Pinned Tweet
इल्जाम लगाना सबसे आसान काम है
मुश्किल है उस इंसान के जूतों में चलकर देखना जिसे हर दिन दोषी ठहराया जाता है।
दुनिया नफरत से भरी है पर हम अपनी सादगी नहीं छोड़ेंगे।
🕯️ एक युग का अंत🕯️
मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। 💔
RIP Nana Patekar 🥀
आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने...💔
मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया।
ये बची हुई जिंदगी मैं अपने तरीके से जिऊंगा...😭
आपकी दमदार आवाज़ और बेमिसाल अभिनय हमेशा अमर रहेगा।
भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏🕊️
RIP Nana Patekar 🥀
6
277
हाल ही में संसद में सांसद राघव चड्ढा ने 28 दिन की तथाकथित मंथली वैलिडिटी और बिना जरूरत डेटा थोपने का मुद्दा उठाया था। और अब TRAI ने इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं
1
3
192
आतंकी ओसामा बिन लादेन को अपने घर में छुपाकर पालने वाला पाकिस्तान आज कश्मीर पर भारत को ज्ञान दे रहा है?
UN में भारत की डिप्लोमेट पेटल गहलोत ने पाकिस्तान का दोहरा चेहरा बेनकाब करते हुए साफ शब्दों में आइना दिखा दिया।
1
2
174
शब्द कम और काम ज्यादा यह पहचान थी डॉ. मनमोहन सिंह जी की। उन्होंने बिना शोर मचाए अपनी दूरदर्शिता और आर्थिक सुधारों से देश को नई दिशा दी।
जयंती पर उन्हें सादर नमन! 🙏
2
78
H-1B वीजा फीस ₹1 करोड़, 100% तक टैरिफ और मेक्सिको बॉर्डर पर 4 लाख करोड़ की दीवार...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इन फैसलों पर आपकी क्या राय है?
क्या यह अमेरिका फर्स्ट नीति का हिस्सा है या वैश्विक व्यापार और भारतीय टेक सेक्टर्स के लिए एक बड़ा झटका?
2
195
जब तक संस्थाएं सत्ता की हां में हां मिलाएं तब तक लोकतंत्र मजबूत रहता है
लेकिन जैसे ही कोर्ट या स्वतंत्र फैसले सामने आते हैं हर तरफ राजनीतिक बदले का शोर मचने लगता है
नंदीग्राम से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चुनाव अब जनता के मुद्दों पर नहीं सिर्फ सिंबल और लीगल दांव पेचों के भरोसे लड़े जा
2
227
₹2,000 से ऊपर UPI पर चार्ज की खबर सुनते ही जेबकतरों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है।
UPI की वजह से लोग पॉकेट खाली रखते थे, अब नकद जेब में लौटेगा तो थोड़ी उम्मीद जागी है।
डिजिटल इंडिया में मंदी के शिकार हुए सेक्टरों को उबारने के लिए सरकार का यह निर्णय वाकई दूरदर्शी है 😂
PM के जन्मदिन के मौके पर 500 नई मोटरसाइकिलों को काफिले में शामिल करने की खबरें सामने आ रही हैं।
जब आम जनता पर महंगा पेट्रोल और नियमों का चाबुक चलाया जाता है, तब सरकारी खजाने से 500 गाड़ियों का यह शक्ति-प्रदर्शन किस प्रोटोकॉल के तहत सही ठहराया जा रहा है?
3
207
यह तो वही बात हो गई कि मैंने अभी खुद को शाबाशी दी नहीं है, पर मेरा मानना है कि मैं शाबाशी के लायक हूँ।
भारत रत्न देने पर अभी कोई चर्चा नहीं है, लेकिन यह सुझाव अच्छा है। 👏
The Realist SANJAY retweeted
📌 डिजिटल डकैती
पहले आदत डाली, फिर टैक्स की जाली बुनी... क्या डिजिटल इंडिया का यही असली सच है?
नोटबंदी से लेकर डिजिटल इंडिया के ढोल पीटने तक...
पहले कहा गया: कैश बंद करो, ब्लैक मनी खत्म होगी, फेक करेंसी रुकेगी।
फिर नारा आया: डिजिटल बनो, UPI अपनाओ।
आम जनता छोटे व्यापारियों और गरीब-मध्यम वर्ग ने हर बात पर भरोसा किया। अपने खून-पसीने की कमाई को डिजिटल स्क्रीन पर ट्रांसफर कर दिया। देश के PM ने दुनिया भर में घूम-घूमकर UPI का डंका बजाया, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वाहवाही लूटी।
और आज जब देश का आम नागरिक पूरी तरह डिजिटल लेन-देन पर निर्भर हो चुका है, तब ₹2000 से ऊपर के लेन-देन पर टैक्स और चार्जेस का यह तानाशाही बोझ क्यों और किस लिए?
जिस UPI का उद्देश्य वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) और पारदर्शी अर्थव्यवस्था बनाना था, क्या वो सिर्फ इसलिए लाया गया था ताकि पहले जनता को आदत लगाई जाए और फिर उसी पर टैक्स का जाल बिछाकर शोषण किया जाए?
---------------------
पैसा हमारा, मेहनत हमारी, लेन-देन का फैसला हमारा—फिर यह चुनी हुई सरकार जनता से बिना पूछे उनके खिलाफ फैसले लेने वाली मालिक कैसे बन बैठी?
