन हमारे देश के प्रगतिशील बौद्धिक अंधविश्वास घोषित करते हैं।
उदाहरण के लिए, मिडिल टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी में मैंने घोड़े की एक नीली नाल को स्पर्श कर रखा है। क्योंकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे स्पर्श करने की परंपरा को सौभाग्यसूचक माना है। इसे स्पर्श करने से भाग्य के बंद दरवाजे खुल सकते हैं, यह खुद यूनिवर्सिटी की ओर से सदा के लिए शिलापट पर अंकित कर दिया गया है। आप इसे शिलापट पर पढ़ सकते हैं।
मुझे इस शिल्प को देखकर थोड़ा अचरज हुआ। साथ में ही हमारे देश के तमाम घरों, दुकानों, ठिकानों पर टंगे घोड़े के नाल की सुध हो आई। अब जिसे अंग्रेजी में हॉर्सशू कहा जाता है, हमारे देश में हिंदी भाषा में उसे घोड़े की नाल कहते हैं। इसे संस्कृत में अश्वनाल, खुरत्रम, खुरत्राण या पदत्रम, पदत्राण भी कहा गया है। लोहे की धातु से इसे सामान्यतः बनाया जाता है।
परंपरा के अनुसार, शनिदोष को दूर करने के लिए भारत में अक्सर लोग प्रयुक्त हो चुके इस घोड़े की नाल को अपने आस-पास टांग लेते हैं। बुरी नज़र से बचाने की यह भी एक लोकपरंपरा से निकली मान्यता या युक्ति है। दुनिया की अनेक प्राचीन सभ्यताएं भी घोड़े की नाल को अशुभ से मुक्ति का मार्ग मानती रही हैं।
खैर, शनिदोष से मुक्ति का तो मुझे पता नहीं लेकिन यूनिवर्सिटी में शुभत्व के लिए इस नीले नाल की बड़ी मान्यता है। मिडिल टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी के मरफ्रीसबोरो मुख्य कैंपस में जब भी कोई परीक्षा होती है, कोई प्रतियोगिता होती है, कोई मैच होता है, कोई प्रस्तुति होती है तो विद्यार्थियों और प्रतिभागियों में इस नीली नाल को स्पर्श कर आगे बढ़ने की होड़ रहती है।
विश्वविद्यालय ने इसे विधिवत रूप से अपने सौभाग्य और गौरव के रूप में मध्य परिसर में ही अंकित कर रखा है। इसका नीला कलर पेंट नहीं है, बल्कि सीमेंट-कंक्रीट में नीले रंग को मिलाकर इसे बाहर-भीतर नीला ही रखा गया है ताकि कुदरती तौर पर इसका रंग कभी फीका न पड़े।
अश्वारोही विभाग भी यहां का सुप्रसिद्ध है। यहां प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी घोड़ों की देखभाल, उनकी नस्लों, उनकी सवारी, उनकी चिकित्सा, और अश्व पर आश्रित आर्थिक गतिविधियों का समुचित अध्ययन करते हैं। वस्तुतः ग्रीक पौराणिक कथाओं का नीला घोड़ा इस यूनिवर्सिटी का मौलिक प्रतीक भी है। इसे पेगासस कहा गया है, जो गति, शक्ति और उत्कृष्टता का भी संकेत है।
1911 में जब इस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई तो मरफ्रीसबोरो में यहीं पर एक सिक्का उछाला गया जो हेड्स-अप के रूप में इस नीली नाल के नीचे ही स्थापित है। इसे ही संस्थापकों ने शुभ के रूप में माना था और यहां की जमीन को शिक्षा के लिए अर्पित कर दिया। पहले संभवतः लकड़ी की नाल यहां थी, लेकिन 2005 में इसे स्थायी नीले कंक्रीट प्रतीक के रूप में परिवर्तित कर दिया गया।
यहां के स्टूडेंट्स में इसे लेकर कई मान्यताएं हैं। एक तो यही कि यदि इसे स्पर्श नहीं किया तो कुछ न कुछ अशुभ अवश्य होगा। यदि जीवन में अच्छा नहीं हो पा रहा है तो पुस्तकालय से निकलकर यहां तक 60 सेकेंड के भीतर दौड़कर इसे छूने की रवायत भी अनूठी है।
इस मान्यता के पीछे एक परंपरा है कि पुस्तकालय में यूनिवर्सिटी की मुहर जमीन पर अंकित है, और यदि कोई विद्यार्थी गलती से इस पर पैर रख देता है तो उसे इसके लिए क्षमा प्रार्थना करनी होती है, और जब वह 60 सेकेंड के भीतर पुस्तकालय से दौड़कर इसे स्पर्श कर देता है तो उसे शाप से मुक्ति मिल जाती है।
यह संयोग है कि मैं इस स्थान पर आने से पहले यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय भी गया। फिर चलते, चलते यहां तक अनजाने में ही चला आया। मेरे साथी प्रोफेसर ने बताया कि यूनिवर्सिटी अपनी परंपराओं, मान्यताओं को संजोकर चलती है। इसमें कोई अंधविश्वास नहीं बल्कि परंपरा से चले आ रहे जीवन को जीते रहने का आनंद है।
#नीलीनाल
#bluehorseshoe
#शनिवारस्पेशल
#MTSUAlumni
#mtsu
@EduMinOfIndia @AshwiniVaishnaw @narendramodi @AmitShah @blsanthosh @myogiadityanath @NitinNabin @JPNadda @ugc_india @MIB_India @PandaJay @MPNaveenJindal
धन्यवाद टेनेसी, यूएसए!
