Pinned Tweet
किसी को भी यदि साहित्य में रुचि बनानी हो या किताब पढ़ने की शुरुआत करनी हो तो सबसे पहले उसे प्रेमचंद द्वारा लिखी 'गोदान' जरूर पढ़नी चाहिए।
यह यथार्थवादी उपन्यास गरीबी, शोषण, धार्मिक और सामाजिक रूढ़ियों और शहरी-ग्रामीण विषमताओं जैसे विषयों को गहराई से चित्रित करता है।
वह विज्ञानमयी अभिलाषा,
पंख लगाकर उड़ने की,
जीवन की असीम आशाएँ
कभी न नीचे मुड़ने की।
-जयशंकर प्रसाद।
1
63
मैं इक ग़ज़ल हूँ कृष्ण की राधा रदीफ़ है
यानी मिरे भी इश्क़ में वा'दा रदीफ़ है।
-काफ़ @rudrakshdhaari
अगर तलाश करूँ कोई मिल ही जाएगा
मगर तुम्हारी तरह कौन मुझ को चाहेगा
तुम्हें ज़रूर कोई चाहतों से देखेगा
मगर वो आँखें हमारी कहाँ से लाएगा
मैं अपनी राह में दीवार बन के बैठा हूँ
अगर वो आया तो किस रास्ते से आएगा
~बशीर बद्र
पुस्तक सीरीज:
भाग 3-
उपन्यास पढ़ने के लिए ज्यादा समय की जरूरत हो जाती है, ऐसे में कम समय में इस कहानी संग्रह को पढ़ा जा सकता है।
जिसमें से उसने कहा था" हिंदी साहित्य की एक प्रसिद्ध कहानी है जिसे चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने लिखा है। यह कहानी फ्लैशबैक शैली में लिखी गई है।
परियों का क्या भरोसा....
किताब - लिफाफा
लेखक: मनीष सिल्फ
कुछ किताबें महज़ पढ़ी नहीं जातीं — वो रूह को छू जाती हैं।
'लिफाफा' भी एक ऐसी ही चिट्ठी है, जो सीधे दिल में उतरती है और देर तक वहां गूंजती रहती है। ✨ 🌺
हम तो मस्त फकीर, हमारा कोई नहीं ठिकाना रे
जैसा अपना आना प्यारे, वैसा अपना जाना रे
रामघाट पर सुबह गुजारी
प्रेमघाट पर रात कटी
बिना छावनी बिना छपरिया
अपनी हर बरसात कटी
देखे कितने महल दुमहले, उनमें ठहरा तो समझा
कोई घर हो, भीतर से तो हर घर है वीराना रे।
१९ जुलाई, पुण्यतिथि, नमन। 🙏
छिप-छिप अश्रु बहाने वालों, मोती व्यर्थ बहाने वालों
कुछ सपनों के मर जाने से, जीवन नहीं मरा करता है।
सपना क्या है, नयन सेज पर
सोया हुआ आँख का पानी
और टूटना है उसका ज्यों
जागे कच्ची नींद जवानी
गीली उमर बनाने वालों, डूबे बिना नहाने वालों
कुछ पानी के बह जाने से, सावन नहीं मरा करता है।
माला बिखर गयी तो क्या है
खुद ही हल हो गयी समस्या
आँसू गर नीलाम हुए तो
समझो पूरी हुई तपस्या
रूठे दिवस मनाने वालों, फटी कमीज़ सिलाने वालों
कुछ दीपों के बुझ जाने से, आँगन नहीं मरा करता है।
खोता कुछ भी नहीं यहाँ पर
केवल जिल्द बदलती पोथी
जैसे रात उतार चांदनी
पहने सुबह धूप की धोती
वस्त्र बदलकर आने वालों! चाल बदलकर जाने वालों!
चन्द खिलौनों के खोने से बचपन नहीं मरा करता है।
लाखों बार गगरियाँ फूटीं,
शिकन न आई पनघट पर,
लाखों बार किश्तियाँ डूबीं,
चहल-पहल वो ही है तट पर,
तम की उमर बढ़ाने वालों! लौ की आयु घटाने वालों!
लाख करे पतझर कोशिश पर उपवन नहीं मरा करता है।
लूट लिया माली ने उपवन,
लुटी न लेकिन गन्ध फूल की,
तूफानों तक ने छेड़ा पर,
खिड़की बन्द न हुई धूल की,
नफरत गले लगाने वालों! सब पर धूल उड़ाने वालों!
कुछ मुखड़ों की नाराज़ी से दर्पन नहीं मरा करता है!
©गोपालदास "नीरज"
#पुण्यतिथि
मैंने दुनिया को छोड़कर एकांत का दामन थामा, क्योंकि मैं उन अनगिनत लोगों की खुशामद करते करते थक गया,
जो विनम्रता को कमजोरी, दया को कायरता, और अहंकार को शक्ति समझते हैं।
~खलील जिब्रान
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती
असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम
संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती।
कोशिश ....!
© सोहनलाल द्विवेदी
3
70
पुस्तक सीरीज
भाग 2-
सीरीज के अगले क्रम में गोदान के बाद इस पुस्तक को नए लोग पढ़ सकते हैं, पुस्तकों का क्रम आसान से क्लिष्ट के साथ ऐसे विषयों से संबंधित रखना चाहता हूं जिससे अधिक से अधिक लोग उन कहानियों से खुद को जोड़ पाएं।
इसका नाम "गुनाहों का देवता" क्यों है?
उत्तर दीजिएगा।
सबसे ख़ूबसूरत घटना
विपरीत दिशा में सफर करते वक़्त
दो लोगों का आख़िरी बार
एक-दूसरे को मुड़कर देखना
दुनिया की सबसे खूबसूरत घटना है। 🌻
किताब - उदास शहर ✨
लेखक - गौरव गुप्ता 🌼
चाहता तो बच सकता था
मगर कैसे बच सकता था
जो बचेगा कैसे रचेगा
न यह शहादत थी न यह उत्सर्ग था
न यह आत्मपीड़न था न यह सज़ा थी
तब
क्या था यह
किसी के मत्थे मढ़ सकता था
मगर कैसे मढ़ सकता था
जो मढ़ेगा कैसे गढ़ेगा।
~श्रीकांत वर्मा
परवीन शाकिर की शायरी में स्त्री दृष्टिकोण की नई लहर आई।
उनकी शायरी को लेकर बहुत से शायरों ने सीधा टकराव नहीं किया।
लेकिन अहमद फराज़ जैसे समकालीन शायरों ने संवेदनशील जवाबी शायरी के माध्यम से कभी-कभी संवाद किया, खासकर परवीन के प्रेम और शिकवे की शैली से प्रभावित होकर।
एक और :
परवीन शाकिर का मशहूर शेर:
"वो तो ख़ुशबू है, हवाओं में बिखर जाएगा,
मसला फूल का है, फूल किधर जाएगा?"
इसका जवाब एक शायर (अहमद फराज़ या उनके प्रशंसकों द्वारा) कुछ यूँ कहा गया:
"तू अगर फूल है तो फिर तेरा मुक़द्दर है बिखरना,
ख़ुशबू बन के हवाओं में तो मैं भी उतर सकता हूँ!"
1
5
81














