Respected Dr S Jaishankar. I am a big fan of you and your policies. Today had a very bad experience in passport office bhopal.I wasted four long hours waiting. Three amongst four officers at C level validation were absent.
Sad state of affairs.
#drsjaishankar
1
1
114
Three officers were on leave. sometimes it happens.TCS could have rescheduled our appointment. As per past experience I had kept 3 hours for appointment. Sad state of affairs had to rush and leave the appointment in between see my patients in waiting.
#Sjaihanker
77
Mr S Jaishankar please note the passport office Bhopal is in shambles poor staff delayed clearance . Waiting for my number since morning . This is how you are making India a developed state.
Poor state of affairs.
#sjaishanker
#keertivardhan
#spss
1
75
पासपोर्ट ऑफिस त्वरित काम का उदाहरण था। जब भी आया एक घंटे में फटाफट काम हो गया । आज का अनुभव कुछ मन खट्टा कर रहा है। स्टाफ की कमी और अभ्यर्थीयों का जमघट।चीटी की चाल और परेशान होते लोग। सरकारी बीमारी यहा भी आ गई है।
#sjaishankarforeignminister
#tcspassport
#passportofficebhopal
58
#BREAKING | "He had unmistakable presence": Prime Minister Narendra Modi mourns Nana Patekar
ndtv.com/india-news/nana-pat…
NDTV's @abiradhar reports
जिसका
निर्णय
अटल है।
अचल
विश्वास
प्रबल है।
नहीं डिगता
किंचित
बातों में।
कर्म का खंड
सबल है।
मेरु सा
विशाल हृदय।
सोच सरल है।
उसका ही
हर कदम
सफल है।
सतत सजग निरंतर।
सचिन चित्तावर।
1
47
भाव
बंद आंखों से ही
लोग देखते है।
अंधकार में
रहते हुए ही
मन
बना लेते है।
नकार भावों का
कलेवर
चढ़ा लेते है।
दृष्टिकोण
का ही तो
अंतर है।
गलतियां
निकालना
सबसे
कमतर है।
खामियां
सबको
दिख जाती है।
बिना प्रयास
यूंही
पकड़ी जाती है।
पत्थरों की तरह
आम है।
जीवन की
खदान में
हीरा ढूंढने वाला ही
महान है।
हम सब
कोयले की
दलाली
करते है।
न चाहते हुए भी
अपने हाथ काले
कर लेते है।
इसलिए
कभी कभी
गुणों का भी
गुणगान किया करो।
अच्छा न लगने पर भी
प्रशंसा किया करो।
दृष्टिकोण का अंतर है।
भावों में ही जीवन है।
गलतियां ढूंढना
सबसे कमतर है।
साकार भाव
उपजाए
सबकी प्रशंसा
करते जाए।
सचिन चित्तावर ।
31
राजनीति में कोई भी काम बिना किसी महत्व के नहीं होते है।लेकिन यह भी सत्य है कि अपनी निजी जिंदगी के उत्सव ,आनंद और उल्लास को राजनीतिज्ञ हमेशा जन जागरण और जन कल्याण से अलग रखते है।सामाजिक न्याय गरीब उत्थान और ना जाने क्या क्या? बड़ी बातें बड़े उच्च आदर्श और जब बात व्यक्तिगत जिंदगी की हो तो वहीं बातें दोहराई जाती है जिनका आपने सार्वजनिक जिंदगी में विरोध किया था।वहीं चमचमाती गाड़िया हजारों की संख्या में आमंत्रित लोग, लाखों करोड़ों का खर्च। सरकारी खर्चा अलग जो कि विशेष अतिथियों की सुरक्षा और स्वागत सत्कार में लगता है वो तो हमेशा मुफ्त में मान लिया जाता है।यह नया नहीं है सदियों से चला आ रहा है।जनता का भी कोई दबाओ नहीं है कि ऐसा नहीं होंना चाहिए।जनता इसे सामान्य व्यवहार मानती है।
