Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev) profile picture

https://teapawt.net/t.co/yfYOh0nD7i. B.ed &अध्यक्ष -पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी , हाउसिंग बोर्ड जोधपुर (राजस्थान) सदस्य, राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड, राजस्थान सरकार

jodhpur Rajasthan
Joined March 2014
Photo by Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev)Photo by Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev)Photo by Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev)Photo by Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev)Photo by Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev)Photo by Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev)Photo by Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev)Photo by Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev)Photo by Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev)Photo by Rajesh Ramdev (@RajeshRamdev)
Rajesh Ramdev retweeted
सीकर के करीब 40% सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील का राशन खत्म हो गया है। जुलाई के बाद न खाद्यान्न मिला, न राशि, और बच्चों का दूध भी सितंबर के बाद बंद है। शिक्षक और भामाशाह अपनी जेब से बच्चों का पेट भर रहे हैं। रसोइयों को 8 महीने से मानदेय नहीं मिला, और उनमें कई विधवा और तलाकशुदा महिलाएं हैं। भाजपा सरकार को बच्चों की थाली और रसोइयों के घर चलाने की कोई परवाह नहीं है, उसे सिर्फ अपनी सरकार का थोथा प्रचार करना है। मुख्यमंत्री जी जवाब दें: विज्ञापनों के लिए पैसा है, पर बच्चों के निवाले और रसोइयों के मानदेय के लिए क्यों नहीं?
46
163
6
565
33,601
Rajesh Ramdev retweeted
वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा। चाहे वो नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या कोई भी हवलदार। मैं चाहता हूँ कि हर वो छात्र और युवा, जिसने पुलिस की हिंसा या ग़ैरक़ानूनी हिरासत झेली है, उसका पूरा रिकॉर्ड रखे - वीडियो या फोटो - ये ज़रूरी होंगे। शांतिपूर्ण विरोध आपका अधिकार है। हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे।
1,345
8,651
227
30,646
740,662
Rajesh Ramdev retweeted
चार साल से अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, लेकिन एक ‘VIP’ आरोपी को संरक्षण और संवैधानिक पद का इनाम ज़रूर मिला। जहां बलात्कारियों और हत्यारों का फूल-मालाओं से स्वागत होता है और अपराधियों को सत्ता की ताकत से नवाज़ा जाता है - उस महिला-विरोधी BJP से कोई उम्मीद की भी नहीं जा सकती। आज, अंकिता के माता-पिता अपनी बच्ची के लिए न्याय की गुहार ले कर, अपने घर से मीलों दूर, India Gate पर बैठे हैं। मैं और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़े हैं - उनके दुख में भी और इंसाफ की इस लड़ाई में भी। #JusticeForAnkitaBhandari
968
12,679
345
45,224
886,567
Rajesh Ramdev retweeted
आज NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़, पुलिस की ज्यादती का सामना करने वाले NSUI के हमारे कार्यकर्ता ऋतु बराला, अथिरा, धर्मेंद्र कुमार, समर्थ, अर्जुन, एवं रमित वर्मा से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी हौसला अफजाई की। @VinodJakharIN @nsui
42
636
16
4,256
83,783
Rajesh Ramdev retweeted
बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है। लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ते हैं और लोग पलायन करते हैं। BJP की डबल इंजन सरकार बताए - पिछले 17 साल में इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया? ज़मीन पर क्या बदला? बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए।
