आवश्यक सूचना
दिनांक-06.11.2026 से 08.11.2026 तक को राँची शहर में यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार होगी :-(आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर)
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@TrafficRanchi
@sptrafficranchi
दिनांक 04.10.26 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माण्डर थाना क्षेत्र ग्राम-मलटोटी में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का निर्माण एवं बिक्री किया जा रहा है।
सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए माण्डर थाना क्षेत्र ग्राम-मलटोटी पहुँच कर एक निर्माणाधीन घर में छापामारी करना शुरू किया गया। छापामारी के दौरान घर के हॉल में शराब निमार्ण का कार्य करते हुए पॉच लोगों को उपस्थित पाया गया। इस संबंध में उपस्थित व्यक्तियों से वैध कागजात मांगने पर उनलोगों के द्वारा कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया । निर्माण स्थल से विभिन्न कम्पनी के अंगेजी शराब के बोतल, तैयार अवैध अंग्रेजी शराब,पैकेजिंग समान, स्टीकर, क्यू०आर० कोड, मोटर, गाड़ी, एवं अन्य समान बरामद किया गया। आगे पूछताछ के क्रम में इनलोगों के द्वारा बतााय गया कि विगत एक माह से अवैध शराब का निर्माण कर बिहार, यू०पी० एवं झारखंड के अन्य जिलों में मांग के अनुसार बेचते है। सभी पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है , अन्य के बारे में खोजबीन जारी है l
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
दिनांक-04.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एयरपोर्ट थाना अन्तर्गत पोखरटोली मैदान में दो लड़का अवैध हथियार के साथ बैठा हुआ है, जो किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट के सामने पोखरटोली मैदान से दो संदिग्ध लड़को को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गए अपराधकर्मी के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोली एवं मोबाइल बरामद किया गया है। जिस संदर्भ में एयरपोर्ट थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज करते हुए 03 (तीन) अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है।
जप्त सामान की विवरणी -
1. देशी पिस्टल-01,
2. मैगजीन - 02,
3. जिंदा गोली-03,
4. मोबाइल-02,
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध तमाड़ थाना क्षेत्र की 6 पंचायतों में चलाया गया जागरूकता अभियान
आज दिनाक़ 01.11.2026 को रांची जिला अंतर्गत तमाड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में अफीम की अवैध खेती नहीं करने एवं इसके दुष्परिणामों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र की अरहंगा, जरगो, मल्हान भूयडीह, मारधन, परासी एवं कुंडला पंचायतों में ग्रामीणों के साथ बैठक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्रामीणों को अफीम की खेती के कानूनी, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई।
ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अफीम की अवैध खेती न करें तथा अपने आसपास भी अफीम की खेती होने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि अफीम की अवैध खेती से होने वाली आय के बजाय वैध एवं लाभकारी कृषि को अपनाकर अपने परिवार और समाज के भविष्य को सुरक्षित एवं बेहतर बनाया जा सकता है।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखने तथा अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई।
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
दिनांक 29.10.2026 की रात्रि पिठौरिया थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा स्वीट्स के एक सेल्समैंन की हत्या अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा करने की सूचना प्राप्त हुई lउक्त घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए एक SIT का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा कांड उद्भेदन हेतु त्वरित कार्रवाई के दौरान साक्ष्य संकलन तथा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कांड में शामिल कृष्णा स्वीट्स के मालिक कृष्णा कुमार उर्फ लंगडू एवं होटल के सफाईकर्मी अमित कुमार उर्फ बिट्टु को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के गहनता पूर्वक पूछताछ करते हुए अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया, जिससे यह ज्ञात हुआ कि कांड के होटल के मालिक