
आज की आवाज़ Part time Super-Woman RT=not endorsement, Office Contact-8009006774, email~ [email protected] fb~https://xitter.cf/t.co/OglJqvRBsO
Joined June 2019
- Tweets10.1K
- Following360
- Followers95.3K
- Likes12.3K
Pinned Tweet
शिक्षा दुनिया का सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिससे आप दुनिया को बदल सकते हो।
@mlkhattar @Dchautala @chkanwarpal
महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी अमर रचना रामायण हमें सत्य, न्याय, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
उनके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें।
जय महर्षि वाल्मीकि जी!
#श्वेता_ढुल
कल देसी मेला, रोहतक जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
JCT की पूरी टीम, ख़ासकर भाई भरत गिल जी और प्रोफेसर पूनम हुड्डा जी द्वारा किए गए भव्य स्वागत से मन गदगद हो गया। 🙏
इस मेले की सबसे ख़ास बात यह है कि यहाँ न कोई अध्यक्ष है, न कोई पदाधिकारी—बस कुछ जुनूनी, कर्तव्यनिष्ठ और सकारात्मक सोच वाले लोगों का समूह है, जो स्वदेशी उत्पादों, शुद्धता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
सोच कितनी सुंदर है—उपभोक्ता को मिले शुद्ध, देसी और बिना मिलावट का सामान, और मेहनत करने वाले उत्पादकों को मिले उनके काम का उचित मूल्य। यानी एक सच्ची Win-Win Situation!
यहाँ निर्माता और उत्पादक सीधे आपसे रूबरू होते हैं। और अगर आप भी अपना कोई काम-धंधा शुरू करना चाहते हैं, तो यह मेला आपके लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बन सकता है। यहाँ ऐसे अनेक लोग मिलेंगे, जिन्होंने टूटकर बिखरने और विपरीत परिस्थितियों से जूझने के बाद अपने दम पर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की और आज अपने जैसे दूसरे भाई-बहनों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
पूरे मेले में सकारात्मक ऊर्जा, स्वदेशी सोच और कुछ नया कर गुजरने का उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बहन अनीता कुंडू जी से मुलाक़ात हुई। साथ ही भाई धर्मेंद्र कंवारी जी, भाई सुमित मकड़ौली जी, भाई जगरूप राठी जी, भाई भूपेंद्र हुड्डा जी सहित अनेक साथियों से मिलने का अवसर मिला।
मेरी सभी से अपील है—एक बार देसी मेले में ज़रूर जाएँ। स्वदेशी अपनाएँ, स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करें और आत्मनिर्भर समाज बनाने में अपना योगदान दें।
#श्वेता_ढुल
कमीशन आपका, अध्यक्ष और सदस्य आपके, सरकार आपकी… फिर निजीकरण का फैसला किसकी मर्ज़ी से हुआ?
हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज का यह कहना कि सरकार पहले दिन से ही HERC के फैसले का विरोध कर रही थी, अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।
जब आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया में सरकार की भूमिका है, तो फिर सवाल उठना लाज़मी है कि सरकार की कथित असहमति के बावजूद निजी कंपनी को लाइसेंस देने का फैसला कैसे हो गया?
और अब यह कहना कि सरकार ने कोई आवेदन नहीं मांगे थे, इसलिए उसकी कोई भूमिका नहीं थी—यह तर्क कितना उचित है? आवेदन निजी कंपनी ने दिया होगा, लेकिन उस पर फैसला तो आयोग ने ही लिया!
अपनी ही व्यवस्था के एक फैसले का विरोध करने का दावा करके सरकार अपनी जवाबदेही से कैसे बच सकती है?
खैर, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल अब समाप्त हो चुकी है, लेकिन इससे निजीकरण को लेकर उठे सवाल समाप्त नहीं हो जाते।
कर्मचारियों के आंदोलन के बाद सरकार का कदम उठाना स्वागतयोग्य हो सकता है, मगर जनता यह जानना चाहती है कि जब सरकार पहले दिन से विरोध कर रही थी, तो फिर इस फैसले को रोकने की नौबत ही क्यों आई?
