राँची के धुर्वा में विवेकानंद स्कूल से नया सराय तक 10 लेन की स्मार्ट रोड बनाने की योजना के तहत कई पेड़ काटे जाने का राँचीवासी विरोध कर रहे हैं।
देखिए, इस मुद्दे पर क्या है उनकी राय और क्यों कर रहे हैं वे इसका विरोध।
#Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #Dhurwa #SmartRoad #10LaneRoad #SaveTrees #TreeCutting #SaveEnvironment #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiDevelopment #EnvironmentalAwareness #TreeCuttingProtest
राँची के खेलगाँव स्थित सिदो-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप-2026 में देशभर से आए खिलाड़ियों और टीम मेंबर्स ने प्रतियोगिता से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
देखें वीडियो।
#Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #NationalCyclingChampionship #TrackCycling #Cycling2026 #Khelgaon #SidoKanhuVelodrome #CyclingIndia #RanchiSports #JharkhandSports #IndianCycling #CyclingChampionship #SportsNews #AthleteInterview @HemantSorenJMM @JMMKalpanaSoren @SportsJhr
राँची के खेलगाँव स्थित सिदो-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी रफ्तार, कौशल और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं। 4 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
#Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates #Cycling
राजधानी राँची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर घर में घुसकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 26 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे चौली उलातू गाँव में हुई थी। पाँच अपराधियों ने संजय केशरी के घर में घुसकर लोहे के डंडे जैसे घातक हथियार के बल पर आभूषण और नकदी लूट ली थी।
इस संबंध में पिठौरिया थाना में कांड संख्या 111/26 दर्ज किया गया था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त बबन खान उर्फ दिलशाद खान को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटे गए सामान को बेचकर मिले 2,000 रुपये बरामद किए गए। वहीं, दूसरे आरोपी भोदु शेख के पास से लूट के दौरान ले जाया गया VIVO कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, भोदु शेख मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला है और फिलहाल राँची के विकास इलाके में रह रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई है। मामले में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को अधिकारियों के साथ राँची के चार प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इनमें अरगोड़ा तालाब, बटन तालाब (डोरंडा), स्वर्णरेखा नदी घाट (नामकुम) और तिरिल तालाब (कोकर शामिल हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, जल की गुणवत्ता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी घाटों पर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती कर विशेष सफाई अभियान चलाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक घेराबंदी करने का निर्देश दिया।
अरगोड़ा तालाब की क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत और दो दिनों में विशेष सफाई पूरी करने को कहा गया। स्वर्णरेखा नदी घाट पर दो पोकलेन मशीनों से सफाई कर गाद हटाने और जल का प्राकृतिक प्रवाह बनाए रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, बटन और तिरिल तालाब में सिविल कार्य, प्रकाश व्यवस्था और संपर्क पथों को दुरुस्त करने को कहा गया।
नगर आयुक्त ने घाटों पर नाम या मोबाइल नंबर लिखकर अवैध रूप से स्थान बुक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। ऐसे मामलों की सूचना निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर दी जा सकती है।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राँची स्थित जैप-1 वाहिनी परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के साथ ही देशवासियों के बीच भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया गया। स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने और एकीकृत भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया गया।
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ करने तथा आंतरिक सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया।
इस दौरान वाहिनी के प्रभारी प्रमुख निरीक्षक (स.), विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी, कार्यालयकर्मी, महिलाकर्मी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन और कर्तव्यपालन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
राँची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और पूरे परिसर की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ईवीएम वेयर हाउस के संचालन और सुरक्षा से जुड़े सभी निर्धारित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक माह सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन समय पर आयोग को भेजने को कहा।
इस दौरान स्टेट ईवीएम नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
राँची के संत जेवियर्स कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को 1 COY NCC ने IQAC के सहयोग से एकता मार्च का आयोजन किया। यह मार्च लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर निकाली गई।
कॉलेज परिसर से शुरू हुई मार्च शहीद चौक तक पहुँची और वहाँ से वापस कॉलेज लौटी। इसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर और ANO कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
मार्च में लगभग 100 NCC कैडेट्स और 80 NSS स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देते हुए नारे लगाए।
आयोजन का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकीकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना और शांति, एकता तथा आपसी सद्भाव के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के उस योगदान को भी याद किया गया, जिसके तहत उन्होंने देश की रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मार्च का आयोजन ANO कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
