राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar) header
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar) profile picture

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) सामाजिक संगठन के रूप में शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षालय के हित में महत्वपूर्ण मुद्दों को सर्वोपरि रखते हुए संघर्षरत रहा है ।

Joined February 2021
Photo by राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar)Photo by राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar)Photo by राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar)Photo by राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar)Photo by राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar)Photo by राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar)Photo by राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar)Photo by राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar)Photo by राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar)Photo by राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) (@RssAmbedkar)
समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3
7
137
प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 2026 समस्त प्रदेश, जिला, ब्लॉक एवं संगठन के कर्मठ साथियों को सूचित किया जाता है कि शिक्षा विभाग, राजस्थान द्वारा प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। 📅 23 एवं 24 दिसंबर 2026 सभी साथी अभी से प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियों में जुट जाएँ। अपने-अपने जिले एवं ब्लॉक स्तर पर आवश्यक संगठनात्मक तैयारियाँ प्रारंभ करें तथा संगठन की एकजुटता, शिक्षक हितों और शैक्षिक सरोकारों की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से बुलंद के लिए आपसी समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर)
2
7
282
राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ने BLO ड्यूटी में अधिकतम 2 वर्ष बाद रोटेशन, निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को अतिरिक्त दैनिक भत्ता BLO, प्रगणक एवं प्रगणक सुपरवाइजर ड्यूटी मेंअन्य विभागों की समानुपातिक भागीदारी सुनिश्चित की मांग की। शिक्षकों पर अतिरिक्त भार कम कर शिक्षण व्यवस्था सुचारू रखी जाए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी SDM अनूपगढ़ के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा ज्ञापन। @SecRajasthan @CeoRajasthan @RajGovOfficial #BLO #शिक्षकहित #राजस्थान_शिक्षक_संघ_अम्बेडकर @K_Barupal प्रदेश अध्यक्ष @sohanjoharm प्रदेश महामंत्री
5
8
460
शीतकालीन विद्यालय टाइम टेबल 16 अक्टूबर से बढ़ रहा है विद्यालयों का समय नया समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे
3
16
454
माननीय @RajCMO @KumariDiya @madandilawar @RajGovOfficial #वित्त_विभाग_राजस्थान अनुरोध है कि कर्मचारियों के लंबित उपार्जित अवकाश (PL) भुगतान तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के GPF, SI, Gratuity एवं PL के भुगतान को गंभीरता से लेते हुए कोषालय से पारित लंबित बिलों की राशि शीघ्र कर्मचारियों के खातों में हस्तांतरित करवाने की कार्रवाई करें। इसको लेकर कार्मिकों में रोष बढ़ता जा रहा है इस संबंध में संगठन द्वारा पूर्व में भी 28 सितम्बर को पत्र प्रेषित कर मांग की जा चुकी है। #उपार्जित_अवकाश (PL) की राशि का भुगतान कर्मचारियों का अर्जित अधिकार है। कोषालय से बिल पारित होने के बावजूद महीनों से राशि खातों में हस्तांतरित नहीं होना चिंताजनक है। कर्मचारियों की मेहनत की कमाई और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक के भुगतान में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं है। शीघ्रभुगतान सुनिश्चित किया जाए अन्यथा संगठन को राज्यव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा सादर सत्य प्रकाश — प्रदेश सभा अध्यक्ष @K_Barupal प्रदेश अध्यक्ष @sohanjoharm प्रदेश महामंत्री हरिराम बड़ीवाल — प्रदेश कोषाध्यक्ष #लंबित_PL_भुगतान #अवकाश_समर्पण #PL_Encashment #उपार्जित_अवकाश #PL_भुगतान #कर्मचारी_हित #rssambedkar