459
5,892
97
21,920
565,873
Rajesh Ramdev retweeted
मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी रहे एवं पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी डी कल्ला जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं। @DrBDKallaINC
28
89
3
897
29,844
Rajesh Ramdev retweeted
पत्रकार : एशियन गेम्स में 21 गोल्ड मेडल जीते हैं, हॉकी का कल जीते हैं। क्या कहना चाहेंगे? जवाब : 21 गोल्ड मेडल जीतना एशियन गेम्स में, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, उन तमाम खिलाड़ियों को जो, चाहे गोल्ड जीते हों, चाहे कांस्य जीते हों, उन सबको मेरी बहुत-बहुत मुबारकबाद। अब यह देश करवट ले रहा है, पहले एशियाड हो, कॉमनवेल्थ हो, ओलंपिक हो, हम लोग मेडल ला नहीं पाते थे, तो देशवासी भी और खिलाड़ी भी निराश होते थे। अब आप देखते हैं कि हम ओलंपिक, कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल भी जीत रहे हैं, ये बहुत शुभ संकेत हैं। राजस्थान में हमारी कांग्रेस सरकार के वक्त में जो जंप दिया हमने खिलाडियों को, अवार्ड देने के लिए, नौकरी के अंदर रिजर्वेशन किया उसका बड़ा इम्पैक्ट राजस्थान में पड़ रहा है। तो धीरे-धीरे सब प्रदेशों के अंदर एक माहौल बनेगा और हिंदुस्तान के अंदर, हमारे देश के अंदर भी वो माहौल बनेगा कि हम लोग कीर्तिमान स्थापित कर सकें अंतरराष्ट्रीय खेलों के अंदर।
24
126
2
1,091
73,873
Rajesh Ramdev retweeted
आज जयपुर में शहीद स्मारक से राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग तक वोट चोरी और निकाय चुनाव में भाजपा की बेईमानी के खिलाफ प्रदर्शन और पैदल मार्च में शामिल हुए और गिरफ्तारी दी।
53
402
21
1,883
85,613
Rajesh Ramdev retweeted
वोट चोरी एवं निकाय चुनाव में बीजेपी की बेईमानी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत की : पत्रकार: सर, आज चुनाव आयोग के खिलाफ जयपुर में एक बड़ा प्रोटेस्ट रखा गया है। इसे आप किस तरह देखते हैं? जवाब: चुनाव आयोग का जो रवैया रहा है, उसे लेकर राहुल गांधी जी ने डेढ़ साल पहले ही चेता दिया था। यह एसआईआर ,वोट चोरी देश में जम्हूरियत को खत्म कर देगी। पहले किसी ने परवाह नहीं की और चुनाव आयोग में यह अवैध काम चलता रहा। अब जाकर इनकी पोल खुली है। आप सोचिए, चुनाव आयोग के खुद के दो सदस्यों ने 14 बार लिखित आपत्ति जताई कि उन्हें न तो मीटिंग का एजेंडा मिलता है और न ही मिनट्स। इस स्तर की संस्था पर इतने बड़े आरोप आज तक नहीं लगे होंगे। ज्ञानेश कुमार जी को सब मालूम था, फिर भी वे मौन रहे। आखिर थक हारकर दोनों सदस्यों को कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना पड़ा। एक मैसेज था कि भाई, हम तो अभी थक गए हैं, हाथ खड़े कर दिए हैं, आप कुछ कीजिएगा। यह स्थिति आ गई। उन हालातों में यह चल रहा है। परसों हुई मीटिंग में सिर्फ फेस सेविंग और फॉर्मेलिटी की गई कि अब एजेंडा आएगा ,कोई विदेश जाएगा तो परमिशन ली जाएगी। तो मीटिंग के बाद में भी, धारणा जो बनी ,पहले की है, वो आज भी है। कल वो स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। । संधू जी हों, चाहे जोशी जी हों, उनके जो मेन ऑब्जेक्शन थे उनको दरकिनार करने के कारण बिहार और बंगाल में जो नुकसान हुआ, उसका जवाबदेह कौन है? बंगाल में 29 लाख वोट काट दिए गए। 