आपने बताया कि कैंपस सहित देश, प्रदेश सुंदर, स्वच्छ, शालीन और शानदार कैसे बनते हैं।
@myogiadityanath @PMOIndia @narendramodi @AmitShah @AshwiniVaishnaw @MIB_India @EduMinOfIndia @MEAIndia @DrSJaishankar
मिडिल टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका के मीडिया स्टडीज डिपार्टमेंट का अपना भव्य स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस। प्रो एस. अस्थाना जी के साथ इसे देखने का सौभाग्य मिला। विद्यार्थियों के प्रशिक्षण के लिए अद्भुत व्यवस्थित संरचना को देखना आनंददायक अनुभव रहा।
अनेक प्रोफेशनल और समूह इसका प्रयोग अपने प्रॉडक्शन के लिए भी करते हैं। इससे काॅलेज की आय भी हो रही है। हाल ही में इसका पुनर्निर्माण हुआ है। आमंत्रित करने के लिए और समय देने के लिए प्रो अस्थाना का विशेष आभार। #America
#media #studio @MIB_India @AshwiniVaishnaw @PMOIndia
सिएटल, अमेरिका में अपने निकट मित्रों के परिवार के साथ शुभ दीपावली का उत्सवी आनन्द यादगार बन गया।
#शुभदीपावली
Nashville, USA में संगीत वीथिका के समीप पैदल यात्रियों और साइकिल सवारी के लिए आरक्षित एक हेरिटेज ब्रिज...
अमेरिका में स्वामी नारायण भगवान के स्वरूप को अक्षर पुरुषोत्तम के रूप में प्रतिष्ठित करने वाली परंपरा ने मुझे नेशविल, टेनेसी, अमेरिका में सम्मान स्वरूप संबोधन का सुअवसर प्रदान किया।
अचानक यह निमंत्रण मुझे मिला जबकि मैं टेनेसी यूनिवर्सिटी में प्रस्तुति की तैयारी में व्यस्त था। मैंने निमंत्रण स्वीकार किया, और कुछ मिनट की वीडियो फुटेज एक शुभचिंतक ने रिकॉर्ड कर भेज दी है तो शेयर कर रहा हूं...