जिस डिजिटल क्रांति का लोहा दुनिया से मनवाया, उसी क्रांति का इनाम अपने ही देश के मध्यवर्ग और गरीबों को टैक्स के बोझ से मारकर दिया जा रहा है?
यह फैसला न सिर्फ आम नागरिक का आर्थिक शोषण है बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की डिजिटल नीति की विश्वसनीयता पर भी एक बड़ा धब्बा है।
दुनिया देख रही है कि कैसे एक सफल मॉडल को राजस्व वसूली का जरिया बनाया जा रहा है।
लेकिन ध्यान रहे लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है, शोषित नहीं।
संविधान कहता है कानून संसद बनाएगी, पर बयान आते हैं कि प्रस्ताव पास नहीं होगा, हमने कह दिया।
2024 चुनावों में जनता के ₹10,000+ करोड़ खर्च हुए 543 सांसद चुनने में। अगर वीटो पावर संसद के बाहर ही रखनी है, तो जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही जनता के प्रति बची ही कहाँ?
क्रांति लाने का दावा... और भाषा सड़क छाप गुंडों जैसी 🤐
क्या राजनीतिक या वैचारिक विरोध के नाम पर इस तरह की अभद्र भाषा को सही ठहराया जा सकता है?
सोशल मीडिया के ट्रोल आर्मी और वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी के हिसाब से तो पूरे देश में लहर ही लहर चल रही थी। पर जब बूथ खुला, तो बीजेपी प्रत्याशी को NOTA के बराबर सिर्फ 1 वोट मिला। 🤐
1
217
अंकल जी मन्नत मांगने वालों की आस्था पर मैरिज ब्यूरो का बोर्ड मत लगाइए।
लोग भगवान के दर पर आशीर्वाद लेने गए हैं, Tinder का स्वैप करने नहीं
जय श्री गणेश 🙏
वीडियो जयपुर मोती डूंगरी , गणेश मंदिर का है , यहाँ पर मान्यता है की गणेश चतुर्थी के दिन जो कुंवारा या कुंवारी लड़की यहाँ से मेहंदी लेकर लगा लेती है । उसकी शादी हो जाती है । इस भीड़ को देख कर लगता है के देश में सबसे ज़्यादा कुंवारे हैं ।
यहाँ भीड़ इतनी है की काबू करने में प्रशासन के पसीने छूट गए ।😁
अब मेरे मन में ख्याल आया की जब इतने कुंवारे लड़के लड़कियाँ यहाँ शादी की मेहंदी के लिए इकट्ठे हुए हैं ?
तो क्यों ना यहीं लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद करके शादी कर लें ? मामला काफ़ी हद तक सुलझ जाएगा । 😁😁
सपने 360 km/h के... और ज़मीन पर 80 km/h के लिए तरसती पटरियाँ🤦♂️
रूस से भारत को इवोल्गा हाई-स्पीड ट्रेन का ऑफर मिला है।
80% मेक इन इंडिया की शर्त भी शानदार है।
विजन और ऑफर का स्वागत है, लेकिन हाई-स्पीड ट्रेनों के शोर में आम रेल यात्रियों का दर्द नहीं दबना चाहिए।
3
158
हसदेव जल रहा है, नदियां ज़हरीली हो रही हैं, और विकास के नाम पर जंगल साफ हो रहे हैं।
केमिकल वाला पानी नदी में बहाया जा रहा है, कागजों पर पर्यावरण दिख रहा है
जमीन पर नहीं
नई खदानों की एनओसी धड़ल्ले से बांटी जा रही है
मुद्दों पर वोट मांगने वाले नेता अब कुर्सी मिलते ही खामोश हैं
The Realist SANJAY retweeted
📌 बाड़ाबंदी
जनता लाइन में लगकर वोट दे और नेता रिज़ॉर्ट में स्विमिंग पूल के मजे लें। 🤐
चुनाव खत्म होते ही जब तक सरकार न बन जाए या बहुमत साबित न हो जाए तब तक विधायकों को किसी लग्जरी रिज़ॉर्ट में बंद कर दिया जाता है
इसे हमारे देश में राजनीति का मास्टरस्ट्रोक कहा जाता है।
कहते है बाड़ाबंदी की शुरुआत तब हुई जब (1982-83) हरियाणा में देवीलाल और कर्नाटक में रामकृष्ण हेगड़े ने अपने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए होटलों में बंद किया था।
1984 का आंध्र ड्रामा
एनटीआर (NTR) के विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए बंगलुरु ले जाया गया।
1995 का खजुराहो कांड
गुजरात में शंकरसिंह वाघेला अपने वफादार विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से खजुराहो के रिज़ॉर्ट ले गए, जहां से राजनीति में "खजूरिया बनाम हजूरिया" शब्द आया
क्यों राजनीतिक दलों को अपने ही चुने हुए विधायकों पर भरोसा नहीं होता
"आया राम, गया रामसी संस्कृति, करोड़ों का हॉर्स-ट्रेडिंग (Horse Trading) और मंत्री पद का लालच यह बाड़ाबंदी लोकतंत्र का नहीं बल्कि राजनेताओं के नैतिक दिवालियापन का प्रतीक है।
क्या रिज़ॉर्ट में बंद होने वाले विधायक सच में आपकी और हमारी नुमाइंदगी करने के लायक हैं?