कमीशन भी आपकी व्यवस्था का हिस्सा, नियुक्तियाँ भी आपकी प्रक्रिया से और अब विरोध भी आपका!
आखिर यह सब क्या है—नीतिगत असहमति या अपनी ही व्यवस्था के भीतर जवाबदेही का अभाव?
हरियाणा की जनता को सिर्फ बयान नहीं, इन सवालों के स्पष्ट जवाब चाहिए।
@NayabSainiBJP @raonarenderinc @INCIndia @INCHaryana @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#श्वेता_ढुल
मैं हमारे बिजली कर्मचारी भाइयों के साथ हूँ ✌️
भाजपा ने हरियाणा को समझ लिया है #LabRat
क्यूंकि जो भी एक्सपेरिमेंट उन्हें पूरे देश में करना होता है उसकी शुरुआत वो हरियाणा से करते हैं l
मैं बात कर रही हूँ बिजली व्यवस्था के निजीकरण की और उससे होने वाले नुकसान की l
देश नहीं बेचने दूंगा कह कर देश का सबकुछ प्राइवेट को सौंप देने को ही कहते हैं बिन पेंदे का लोटा होना l
@narendramodi @AmitShah @RahulGandhi @priyankagandhi @INCIndia @INCHaryana @raonarenderinc @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#श्वेता_ढुल
हरियाणा को अंधेरे में धकेलकर किस विकास का ढिंढोरा पीट रही है भाजपा सरकार?
40 हजार बिजली कर्मचारी हड़ताल पर, गांवों में 25 घंटे तक बिजली गुल, पेयजल संकट से जनता बेहाल और उद्योगों पर भी ताले लगने की नौबत!
निजीकरण की जिद में सरकार आम जनता, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों—सबको संकट में डाल रही है। बिजली व्यवस्था जैसी बुनियादी सेवा को लेकर सरकार की तैयारी और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे दुखद खबर उस किसान की मौत है, जो बिजली ठीक करने के लिए खुद ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। आखिर व्यवस्था की इस नाकामी की कीमत आम आदमी अपनी जान देकर कब तक चुकाता रहेगा?
सवाल साफ है—सरकार जनता को सुविधा देने के लिए है या जनता को संकट में छोड़ने के लिए?
हरियाणा को भाषण नहीं, निर्बाध बिजली चाहिए। निजीकरण की जिद नहीं, मजबूत सार्वजनिक व्यवस्था चाहिए और सबसे बढ़कर जनता की जान की कीमत समझने वाली सरकार चाहिए।
@NayabSainiBJP @INCIndia @INCHaryana @raonarenderinc @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#श्वेता_ढुल
दुनिया में ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है, अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है, देश तरक्की कर रहा है!
लेकिन हकीकत देखिए—ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 122 देशों में भारत 100वें स्थान पर और हमारे 30% बच्चे उम्र के हिसाब से कम लंबाई के शिकार हैं।
साहब, भाषणों और प्रचार से देश महान नहीं बनता! देश तब महान बनता है, जब उसके बच्चों को भरपेट भोजन और पर्याप्त पोषण मिलता है।
एक तरफ़ विश्वगुरु बनने के दावे, दूसरी तरफ़ कुपोषित बचपन! आखिर इस विरोधाभास की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?