आप सभी की शुभकामनाओं के कारण यात्रा सफल समाप्त हुई, अब नेशविल से वाशिंगटन और सिएटल निकलने की तैयारी है, वहीं पर दीपावली मनेगी।
आप सभी को प्रणाम, रमा एकादशी और धनतेरस की शुभकामनाएं
#SwamiNarayan
@Aksharpursxr #Akshardham #AksharPurushottam
#BAPS
@BAPS_PubAffairs
@PMOIndia @AshwiniVaishnaw @AmitShah @myogiadityanath @IIMC_India @IIMCAA @BAPS @narendramodi @yadavakhilesh @NitinNabin @blsanthosh @RahulGandhi
अमेरिका की टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी के डेटा एनालिटिक्स, इंफॉर्मेशन एंड एआई डिपार्टमेंट में भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित चित्त वृत्ति और नाद ब्रह्म मॉडल पर चर्चा का सुअवसर प्राप्त हुआ।
प्रो सुरभि दहिया जी द्वारा संकलित और संपादित और नेचर स्प्रिंगर द्वारा प्रकाशित संदर्भ ग्रंथ "अंडरस्टैंडिंग कम्युनिकेशन" की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रो दहिया जी का विशेष धन्यवाद।
टेनेसी मिडिल स्टेट यूनिवर्सिटी के फैकल्टी एडवाइजर प्रोफेसर आर. अग्रवाल जी ने इस व्याख्यान और चर्चा सत्र का संयोजन किया, इसके लिए उनका ह्रदय से आभार। इसमें अनेक प्रोफेसर और अध्येताओं ने हिस्सा लिया। आगे भी इस पर चर्चा सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे।
अंत में, नेशविल, अमेरिका में भारतीय समुदाय की ओर से स्वागत समारोह BAPS भवन में आयोजित हुआ, उनका भी विशेष आभार।
@PMOIndia @AshwiniVaishnaw @AmitShah @MIB_India @IIMC_India
परसों अमेरिका के अनेक विश्वविद्यालयों और विद्यार्थी समूहों में संचार के भारतीय प्रतिरूप पर व्याख्यान के लिए प्रवास प्रारंभ हो रहा है।
अद्भुत संयोग है कि प्रवास के ठीक पूर्व काशी के कांची तमिल वैदिक मठ में शुक्ल यजुर्वेद के अति दुर्लभ दंडक्रम पारायण पाठ के पुनर्जीवित संचार क्रम को सुनने, समझने और व्याख्यान का सुअवसर प्राप्त हुआ।
भगवान विश्वनाथ यात्रा सफल करें, यही प्रार्थना है, सभी से शुभकामनाओं की अपेक्षा है।
#काशीतमिलसंगम
#नारायण #kashi @MIB_India @IIMC_India
@AshwiniVaishnaw
@narendramodi
@AmitShah
@myogiadityanath
@vijai63 @TVKVijayHQ
तिरंगा, तख्तापलट और सत्ता की सियासत... विषयक स्पष्ट आलेख
प्रस्तुति के लिए धन्यवाद उदय इंडिया...
@narendramodi @AmitShah @myogiadityanath
@PMOIndia @AshwiniVaishnaw @MIB_India
1
6
329
प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री प्रशांत भूषण ने ‘रिजीम चेंज’ पर और नेहा बोरा ने बंगलादेशी तख्तापलट को धन्यवाद देकर अपने भीतर की मोदी विरोधी नफरती-नीयत जाहिर की तो सियासत में उबाल आना ही था।
बीजेपी ने देश में मुख्य चुनाव आयुक्त और मतदाता गहन पुनरीक्षण के बहाने चल रहे प्रदर्शनों की षड्यंत्री नीयत बताकर इसे देश विरोधी, तख्तापलट का खुला ऐलान कहा तो विपक्षी दलों के प्रवक्ता चैनलों पर यह कहकर बयान का बचाव करने लगे कि डेमोक्रेसी में रिजीम चेंज तो डेमोक्रेटिक तरीके से ही किया जाता है।
प्रश्न है कि क्या रिजीम चेंज एक सरल, साधारण और लोकतांत्रिक शब्द है? तो इस शब्द का विवादित इतिहास और अतीत इसे सवालों के घेरे में खड़ा कर देता है।
राजनीतिक इतिहास में यह शब्द ट्रांसफर ऑफ द पॉवर, इलेक्टोरल प्रोसेस, डेमोक्रेटिक चेंज, टॉपलिंग द गर्वनमेंट या हिंदी के सत्ता परिवर्तन, बदलाव, चुनावी जय-पराजय से अधिक तख्ता पलट या मिलिट्री कू आदि से जुड़ता दिखाई देता है।