कृष्णा कुमार उर्फ लंगडू की पत्नी होटल में अक्सर पूजा करने आती थी, जिस दौरान मृतक के द्वारा प्रायः अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी किया जाता था। साथ ही होटल से बिक्री के रूपये भी गबन कर लिया जाता था, जिससे होटल मालिक को काफी आर्थिक नुकसान होने लगा था। मृतक पश्चिम बंगाल से पिठौरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल के लिए स्टाफ / वेटर उपलब्ध कराने का भी कार्य करता था तथा कृष्णा स्वीट्स में कार्यरत स्टाफ वेटर को लाया था। जब कभी भी होटल मालिक के द्वारा उक्त घटनाक्रम के संबंध में मृतक को डाट-फटकार किया जाता था तो मृतक होटल से कुछ दिनों के लिए भाग जाता था और होटल में कार्यरत कर्मियों को भी अपने साथ ले जाता था। उक्त संम्मलित घटनाक्रम के परिणामस्वरूप कृष्णा स्वीट्स के मालिक काफी क्षुब्ध एवं क्रोधित थे, जिसके परिणामस्वरूप षडयंत्र पूर्वक उनकी हत्या की योजना होटल के सफाईकर्मी अमित कुमार के साथ बनाई थी और हत्या में सहयोग करने के एवज में 50,000/-रू० देने की बात की तय हुई थी तथा अग्रीम रूप से 7,000/- रू० दी गई थी। घटना की तिथि को मृतक के ससुराल जाने के क्रम में पूर्ण निर्धारित योजना के अनुसार उसका पीछा कर करकट्टा मोड़ के पास टांगी से मारकर हत्या कर दी गई।
बरामद सामानों की विवरणी :-
1. घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल
2. मोबाईल फोन (अभियक्त का) -01
3. मोबाईल फोन (मृतक का)-01
4. घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी
5. अभियुक्त का घटना के दौरान पहने हुए कपड़े
6. DVR-01
7. वाई-फाई राउटर-02
8. स्कूटी-01
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
दिनांक-29.10.26 को मांडर थानान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या गोली मारकर कर दी गई। घटित घटना के संदर्भ में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर माण्डर थाना में कांड दर्ज किया गया एवं एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। एस०आई०टी० द्वारा मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड का उदभेदन किया गया एवं छापामारी कर कांड में संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दिनांक-30.10.26 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कांड में शामिल अन्य दो अभियुक्तों को भी आज दिनांक- 01.11.26 को ठाकुरगाँव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। हत्या के संबंध में पुछ-ताछ करने पर इनलोगों के द्वारा बताया गया कि मृतक एवं इनलोगों के बीच जमीन को लेकर विगत 10 वर्षों से विवाद चला आ रहा है, जिसको लेकर इनलोगों के द्वारा एक साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है l
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
दिनांक-30.10.2026 को रांची पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ अपराधी एक कार से रिंग रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए कांके रिंग रोड क्षेत्र से एक संदिग्ध कार को चिन्हित कर उसमें सवार चार अपराधकर्मियों को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से दो पिस्टल, गोली, मैगजीन एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अपराधकर्मियों के राहुल दुबे गिरोह से जुड़े होने तथा गिरोह के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने, कांके, हजारीबाग ए.के. इंटरनेशनल होटल एवं उरीमारी सहित टण्डवा में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना में शामिल रहने की बात प्रकाश में आयी। गिरफ्तार अपराधकर्मियों की निशानदेही पर गिरोह के एक अन्य सदस्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सीठियो क्षेत्र में छापामारी की गई। छापामारी के कम में एक अपराधकर्मी के द्वारा पुलिस को लक्षित कर फायरिंग की गयी। पुलिस के द्वारा किये गए आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक अपराधकर्मी के पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया, जिसे ईलाज हेतु रिम्स, रांची भेजा गया है। घायल अपराधकमी के पास से भी एक पिस्टल, गोली एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर राहुल दुबे गिरोह के अपराधकर्मियों को हथियार मुहैया कराने वाले व्यक्ति को भी गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
जप्त सामान की विवरणी -
1-पिस्टल - 04
2-जिन्दा गोली- 08, (7.62 एम.एम.)