याद रखिए, बच्चों के कमजोर शरीर और भूखे पेट पर विकसित भारत की इमारत खड़ी नहीं हो सकती।
देश को इवेंट मैनेजमेंट नहीं, बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाली सरकार चाहिए l
@narendramodi @AmitShah @BJP4India @BJP4Haryana @INCIndia @INCHaryana @RahulGandhi @priyankagandhi @raonarenderinc @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#GlobalHungerIndex #ChildNutrition #ViksitBharat
#श्वेता_ढुल
विजयदशमी का यह पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य की राह कितनी भी कठिन क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।
आइए, इस दशहरे पर हम अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार, अन्याय और नकारात्मकता का अंत कर सत्य, सद्भाव, प्रेम और मानवता को अपनाने का संकल्प लें।
आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का प्रकाश फैले।शुभ दशहरा l
#Dussehra #VijayDashmi
#श्वेता_ढुल
बहुत मिलनसार, हँसमुख, सदा मुस्कुराते - हर फ़िक्र को हल्के में लेते - ईश्वर नैन भाई साहब🙏
परमात्मा अपने श्री चरणों में स्थान दे l
और परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दे l
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
#श्वेता_ढुल
मुख्य्मंत्री जी और हरियाणा सरकार से अपील -
(वाज़िब डिमांड फ्रॉम पीपल इन दी गवर्नमेंट)
जिन भी पोस्ट्स के इंटरव्यू लिए जाते हैं -
1) इंटरव्यू खत्म कीजिये और लिखित में अंकों के आधार पर नौकरी दीजिये l
या
2) इंटरव्यू खत्म नहीं कर सकते तो इंटरव्यू ऑन कैमरा हो l
@NayabSainiBJP @BJP4Haryana @INCIndia @INCHaryana @raonarenderinc @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#श्वेता_ढुल
🤖 Made with AI
अपने घर को तो बचा लीजिये मुख्यमंत्री साहब @NayabSainiBJP जी,
पंजाब को नशामुक्त करने के भाषण फिर बाद में देना !!
@INCIndia @INCHaryana @raonarenderinc @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#FSO ~ #Food_Safety_Officer की पोस्ट निकाली है #HPSC ने लेकिन उसमें इन महानुभावों ने #मध्य_प्रदेश का सिलेबस पूछ लिया !
क्यूँ ?
क्यूंकि हाल फिलहाल में MP FSO का एग्जाम हुआ था और उन्होंने उनका सिलेबस डिट्टो कॉपी करके डाल दिया होगा !
ये सबसे बड़े #नकलची तो हैं ही !!
प्रश्न पत्र कॉपी करते हैं -
उनमे जो त्रुटियां होती हैं वो ऐसे की ऐसे डिट्टो कॉपी करते हैं -
अब ये सिलेबस भी कॉपी करने लगे !
कहीं तो शर्मा लो ?
कितनी बेइज़्ज़ती करवाओगे कमीशन और हरियाणा की ?!!
क्या कॉपी competent इंसान, अधिकरी नहीं बैठा भीतर जो इतनी बेसिक सी चीज़ भी चेक कर ले ?!
सुधारो इस गलती को महानुभावों - जल्दी !
@NayabSainiBJP @raonarenderinc @BhupinderShooda @JitendraBaghel_ @INCIndia @INCHaryana
#श्वेता_ढुल
#HCS में इस बार क्या गड़बड़ी -
मुख्यमंत्री Nayab Saini साहब की मैंने एक वीडियो देखी -
सिर पे पग, गले में माता की चुन्नी और मुँह पे वही #Self_Praise
बहरहाल, पॉइंट पर आती हूँ -
मैं इस बार स्वयं बच सी रही थी कि #HCS रिजल्ट पर इस बार कोई टिप्पणी न ही करूँ क्यूंकि यह कमीशन सुधरेगा नहीं और मुझे अपने ज़ख्म कुरेदने और हरे करने का कोई शौक नहीं l
लेकिन मुख्यमंत्री साहब ने विवश कर दिया कि मैं ज़रूर बोलूं -
HCS रिजल्ट पर -
विस्तार से
तरीके से
एक एक शब्द उनका गलत ठहराते हुए #Proof के साथ
क्यूंकि क्या है ना - मुझे झूठ पसंद नहीं!