राँची के अरगोड़ा अंचल में कार्यरत राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
24 अक्टूबर 2026 को जोरार स्थित आवास पर लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या कर दी गई थी। मामले की जाँच के लिए गठित एसआईटी ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की जाँच के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। मामले में आगे की जाँच जारी है।
#Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #LaxmikantMunda #MurderCase #RanchiPolice #CrimeNews #LandDispute @ranchipolice
राँची और हजारीबाग में फायरिंग करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल।
राँची और हजारीबाग में लगातार गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। राँची के एसएसपी राकेश रंजन के अनुसार, गिरोह ने गुरुवार रात हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल के बाहर फायरिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार तड़के करीब 3:40 बजे राँची के कांके इलाके में भी गोलीबारी की गई। जांच के दौरान अपराधियों के धुर्वा स्थित सीठियो इलाके में होने की सूचना मिली।
पुलिस की घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हथियार, वारदात में इस्तेमाल कार और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
#Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiPolice #PoliceEncounter @ranchipolice
राँची और हजारीबाग में फायरिंग करने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल।
राँची और हजारीबाग में लगातार गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। राँची के एसएसपी राकेश रंजन के अनुसार, गिरोह ने गुरुवार रात हजारीबाग के एके इंटरनेशनल होटल के बाहर फायरिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार तड़के करीब 3:40 बजे राँची के कांके इलाके में भी गोलीबारी की गई। जांच के दौरान अपराधियों के धुर्वा स्थित सीठियो इलाके में होने की सूचना मिली।
पुलिस की घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हथियार, वारदात में इस्तेमाल कार और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
#Ranchi #Hazaribagh #RanchiPolice #JharkhandPolice #CrimeNews – at Kanke, India
पिठोरिया में होटल कर्मी की धारदार हथियार से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
राँची। पिठोरिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने होटल कर्मी राहुल गोराई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात पिठोरिया-ठाकुरगांव मार्ग पर करकट्टा मोड़ के समीप हुई। मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला था और पिछले 20 वर्षों से पिठोरिया के आसपास के होटलों में काम कर रहा था। बताया गया कि होटल में काम खत्म कर वह स्कूटी से अपने ससुराल उरगुटू भाट बोड़ेया लौट रहा था, तभी अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पिठोरिया चौक जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#RanchiNews #PithoriaNews #RanchiCrime #JharkhandNews #RanchiUpdates – at Kanke, India
राँची नगर निगम ने लगभग 25 वर्षों से लंबित पेंशन और पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके तहत पारिवारिक पेंशन के लिए प्राप्त कुल 133 आवेदनों में से 118 का नियमानुसार निष्पादन किया गया, जबकि 15 आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की कमी और अन्य कारणों से अस्वीकृत किए गए। इस कार्रवाई से लंबे समय से पेंशन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, लंबित मामलों के निपटारे के लिए पेंशन शाखा और स्थापना शाखा ने संयुक्त रूप से काम किया। इस दौरान वर्षों पुरानी संचिकाओं की जाँच और अभिलेखों का मिलान किया गया। संबंधित पेंशनधारियों और उनके परिजनों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जुटाए गए। प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से भी लाभुकों तक सूचना पहुँचाई गई।
शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इस अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई पात्र लाभुक अब तक पेंशन या पारिवारिक पेंशन से वंचित है, तो उसका आवेदन लेकर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाए।
उन्होंने पेंशन भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का निर्देश दिया। निगम के अनुसार, वर्तमान पेंशनधारियों को मासिक पेंशन का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Kanke, India
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। कार्यकर्ता बस, ट्रेन और निजी वाहनों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। कई जिलों से विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई है।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जिला मुख्यालयों से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं ने इसमें शामिल होने की तैयारी की है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनता के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान की मूल भावना से जुड़ा है। संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है।
राकेश सिन्हा ने कहा कि रामलीला मैदान में झारखंड के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराएंगे। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
शुक्रवार की सुबह राँची समेत झारखंड के कई जिलों में घने कुहासे का असर देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में धुंध छाई रही, जिससे कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित हुई। वहीं, सुबह-सुबह चल रही हल्की ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है।
सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम के बदले मिजाज के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। सुबह के समय सड़कों पर भी कुहासे का असर नजर आया।
ठंड और कुहासे के इस बढ़ते प्रभाव से राज्य में धीरे-धीरे सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Nagri, India
राँची के बरियातू थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी को बरियातू इलाके से ही बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं बताया गया है।