राजनीतिक विज्ञान की शब्दावली में रिजीम चेंज शब्द अमेरिकी विदेश नीति में अपने देश की विरोधी सरकारों को उलट देने का सबसे प्रमुख संवादी शब्द है। 1925 में इस शब्द का प्रयोग प्रथम विश्वयुद्ध के बाद प्रचलित हुआ बताया जाता है जबकि अमेरिका के नेतृत्व में मित्र देश बगैर किसी युद्ध के अपने विरोधी शासकों को निपटाने की रणनीति पर खामोशी से काम करने में जुट गए थे। अंग्रेजी शब्दकोश में तभी से यह शब्द शामिल हुआ देखा जाता है।
अब रिजीम चेंज के तरीके क्या हैं तो इसे भी स्पष्ट रूप से इस शब्द से जुड़े इतिहास आख्यानों में माना और स्वीकार किया गया है कि विरोधी सरकारों को आंतरिक उपद्रव, क्रांति, भीड़तंत्र का सहारा लेकर, गृहयुद्ध भड़काकर, सैनिक विद्रोह पैदा कर, अथवा उस देश के पड़ोसी देशों से आतंकवाद का कवच लेकर यदि उलट दिया जाए तो इसे ही रिजीम चेंज का सर्वाधिक प्रभावी तरीका माना गया है।
इसके अंतर्गत किसी देश के शासन के विरोधी दलों को आर्थिक और जरूरी सहायता मुहैया कराना, उस देश के लोकतंत्र विरोधी समूहों को खास तौर पर प्रशिक्षित करना, उस देश की मीडिया को पूरी सहायता देकर मनोनुकूल नैरेटिव बनाना, देश के भीतर हर संवेदनशील मुद्दे में विस्फोटक परिस्थित का आंकलन कर उससे जुड़े स्टेकहोल्डर को तत्काल सड़क पर उतरकर सरकारी संस्थाओं को घेर लेना, और अंत में सरकार की बलपूर्वक कार्रवाई की प्रतिक्रिया में देश भर में दंगे, आगजनी, नेताओं-अफसरों की हत्या आदि को प्रेरित करना शामिल है।
हमारे शोध में उपर्युक्त लिखित विवरण को अनेक अकादमिक शोध पोर्टल और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने भी सही माना है।
• Earliest Documentation: The exact phrase dates back at least to 1925 in English-language records.
• Conceptual Roots: The underlying idea of replacing a government or political system—whether through internal revolutions, civil wars, and coups d'état, or external invasions—traces back to ancient political philosophy (such as Thucydides)
भाग-2
अब बात क्नाट प्लेस पर तिरंगा फहराने के सीजेपी के अभियान की कर लेते हैं। इस बारे में अनेक पत्रकार अनेक तरह की बातें कर रहे हैं कि तिरंगा फहराने की अनुमति दी जानी चाहिए थी।
इस संदर्भ में मैं वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय श्री राहुल देव जी को उद्धृत करना चाहूंगा। उन्हें शायद ही कोई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के समर्थक वर्ग में शामिल करे। उन्होंने फेसबुक पर बड़ी तार्किक बात लिखी है।
उन्होंने लिखा है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के संदर्भ में 'रिजीम चेंज' (तख्तापलट जैसी भाषा) की बात करना पूरी तरह गलत और अनुचित है। राहुल देव के अनुसार, अंग्रेजी राजनीतिक विमर्श में 'रिजीम चेंज' का रूढ़ और प्रचलित अर्थ अलोकतांत्रिक, हिंसक तरीकों या सैन्य माध्यमों से 'तख्तापलट' या पूरी व्यवस्था का परिवर्तन करना होता है। यह सामान्य 'सरकार-परिवर्तन' (Change of Government) से बिल्कुल अलग है
अब एक मित्र पत्रकार लिखते हैं कि मोदीजी ने खुद हर घर तिरंगा अभियान चलवाया। खुद बीजेपी अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। तो अब कोई समूह यदि उसी अभियान को लेकर चल रहा है तो क्या दिक्कत है।
इस संदर्भ में यह उल्लेखनीय है कि 1/2
#Gandhi
Amit Shah Narendra Modi Nitin Nabin #regime #change
26 जनवरी 1992 को बीजेपी अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी, वर्तमान पीएम श्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ बीजेपी नेता श्री मदन लाल खुराना, कृष्णलाल आदि अनेक लोगों ने नरसिम्हाराव सरकार से अनुमति के बाद सैनिक सुरक्षा में तब तिरंगा फहराया था जबकि घाटी में आईएसआई प्रेरित इस्लामिक आतंकवाद चरम पर था।