87,000 वोटों की जांच हुई, तो 90% वोट सही पाए गए। लाखों लोग वोट देने से वंचित रह गए। न्यायपालिका ने मई में जाकर एक्शन लिया, तब तक चुनाव निपट चुके थे। राहुल गांधी जी ने हरियाणा चुनाव जब हम हारे चुनाव, महाराष्ट्र में हारे, तभी चेता दिया था कि ये वोट चोरी हो रही है। मीडिया के सामने उन्होंने प्रेजेंटेशन दी लेकिन लोग समझ नहीं पाए। मैं कहना चाहूँगा, यह जो लड़ाई है, यह लड़ाई मामूली नहीं है। देश के वोटों के राज को बचाने की लड़ाई है। यह भावना घर-घर तक पहुँचनी चाहिए कि यह लड़ाई आपके लिए लड़ी जा रही है। कांग्रेस इसे बहुत गंभीरता से ले रही है। के.सी. वेणुगोपाल जी ने देशभर के कांग्रेस पदाधिकारियों को इस संघर्ष को ज़मीन तक ले जाने के निर्देश दिए हैं। अगर लोकतंत्र ही समाप्त हो जाएगा, तो देश का क्या होगा? क्या चीन, रूस और नॉर्थ कोरिया की तरह यहां भी हमेशा के लिए RSS-BJP का राज स्थापित हो जाएगा? जैसे बंगाल में इन्होंने किया सत्ता पक्ष भी इनका और ममता बनर्जी के जो विधायक तोड़े, उन्हें ही विपक्ष का नेता बना दिया। क्या देश ऐसे चलेगा? पत्रकार: सर, बीजेपी पूरी तरह चुनाव आयोग के बचाव में उतरी हुई है... जवाब: वे 'गिल्टी कॉन्शियस' (अपराध बोध से ग्रसित) हैं। चीफ इलेक्शन कमिश्नर, जो पहले हर बार मीडिया के सामने आकर विपक्ष के लिए निचले स्तर की भाषा का इस्तेमाल करते थे, वे आज मीडिया के सामने क्यों नहीं आ रहे हैं? ये सभी लोग अपराध बोध से ग्रसित हैं और अब देश के सामने एक्सपोज़ हो चुके हैं। यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है और इसमें आम जनता, जेन -ज़ी सबको शामिल होना चाहिए, क्योंकि भविष्य उन्हीं का है। पत्रकार: क्या पब्लिक कांग्रेस के इस मूवमेंट से कनेक्ट हो पाएगी? जवाब: हमें पब्लिक के बीच जाना पड़ेगा। उन्हें समझाना होगा कि यह लड़ाई उन्हीं के लिए लड़ी जा रही है। जब जम्हूरियत ही खत्म हो जाएगी, वोटों का राज ही नहीं रहेगा, तो उनका क्या होगा? लोग धीरे-धीरे इस बात को समझ जाएंगे। पत्रकार: सर, चुनाव आयुक्त पर महाभियोग को लेकर आप कितने आश्वस्त हैं? जवाब: महाभियोग तो दो बार आ चुका है, अब तीसरी बार फिर आ जाएगा। इन्हें बस इस बात का घमंड है कि लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति इनके हैं, तो इनका कोई क्या बिगाड़ लेगा, इन्हें हटा नहीं पाएंगे। पर जनता इन्हें हटाएगी। पूरे देश की जनता समझ गई है कि चुनाव आयोग जैसी महत्वपूर्ण संस्था में क्या तमाशा चल रहा है। 14 बार आपत्तियों के बावजूद किसी ने परवाह नहीं की। अब ये लोग पूरी तरह एक्सपोज़ हो चुके हैं।
62
292
6
1,316
38,039
Rajesh Ramdev retweeted
आज विश्व हृदय दिवस पर सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि अपने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आजकल हृदय रोगों के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं और कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में हमें हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों को पहचानने और समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक होना होगा। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में हृदय रोगों के उपचार को आमजन के लिए सुलभ बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले किए जिनमें मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत हृदय रोगों की आवश्यक दवाओं को शामिल करना, चिरंजीवी योजना में हार्ट ट्रांसप्लांट जैसे महंगे उपचार को शामिल कर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत देना तथा जयपुर के एसएमएस अस्पताल में कार्डियक सेंटर बनाना जैसे अनेक कदम शामिल हैं ताकि प्रदेशवासियों को बेहतर हृदय उपचार की सुविधा मिल सके।
9
60
190
15,085
Rajesh Ramdev retweeted
