Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah) header
Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah) profile picture

Official 'X' Handle of Samajwadi Party, Maharashtra

Maharashtra, India
Joined September 2016
Photo by Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah)Photo by Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah)Photo by Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah)Photo by Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah)Photo by Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah)Photo by Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah)Photo by Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah)Photo by Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah)Photo by Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah)Photo by Samajwadi Party Maharashtra Pradesh (@SamajwadiMah)
गुरु नानक देव जी यांच्या जयंतीनिमित्त सर्वांना हार्दिक शुभेच्छा! गुरु नानक देव जी यांनी दिलेला प्रेम, समानता, मानवता, बंधुभाव आणि सेवाभावाचा संदेश आजही संपूर्ण मानवजातीला मार्गदर्शन करतो. त्यांच्या विचारांनी प्रेरित होऊन आपण सर्वांनी एकता, सद्भावना आणि माणुसकी जपण्याचा संकल्प करूया. गुरु नानक देव जी यांच्या पवित्र विचारांचा प्रकाश प्रत्येकाच्या जीवनात सुख, शांती आणि समृद्धी घेऊन येवो. गुरु नानक जयंतीच्या हार्दिक शुभेच्छा! #GuruNanakJayanti
3
90
अबू आसिम आज़मी का बेबाक बयान: धर्मनिरपेक्षता, राजनीति और ज़मीनी हक़ीक़त. #SamajwadiParty #AkhileshYadav #AbuAsimAzmi #Maharashtra #UttarPradesh
3
13
226
आज समाजवादी पार्टी मुंबई मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर अभिवादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नेताजी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र अभिवादन किया। कार्यक्रम में नेताजी के विचारों, समाजवाद के सिद्धांतों और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की उनकी विचारधारा को याद किया गया। नेताजी का निडर नेतृत्व, निष्पक्ष सोच और सर्वधर्म समभाव का संदेश सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने नेताजी से प्राप्त सीख और उनके संघर्षपूर्ण जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों को साझा करते हुए उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही, नेताजी के बताए समाजवादी रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और सम्मान पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया। श्रद्धेय नेताजी अमर रहें! समाजवादी विचारधारा ज़िंदाबाद! #MulayamSinghYadav #Netaji #SamajwadiParty
2
10
223
समाजवादी पक्षाचे संस्थापक, देशाचे माजी संरक्षण मंत्री, उत्तर प्रदेशचे माजी मुख्यमंत्री आणि पद्मविभूषण पुरस्काराने सन्मानित, - आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी यांच्या जयंतीनिमित्त त्यांना विनम्र अभिवादन! #Netaji #MulayamSinghYadav #SamajwadiParty
2
9
53
419
आज समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी से वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व AAA Citizen Support Cell के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शोएब ने किया। इस मुलाकात में केरल सरकार की तर्ज पर महाराष्ट्र के जूनियर वकीलों को राज्य सरकार की ओर से भत्ता (Stipend) दिए जाने की मांग पर चर्चा हुई। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष जी को एक ज्ञापन भी सौंपा। श्री आज़मी जी ने आश्वासन दिया कि वे इस मांग को मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी के सामने रखेंगे और जरूरत पड़ने पर आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र में सदन में भी यह मुद्दा उठाकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट शोएब के साथ एडवोकेट तबरेज़ जबाली, एडवोकेट ओबैदुल्लाह आज़मी और अन्य वकील भी उपस्थित रहे। #Advocate #Lawyer #Mumbai #Maharashtra #AbuAsimAzmi
5
17
223
18 नवंबर 2026 को गोवंडी में एसआरए और झोपड़पट्टी पुनर्वसन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुंबई उपनगर के उपजिलाधिकारी (Deputy Collector) और एसआरए के कार्यकारी अभियंता (Executive Engineer) उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी। शिविर में मुख्य रूप से बायोमेट्रिक, पात्रता, किराया, घरों के आवंटन, वारिस प्रमाणपत्र और पुनर्वसन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। हमारा प्रयास है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान हो और उन्हें अपने अधिकारों के लिए परेशान न होना पड़े। #SRA #Slum #Assistance #SamajwadiParty #AbuAsimAzmi
6
24
339
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अबू आसिम आज़मी जी द्वारा उत्तर मुंबई जिला में पार्टी संगठन को और मज़बूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें निर्भय बैजनाथ यादव को महासचिव, रामझलक रामकुमार यादव को उपाध्यक्ष, अकरम अली मोहम्मद जिलानी शेख, धीरेन्द्र रामजीत यादव और विजयशंकर श्रीधर यादव को सचिव तथा प्रेम प्रकाश यादव को उपाध्यक्ष और दयाशंकर एम. यादव को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री गिरिजाशंकर यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। #SamajwadiParty #AbuAsimAzmi #NorthMumbai #Mumbai #Maharashtra
1
4
36
440