तब आतंकी समूह घाटी में खुलेआम तिरंगा जला रहे थे, देश की संप्रभुता को खुली चुनौती दी गई थी। आर्मी के अफसर सहित भारत की तत्कालीन रिजीम का समर्थन करने वाला हर समूह आतंकवादियों और छुपे हुए गद्दारों के निशाने पर था। इस बारे में कश्मीर फाइल्स फिल्म में सबकुछ प्रमाण सहित प्रदर्शित है।
कश्मीरी हिंदुओं को कितनी बड़ी कीमत तब चुकानी पड़ी थी, इसे शोधपूर्वक आज भी पढ़ा और जाना जा सकता है। इसलिए आज के तिरंगा अभियान से उस समय की तस्वीर की कोई तुलना करना अज्ञानता के सिवाय कुछ नहीं है।
दूसरी ओर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान में आम नागरिकों की स्वैच्छिक सहभागिता को प्रेरित किया जाता है। मान लीजिए कि हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है तो कोई समूह आम लोगों को तिरंगा उपलब्ध करवा सकता है, सम्मान पूर्वक लोग उसे अपने घरों, छतों पर लगाते ही है।
हम अपने स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर गांव-गांव, नगर-नगर, विद्यालय-विद्यालय प्रभात फेरी शांतिपूर्ण निकालते ही हैं। यह तो हमारी खुशी का उत्सव है। हमारी स्वतंत्रता, संवैधानिक जीवन के प्रारंभ के दिनों की याद हम ताजा करते हैं, मिठाई, भोज आदि भी खाते हैं।
लेकिन यहां तिरंगा लहराने के क्रॉकरोच अभियान में क्या हो रहा है? ज्यादातर कॉक्रोच और लेफ्ट संगठन अपने गांव-घर में कभी तिरंगा फहराते नहीं देखे जाते।
जब ये विदेश रहते हैं तो यदि पंद्रह अगस्त, छब्बीस जनवरी पड़े तो शायद ही इनके सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर ये तिरंगे के साथ भी प्रदर्शित करते हैं, यानी खुद अपने प्लेटफॉर्म पर कभी तिरंगा नहीं रखते लेकिन अचानक रिजीम-चेंज का सपना इन्हें साकार करना है तो ये तिरंगा लेकर आगे बढ़ने को अपना जन्मसिद्ध अधिकार बताने लगते हैं।
सवाल है कि किसकी छत पर तिरंगा लहराना है। जिस भी छत पर लहराना है वहां तो पहले से ही फहर रहा है। मान लिया कि क्नॉट प्लेस की हर छत पर फहराना है तो वहां किसी की दुकान है, मकान, निजी स्वामित्व है। वहां फहराने के लिए उस प्रतिष्ठान के स्वामी से अनुरोध करिए, वह तो खुशी खुशी फहराने आगे आएंगे।
लेकिन क्या कोई अनुरोध है? क्या उन्हें इसके लिए पूछा गया है कि हम आपके घर की छत पर चढ़कर झंडा फहराएंगे? क्योंकि जिस पॉर्क में फहराना है तो वहां तो सदा ही 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहर ही रहा है। धन्यवाद दीजिए श्री नवीन जिंदल को जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी और हर घर तिरंगा के सपने को साकार किया।
लेकिन यहां मामला ही उलट है। यहां तो ऐसा है कि आपने CP के दुकानदारों, घर के मालिकों, उनके एसोसिएशन से कोई अनुमति नहीं ली कि हम आपके यहां फहराने आ रहे हैं।
ये व्यापारी लोग जबकि आपका पूर्व रूप देख चुके हैं। ये देख चुके हैं कि आप कैसे पुलिस से भी हिंसक बर्ताव कर रहे हैं। तो मामला ऐसा हो जाता है कि मानो जबरन एक झुंड डकैती डालने, लूटपाट के लिए हाथ में तिरंगा लेकर किसी बाजार में घुस जाए और कहे कि आपके दुकान, मकान की छत पर हम तिरंगा फहराएंगे तो लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी, जबकि ये जानते हैं कि ये तो छंटे हुए बदमाश हैं, गुंडे हैं, टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं, दंगाई उमर खालिद के यार हैं, दिल्ली दंगों के समय हर दंगाई के पीछे ये वकील बनकर खड़े हैं तो ऐसा सोचकर लोग क्या करेंगे?
