Pinned Tweet
देश की उम्मीद तथा हम युवाओं के भविष्य माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से आत्मीय मुलाकात हुई आपका आशीर्वाद यूँ ही बना रहे।
@yadavakhilesh
Dr.Radha krishan Yadav retweeted
देवतुल्य अयोध्यावासियों ने ठाना है, 2027 में श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है।
जय अयोध्या! जय अखिलेश!
@yadavakhilesh @samajwadiparty
Dr.Radha krishan Yadav retweeted
‘लैपटॉप’ बाँटनेवालों की प्रगतिशील-वैज्ञानिक सकारात्मक बड़ी सोच के विपरीत ‘लाठी’ बाँटनेवालों की दक़ियानूसी, रूढ़िवादी, पुरातनपंथी संकीर्ण मानसिकता में जो अंतर होता है, आम जनता भी अब उसके नफ़े-नुक़सान को समझने लगी है।
इसीलिए अब :
‘ लाठी हारेगी; लैपटॉप जीतेगा!’
Dr.Radha krishan Yadav retweeted
यह दुखद और निंदनीय है कि गोरखपुर एक्सीडेंट मामले में पीडीए समाज के शिवांग निषाद, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव को झूठे आरोपों में निरुद्ध व गिरफ़्तार किये जाने का समाचार मिला है।
इस मामले में वीडियो साक्ष्य उपलब्ध हैं फिर भी ये अन्याय-अत्याचार किया जा रहा है, ये घोर निंदनीय है।
हम माननीय न्यायालय से माँग करते है कि स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में तत्काल जाँच करे।
Dr.Radha krishan Yadav retweeted
जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये गये झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं।
हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफ़ी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं।
दरअसल इतनी कमज़ोर स्थिति तो आज तक किसी मुख्यमंत्री की नहीं हुई है कि :
- दिल्लीवाले इनको अपने दरबार में बुलवाकर हाज़िरी लगवा रहे हैं;
- उन्हीं के शहर के, उन्हीं के दल के प्रदेश अध्यक्ष अलग दल बनाने की साज़िश करने पर उन्हें धमका रहे हैं;
- प्रदेश संगठन उनकी बनाई प्रत्याशियों की लिस्ट को फ़र्ज़ी बताने के लिए ‘नकार-पत्र’ पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा रहा है;
- उनके साथ उनके अपने ही दल के 10 विधायक भी नहीं हैं;
- नौकरशाही और पुलिस महकमे में कुछ गिने-चुने महाभ्रष्ट सजातीय अधिकारियों को छोड़कर इनके अन्याय और जुल्म में कोई साथ नहीं दे रहा है;
- इनकी अपनी ही सरकार के उप मुख्यमंत्री इनकी बात को काटते हुए कह रहे हैं कि कोई वोट नहीं कटा है;
- उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक इनकी बात को ये कहकर नकार रहे हैं कि हम तो धर्म पर आधारित कोई आँकड़ा देते ही नहीं हैं;
- जनता न इनके साथ कभी थी न आज है। लखनऊ के अग्निकांड में युवा मृतक की माँ के साथ किये गये इनके दुर्व्यवहार की वजह से अब पूरे प्रदेश की महिलाएं इनके ख़िलाफ़ हो गई हैं;
- युवाओं को इनकी आरक्षण विरोधी, नौकरी विरोधी दक़ियानूसी-रूढ़िवादी सोच कभी नहीं पसंद थी, अब तो और भी नहीं है;
- निवेशक 5% एडवांस कमीशन वसूली से परेशान हैं और ठेकेदार 50% एडवांस से। हर निर्माण में अपार कमीशनख़ोरी के परिणाम और प्रमाण धंसते हाईवे, गिरती पानी की टंकियों व पुलों में जनता देख रही है। दुकानदार, व्यापारी, कारोबारी इनके टैक्स अधिकारियों और थानों की वसूली से बुरी तरह त्रस्त हैं;
- इनके राज में थाना, कचहरी, तहसील के महाभ्रष्टाचार का गोरखधंधी गिरोह जनता को लूट-खसोट रहा है;
- पीडीए समाज 2024 व 2026 के चुनावों में इनको हराकर अपनी एकजुटता दिखा चुका है;
- प्राध्यापकों, पत्रकारों, अधिकारियों व वकीलों के साथ इनके अशोभनीय व्यवहार की वजह से बुद्धिजीवी इनके साथ नहीं है और इन्हें ‘हाता नहीं भाता है’;
- यश भारती सम्मान बंद करने से कोई भी प्रतिभावान कलाकार, रचनाकार, पेशेवर डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, खिलाड़ीआदि इनके साथ नहीं है;