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी की उपस्थिति में आज सईद खान को मानखुर्द-शिवाजी नगर तालुका युवजन सभा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सईद खान के साथ सैकड़ों समर्थकों ने समाजवादी पार्टी में प्रवेश किया। इस मौके पर रेयान शेख आज़मी, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रियाज़, पूर्व नगरसेविका श्रीमती रुक्साना सिद्दीकी, ग्यासुद्दीन शेख सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नए साथियों का समाजवादी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं सईद खान को नई जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई। उम्मीद है कि आप सभी मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे। #SamajwadiParty #AbuAsimAzmi #Youth #MamkhurdShivajiNagar #Govandi
4
25
292
शीख धर्माचे दहावे गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी यांच्या ज्योती ज्योत दिवसानिमित्त त्यांना विनम्र अभिवादन! त्यांचे शौर्य, त्याग, बलिदान आणि मानवतेचा संदेश सदैव आपणा सर्वांना सत्य, न्याय आणि धर्माच्या मार्गावर चालण्याची प्रेरणा देत राहो. #GuruGobindSingh
2
7
142
13 नवंबर 2026 को मालेगांव महानगरपालिका की महासभा में एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया। महासभा में मालेगांव के चारों प्रभाग कार्यालयों के नाम ऐतिहासिक हस्तियों के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान महापौर नसरीन शेख और उपमहापौर शान-ए-हिन्द निहाल अहमद की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के गट नेता मोहम्मद मुस्तकीम डिग्निटी ने प्रभाग कार्यालय क्रमांक 3 का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा। डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी, गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के परदादा थे। इस प्रस्ताव को महासभा में सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। यह फैसला मालेगांव के इतिहास और देश की आजादी में योगदान देने वाली महान हस्तियों के सम्मान की दिशा में एक सराहनीय कदम है। #Malegaon #SamajwadiParty #MukhtarAhmedAnsari #FreedomFighter #AbuAsimAzmi #Maharashtra
11
34
890
आज मुंबई के इस्लाम जिमखाना में समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी ने एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। आम आदमी पार्टी के एडवोकेट कुसुमाकर कौशिक एवं श्री आसिफ अंसारी ने अपनी पूरी टीम के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी ने सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें नई राजनीतिक पारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। बैठक में जनहित के कार्यों के माध्यम से महाराष्ट्र एवं मुंबई में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, विशेष मार्गदर्शन देते हुए संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए महाराष्ट्र एवं मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीयों को संगठित कर चुनावी अभियान से जोड़ने तथा परिवार एवं परिचित मतदाताओं तक प्रभावी जनसंपर्क स्थापित करने के लिए एक सुव्यवस्थित कार्यक्रम तैयार करने पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में मुंबई प्रदेश कार्याध्यक्ष एडवोकेट यूसुफ अब्राहनी, प्रदेश प्रमुख महासचिव श्री मेराज सिद्दीकी, महासचिव श्री कुबेर मौर्य सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समाजवादी विचारधारा, जनहित के संकल्प और मजबूत संगठन के साथ पार्टी का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। #SamajwadiParty #AkhileshYadav #AbuAsimAzmi #UttarPradesh #Maharashtra
2
7
212
समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी उनकी विधानसभा मानखुर्द शिवाजी नगर के बेगनवाड़ी में स्वर्गीय मणि अण्णा (मणि मामा) को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
4
37
580
दीपावली आणि लक्ष्मीपूजनाच्या मंगलमय पर्वानिमित्त सर्वांना मनःपूर्वक हार्दिक शुभेच्छा!
2
5
1
29
341
धनत्रयोदशीच्या सर्वांना हार्दिक शुभेच्छा! आपल्या सर्वांच्या जीवनात सुख, समृद्धी, उत्तम आरोग्य आणि आनंद नांदो, हीच ईश्वरचरणी प्रार्थना. 🙏✨ शुभ धनत्रयोदशी! 🌸 #Dhanteras
1
4
135
आज सपा प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी ने AAA Citizen Support Cell के प्रतिनिधिमंडल के साथ जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) श्री मनोज शर्मा जी से मुलाकात की। इस मुलाकात में गोवंडी में हाल ही में हुई निर्मम हत्या, क्षेत्र में बढ़ते नशे और नशीले पदार्थों के कारोबार पर गंभीर चिंता जताई गई। नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए केवल एक आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय पूरे सिंडिकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, पुलिस बीट और पुलिस बल की संख्या बढ़ाने तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की मांग रखी गई। इस प्रतिनिधिमंडल में अबू आसिम आज़मी जी के साथ एडवोकेट शोएब, फ़याज़ ख़ान, दर्शना पिसे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #Crime #LawAndOrder #MankhurdShivajiNagar #Mumbai #SamajwadiParty #AbuAsimAzmi
3
19
283
आज समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी एवं सपा मुंबई प्रदेश कार्याध्यक्ष श्री यूसुफ अब्राहनी जी के हाथों दक्षिण मुंबई जिला समाजवादी पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस भव्य समारोह में प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सपा पार्षद श्रीमती अमरीन शहजाद अब्राहनी, श्रीमती इरम साजिद सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष श्री शहजाद अब्राहनी, श्री फिरोज खान, श्री अज्जू, श्री शकील सहित दक्षिण मुंबई एवं प्रदेश के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री अबू आसिम आज़मी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के माध्यम से समाजवादी पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। #SamajwadiParty #SouthMumbai #AbuAsimAzmi #Mumbai #Maharashtra
2
7
44
573