1
2
14
368
#नागौर टीम को हार्दिक साधुवाद राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की खींवसर उपशाखा द्वारा आयोजित #शिक्षक_प्रबोधन_समारोह_2026 की शानदार सफलता पर पूरी नागौर टीम को हार्दिक साधुवाद एवं बधाई। आपके स्नेहिल निमंत्रण के लिए आभार, अपरिहार्य कारणों से मैं उपस्थित नहीं हो सका। आयोजन की सफलता और समाचार-पत्रों में प्रकाशित खबरें देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। जिलाध्यक्ष राधाकिशन जी सांचोंरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर जी खती, श्रवण जी हटीला, भंवरलाल जी कटारिया, ऊर्जावान ब्लॉक अध्यक्ष साथी तेजाराम जी, डूंगर राम जी निर्मल, जितेंद्र जी एवं संपत जी हटीला, संजय मेहरा सहित पूरी टीम ने शानदार आयोजन कर संगठन की गरिमा को नई ऊँचाई दी है। आप सभी की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता ही संगठन की असली ताकत है। पूरी टीम को बहुत-बहुत साधुवाद एवं शुभकामनाएँ। 🙏 सत्य प्रकाश प्रदेश सभा अध्यक्ष @K_Barupal प्रदेश अध्यक्ष @sohanjoharm प्रदेश महामंत्री @BadiwalHariram प्रदेश कोषाध्यक्ष #rssambedkar @man @SoojaramInakhi2 @rssambedkarbtp
3
3
17
383
#माननीय @RajCMO @madandilawar @rajeduofficial तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लंबित DPC प्रकरण को लेकर आज भी निराशा हाथ लगी। सुप्रीम कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई नहीं हो सकी और मामला “Not Taken Up Today” रहा। तृतीय श्रेणी शिक्षक दोहरी मार झेल रहे हैं— एक ओर DPC प्रकरण में तारीख पर तारीख, दूसरी ओर लगभग 8 वर्षों से स्थानांतरण की प्रतीक्षा। राज्य सरकार से पुरजोर मांग है कि 🔹 सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। ताकि वर्षों से ठप पड़ी तृतीय श्रेणी शिक्षकों की DPC प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हो सके और पात्र शिक्षकों को उनका हक मिल सके। 🔹 पारदर्शी स्थानांतरण नीति शीघ्र लागू की जाए। 🔹 नीति बनने तक विशेष श्रेणी के पात्र शिक्षकों को कार्य-व्यवस्था के माध्यम से तत्काल राहत प्रदान की जाए। #तृतीय_श्रेणी_DPC #ThirdGradeDPC #शिक्षक_स्थानांतरण #स्थानांतरण_नीति #राजस्थान_शिक्षक सत्य प्रकाश — प्रदेश सभा अध्यक्ष @K_Barupal-प्रदेश अध्यक्ष @sohanjoharm-प्रदेश महामंत्री हरिराम बड़ीवाल — प्रदेश कोषाध्यक्ष #rssambedkar
1
2
5
322
माननीय @RajCMO @KumariDiya @madandilawar @RajGovOfficial उपार्जित अवकाश (PL) की राशि का भुगतान कर्मचारियों का अर्जित अधिकार है। कोषालय से बिल पारित होने के बावजूद महीनों से राशि खातों में हस्तांतरित नहीं होना चिंताजनक है। #राजस्थान_शिक्षक_संघ_अम्बेडकर मांग करता है कि #लंबित_PL_भुगतान तत्काल करवाया जाए, #भुगतान_की_स्थिति की पारदर्शी एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करवाई जाए #अवकाश_समर्पण #PL_Encashment से संबंधित देय राशि के भुगतान में अनावश्यक विलंब न हो, इसके लिए स्पष्ट एवं निश्चित समय-सीमा निर्धारित की जाए। #उपार्जित_अवकाश #PL_भुगतान #कर्मचारी_हित सत्य प्रकाश — प्रदेश सभा अध्यक्ष @K_Barupal-प्रदेश अध्यक्ष @sohanjohram-प्रदेश महामंत्री हरिराम बड़ीवाल — प्रदेश कोषाध्यक्ष #rssambedkar
7
8
27
713
माननीय @RajCMO @madandilawar @rajeduofficial विद्यालय संचालन समय में परिवर्तन 16 अक्टूबर 2026 से लागू किया जाए वर्तमान में 7:30 से 1:00 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं विद्यालय 1 अक्टूबर से विद्यालय समय 10:00 बजे से 4:00 तक किया जाना प्रस्तावित है मौसम और तापमान की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का मौजूदा समय 15 अक्टूबर 2026 तक यथावत रखा जाए। सादर @सत्यप्रकाश प्रदेश सभाध्यक्ष @K_Barupal प्रदेश अध्यक्ष @sohanjohram प्रदेश महामंत्री @harirambadiwal प्रदेश कोषाध्यक्ष #rssambedkar
1
8
24
592
जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन #सीकर जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का शानदार एवं सफल आयोजन संगठन की एकजुटता, सक्रियता और शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक रहा। सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भंते विन्नाचार्य, ललित कुमार जेफ, डॉ. देवीप्रसाद आचार्य, जिला अध्यक्ष सीताराम खारिया, जिला मंत्री जगदीश मलिंडा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष भरत सिंह तानाण, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश डमोलिया, ब्लॉक मंत्री अरविंद देशबंधु , प्रदेश संयुक्त मंत्री हेमाराम इन्दुलिया, प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री रमेश कुमार वर्मा एवं सभाध्यक्ष महावीर रोलन सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक साथियों का हार्दिक आभार एवं बधाई। 🙏 सादर @K_Barupalप्रदेश अध्यक्ष @sohanjoharmप्रदेश महामंत्री #rssambedkar
2
4
392
#साधुवाद_सवाई_माधोपुर शानदार एवं सफल जिला सम्मेलन के आयोजन पर जिलाध्यक्ष सी.पी. वर्मा सहित सवाई माधोपुर की संपूर्ण टीम को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। 💐 सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शिक्षक साथियों की मेहनत, समर्पण, अनुशासन और एकजुटता ने सम्मेलन को सफल एवं प्रभावशाली बनाया। सभी साथियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। 🙏 चंद्रमोहन मीणा,घनश्याम बैरवा , सुरेंद्र मीणा | कलूराम बैरवा | एजाज अली, राधारमण जोंडवाल,सीताराम रैगर, नारायण मीणा, रामधन बैरवा, विनोद मीणा , दीपक मीणा, रामकेश मीणा, दुर्गाशंकर मीणा, रामभजन बैरवा | ओमप्रकाश बनोटा , प्रदेश वरिष्ठमंत्री मेघराज मीणा, गीता देवी सहित सभी महानुभावों को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद। @K_Barupal प्रदेश अध्यक्ष @sohanjoharm प्रदेश महामंत्री #rssambedkar
1
1
6
280
🌟 शानदार #चूरू 🌟 राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के बैनर तले #चूरू में आयोजित सफल एवं शानदार #जिला_स्तरीय_शैक्षिक_सम्मेलन के लिए समस्त जिला टीम एवं शिक्षक साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जिला अध्यक्ष राकेश किलानिया के नेतृत्व में सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष मानसिंह मेहरा, प्रदेश प्रभारी धनराज लोहिया , डॉ. लता, डॉ. सुरेंद्र, सांवरमल गहनोलिया, पुष्पलता मंडार, लीलाधर निनानिया, भगवान सिंह दायमा, चरण सिंह घोटड़, पवन गोठवाल, प्रहलाद राय खुड़ीवाल, श्रीचंद लखोटिया, हरिराम शीला, गुलाबचंद निहालिया, महेश प्रसाद बागोत एवं रामस्वरूप स्वामी सहित जिला टीम , ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यगण शिक्षक साथियों का हार्दिक आभार। 🙏 शिक्षक एकता • सामाजिक न्याय • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा @k_barupal प्रदेश अध्यक्ष | @sohanjohram प्रदेश महामंत्री #rssmabedkar
4
302
#बेहतरीन_फलोदी राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के बैनर तले फलोदी में आयोजित जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के भव्य एवं सफल आयोजन पर जिला अध्यक्ष #डॉ_मुरलीधर_कटारिया , जिला मंत्री नीम्बू राम मेघवाल, गोविंद राम मेहरा अंबाराम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी @NrMeghwal नेमाराम मेघवाल प्रदेश महामंत्री; (सचिवालय) प्रदेश पदाधिकारी बालाराम चौहान, मांगीलाल लीलावत, परमाराम जयपाल, जिला प्रवक्ता @cpmaherra454 चंद्रपाल शाहपीनी एवं ब्लॉक अध्यक्ष फलोदी - माणकलाल पंवार, लोहावट - नरपत परिहार, देचू -अचलाराम जयपाल, आऊ -गणपत लेखावत बाप- किरण कुमार चालिया घंटियाली- रामकिशन कड़ेला बापिणी भंवराराम बाल्यान एवं समस्त सदस्यगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सादर सत्य प्रकाश — प्रदेश सभा अध्यक्ष @K_Barupal -प्रदेश अध्यक्ष @sohanjoharm प्रदेश महामंत्री हरिराम बड़ीवाल — प्रदेश कोषाध्यक्ष #rssambedkar
3
1
18
364
instagram.com/reel/DddbMjhTw… #शानदार_सिरोही बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष भाग लेने का सुअवसर मिला जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन, बेहतरीन मीडिया कवरेज, शिक्षक शिक्षालय और शिक्षार्थी हित के मुद्दों पर सार्थक विचार मंथन के लिए सिरोही की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद। आपकी मेहनत और समर्पण ने सम्मेलन को और अधिक प्रभावी एवं यादगार बनाया। @K_Barupal @sohanjoharm #राजस्थान_शिक्षक_संघ_अंबेडकर