इन परिस्थितियों में हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी भी अपने पुत्र का विवाह धूम धाम से सारे राजसी ठाठ से करवाते तो क्या हो जाता? मंत्री आते शायद प्रधानमंत्री भी आते।सरकारी पैसा बर्बाद होता।
इसके ठीक विपरीत उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेल में अपने बेटे की शादी करी।दुल्हा बैलगाड़ी में आया।यह एक ऐसा उदाहरण है जो पॉलिटिकल स्टंट मानने वालो के लिए भी नजीर है।
आम जनता के बीच अपनी खुशियां साझा कर माननीय जनता के जमीनी सेवक बन गए है।
समाज में राजसी शादियों की कुरीति बढ़ रही है।
इसके खिलाफ एक सशक्त संदेश है।
हमारे उत्सव जमीनी हो सकते है इसका एक जीता जागता उदाहरण है।
नई बहु आने की खुशियां कम नहीं हुई है अपितु बढ़ने का संदेश है।
खोखले दिखावे के खिलाफ एक उद्घोष है।
शायद दूसरे महानुभाव भी इससे शिक्षा ले।
नव दंपति को हार्दिक शुभकामनाएं।
जागे जीवन के सहपाठी।
#DrMohanYadavToday
#pmo
#narendramodi
25
आप सभी ने एक वीडियो देखा होगा।इसमें बाबा रामदेव एक छोटे बच्चे को मंच पर बुलाते है।बच्चा बताता है कि वो ४० यूनिट इंसुलिन ले रहा था आज बाबा की दवा के बाद इंसुलिन बंद हो गया है।इसके बाद दवाओं का advertisement आता है।
मुझे बाबा रामदेव से कोई मतलब नहीं है।लेकिन उनका यह संदेश जान लेवा है।टाइप १ डायबिटीज के मरीज को यदि५ से ६ घंटा इंसुलिन न मिले तो ketones नाम के तत्व बनने लगते है और ketoacidosis जैसी विकट स्थिति बन जाती है।बच्चों को icu में भर्ती करना पड़ता है।कुछ की मौत भी हो जाती है।
टाइप १ डायबिटीज के मरीजों के लिए केवल इंसुलिन है।
भविष्य में इंसुलिन लगाने की नई सरल और सस्ती विधियां आएंगी।
स्टेम सेल थेरेपी भविष्य में इन बच्चों को राहत दे सकती है।शायद आने वाले कल में इंसुलिन की गोली बन जाए।आयुर्वेद का सम्मान है।लेकिन प्रचार कब भ्रामक हो जाता है पता ही नहीं चलता।
इन बच्चों के साथ क्या होगा यह मै आप पर छोड़ रहा हूं।इन मासूमों की मौत को आप हत्या मानेंगे कि असमय मौत यह आप पर है।
जागे जीवन के सहपाठी।
Harmony Sugar Clinic .
1
27
मरीजों के इलाज और चिकित्सकीय लाभ के बारे में बहुत दिनों से अपने ही इलाज को देख रहा हु।यह देखने का प्रयास था कि किसे ज्यादा सुकून आराम लाभ मिलता है।मै अपना काम निर्बाध अपने तरीके से करता गया। इसमें मेरे अंदाज में कोई कमी नहीं थी।मरीज आते गए ।उनके दोबारा आने की प्रक्रिया चलती गई।
किसे ज्यादा लाभ हुआ।
१ जिन्हें मन से विश्वास था कि यह चिकित्सक उन्हें ठीक कर सकता है।
२ जो सलाह के दौरान बिल्कुल सरल थे केवल अपने आराध्य की बात को आत्मसात कर रहे थे।
३ जिनके जीवन में मानसिक क्लेश नहीं था।जैसे बड़ा होने का गुरूर। समझदार होने का घमंड। चिंता। परेशानी। घुटन।
४ दवा नियम से लेने वाले।
कहा मरीज और डॉक्टर को ज्यादा तकलीफ हुई
१) बाल की खाल निकालने वाले।
२) वसूली भाई की तरह संतोष ढूंढने वाले।
३) नए मरीज जिन्हें डॉक्टर को आजमाना था।