@NayabSainiBJP @raonarenderinc @BhupinderShooda @JitendraBaghel_ @INCIndia @INCHaryana
#श्वेता_ढुल
मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP साहब की मैंने एक वीडियो देखी -
सिर पे पग, गले में माता की चुन्नी और मुँह पे वही #Self_Praise
बहरहाल, पॉइंट पर आती हूँ -
मैं इस बार स्वयं बच सी रही थी कि #HCS रिजल्ट पर इस बार कोई टिप्पणी न ही करूँ क्यूंकि यह कमीशन सुधरेगा नहीं और मुझे अपने ज़ख्म कुरेदने और हरे करने का कोई शौक नहीं l
लेकिन मुख्यमंत्री साहब ने विवश कर दिया कि मैं ज़रूर बोलूं -
तो मैं बोलती हूँ आज शाम को 6 बजे #Live ~ HCS रिजल्ट पर -
विस्तार से
तरीके से
एक एक शब्द उनका गलत ठहराते हुए #Proof के साथ
क्यूंकि क्या है ना - मुझे झूठ पसंद नहीं!
मिलते हैं 6 बजे 👍
@raonarenderinc @INCHaryana @INCIndia @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#श्वेता_ढुल
Thankyou CM @NayabSainiBJP जी ~
why?
Because ~
मैं परसों #Super100 कुरुक्षेत्र गयी थी और वहाँ जाकर वहाँ बच्चों के साथ हो रही ज़्यादती, मार पिटाई, खाने में कीड़े , बेकार व्यवस्था , कोई चिकित्सक सुविधा नहीं इत्यादि हाईलाइट किया और कल CM साहब ने स्वयं DC कुरुक्षेत्र को स्थिति का जायज़ा लेने और परिसर का मुआयना करने भेज दिया l
It is a progress!
लेकिन कृपया करके इसे महज़ औपचारिकता समझकर साइडलाइन मत कर दीजियेगा l
मेरा अनुरोध है कि एक जांच कमिटी बनाई जाये जो एक्चुअल में समय देकर किचन का , सफाई का और खाने का मुआयना करे l
जिस बच्चे कप बेरहमी से मारा गया उससे बात करे - जिसने यह कुकृत्य किया उसे सज़ा दी जाये l
साथ ही संस्थान द्वारा लिखा पढ़ा कर खडे किये 5-7 बच्चों से बात करके आने की बजाए संस्थान के कर्मचारियों की गैर मौजूदगी में बच्चों से बात करे ताकि सच्चाई सामने आ सके l
#श्वेता_ढुल
कुरुक्षेत्र के सुपर-100 संस्थान में बच्चों के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की खबर बेहद चिंताजनक है।
जिन बच्चों के हाथों में किताबें और आँखों में भविष्य के सपने होने चाहिए, अगर उन्हें कतार में खड़ा करके डंडे मारे जाने और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रहने को मजबूर किए जाने के आरोप लगें, तो यह केवल अनुशासन का नहीं, बल्कि बच्चों की गरिमा और अधिकारों का सवाल है।
शिक्षा के मंदिर में भय नहीं, विश्वास होना चाहिए। अनुशासन के नाम पर अमानवीय व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच हो, जिम्मेदारी तय की जाए और बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। सुपर-100 जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों की पहचान बच्चों की सफलता और सुरक्षित वातावरण से होनी चाहिए, न कि ऐसी शिकायतों से।
बच्चों का भविष्य संवारना सरकार की जिम्मेदारी है, उनके मन में डर पैदा करना नहीं।
@NayabSainiBJP @raonarenderinc @INCIndia @INCHaryana @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#श्वेता_ढुल
ये हालात हैं #super100 के ..!!
@NayabSainiBJP @raonarenderinc @INCIndia @INCHaryana @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#श्वेता_ढुल
अति महत्वपूर्ण - प्रत्येक हरियाणवी अवश्य देखे -
प्रेस नोट मेरे fb पेज पर -
लिंक
facebook.com/share/v/1DnNjG3…
@NayabSainiBJP @INCIndia @INCHaryana @raonarenderinc @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
कुछ रिश्ते वक़्त के साथ और भी ख़ूबसूरत होते जाते हैं… ❤️
मेरी आदरणीय, मेरी गुरु, मेरी बेहद प्यारी #Dr_Suman_Singh Ma’am !