4
3
9
269
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) retweeted
जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 2026 में सम्मिलित सभी अतिथियों का राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर जिला शाखा भरतपुर कार्यकारिणी तहे दिल से हार्दिक स्वागत करती है। @RssAmbedkar @rssambedkarbtp #welcome #heartlyWelcome
3
6
56
📢 जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 2026 राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के बैनर तले प्रदेशभर में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलनों की जिला-वार जानकारी साझा की जा रही है। राजस्थान में कौन-सा जिला किस स्थान पर सम्मेलन आयोजित करवा रहा है, इसकी जानकारी आप सभी शिक्षक साथियों की सुविधा के लिए प्रस्तुत की जा रही है। 📍 अपने जिले के सम्मेलन की जानकारी देखें और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें। शिक्षक हित • शिक्षा हित • सामाजिक न्याय #राजस्थान_शिक्षक_संघ_अम्बेडकर #जिला_स्तरीय_शैक्षिक_सम्मेलन_2026 #शिक्षक_एकता
1
1
15
463
जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलनों का आगाज 18 सितंबर से प्रदेशभर में आयोजित होंगे राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के जिला सम्मेलन शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षालय हित के मुद्दों पर होगा मंथन, राज्य सरकार को भेजा जाएगा मांग पत्र जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के क्रम में प्रदेशभर में जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 सितंबर से आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलनों में शिक्षक हित, शिक्षार्थियों की आवश्यकताओं, शिक्षा की गुणवत्ता, नई शिक्षा नीति, तकनीकी बदलाव तथा शिक्षा क्षेत्र की भावी चुनौतियों पर विचार-मंथन कर आवश्यक प्रस्ताव लिए जाएंगे। सम्मेलन के माध्यम से विचार -विमर्श के उपरांत जिला इकाइयों की ओर से संगठन की लंबित मांगों को समाहित करते हुए राज्य सरकार को मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा। मांग पत्र में आरक्षण की पालना के बिना संचालित विद्या संबल भर्ती स्थगित करने, छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि, बढ़ा हुआ बोर्ड परीक्षा शुल्क वापस लेने, पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने तथा दूरस्थ स्थानांतरण से प्रभावित कार्मिकों की परिवेदनाओं का शीघ्र निस्तारण प्रमुख मांगें रहेंगी। इसके साथ तृतीय श्रेणी शिक्षकों की लंबित डीपीसी के न्यायालय प्रकरण में प्रभावी पैरवी, सभी लंबित पदोन्नतियां पूर्ण करने, स्टाफिंग पैटर्न के तहत प्रस्तावित 1.25 लाख नवीन पद स्वीकृत करने, नवगठित 3416 ग्राम पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमोन्नत कर आवश्यक पद स्वीकृत करने तथा सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उपप्रधानाचार्य पद स्वीकृत करने की मांग की जाएगी। वहीं व्याख्याता भर्ती-2024 की वेटिंग लिस्ट जारी कर नियुक्ति देने, अध्यापक भर्ती-2022 के संशोधित परिणाम से प्रभावित अभ्यर्थियों का छाया पद सृजित कर समायोजन, वेतन विसंगतियों के समाधान के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन, बीएड शिक्षकों की इंटर्नशिप अवधि का नियमित वेतन एवं वसूली पर रोक, पे-प्रोटेक्शन नियमों में संशोधन तथा चयन तिथि से वंचित प्राचार्यों की चयन तिथि अंकित करने सहित अन्य मांगें भी रखी जाएंगी। प्रदेश के सभी जिलों के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश अलवर, प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण बारूपाल सिरोही तथा प्रदेश महामंत्री सोहन जोरम जोधपुर जिला सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा 8 सितंबर को जारी पत्र के अनुरूप राज्य निर्वाचन आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का पूर्ण सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ पालन सुनिश्चित करते हुए जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। @DainikBhaskar @rpbreakingnews @JagranNews @RJDainikBhaskar
3
3
15
419