४) टेंशन तनाव चिंता परेशानी वाले वो मरीज जो अपने विचारों और बातों में लचीलापन नहीं ला पाए और यह विश्वास नहीं कर पाए कि डॉक्टर उनका मित्र है।
स्वाभाविक है कि मरीज चिंता में रहेगा, आशंकाओं से ग्रसित होगा, मन के आहिर्भाव उद्वेलित होंगे लेकिन इस अवस्था में भी एक घमंड गुरूर दंभ का भाव हजारों में एक में होता है जो उन्हें डॉक्टर के सामने खुलने नहीं देता है और तकलीफ का समाधान नहीं हो पाता है।
रामायण में प्रसंग आता है जब रावण मृत्यु शय्या पर लेटा था भगवान ने लक्ष्मण जी से ज्ञान लेकर आने का आदेश दिया। बड़ा युद्ध जीता था जोश था थोड़ा घमंड होना स्वाभाविक है। लक्ष्मण जी रावण के सर के पास जाकर खड़े हो गए।बार बार निवेदन करने पर भी रावण कुछ न बोला।तब जामवंत जी ने उन्हें बतलाया कि इस धरती पर अगर किसी से ज्ञान की बातें सीखनी है तो हाथ जोड़ने पड़ेंगे, पैरों के पास कृतज्ञता के भाव लाने होंगे और याचना करनी होगी।
आज सादिया बीत गई लेकिन यह सच्चाई आज भी प्रासंगिक है।घर की सफाई करने वाले से भी नम्रता रखनी होगी।सब्जीवाले ठेले वाले से भी कृतज्ञ होना होगा। गाड़ी का मैकेनिक भी गुरु है।स्कूल का चपरासी भी आपको बहुत कुछ सिखलाता है।
जागे जीवन के सहपाठी।
29
ध्वज उसका
लहराओ
जो सब में
ईश को
देखता हो।
सतत बहता
शुद्ध जल
का
झरना हो।
जिसमें सबका
मुख
दिखता हो।
जो समा ले
सभी जीवों को
समावेशी
प्रकृति सा हो।
हरियाली का
सूचक हो।
उन्मुक्त बहता
पवन हो।
पहाड़ों सा
अडिग
निष्पक्ष हो।
सागर सा हो
गहरा।
आसमान की तरह
अनंत हो।
जीवन का
केंद्र बिंदु
खुशियों का
उद्गम हो।
बीते कल का
सूचक
भविष्य का
आगामी हो।
जिसमें समाए
सभी नाम
जय श्री राम।
सचिन चित्तावार।
1
26
चुपके चुपके का वो बॉटनी का प्रोफेसर घास फूस का डॉक्टर।भाषा को शुद्ध बोलने का ज्वर और प्यारे मोहन और जीजाजी।स्वाभाविक रूप से हंसाने वाला ऐसा चलचित्र जिसकी मिसाल बॉलीवुड में कम ही है।इसका नायक धर्मेंद्र जो एक ड्राइवर बन अपनी बीवी के जीजाजी के घर जाता है ।कथानक करवट लेता है और हसी के फव्वारे फूटने लगते है। ओमप्रकाश जी का नायब अभिनय।असरानी की कॉमेडी। अमिताभ है और जया की सादगी पूर्ण उपस्थिति। हृषिकेश मुखर्जी की जादूगरी।कमाल का चलचित्र है।आज भी तरोताजा है।जरूर देखिएगा।
नायक धर्मेंद्र को हार्दिक श्रद्धांजलि।
1
28
Dubai का air शो हवाई कलाबाजी का एक मंच है।इसमें अनेक देशों के विमान नुमाइश करते है।अनेक देशों के अनेक विमान इन कलाबाजियों के दौरान अतीत में क्रैश हुए है।इसमें सभी सुपर पावर शामिल है।लेकिन अपने देश की शक्ति संप्रभुता और ताकत दिखाने का जुनून कुछ अलग ही आयाम पर होता है।निचले आकाश में यह करतब बड़ा ही खतरनाक होता है।इन सब बातों से अवगत शहिद विंग कमांडर नमन सयाल साहब करतब दिखला रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।विमान अनियंत्रित हो गया और धड़ाम।आग का गोला रिहायशी इलाके से दूर गिरा।जाते जाते भी इस वीर ने अपने कर्तव्यों का पूरा निर्वाह किया।
हृदय से श्रद्धांजलि।
जय हिंद की सेना।
45