सारा देश कुछ दिनों पहले के प्रदर्शन में ही इनका हिंसक, पिण्डारी और हमलावर चरित्र देख चुका है, और ये फिर तिरंगा हाथ में लेकर आगे आ गए हैं तो लोगों की जो प्रतिक्रिया मिल रही है, वह सामने ही है।
सीपी में ही लोग विरोध पर उतर आए। हवाई जहाज में लोगों ने इनके नेताओं पर शर्म-शर्म के नारे उछाले। इसीलिए इस लहरा दो तिरंगा के वामपंथी हिंसक चरित्र का कोई असर जनता पर नहीं है।
रिजीम चेंज की बात लाकर, बंगलादेश के मुस्लिम हत्यारों, हिंसकों, प्रधानमंत्री की जान के दुश्मन बनी भीड़ को धन्यवाद देकर नेहा बोरा और प्रशांत भूषण ने इस आंदोलन की मिट्टी वैसे ही कूट दी है। नीयत में खोट, षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है, इसलिए लोगों में, युवाओँ में हर जबान यही चर्चा है कि जॉर्ज सोरोस और एलन मस्क का, मिडिल ईस्ट के भारत विरोधी अब्राहमवाद से मिल रहे मुफ्त-माले-गनीमत फंड का सब असर है। जबतक मिल रहा है, आंदोलन चल रहा है।
मुझे पत्रकार साथी बता रहे हैं कि यूथ कॉग्रेस के युवा नेताओँ में बेचैनी है। NSUI और यूथ कॉंग्रेस के नेताओं में रिवर्स गीयर लग गया कि....2/3 #Regime #Gandhi #HappyDussehra
श्री राहुल जी ने, प्रियंका जी ने लेफ्ट की नेहा बोरा को इतनी अहमियत क्यों दी? उन्हें अपने से आगे रखने के लिए अपने यूथ संगठन से कोई चमकता चेहरा क्यों नहीं मिला?
तो अपने घर के युवा युवा नहीं लगते क्या कांग्रेस को? भारी नुकसान में गई कॉंग्रेस। ऐसा जो कोई भी संगठन करेगा, जो अपने कॉडर की उपेक्षाकर उधारी पर भरोसा करेगा, वह नुकसान में ही जाएगा। कांग्रेस, लेफ्ट, बीजेपी सहित आम आदमी पार्टी सभी को इससे सबक लेने की जरूरत है कि अपने युवा नेताओं पर भरोसा करना ज्यादा जरूरी है।
अंतिम बात- यह है कि रिजीम चेंज की विदेशी कोशिश से सभी को दूरी बनानी चाहिए। गंभीर बुनियादी मुद्दों पर काम करना चाहिए। मतदाता गहन पुनरीक्षण में जो खामियां हैं, उसके परिमार्जन के लिए रचनात्मक सहयोग करना चाहिए। जिनके नाम छूट गए हैं, उन्हें पुनः सूची में लाने के लिए घर-घर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को जाकर पुनः फॉर्म भरने और नाम जुड़वाने के अभियान को सफल करना चाहिए।
लोकतंत्र में राजनीतिक कार्यकर्ता का यही काम है, न कि जहरीले भाषण देकर लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को गिराने की अवैध कोशिशों को समर्थन देने से कोई लोकतंत्र मजबूत होने जा रहा है।
कोशिश हो कि ग्राम स्वराज पर कार्य हो। संसद-विधानसभा पर शक्तियों के बोझ को कम करने की आवश्यकता है, ग्राम केंद्रित न्याय पालिका, नीति नियोजन, रोजगार, उद्यम को बढ़ाने की आवश्यकता है।
इस दिशा में नीति नियोजन पर, ज्ञाति-नीति पर राजनीतिक दलों को कार्य करना चाहिए। तभी और तभी वास्तविक रूप से भारत की सेवा हो सकेगी।
कृपया भारत को यूरोप की नकल बनाने की प्रवृत्ति से सभी बचें। हिंद स्वराज में तो गांधी ने यही सपना देखा था और सावधान किया था कि यदि यूरोप के कथित विकासवाद, अब्राहम-वाद से या अब्राहमिक-वाद से हमने समय रहते मुक्ति नहीं ली तो ''मुझे यह बताते हुए आंख में आंसू आते हैं, मेरा गला भर्रा जाता है कि इस वेस्टमिंस्टर मॉडल पर आधारित संसदीय लोकतंत्र के कारण हम बरबाद हो जाएंगे, इसकी लगाई आग में हम सभी जलकर मरेंगे।''
यही गांधी की चेतावनी सदैव मेरी आंखों में नाचती है, इसलिए ग्राम और ज्ञाति ही भारत की मुक्ति का विकेंद्रित भारतीय मार्ग ही असल रक्षा कवच दिखाई देता है। भारत उसी स्व और स्वराज की खोज की ओर बढ़ रहा है, वह उसे पाकर ही रहेगा, यही उसकी नियति है। कोई और मार्ग नहीं। समाप्त #Navratri2026
#Gandhi @AmitShah @AshwiniVaishnaw @PMOIndia @narendramodi @NitinNabin @ECISVEEP


