नारियल जैसी—ऊपर से सख़्त, भीतर से बेहद कोमल और स्नेह से भरी हुईं।
आज मैम से मिलकर पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। माँ की तरह अपने हाथों से बना स्वादिष्ट भोजन खिलाया, सहेली की तरह ढेर सारी बातें कीं और अभिभावक की तरह समझाया l
सच है, एक मुकाम ऐसा आता है जब गुरु सिर्फ़ गुरु नहीं रहते—उनमें माँ का स्नेह, दोस्त का अपनापन और अभिभावक का मार्गदर्शन, सब एक साथ मिलने लगता है।
एक व्यक्तित्व, अनेक स्वरूप—लेकिन हर रूप में गुरु! ❤️
आज का यह अपनापन और साथ बिताए खूबसूरत पल हमेशा याद रहेंगे।
Love you, Ma’am! ❤️🙏
Dr. Suman Singh
Professor & Chairperson
Department of Biochemistry
Kurukshetra University (KUK)
#श्वेता_ढुल
कुरुक्षेत्र में अपने अधिकारों के लिए बैठे #गेस्ट_टीचर्स पर ज़रूरत से ज़्यादा ज़ुल्म कर रहे हो मुख्यमंत्री Nayab Saini साहब ! @NayabSainiBJP
कोर्ट से जीतकर आये हैं l
हक मांगने पर बल प्रयोग, वॉटर कैनन क्यूँ?
हर सवाल का जवाब बल प्रयोग ही क्यूँ है ?
बातचीत क्यूँ नहीं ?
सरकार को हल निकालना ही नहीं है या 2029 से पहले निकालना नहीं चाहती है ?!!
बहुत से मसले केवल पीड़ित वर्ग को सुन लेने,
अपनी एकतरफा न थोपने,
और timely एक्शन ले लेने से सुलझ जाते हैं !
शिक्षकों की सुनिए -
दबाव बनाकर भयभीत करने की कोशिश मत कीजिये l
harmless शांति से प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर तेज़ पानी की बौछार निंदनीय है l
न्यायालय से जीतकर, आपसे जीतकर -- आपके दरवाज़े पर पुकार लेकर आये हैं l
सुनिए फिर उचित कार्यवाही कीजिये l
हक दीजिये l
@INCIndia @INCHaryana @raonarenderinc @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#श्वेता_ढुल
🤖 Made with AI
आज की date में सबसे मजबूर इंसान शायद एक पत्रकार है l
जो सच्ची पत्रकारिता न करे तो उसे गोदी मीडिया कहा जाता है और कर दे तो सरकार उसपर कार्यवाही कर देती है l
जैसे कि आज की है #सुदेश_नैन_मोर और Living India News Haryana पर !!
किसलिए ?
क्यूंकि उन्होंने नशे के खिलाफ एक खबर चला दी -
जागरूक कर दिया जनता को कि हरियाणा में नशा फैल रहा है और सरकार इसे रोकने में नाकामयाब है!
इसमें गलत क्या कहा ? सच ही तो है !
ये सच कहने के लिए गिरफ्तार करोगे तो मैं भी same बात बोलती हूँ कि नशा बढ़ रहा है -- मेरे साथ हरियाणा के हज़ारों लाखों लोग बोल देंगे -- हम सबको कर लो --
बुरा किस चीज़ का लगा ?
खबर चला दी या सच्चाई बता दी? ?
नमन करती हूँ ऐसी पत्रकारिता को - सुदेश नैन मोर के साथ खड़ी हूँ l
उन्हें रिहा करो - @NayabSainiBJP
माफ़ी मांगो l
@INCIndia @INCHaryana @raonarenderinc @BhupinderShooda @JitendraBaghel_
#श्वेता_ढुल




