Stop punishing women for the crimes committed against them. Across our country, women are afraid to walk the streets, afraid of being harassed, afraid of being raped. And the government’s answer: stay at home. This is patriarchy at work: a system that blames the victim and shields the criminal. It is time to smash it. The solution is not to lock women inside. It is to make our streets safe, to confront the mindset of men who mistreat women, and to punish those who attack them, swiftly and without exception. Thousands of students and young people are on the streets demanding safety for women. I urge even more young women, especially GenZ across India to come out in stronger numbers. This government is deaf to your pain and will only listen when it’s under pressure. Peaceful protest is your democratic right, and I stand with you wholeheartedly.- Sh. @RahulGandhi
35
114
3
445
16,916
Rajesh Ramdev retweeted
कुछ दिन पहले ही पुरोहित जी का कटला में भयानक अग्निकांड हुआ था, फिर भी जिम्मेदार अधिकारियों में कोई सबक लेने का भाव नहीं दिख रहा। जयपुर के परकोटे में 33 हाईड्रेंट लगे हैं, लेकिन किसी में प्रेशर नहीं है, नोजल तक में जंग लग चुका है। ट्रांसपोर्ट नगर से परकोटा तक चार जगह पाइप लाइन लीक हो रही है, नगर निगम की फायर शाखा ने खुद निरीक्षण कर 20 से 23 सितंबर के बीच बाजारों में सर्वे करवाया, रिपोर्ट भी सौंपी गई, लेकिन खामियां जस की तस बनी हुई हैं। दिवाली नजदीक है, जब आतिशबाजी और बिजली सजावट से आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है, ऐसे में अगर फायर हाईड्रेंट ही बेकार पड़े रहेंगे तो आग बुझाने का क्या इंतजाम बचेगा? यह सिर्फ लापरवाही नहीं, लोगों की जान और व्यापारियों की जिंदगीभर की कमाई के साथ खिलवाड़ है। अग्निकांड के बाद भी सबक न लेना बताता है कि भाजपा सरकार को जनता की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं।
25
79
3
265
21,484
Rajesh Ramdev retweeted
आज नोएडा में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री @KalrajMishraजी के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह कठिन समय संबल के साथ व्यतीत करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
12
95
729
36,107
Rajesh Ramdev retweeted
"इसे देखिए, सीखिए, संभालकर रखिए" @DainikBhaskar में छपा यह 'लाइफ-सेवर सीपीआर कार्ड' हर किसी के लिए बहुत ज़रूरी है। अचानक बेहोशी और सांस रुकना कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। ऐसे में सही समय पर दिया गया सीपीआर किसी की जान बचा सकता है। आइए, इस वर्ल्ड हार्ट डे पर हम सब जागरूक बनें। इस जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि आपात स्थिति में किसी की मदद की जा सके और अनमोल जीवन बचाया जा सके।
15
114
2
350
28,520
Rajesh Ramdev retweeted
🔴Watch Live: Press Briefing | INDIA Parties | New Delhi teapawt.net/i/broadcasts/1qKVmyaya…
24
71
200
23,786
Rajesh Ramdev retweeted
जोधपुर में अब तक 33 फीसदी बारिश की कमी होना बेहद चिंताजनक भी है एवं हमारे सामने बड़ी चुनौती खड़ी करने वाला है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि अविलंब वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत श्रमिकों को अधिक से अधिक राहत और रोजगार उपलब्ध करवाए जाएं, और साथ ही जोधपुर और सूखे से प्रभावित होने वाले सभी क्षेत्रों, गांव-ढाणी तक पीने के पानी तथा पशुओं के लिए चारे और पानी की आकस्मिक कार्ययोजना बनाई जाए। जब बारिश का अभाव होता है, सूखा पड़ता है तो महंगाई और जमाखोरी बढ़ सकती है, पलायन जैसी समस्याएं भी क्षेत्र में आ सकती हैं, जिससे गरीब श्रमिक, किसान और पशुपालक सर्वाधिक प्रभावित होंगे। कोई पशुपालक, किसान या मजदूर परेशान न हो, इसकी योजना अभी से बनानी होगी, और राज्य सरकार को इन सभी संभावित समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए अभी से जरूरी कदम उठाने होंगे, ताकि आमजन को समय रहते राहत मिल सके। यह आश्चर्यजनक है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने सूखे से निपटने के इंतजाम करना शुरू नहीं किया है।
