R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
सनातन संस्कार मातृ वंदना से अभिसिंचित हैं। कुछ ऋण ऐसे होते हैं, जो कभी चुकाए नहीं जा सकते। हां, हम अपना कर्तव्य अवश्य निभा सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में आने के बाद प्रदेश की मातृशक्ति के लिए यही कर्तव्य निभाने का प्रयास कर रहा हूं। प्रत्येक माँ के प्रति सच्चा सम्मान यही होगा कि आज हर प्रदेशवासी यह संकल्प ले कि वह किसी निराश्रित माँ का संबल बनेगा, किसी वंचित माँ की पीड़ा को समझेगा और किसी दुखियारी माँ के चेहरे पर मुस्कुराहट लाएगा।
295
3,360
107
15,403
207,934
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
'अयोग्य: पुरुषो नास्ति योजकस्तत्र दुर्लभ:' आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने Skill Mission के अभियान को तेजी के साथ आगे बढ़ाया है...
55
795
4
5,217
88,164
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण और मांगलिक कार्यों के शुभारंभ के पावन पर्व देवोत्थान एकादशी तथा तुलसी विवाह की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीहरि एवं माता तुलसी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व आरोग्यता का संचार हो तथा सम्पूर्ण जगत का कल्याण हो।
242
1,245
18
7,991
88,864
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, पाती के माध्यम से आपसे संवाद करते हुए 50 सप्ताह कब पूर्ण हो गए, पता ही नहीं चला। गत एक वर्ष में लिखे गए ये पत्र मेरे लिए केवल विचारों की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि प्रदेश की जनभावनाओं को समझने, उन्हें स्वर देने और उनके अनुरूप एक व्यापक दृष्टि साझा करने का माध्यम भी बने हैं। मुझे यह जानकर विशेष प्रसन्नता होती है कि इस संवाद की गूंज प्रदेश की सीमाओं को पार कर देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंची है। आइए, आत्मीय सुख-दुःख की इस संवाद-श्रृंखला को और सुदृढ़ करें। विचारों की यह साझेदारी विश्वास का ऐसा सेतु बने, जो सरकार और समाज को एक-दूसरे के निकट लाए। हम सब मिलकर ऐसे उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें, जो समृद्धि में अग्रणी और संस्कारों में श्रेष्ठ हो।
33
313
4
992
46,871
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
पूर्वांचल, बिहार आ देश-दुनिया में रहत सभे परिवार के छठ महापर्व के बहुत-बहुत बधाई। जय छठी मइया जय भगवान सूर्यदेव...
297
4,066
73
33,524
636,547
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
महान स्वतंत्रता सेनानी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, 'भारत रत्न' महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के प्रसार एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले 'महामना' का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
105
369
17
1,353
49,869
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
जगतपिता ब्रह्मा जी के अंश, समस्त प्राणियों के कर्मों के लेखाकार एवं लेखनी के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन दिवस की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान चित्रगुप्त जी की कृपा से सभी के जीवन में सत्य, सदाचार और न्याय का प्रकाश बना रहे तथा कर्तव्यनिष्ठा की भावना सुदृढ़ हो, यही प्रार्थना है।
80
632
13
3,489
49,404
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और आत्मीयता के प्रतीक पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। माँ यमुना से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा पारिवारिक संबंधों में प्रेम व विश्वास और सुदृढ़ हो।
204
854
20
4,852
67,217
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। सभी के सुख, सौभाग्य और समृद्धि का विस्तार हो, यही मंगलकामना है। आभीरनगरीप्राणप्रियं सत्यपराक्रमम् । स्वभृत्यभयभेत्तारं गोवर्धनधरं भजे ॥
568
2,273
105
7,819
378,570
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
पावन पर्व गोवर्धन पूजा की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पर्व हमें प्रकृति संरक्षण, गोसेवा तथा समस्त जीवों के प्रति करुणा और संवेदना का भाव जागृत करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो तथा समाज में सद्भाव और लोकमंगल की भावना सुदृढ़ हो।
208
994
29
5,365
83,870
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥ दीपावली का पावन पर्व सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों तथा धर्म, सत्य और आध्यात्मिक विरासत के शाश्वत मूल्यों का महापर्व है। आज इस सुअवसर पर श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन कर राष्ट्र के उत्थान, समाज के कल्याण एवं सर्वत्र मंगल हेतु प्रार्थना की। जय श्री राम।
182
976
25
5,970
85,536
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।। प्रभु श्री राम के आदर्शों एवं भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के पावन उत्सव दीपावली के शुभ अवसर पर आज श्री अयोध्या धाम स्थित श्री हनुमानगढ़ी में 'संकटमोचन' श्री हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर सभी के लिए सुख-शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की। जय बजरंगबली।
162
535
28
4,350
139,234
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
आज अयोध्या का दिव्य और अद्भुत नजारा स्वर्ग जैसा प्रतीत हो रहा है 😍🥰🪔🪔🪔🪔🪔 सरयू के तट पर जगमगाते लाखो दीप विश्व के करोडों श्रद्धालुओ की आस्था का केन्द्र बन गये हैं 🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔😍😍❤️❤️ जय श्री राम राजा राम ❤️❤️🚩🚩🚩🚩 #AyodhyaDeepotsav #Deepavali #DiwaliWithFarmers #HappyDiwali #2026MAMAVOTE #GFvip #乃木坂配信中5周年 #DEWTEE
17
33
2
66
1,230
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
॥ धर्मो रक्षति रक्षितः॥ अवधपुरी की पावन धरा आज अद्भुत दिव्यता और अलौकिक भव्यता से दीप्तिमान है। श्री अयोध्या धाम का कण-कण प्रभु श्री राम की महिमा, सनातन संस्कृति की अक्षुण्ण परंपरा और अगाध रामभक्ति से आलोकित है। 'दीपोत्सव-2026' में सहभागी सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन। जय जय श्री राम।
98
540
1
3,287
66,642
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
अब हमारी श्री अयोध्या जी में 'जय श्री राम' बोलने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकता...
286
1,447
37
8,889
130,922
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
'रामो विग्रहवान् धर्म:' सनातन संस्कृति की शाश्वत ज्योति से आलोकित श्री अयोध्या जी आज पुन: अपनी पुरातन परंपराओं के गौरव का उत्सव मना रही हैं। दिव्य-भव्य 'दीपोत्सव-2026' के पावन अवसर पर श्री राम दरबार के स्वागत का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारी सनातन संस्कृति की गरिमा और सांस्कृतिक अस्मिता इसी प्रकार प्रतिष्ठित होती रहे, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।
59
453
6
2,505
78,229
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है। नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्। लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥
1,125
3,183
143
11,689
560,886
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
आयुर्वेद के जनक, भगवान धन्वंतरि की जयंती पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि का ज्ञान 'स्वस्थ जीवन ही समृद्ध जीवन' की राह दिखाता है। इस पावन अवसर पर उनसे सभी के लिए आरोग्यता, दीर्घायु एवं यश की कामना है।
137
636
17
3,404
58,741
R A J E S H / ராஜேஷ் retweeted
धनतेरस पर्व की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी की कृपा से सबके अंतर्मन में संतोष का दीप जले और जीवन प्रेम, प्रसन्नता व आनंद के प्रकाश से आलोकित हो। सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं सौभाग्य का वास हो।
318
926
45
5,232
85,418
ॐ आपदांअप हर्तारं दातारं सर्व सम्पदाम् । लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नमाम्यहम् ॥ जय जय सियाराम जी महाराज की
2
5
44
367