- किसान की बोरी में चोरी करने व खाद की लाइन में लगाने और छुट्टा पशुओं के कारण रात भर पहरा देने के लिए जगाने के कारण गाँव-ग्रामीण इनको हराने के लिए लामबंद हैं , मजदूर व श्रमिक इनके विरुद्ध सड़कों पर उतर चुके हैं;
- अब तो इनके ‘क़ानून-व्यवस्था’ के झूठे प्रचार की भी कलई खुल गई है। पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है कि मुख्यमंत्री जी ने सरेआम हत्या करनेवाले ‘जेल में बंद अपराधी’ को ‘अच्छे आचरण’ के नाम पर बाहर निकाला है। जिसने सरेआम क़ानून-व्यवस्था की गोलियों से धज्जियाँ उड़ाई हों, उसका आचरण अच्छा कैसे हो सकता है। याद रहे मुख्यमंत्री जी ने ख़ुद पर से भी मुक़दमे हटाए थे। सत्ता-सजातीय माफ़ियाओं पर डर के मारे इनकी घिग्घी बंध जाती है क्योंकि आधे से ज़्यादा सजातीय माफ़िया ही इनके अहंकारी दुर्व्यवहार से अंदर-ही-अंदर इनके ख़िलाफ़ हो गये हैं। इनके फ़र्ज़ी एनकाउंटर व हिरासत में पीडीए को मरवाने से, दलितों व महिलाओं पर अत्याचार-अपराध में उप्र के नंबर एक बन जाने से, STF में एक ही जाति के लोगों का पोस्ट करने से, बुलडोज़र के व्यवस्था की जगह अव्यवस्था का प्रतीक बन जाने से, थानों को ‘भ्रष्टाचार का भट्टा’ बनाने के कारण अब जनता कह रही है कि *अपराध जिनकी कार्यशैली का हिस्सा है, वो क्या क़ानून-व्यवस्था सुधारेंगे।* इस बार भाजपा इनके क़ानून-व्यवस्था के पूरी तरह बर्बाद और फ़ेल होने के कारण ही चुनाव हारेगी, इसीलिए पूरी भाजपा और उसके प्रत्याशी मिलकर इन्हें हटाना चाहते हैं;
Dr.Radha krishan Yadav retweeted
यह है गोरखपुर का मिज़ाज़
ठाकुरवाद में सरकार ग्रस्त है
सिर्फ ब्राह्मण का ही ये अपमान नहीं कर रहे है
पिछड़ा दलित सभी शोषण का शिकार है
Dr.Radha krishan Yadav retweeted
2027 में PDA की जनता है तैयार,
अबकी तिंदवारी में पी डी ए सरकार।।
जिस तरह तिंदवारी विधानसभा में "PDA रथ यात्रा शुभारंभ" में लोगों का जोश और उत्साह दिखा है वह यह बताता है कि,
तिंदवारी की जनता अबकी 2027 में पूरी तरह से परिवर्तन करने का मूड बना चुकी है और PDA का नेता चुनने को तैयार है।
जीतेंगे तिंदवारी जीतेंगे उत्तर प्रदेश,
अबकी बार 2027 में PDA सरकार।।
आपके जब्जे को सलाम भैया
लहू बहा है, पर हौसले नहीं टूटे हैं!
मैं श्रद्धेय नेताजी के दिखाए आंदोलन के रास्ते पर चल रहा हूँ और माननीय अखिलेश यादव जी का सिपाही हूँ। पुलिस के लाठी-डंडे, पानी की बौछार, आंधी या तूफान — किसी भी दमन से डरकर न मैं बैठूंगा और न ही चुप रहूंगा।
सामाजिक न्याय, किसानों, मजदूरों, गरीबों और कमजोर वर्गों की लड़ाई सड़क से हर मोर्चे पर उठाता, लड़ता रहूंगा और उनकी आवाज़ बुलंद करता रहूंगा।
#PDA
Dr.Radha krishan Yadav retweeted
फॉर्म-7 के जरिए लोगों के नाम कटवाने वाले BJP नेता ने क्या कहा?
@Saurabh_Unmute
संजय भाई आपके गाने बहुत अच्छे होते हैं लेकिन जिस प्रकार कुछ साथी गाड़ियों को दौड़ा -दौड़ा कर आपके आगे पीछे भाग रहें हैं वह दुःखद है क्योंकि प्रदेश और समाज को आपकी जरूरत बहुत है ऐसी घटनाओं पर संज्ञान लें
कुंडा में ठगेश्वर बाबा की कथा चल रही है जिसमें कथा तो कम हो रही है ठाकुर शक्ति प्रदर्शन हो रहा है।
@bageshwardham
भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है कल जानबूझकर नेटवर्क बंद किये
कल अखिलेश यादव जी के काफिले में युवक की मौत का पूरा सच सामने आना चाहिए!
कल गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के रोड शो को बाधित करने, उसकी छवि खराब करने और कार्यक्रम को बदनाम करने की हरसंभव कोशिश किए जाने के गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सबसे पहले कुछ सवाल हैं, जिनका जवाब जनता जानना चाहती है—
1. रोड शो के दौरान बार-बार खाली एंबुलेंस किसके इशारे पर भेजी जा रही थीं? आखिर इस तरह की गतिविधियों का मकसद क्या था?