41
118
9
608
43,470
Rajesh Ramdev retweeted
जोधपुर के उदय मंदिर आसन क्षेत्र में पुलिस की दबिश के दौरान एक युवक की दर्दनाक मृत्यु का मामला अत्यंत दुखद और गंभीर है। आखिर ऐसी क्या परिस्थिति थी कि 6-7 साल पुराने मामूली से मुकदमे में ऐसी दहशत बनाकर दबिश दी गई, जबकि मृतक कोई गंभीर अपराधी नहीं था। पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी ही नहीं थी, तो फिर सवाल उठता है कि आखिर पुलिस वहां क्यों गई, और यदि गई भी तो घर में मौजूद महिलाओं सहित परिजनों से बदसलूकी क्यों की गई? पुलिस की इस दहशतभरी कार्रवाई से यह हादसा हो गया, जिससे उसकी जान चली गई। परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस की कार्यशैली और प्रताड़ना को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं, ऐसे में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होना आवश्यक है, जिससे दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई एवं पीड़ित परिजनों के साथ न्याय सुनिश्चित हो सके। मैंने भी जिला प्रशासन से इस घटना के संबंध में बात की है। पीड़ित परिजन दोषियों पर कार्रवाई, मुआवजा एवं नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी को पीड़ित परिवार की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए। मैं दिवंगत की आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं।
63
93
5
442
46,318
Rajesh Ramdev retweeted
सत्य एवं अहिंसा के प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक कोटि-कोटि नमन। बापू ने अपना पूरा जीवन अहिंसा, सर्वधर्म समभाव, अपरिग्रह जैसे मूल्यों को समर्पित किया। वे छुआछूत के सख्त विरोधी थे और समाज में समानता, सद्भाव एवं भाईचारे के पक्षधर थे। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें एक समतामूलक,शांतिपूर्ण और संवेदनशील समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। आज इस मौके पर मैं सभी से , खासतौर पर नई पीढ़ी जेन- ज़ी से अपील करना चाहूंगा वे महात्मा गाँधी के जीवन, उनके संघर्षों तथा विचारों के बारे में पढ़ें और उन्हें समझें। आपसी प्रेम, भाईचारे और सहिष्णुता का उनका संदेश आज के दौर में बेहद प्रासंगिक है।
32
127
2
457
17,783
Rajesh Ramdev retweeted
गांधीवादी मूल्यों के प्रति समर्पित, दृढ़ नेतृत्व एवं सादगी की मिसाल, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें सादर नमन। देश की प्रगति में उनका अमूल्य योगदान एवं कर्तव्यनिष्ठा सदैव प्रेरित करती रहेगी।
19
83
1
257
15,005
Rajesh Ramdev retweeted
महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस को आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। यूपीए सरकार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एवं यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा महात्मा गांधी के जन्म दिवस को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में प्रस्तावित किया गया था। दुनिया की सभी समस्याओं का हल गांधी जी के दर्शन में है। उनके अहिंसा ,करुणा एवं सत्य के सिद्धांत की पूरी दुनिया में आज भी प्रासंगिकता को स्वीकार करते हुए यह दिवस शांति, सहिष्णुता, आपसी समझ और अहिंसा की संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश देता है।
23
101
1
373
18,867