आदरणीय @bhupeshbaghel जी के पिताजी श्री नंदकुमार बघेल जी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला।
माता महामाया से मृतात्मा की शांति और परिजनों को इस गहरे आघात को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
ॐ शांति!
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा जी के पति डॉ. दयाराम वर्मा जी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला।
परमपिता परमेश्वर से मृतात्मा की शांति और परिजनों को इस गहरे आघात को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
ॐ शांति!
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छाय गवां कोटिप्रदो भव ।।
समस्त क्षेत्रवासियो को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाए ।
भगवान श्री कृष्ण सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाये रखें।
#गोवर्धनपूजा
समस्त क्षेत्रवासियो को दीपावली पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
दीपों का यह महापर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लाए, माँ लक्ष्मी जी की कृपा एवं आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहें।
|| ॐ धन्वंतरये नमः ||
शुभ धनत्रयोदशी, धन-संपदा एवं वैभव के पावन पर्व #धनतेरस की हार्दिक मंगलकामनाएं।
भगवान धन्वंतरि की कृपा दृष्टि हम सभी पर सदैव बनी रहे और सुख-समृद्धि व धन-धान्य में अपार अभिवृद्धि हो।
आज परपोड़ी क्षेत्र के ग्राम खुरुसबोड़, जामगांव, लुक, लालपुर में जनसंपर्क कर उपस्थित जनसमूह से आगामी 17 नवंबर को पंजा छाप में बटन दबाकर पुनः कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की।
धमधा क्षेत्र की जनता तैयार है
आ रही फिर से कांग्रेस सरकार है
आज धमधा क्षेत्र के ग्राम भरनी, नंदवाय, नंदेली, रक्शा, परोड़ा, दानीकोकड़ी, मोतिमपुर, रहटादाह और गोबरा में जनसंपर्क किया। जहां देखा कि आमजनों में कांग्रेस के प्रति कितना उत्साह है,
थानखम्हरिया क्षेत्र के ग्राम रौद्रा में जनसंपर्क कर सभी ग्रामवासियों से संवाद किया। सभी लोग कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र से खुश हैं और फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। क्योंकि भरोसा का नाम ही कांग्रेस है।
पंजा में बटन दबाना है
कांग्रेस को ही लाना है
बोरी तहसील के ग्राम परसदाखुर्द पहुंचकर जनसंपर्क किया, जहां लोगों का साफ संदेश है कि वे कांग्रेस द्वारा जारी की गई गारंटियों का लाभ पाने के लिए, भरोसे की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को ही वोट देंगे। परसदा वासियों द्वारा मिले इस अपार जनसमर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
युवाओं-बुजुर्गों सबने ठाना है
साजा में फिर से कांग्रेस लाना है
ग्राम उसलापुर में जनसंपर्क के दौरान उपस्थित जनसमूह से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
ग्राम हाथीडोब, ग्राम गाड़ाडीह के लोग खुश हैं कि उनका कर्ज माफ होगा, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी, उनके बच्चे फ्री में पढ़ाई करेंगे, उनका आवास बनेगा। ये सब खुशी लाई है हमारी कांग्रेस सरकार ने।
क्षेत्र के लोग फिर से कांग्रेस को लाएंगे, भरोसे की सरकार बनाएंगे।
ग्राम रानो, मुढ़िया और सोनडोंगरी में जनसंपर्क कर सभी ग्रामवासियों से साजा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पुनः कांग्रेस पार्टी को जिताने का आह्वान किया और साजा के विकास में भागीदार बनने की बात कही।
पूरा किया हर वादा, आगे भी पूरा करेंगे
विकसित साजा बनाने के लिए पुनः कांग्रेस को लाएंगे
ग्राम पथर्रीकला और पातरझोरी में जनसंपर्क कर उपस्थित जनसमूह से पुनः कांग्रेस पार्टी को जिताने का आह्वान किया और हमारी पार्टी द्वारा जारी गारंटियों का लाभ लेने की बात कही।
जाता के लोगों ने ठाना है
साजा में फिर से पंजा को लाना है
ग्राम जाता में जनसंपर्क कर उपस्थित लोगों को कांग्रेस की गारंटियों के बारे में बताया और फिर से कांग्रेस पार्टी को जिताने का आह्वान किया। पहले भी वादा पूरा किया था, अब भी करेंगे।
ग्राम करेली, कंहारपुरी, सिल्ली, खिलोरा की जनता कह रही है कि उन्हें केवल और केवल कांग्रेस पर भरोसा है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी को वादा करती है उसे पूरा भी करती है।
कांग्रेस पर इस भरोसे के लिए करेली वासियों का आभार व्यक्त करता हूं। पुनः गढ़ेंगे नवा साजा, नवा छत्तीसगढ़।
धमधा ब्लॉक के ग्राम बसनी में जनसंपर्क कर उपस्थित जनसमूह को कांग्रेस पार्टी की गारंटियों के बारे में बताया और पुनः कांग्रेस पार्टी को जिताने का आह्वान किया।










