3- मैगजीन-05 ।
4-मोबाइल फोन-06 ।
5-एक कार, जिसका उपयोग अपराधियों द्वारा किया जा रहा था।
6- प्लसर मोटरसाईकिल-01
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
अरगोड़ा अंचल के राजस्वकर्मी के हत्या कांड का उद्भेदन एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी
दिनांक 24.10.2026 के अपराह्न में लक्ष्मीकान्त मुण्डा, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता बंगाली मुण्डा, पता ग्राम दलकीडीह, थाना बुण्डू, जिला राँची, सम्प्रति अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी की जोरार स्थित उनके आवास पर अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। जिस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान हेतु एक SIT का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई के दौरान तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर इस कांड में शामिल 03 अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया, जिससे यह ज्ञात हुआ कि दिनांक 23.10.2026 की रात्रि करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच लक्ष्मीकांत मुण्डा की हत्या की घटना कारित हुई है तथा हत्या के कारण के संबंध में यह ज्ञात हुआ कि अरगोड़ा अंचल, मौजा बड़ा घाघरा के जमीन संबंधी रिपोर्ट को राजस्व कर्मी द्वारा अभियुक्त पक्ष के हित में नहीं सौंपे जाने के कारण षडयंत्र पूर्वक उनकी हत्या की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया गया। कांड में संलिप्त एवं फिरार शेष अप्राथमिकी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है
बरामद सामग्रीः-
1. मोबाईल फोन-03 अद्द
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
राहुल दूबे गिरोह के अपराधियों के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई में पाँच अपराधी गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी जख्मी
तीन पिस्टल, गोली, मैगजीन, मोबाईल, कार सहित अन्य आपत्तिजनक वस्तुएँ बरामद
अपराधकर्मियों के द्वारा कांके में फायरिंग की घटना सहित ए०के० इंटरनेशनल होटल एवं उरीमारी, हजारीबाग एवं टण्डवा में भी फायरिंग की गयी थी
आज दिनांक 30.10.2026 को राँची पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के कुछ अपराधी एक कार से रिंग रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उक्त प्राप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय द्वारा एक विशेष टीम का गठन करते हुए संदिग्ध अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रिंग रोड क्षेत्र में एक संदिग्ध कार को रोककर उसमें सवार चार अपराधियों को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से दो पिस्टल, गोली, मैगजीन एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों के राहुल दुबे गिरोह से जुड़े होने तथा गिरोह के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने तथा कांके, हजारीबाग के ए. के. इंटरनेशनल होटल एवं उरीमारी सहित टण्डवा में फायरिंग की घटना में संलिप्त रहने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। इस संबंध में उनकी भूमिका एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों से प्राप्त जानकारी एवं उनकी निशानदेही के आधार पर गिरोह के एक अन्य सदस्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सीठियो क्षेत्र में छापामारी की गई। इसी दौरान पुलिस टीम पर एक अपराधकर्मी के द्वारा फायरिंग की गयी, जिसके उपरांत पुलिस के द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग गई, जिसमें उक्त अपराधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अपराधी को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में बेहतर इलाज हेतु रिम्स, राँची भेजा गया है। घायल अपराधी के पास से भी एक पिस्टल, गोली एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मुठभेड़ से संबंधित घटनाक्रम की आवश्यक जाँच एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है।
बरामदगी :-
1.पिस्टल 03
2.गोली एवं मैगजीन।
3.मोबाइल फोन।
4.एक कार. जिसका उपयोग अपराधियों द्वारा किया जा रहा था।
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
दिनांक- 29.10.2026 को एक वादी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया कि तीन लोगों के द्वारा गिरोह बनाकर धोखाधड़ी से किराया का बात बताकर इनका दो कार (फॉर्च्यूनर एवं सेल्टोस) ले जाया गया। बाद में पता चला कि वे स्थानीय स्तर पर इसी प्रकार के धोखाधडी का काम करते है, ये लोग एक संगठित गिरोह चलाते है जिसमे ये लोग ग्राहको से गाडी रेंट पर एग्रीमेंट के माध्यम से ले लते है और उस गाड़ी को किसी अन्य के पास आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से काफी पैसा लेकर बंधक के रुप मे रख देते है फिर लोगो का रेंट देना भी बंद कर देते है और लोगो से संपर्क करना भी बंद कर देते है।
काण्ड अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि कांड के प्राथमिकी अभियुक्तगण द्वारा गाडियों का काम करने के लिए प्रार्थना हाईट्स, रातू रोड मॉल ऑफ राँची के बगल कार्यालय में एक शुभ यात्रा ट्रैवल्स के नाम से एक ट्रैवल्स कंपनी खोला रखा था। इसी के माध्यम से ये लोग ट्रैवल्स के नाम पर लोगों से गाडी लेते थे और अन्य के पास ऊंचे दाम में बंधक रखकर मोटा रकम वसुलते थे।
अनुसंधान के क्रम में तीनों प्राथमिकी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों नें अपने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में अपराध स्वीकार किया इनके निशानदेही पर वादी एक फॉर्च्यूनर कार के अलावे अन्य 02 कार तथा 01 बिना नंबर का न्यू बलेनो कार अभियुक्तगणों के पास सहित कुल 04 कर को बरामद किया गया है। गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी व गाडियों की बरामदगी हेतू छापामारी जारी है।
बरामद सामान
1. एक फॉर्च्यूनर कार
2. एक मारुती।-10 कार
3. एक FRONX कार
4. एक बिना नंबर का न्यू BALENO कार
5. मोबाईल कुल-06 पीस
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
Ranchi Police retweeted
आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ पूजा के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों, लाइन डिपार्टमेंट, जतरा समिति, छठ पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, छठ घाटों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, भीड़ नियंत्रण तथा विभिन्न समितियों एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
@HemantSorenJMM
@ranchipolice
@mbhajantri





















