Pinned Tweet
तुझे प्यार करते है,करते रहेंगे कि दिल बनके दिल में धड़कते रहेंगे।।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई ऋतु जी
बिलासपुर में आज कांग्रेस भवन में नगर निगम द्वारा भगवान राम की जन आस्था के साथ खिलवाड़ फिर किया गया है और रामसेतु के सौंदरीकरण के नाम पर आया पैसे को विधायक अमर अग्रवाल को खुश करने के लिए महापौर ने लखीराम ऑडिटोरियम में लगाया जा रहा है इसको लेकर आज सम्मानीय पत्रकार साथियों के साथ वार्ता किया गया है और मेयर के इस निर्णय का विरोध किया गया है।
1
91
आज कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जी का 557 वाँ प्रकाश उत्सव पर गोड़ पारा स्तिथ गुरुद्वारे में आस्था का माथा टेका और सभी के लिए प्रार्थना किया। Ha
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश में महिला कांग्रेस में जिला और शहर अध्यक्षों और प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव पदों में नई नियुक्ति की गई है मैं सभी को बहुत बहुत हार्दिक बधाई देता हूँ और नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएँ देता हूँ।और बिलासपुर से पाँच महिलाओं को प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है उसकी भी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ और पुरानी टीम को भी बहुत बहुत आभार उनके बहुमूल्य योगदान देने के लिए।
5
146
बिलासपुर के लिंगीहाडीह में पिछले एक वर्ष से वहाँ की माताएँ बहने बीजेपी सरकार के अन्याय का सामना कर रही है,जब कांग्रेस सरकार ने गरीबों को पट्टा रहने के लिए दिया तो उसको क्यों उजाड़ा जा रहा है,कांग्रेस इस अन्याय के ख़िलाफ़ धरने में बैठी है और पार्षद भाई दिलीप पाटिल जी के इस आंदोलन में उनके साथ है।
2
148
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद बीजेपी का नया कांड-
राम काज अब नहीं करेगी बीजेपी अब पैसा लखीराम में लगेगा - रामद्रोही हो गई बीजेपी
बिलासपुर के राम सेतु का राम नाम सत्य कर दिया है ट्रिपल इंजन की बीजेपी सरकार ने और बड़े दुख और आश्चर्य की बात है कि भगवान राम के नाम से जो सेतु बनने वाला था उस राशि को लखीराम में लगाया जा रहा है यानि राम काज अब जरूरी नहीं है,भगवान राम के नाम पर वोट लेने वाली बीजेपी अब राम द्रोही हो गई है। बिलासपुर वासियों की आस्था को गहरी चोट पहुंची है पहले राम मंदिर चढ़ावा चोरी और अब राम सेतु से भी मुँह फेरा।
गुरुनानक जी की जयंती के अवसर प्रकाश पर्व पर बिलासपुर में सिख समाज द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया जिसमे कांग्रेस पार्टी द्वारा जुलूस का सम्मान किया गया और सभी को शुभकामनाएं दिया,इस अवसर में अध्यक्ष गण,नेता और उपनेता प्रतिपक्ष और पार्षद साथी,पूर्व पार्षद गण,महिला कांग्रेस साथी और युवा साथी सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल हुआ और श्री अनिल तिवारी जी,श्री प्रताप वर्मा जी एवं श्री नीरज जैन जी एवं उनके परिवार और नव युगलों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया।
6
185
पहले अर्णव और अब अकवान चक्रवात में हमारे अन्न दाताओं का नुक़सान हुआ है और बीजेपी सरकार केवल वादे करे जा रही है,पटवारी हड़ताल में है सरकार उन पर भी तरह तरह के अत्याचार कर रही है तो किसानों को सरकार मदद कैसे देगी और कब देगी,केवल वादा कर देने से कसानों की समस्या का हल नहीं निकलेगा।सरकार किसानों के साथ न्याय करे ताकि अन्न दाता नुकसान से उभर सके।
आज मेरे प्रभार ज़िले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी द्वारा ज़िला कार्यकारिणी की बैठक लिया गया जिसमे संगठन की मजबूती और वोट बचाओ देश बचाओ अभियान पर चर्चा किया गया,इस अवसर में ज़िले के सभी सम्मानीय पदाधिकारीगण अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष और महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस और बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित थे।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी का भी आगमन हुआ और कार्यकर्ताओं से मिले एवं श्री पंकज सिंह जी के पिता जी के निधन उपरांत उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके निवास पहुंचे।कोटा विधायक जी एवं बिलासपुर के सम्मानीय नेता भी उपस्थित थे।
आदरणीय श्री विजय जांगिड जी,आदरणीया जरीता जी और आदरणीय सम्पत जी को बहुत बहुत आभार और धन्यवाद,आपके योगदान को छत्तीसगढ़ कांग्रेस हमेशा याद रखेगा और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। जय हिन्द जय कांग्रेस
आप सभी को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण करें।
शुभ देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह!
1
71
प्रिय मित्र श्री पूरनचन्द्र पाढ़ी उर्फ कोको भाई को AICC के सचिव बनने और उड़ीसा राज्य के सह प्रभारी बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
कोरबा लोकसभा की लोकप्रिय सांसद माननीया श्रीमती ज्योत्सना महंत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
1
71
आज संत श्री जलाराम जयंती के पावन अवसर पर बिलासपुर के श्री जलाराम मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिला और भोजन प्रशाद ग्रहण कर समाज के सभी सम्मानीय पदाधिकारियों और मित्रों से अपने साथियों के साथ मिला।
जय जलाराम
तो फिर कब ?
बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल जी ये बता दे कि शहर की समस्या को सुनने का और उसको समाधान करने का समय कब आयेगा,पिछले तीन साल से तो बिलासपुर की आवाज़ सदन से लेकर सड़क तक खामोश है,विधायक जी की बोलती बंद है,बिलासपुर की भोली भाली जनता को धोखा देने वाले और झाँसा देकर वोट लेने वाले विधायक जी को बिलासपुर के नागरिक देख रहे हैं,पंद्रह दिनों में अपराध मुक्त करने वाले और बारह दिनों में बिलासपुर का गौरव लौटाने वाले कमज़ोर और बेबस और नकारे और केवल ढींगे मारने वाले अमर अग्रवाल जी से अगर शहर संभल नहीं रहा है तो इस्तीफ़ा दे दे और बिलासपुर से माफ़ी माँग ले।
छत्तीसगढ़ में सातवीं शताब्दी निर्मित अष्टभुजा देवी मंदिर,अड़भार में तिवारी परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का पुण्य आयोजन किया गया,जिसमे शामिल होने का सौभाग्य मिला,तिवारी परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक बधाई।
3
106
आज कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज बिलासपुर और द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे रायपुर से समाज के गणमान्य विशिष्ट अतिथि गण शामिल हुए और कार्यक्रम में समाज के सभी सम्मानीय सदस्य,कार्यकारिणी के सदस्य एवं महिला विंग की सम्मानीय सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज के सभी जन उपस्थित थे,कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया गया एवं विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
4
96
🌅🙏🏻🌺🪔 लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे।
छठी मैया हम सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण करें ।
जय छठी मैया! 🙏
जय सूर्य देव! 🌞
2
62
















