2. रोड शो समाप्त होने के बाद हुई दुर्घटना, जिसका रोड शो से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं बताया जा रहा, उसे रोड शो से जोड़कर समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश किसके इशारे पर की गई?
3. कल के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग रोकने और नेटवर्क बाधित करने का प्रयास क्यों किया गया? आखिर किसे डर था कि जनता पूरे कार्यक्रम को लाइव देखेगी?
4. दुर्घटना के संबंध में प्रशासन तत्काल CCTV फुटेज सार्वजनिक करे। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रदेश को CCTV से लैस करने के बड़े-बड़े दावे करते हैं। फिर इस घटना का CCTV फुटेज सामने क्यों नहीं आ रहा? यदि फुटेज उपलब्ध है तो उसे सार्वजनिक किया जाए और यदि कोई जानबूझकर अफवाह फैला रहा है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो।
यह कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। एक युवक की जान गई है। उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दुर्घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल को इस दुखद घटना का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ या किसी की छवि खराब करने के लिए नहीं करना चाहिए।
कल की घटनाओं ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि चुनावी हताशा में भाजपा समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के लिए हर स्तर पर उतरने को तैयार है। इन आरोपों की सच्चाई निष्पक्ष जांच और उपलब्ध साक्ष्यों से सामने आनी चाहिए।
PDA के प्रहरियों और समर्पित समाजवादियों से अपील है: सतर्क रहें, हर घटनाक्रम पर नजर रखें, प्रमाण सुरक्षित रखें और तथ्यों के आधार पर भाजपा सरकार की जवाबदेही तय करें। अफवाहों से नहीं, सबूतों से जवाब दें।
भाजपा को यह भी याद रखना चाहिए कि जनता सवाल पूछना जानती है।
राम मंदिर चंदा और चढ़ावे से जुड़े विवाद, मुख्यमंत्री की फ्लीट से जुड़े हादसों पर उठे सवाल, मुख्यमंत्री की कथित असंवेदनशीलता और महाकुंभ की भगदड़ में हुई मौतों तथा शवों के प्रबंधन को लेकर उठे सवाल—इन सबका जवाब जनता मांग रही है।
सत्ता कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, सवालों से बच नहीं सकती।
जनता सब देख रही है, सब याद रख रही है। लोकतंत्र में आखिरी फैसला सत्ता के इशारे पर नहीं, जनता के वोट से होता है।
2027 में जनता जवाब देगी और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
2
44
आपके नेतृत्व में पार्टी बहुत बड़ी ताकत बनने के लिए तैयार है
भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के घेराव के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन के इस्तेमाल और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई से पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घायल हुए।
लोकतंत्र में विरोध की आवाज को पुलिस बल से दबाना बेहद निंदनीय है। समाजवादी पार्टी इस पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है।
7
131
Dr.Radha krishan Yadav retweeted
काशी अयोध्या मथुरा झांसी तो बस झांकी है
अभी गोरखपुर में गढ़ गिराना बाकी है।🔥❤️
Dr.Radha krishan Yadav retweeted
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीय श्री यश भारतीय जी को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के कुशासन के विरुद्ध आंदोलन चोट लगी ।
प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज करना निंदनीय हैं ।।
Dr.Radha krishan Yadav retweeted
बाबा ने बहुत सही मुद्दा उठाया है।
कथित रूप से अच्छे प्राइवेट स्कूल में बच्चे को पढ़ाना हो तो आप कंगाल हो जाएंगे।
सरकारी स्कूलों को जानबूझ कर बर्बाद किया जा रहा है। बेचा जा रहा है। बंद किया जा रहा है।
निजी क्षेत्र में कोई एकरूपता नहीं, न फीस में, न कोर्स में।
भ्रष्ट नेताओं का बस इतना रह गया है कि बच्चों का भविष्य बेचकर पैसा कमा लो।
विकास की बात करते करते वो योगी जी और मोदी जी को गालियाँ देने लगे मैने भी पूँछ लिया आपका नाम? तो बताए अजीत सिंह मैंने कहा कि आप ठाकुर बिरादरी से हैं तब भी योगी को बुरा भला कह रहे हो बोले जातिवाद योगी करता है इसलिए उसको नहीं पसंद करता मैंने कहा कि अखिलेश जी कैसे हैं बोले पढ़ा लिखा
लखनऊ हूँ असिस्टेंट प्रोफेसर का पेपर देकर निकला और ईरिक्शा में बैठा तो ईरिक्शा वाले अंकल से बातचीत होने लगी और इतने में वो बोले कि ये जो सड़क है ट्रामा सेंटर मेडिकल कॉलेज वाली उसमें इतने गड्ढे हैं तो राज्य के अन्य जगहों की क्या हालत होगी? आप विकास देख लिए कैसा चल रहा?
5
117





