मामला जोड़ा तालाब स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर की शाम किशोरी सब्जी लाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने बरियातू थाने में शिकायत दर्ज कराई।
किशोरी के पिता ने आरोप लगाया था कि जैद खान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों के अनुसार, इससे पहले भी आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया था, हालाँकि उस समय वह घर लौट आई थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू की। इसके बाद किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जाँच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand
झारखंड हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले में पति कुशाग्रु रूद्र ने हजारीबाग के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है।
अनुष्का के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, अनुष्का के भाई ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान सरकार ने बताया कि जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। अदालत ने 2 नवंबर को अगली सुनवाई पर जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की जांच जारी है।
#AnushkaChakravarty #JharkhandNews #Hazaribagh #JharkhandHighCourt #RanchiUpdates – at Nagri, India
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राँची नगर निगम ने घाटों पर तैयारियाँ तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मंगलवार को निगम की टीम के साथ धुर्वा डैम, तिरिल छोटा डैम, जगन्नाथपुर तालाब और हेसग तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, जलस्तर, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने छठ पूजा समितियों के सदस्यों से भी बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली।
धुर्वा डैम में जलस्तर बढ़ा होने के मद्देनजर खतरनाक स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग, बांस-बल्लियों से घेराबंदी और गहरे पानी की चेतावनी वाले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। घाट परिसर में घास की कटाई और विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ छठव्रतियों के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम तथा अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था करने को भी कहा गया।
तिरिल छोटा डैम में जमा जलकुंभी हटाने और घाट के आसपास सफाई कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, जगन्नाथपुर तालाब के आसपास कचरा फेंकने और जलाशय में ठोस या तरल अपशिष्ट डालने पर रोक लगाने के साथ नियमों के अनुसार कार्रवाई करने को कहा गया। यहाँ गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी बैनर लगाने और हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
हेसग तालाब में घाटों की मरम्मत, रंग-रोगन और सौंदर्याकरण के साथ सीढ़ियों पर जमी काई साफ कराने को कहा गया, ताकि फिसलन से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। जल की सफाई के लिए आवश्यकतानुसार ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी के उपयोग का निर्देश भी दिया गया।
नगर आयुक्त ने अंचल कार्यालयों की टीमों को अपने क्षेत्रों के छठ घाटों पर नियमित निगरानी रखने और तैयारियाँ समय पर पूरी कराने को कहा। उन्होंने छठ पूजा समितियों और स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा जलाशयों में कचरा नहीं डालने की अपील की।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Jemari, India
झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से आयोजित होने वाले पाँच दिवसीय दिवाली मेले की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
जेसोवा दिवाली मेला 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। मेले में देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों, उद्यमियों और ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ बिक्री भी की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएँगे। यहाँ पारंपरिक परिधानों, फैशन से जुड़े उत्पादों, हस्तशिल्प और घर की सजावट के सामान की विविध रेंज देखने को मिलेगी। मेले के माध्यम से स्थानीय लोगों को खरीदारी के साथ विभिन्न राज्यों की कला, शिल्प और पारंपरिक उत्पादों को जानने का अवसर भी मिलेगा।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Jemari, India
झारखंड पुलिस की ओर से खेलगाँव में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के व्यक्तिगत एलिमिनेशन राउंड के छह वर्गों के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन राउंड के पुरुष एवं महिला वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
रिकर्व महिला वर्ग में राजस्थान पुलिस की अमनदीप कौर ने स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश पुलिस की सुमन चौधरी दूसरे और ITBP की सोनाली बसुमतारी तीसरे स्थान पर रहीं। रिकर्व पुरुष वर्ग में असम राइफल्स के अकोइजाम अमरजीत ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि CISF के दिव्यांश चौधरी को रजत और ITBP के नीरज को कांस्य पदक मिला।
कंपाउंड महिला वर्ग में असम राइफल्स की समैना बसुमतारी ने स्वर्ण पदक जीता। CISF की आकांक्षा को रजत और BSF की मैनाव नारजरी को कांस्य पदक मिला। कंपाउंड पुरुष वर्ग में राजस्थान पुलिस के रजत चौहान ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश पुलिस के हर्ष बालियान ने रजत और CRPF के भगवान दास ने कांस्य पदक हासिल किया।
इंडियन राउंड महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस की नमिता वर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। SSB की पुष्पा को रजत, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस की दीपिका पांडेय को कांस्य पदक मिला। इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में ITBP के गौरव संजयराव चांदने ने स्वर्ण, BSF के सुनील कुमार ने रजत और उत्तर प्रदेश पुलिस के सौरभ मौर्य ने कांस्य पदक जीता।
#Ranchi #Jharkhand #Ranchiupdates – at Nagri, India















